ताजा खबरें


बड़ी खबर

वन विभाग में मनाया गया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा,वनमंडल अंतर्गत 34,000 पौधों का किया गया रोपण

जशपुरनगर 30  सितम्बर 2025/ भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मंशानुरूप पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जशपुर वनमंडल में वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर वनमंडल के अंतर्गत 34,000 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही वनमंडल एवं परिक्षेत्र स्तरीय कार्यालय परिसरों में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
    पखवाड़े के दौरान विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिले के अलग-अलग परिक्षेत्रों में परंपरागत वैद्यों के साथ भ्रमण कर जड़ी-बूटी संरक्षण एवं उनके उपयोग के संबंध में आमजन को जागरूक किया गया।

और भी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक.....लिए गए महत्वपूर्ण

रायपुर 30 सितम्बर 2025

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक.....लिए गए महत्वपूर्ण 

 मंत्रिपरिषद की बैठक में शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से वेतन के विरूद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने के संबंध में बैंकों/वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस संबंध में आगे की कार्यवाही के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है। वित्त विभाग द्वारा प्रक्रिया में पात्र पाए जाने वाले बैंक/वित्तीय संस्था से सम्पादित किए जाने वाले एमओयू के प्रारूप का भी अनुमोदन किया गया।  

 मंत्रिपरिषद द्वारा दिव्यांगजनांे के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की बकाया ऋण राशि रूपये 24,50,05,457/- (रूपये चौबीस करोड़ पचास लाख पांच हजार चार सौ सत्तावन मात्र) एकमुश्त वापस किये जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के द्वारा राज्य के दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और शिक्षा हेतु न्यूनतम 3 प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण प्रदाय किया जाता है। 

 मंत्रिपरिषद द्वारा स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती हेतु स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2019 के प्रावधानों में एक बार के लिये छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि वित्त विभाग द्वारा शिक्षा विभाग को राज्य में 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती की अनुमति दी गई है। शिक्षा विभाग के भर्ती नियम-2019 को शिथिल करते हुए स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती चयन परीक्षा के स्थान पर एक बार मेरिट के आधार पर करने का अनुमोदन मंत्रिपरिषद ने प्रदान किया। 

 मंत्रिपरिषद की बैठक में आज मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हो रहे 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अमिताभ जैन को भावभीनी दी गई और नवनियुक्ति मुख्य सचिव श्री विकास शील (भारतीय प्रशासनिक सेवा 1994 बैच) का स्वागत किया गया।  

--00--

और भी

मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर शहर के विभिन्न गरबा महोत्सव में हुए शामिल, मातारानी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद

उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि : मुख्यमंत्री श्री साय 

रायपुर, 30 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था।

मुख्यमंत्री श्री साय भानपुरी स्थित श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में श्री गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित "झणकारो 2025", इनडोर स्टेडियम में "रंगीलो रास 2025" तथा ओमाया पार्क में "रास गरबा उत्सव" में सम्मिलित हुए। इन आयोजनों में समाजजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक कच्छ पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। गरबा की धुनों और रंगारंग माहौल में मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने जनसमूह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवरात्रि उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है। यह पर्व सामाजिक समरसता को और मजबूत करता है तथा जन-जन में ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में देवी को विभिन्न स्वरूपों में पूजा जाता है और मातृशक्ति के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी, धमतरी में मां अंगारमोती एवं बिलईमाता, सरगुजा और रतनपुर में मां महामाया, डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी जैसे अनेक स्वरूपों में माता प्रदेश में विराजमान हैं। इन सभी शक्तिपीठों का आध्यात्मिक महत्व न केवल प्रदेश की आस्था को मजबूत करता है बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी छत्तीसगढ़ को विशिष्ट पहचान प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन ही यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जीएसटी रिफॉर्म लागू कर देश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान की है। यह सुधार न केवल व्यापार को सुगम बनाएगा बल्कि उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ भी देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ‘बचत उत्सव’ के माध्यम से आम नागरिकों की जेब में पैसों की उल्लेखनीय बचत हो रही है और यह अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने लोगों से आह्वान किया कि जब भी बाजार जाएँ तो स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी को प्राथमिकता दें। स्वदेशी से न केवल देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है बल्कि स्थानीय स्तर पर उत्पादन और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को अपनाना आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है और यही देश की समृद्धि का आधार बनेगा।

इस अवसर पर रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी, आरंग विधायक श्री अनुज शर्मा, पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंडल आयोग के अध्यक्ष सहित कच्छ कड़वा पाटीदार समाज और श्री गुजराती लोहाणा महाजन समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और भी

नवरात्रि पर्व में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, समापन समारोह में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु.......

जशपुरनगर 30 सितम्बर 2025 :  नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर रायगढ़ जिले के केशला में धार्मिक माहौल चरम पर है। यहां 23 सितंबर से भव्य श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ जिसका समापन 29 सितंबर को हुआ।कथा का वाचन वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक आयुष कृष्णा जी महाराज के द्वारा किया गया। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर और भक्ति रस में सराबोर हो रहे थे।कार्यक्रम के सप्तम दिवस यानी समापन समारोह में विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी शामिल हुईं। उन्होंने कथा महोत्सव में पहुंच कर महाआरती में शामिल हुईं  और श्रद्धालुओं के बीच बैठकर भक्ति रस का आनंद लिया।कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चारों ओर भक्ति गीतों और भजन की गूंज से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल रहा। प्रतिदिन कथा के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।वहीं 2 अक्टूबर को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन नवरात्रि पर्व को और अधिक पावन, धार्मिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बना रहा है।

और भी

ऑपरेशन अंकुश: गौ तस्करी का फरार कुख्यात आरोपी इमरान खान आया पुलिस की गिरफ्त मे, गिरफ्तार कर भेजा जेल

जशपुर : 30 सितम्बर 2025 : पशु तस्कर 21 सितम्बर सुबह साढ़े 5 बजे बेखौफ होकर अपने वाहन में पशुओं की तस्करी कर रहे थे। इस दौरान ईब नदी सारंगडाँड़ के पास स्कार्पियो वाहन खराब हो गया जिसके बाद वो डर के मारे वाहन छोड़कर भाग निकले। वाहन में बंद पशुओं के चिल्लाने की आवाज जब लोगों ने सुनी तब उन्होंने पशुओं को वाहन से मुक्त कराया और पुलिसबल को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर स्कार्पियो सहित गौ वंश को अपने कब्जे में लेकर गौ तस्कर पर पता साजी में  जुट गई। विशेष अभियान चलाकर एक गौ तस्कर को पुलिस गिरप्तार कर जेंल भेजा।

  पुलिस से मिली जानकारी अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश पर जशपुर पुलिस का ऑपरेशन अंकुश निरन्तर जारी है, जिसके तहत जशपुर पुलिस ,विशेष अभियान चला कर, विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस ने थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक गौ तस्करी के मामले में फरार कुख्यात तस्कर इमरान खान को साईं टांगर टोली, लोदाम से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

  नारायणपुर पुलिस  को मुखबिर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि, चार व्यक्ति एक स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG16-CP-8456में गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक रस्सी से बांध कर ठूंस ठूंस कर भरे हैं, व  थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सारंगडांड के ईब नदी के पास उनका स्कार्पियो वाहन खराब हो जाने से, उसे बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जिस पर सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना नारायणपुर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर, तत्काल ग्राम सारंग डांड  रवाना हुआ गया, व मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर देखा तो पाया कि स्कॉर्पियो वाहन क्रमांकCG16-CP-8456 में पीछे की सीट को निकाल कर उसमें 04 नग गौ वंशों को रस्सी से बांध कर, ठूंस ठूंस कर भरा गया था। तथा सभी आरोपी तस्कर फरार थे, पुलिस ने मौके से सभी चार नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया था, व तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जप्त कर लिया गया था।
          उक्त प्रकरण पर पुलिस ने थाना नारायणपुर में आरोपियों के विरुद्ध छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था, व फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही थी।
     विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा मौके से जप्त स्कॉर्पियो के नंबर व चेचिस नंबर के आधार पर, आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा था, साथ ही पुलिस की मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था व टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी।
 इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से पता चला कि उक्त गौ तस्करी की घटना में कुख्यात गौ तस्कर आरोपी इमरान खान भी शामिल था, जिस पर पुलिस के द्वारा लगातार आरोपी इमरान खान की तलाश की जा रही थी, साथ ही उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही थी, इसी क्रम में पुलिस को मुखबीर व टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी इमरान खान, थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम साईं टांगर टोली में आया हुआ है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम साईं टांगर टोली, रवाना की गई, जहां एक घर से घेराबंदी कर फरार  गौ तस्कर आरोपी इमरान खान को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
   पुलिस की पूछताछ पर आरोपी इमरान खान ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसके व उसके साथियों के द्वारा सूरजपुर नवापारा से एक व्यक्ति से चार नग गौ वंशों को खरीदकर, लाया जा रहा था, जिसे लेकर वे झारखंड जा रहे थे, इसी दौरान थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ईब नदी के पास इनका स्कॉर्पियो वाहन खराब हो गया था। तब वे पुलिस को आता देख वाहन छोड़ कर फरार हो गए थे।
    आरोपी इमरान खान की निशानदेही पर पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है, पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
      गौरतलब है कि गिरफ्तार कुख्यात तस्कर आरोपी इमरान खान एक आदतन अपराधी है, इसके विरुद्ध थाना लोदाम, दुलदुला व नारायणपुर में पूर्व में भी गौ तस्करी व चोरी के प्रकरण दर्ज हैं, जिसमें उसे पुलिस के द्वारा पूर्व में भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
   पुलिस की पूछताछ पर आरोपी इमरान खान के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
      मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नारायणपुर उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप, प्रधान आरक्षक पुरनचंद पटेल, आरक्षक अशोक कंसारी, प्रदीप भगत व नगर सैनिक वीरेंद्र भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
   मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक गौ तस्करी के मामले में फरार कुख्यात तस्कर इमरान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है, मामले में संलिप्त अन्य लोगों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, मामले में जांच जारी है, अन्य फरार आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, ऑपरेशन अंकुश जारी रहेगा।

और भी

सिंगीबहार-अबीरा मार्ग  मुख्यमंत्री के निर्देश पर निर्माण कार्य जारी.....झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली यह सड़क आर्थिक दृष्टि से भी है महत्वपूर्ण


जशपुरनगर, 30 सितंबर 2025/ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकासखण्ड फरसाबहार में सिंगीबहार से अबीरा 5.60 किमी तक लम्बी सड़क का सुदृढ़ीकरण, नवीनीकरण कार्य प्रगतिरत है। वर्षा ऋतु के उपरान्त रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो जाएगा। यह मार्ग छत्तीसगढ़ से झारखण्ड एवं ओड़िसा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बन गई है। सड़क की महत्ता को देखते हुए और लोगों की आवागमन की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की निर्देश पर इस सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 38 लाख 60 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई थी। दो राज्यों को जोड़ने वाली इस सड़क पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। व्यापार और आवागम की  दृष्टिकोण से भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है। एक तरह से यह मार्ग अर्थव्यवस्था की धूरी भी है। 

अधोसंरचना विकास को मिल रही गति, बिछ रहा सड़कों का जाल
 
    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में अधोसंरचना  विकास के तहत सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि शहरी इलाकों को भी सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, मरीजों, आम नागरिकों, व्यापारियों, ग्रामीणों सहित सभी वर्गों को लाभ होगा।इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी इन क्षेत्रों तक आसान पहुँच सुनिश्चित करने हेतु सड़कों सहित अन्य अधोसंरचना विकास के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं।  मुख्यमंत्री की मंशा है  कि आने वाले समय में जशपुर जिला मजबूत सड़क नेटवर्क और आधुनिक यातायात सुविधाओं का आदर्श मॉडल बनकर उभरे, जिससे जिले की अर्थव्यवस्था और विकास को निरंतर गति मिलती रहे।

और भी

दुर्गा पूजा महोत्सव पर भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन.....बच्चों ने खूबसूरत रंगोली बना कर बिखेरे भक्ति के रंग

नारायणपुर : 30 सितम्बर 2025 : सोमवार को आरती पूर्व संध्या समय मे नारायणपुर दुर्गा पूजा समिति के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भव्य रूप से किया गया। प्रतियोगिता में कुल 38 छात्राओं ने भाग लिया और अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

नारायणपुर में चल रहे दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान सप्तमी दिन बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई।इस प्रतियोगिताओं से जहां बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है वहीं इन्हे अपना हुनर दिखाने के लिए एक मंच भी मिलता है। प्रतियोगिता में भाग लेकर उनको अपने अंदर खुद की क़ाबलियत जानने का एक सुनहरा मौका मिलता है ,प्रतियोगिता में कई चुनौतियाँ होती है। जिनसे अपने अंदर के साहस और कमियों का अनुभव होता है, अपनी कमियों को सुधार सकते हैं और साहस से और आगे बढ़ सकते हैं।

कल शाम रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने बहुत ही सुंदर रंगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने माँ दुर्गा,माँ काली,अघोरेश्वर भगवान राम सहित कई तरह के सुंदर सुंदर रंगोली के चित्र बनाकर सभी का मन मोह लिया,बच्चों ने बहुत ही खूबसूरती से अपनी अपनी अपनी रंगोली में रंग भरे और उन्हे जीवंत रूप देकर वाह वाही बटोरी।

ज्ञात हो कि कल हुए रंगोली प्रतियोगिता में बच्चियों ने रंगोली बनाने की अद्भुत कला से सबका दिल जीत लिया. छोटी-छोटी बच्चियों ने अपनी रंगोली के माध्यम से न केवल अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, बल्कि बड़े बच्चों और अन्य प्रतिभागियों को भी कड़ी टक्कर दी,बच्चों द्वारा बनाई गईं रंगोली की सभी ने प्रशसा की।

और भी

ग्रामीण अंचलों में गरबा उत्सव का उल्लास : नवरात्रि में गरबा उत्सव से मची धूम, दोकडा में पारंपरिक गीतों पर जमकर थिरके श्रद्धालु.......


नारायणपुर 30 सितम्बर 2025 : नवरात्रि पर्व को लेकर ग्रामीण अंचलों में जबरदस्त उत्साह और धार्मिक जोश देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा के जयकारों से गांव-गांव गूंज रहा है और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम दोकड़ा में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।
बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और मंदिर पारा में इस वर्ष मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमाओं की भव्य सजावट और आकर्षक पंडालों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। श्रद्धालु रोजाना बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
विशेष आकर्षण के रूप में हर शाम गरबा और डांडिया का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण महिला, पुरुष और युवा पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर जमकर झूम रहे हैं। गरबा के दौरान भक्तिमय गीतों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा माहौल उत्सवमय हो जाता है।
भक्ति और श्रद्धा के साथ-साथ यहां सामाजिक समरसता और सेवा का भी अद्भुत उदाहरण देखने को मिल रहा है। समिति की ओर से प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हज़ारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
ग्रामीण अंचल में इस तरह के धार्मिक आयोजनों से न केवल भक्ति का माहौल बन रहा है, बल्कि लोगों में आपसी मेलजोल और सामाजिक सद्भाव भी मजबूत हो रहा है। नवरात्रि पर्व का यह उल्लास आगामी दिनों तक इसी तरह जारी रहेगा और दशमी के दिन भव्य विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा।

और भी

छात्राओं को अब आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में नही छोड़नी पड़ेगी : ‘सरकारी स्कूलों से दसवीं, बारहवीं पास करने वाली छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए मिलेंगे 30 हजार रूपए‘  


रायपुर, 29 सितम्बर 2025

उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दानवीर भामाशाह वार्ड में 337.01 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य की विष्णु देव सरकार अब सरकारी स्कूलों से 10वीं-12वीं पास करने वाली छात्राओं को आगे महाविद्यालयीन पढ़ाई करने के लिए 30 हजार रूपए की सहायता देगी। उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश में छात्राओं को अब आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में नही छोड़नी पड़ेगी। छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने सपने साकार कर सकेगीं।
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकापर्ण समारोह को संबोधित करते हुए नवीन विद्यालय के लिए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद के दौरान छात्रा अनुष्का शर्मा ने उपमुख्यमंत्री से पूछा आप बचपन में कैसे स्कूल में पढ़े ? जिस पर श्री साव ने बताया कि कक्षा तीसरी तक मैंने अपने गांव में पढ़ाई की। वह शासकीय भवन नहीं था, हमारे ही परिवार का एक कच्चा मकान था। हम अपने घर से चटाई ले जाते और बैठा करते। हर शनिवार को गोबर की पोताई भी हम करते थे। जबकि आज देखिए आपके लिए सरकार कितने भव्य और बड़े विद्यालय बना रही है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि सरकार आपको आधुनिक सुविधायुक्त विद्यालय बनाकर दे रही है ताकि आप अपना पूरा ध्यान लगाकर खूब पढ़े और आगे बढ़े। इसलिए आपकी भी यह जिम्मेदारी है कि आप पूरा मन लगाकर अच्छी तरह पढ़ें और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा के बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है। अच्छे स्कूल बन रहे हैं, पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिल रहा है, छात्र-छात्राओं की जरूरतों का ध्यान रखकर विद्यालय का विकास किया जा रहा है।  श्री साव ने बताया कि रायपुर शहर राजधानी के अनुरूप अवरुद्ध विकास को हमने तेज गति से विकास की दिशा में आगे ले जा रहे हैं। रायपुर गारब्रेज फ्री सिटी में देश में चौथे नम्बर पर आया है, यह आप सभी के योगदान से सम्भव हुआ है। 
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर हाइटेक शहर बन रहा है। यहां बाईपास, अच्छी और चौड़ी सड़कें हैं। उन्होंने आगे कहा कि नवनिर्मित यह स्कूल बड़ा ही भव्य और सुंदर बना है। सभी छात्र-छात्राओं के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं।  अब आप सभी छात्र-छात्राओं को अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाना है। विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गरीब परिवारों की चिंता करने वाली सरकार है। 
आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित विद्यालय
नवनिर्मित विद्यालय भवन में भूतल पर पाँच कक्षाओं के साथ दो स्टोर रूम, बालक एवं बालिका के लिए पृथक बाथरूम तथा पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रथम तल पर नौ कक्षाओं के साथ प्राचार्य कक्ष, स्टॉफ रूम, दो स्टोर रूम और पृथक बाथरूम का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार द्वितीय तल पर भी नौ कक्षाएँ, प्राचार्य कक्ष, स्टॉफ रूम, दो स्टोर रूम और पृथक बाथरूम बनाए गए हैं। साथ ही विद्यालय परिसर में 165 आर.एम.टी. शेड के साथ मुख्यद्वार, गार्डरूम, बाउंड्रीवाल, स्टेज, पेवर कार्य, पार्किंग टाइल्स, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, सम्पवेल निर्माण, सेप्टिक टैंक, ब्लैकबोर्ड, स्मार्ट क्लास तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। 
इस मौके पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर वार्ड पार्षद श्रीमती रामहिन कुर्रे एवं श्री रमेश सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त  सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

और भी

बीस साल पुराने तालाब का कायाकल्प,  सिंचाई और मछलीपालन से बदल रही है ग्रामीणों की जिंदगी

रायपुर, 29 सितम्बर 2025/कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम किशोरी में मिशन अमृत सरोवर के तहत नवीनीकृत हुआ तालाब आज ग्रामीण जीवन को नई दिशा दे रहा है। कभी अनुपयोगी हो चुका यह तालाब अब ग्रामीणों के लिए दैनिक निस्तार, पशुओं के पेयजल, खेती-बाड़ी और आजीविका संवर्धन का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है।

*20 साल पुराने तालाब का कायाकल्प*

ग्राम पंचायत किशोरी में लगभग 20 वर्ष पुराना तालाब लंबे समय तक उपेक्षा के कारण अनुपयोगी हो गया था। वित्तीय वर्ष 2022- 23 में पंचायत के प्रस्ताव पर इसे मिशन अमृत सरोवर के तहत पुनर्जीवित किया गया। करीब 10 लाख रुपये की लागत से तालाब का जीर्णाेद्धार कर इसकी जलभराव क्षमता को तीन गुना बढ़ाकर 10 हजार घनमीटर कर दिया गया।

*18 एकड़ खेतों में पहुंचा पानी*

तालाब के पुनरुद्धार से आसपास के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। किसान मनोज रक्सेल और अरविन्द सिंह की तीन-तीन एकड़, जबकि सुरेन्द्र, लक्ष्मण, वीरेन्द्र और आनंद की दो-दो एकड़ से ज्यादा भूमि अब सिंचित हो रही है। इसके अलावा जगबली यादव की लगभग सवा एकड़ ज़मीन भी इस सरोवर से सींची जा रही है। किसानों ने बताया कि अब वे खरीफ के साथ रबी की फसलें भी लेने लगे हैं, जिससे उनकी आमदनी में सुधार हुआ है।

*महिलाओं की कमाई 75 हजार रुपए*

ग्राम पंचायत ने अमृत सरोवर को आजीविका संवर्धन के रूप में स्थानीय महिला स्व-सहायता समूह को लीज पर उपलब्ध कराया है। जय मां महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य महिलाओं ने इस तालाब से बीते ग्रीष्म में 75 हजार रुपये की मछली बेचकर लाभ कमाया। समूह की अध्यक्ष श्रीमती सोनकुंवर और सचिव श्रीमती जीराबाई ने बताया कि इस साल लगभग तीन लाख रुपए के मछली उत्पादन की उम्मीद है। यह पहल महिलाओं के लिए अतिरिक्त आय का जरिया और पोषण संवर्धन का साधन बन रही है।

*खुशहाली का प्रतीक बना अमृत सरोवर*

किशोरी ग्राम पंचायत का यह अमृत सरोवर आज केवल जल संरक्षण का साधन नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि और महिलाओं की आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उनके जीवन में स्थायी परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

और भी

कवर्धा के गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसला : भोरमदेव शक्कर कारखाना अब गैर-अंशधारी किसानों को भी देगा सदस्यता

    रायपुर 29 सितंबर 2025/मुख्यमंत्री सुशासन तिहार, जनदर्शन, भारतीय किसान संघ और अन्य संगठनों द्वारा लंबे समय से गैर-अंशधारी किसानों को सदस्य बनाने की मांग की जा रही थी। इसलिए पिछले पेराई सत्र में जिन किसानों ने गन्ना दिया है, उन्हें सदस्यता प्रदान की जाएगी। साथ ही, आने वाले पेराई सीजन में सर्वे के अनुसार जो भी गन्ना किसान कारखाने की आवश्यकता अनुसार गन्ना आपूर्ति करेंगे, उन्हें भी अगले वर्ष सदस्यता दी जाएगी।
 
 कवर्धा जिले के गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात मिली है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना अब गैर-अंशधारी किसानों को भी सदस्यता देने जा रहा है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा ने आगामी पेराई सीज़न 2025-26 में गन्ना आपूर्ति करने वाले गैर-अंशधारी किसानों को भी आने वाले साल में सदस्यता देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। निर्णय के अनुसार गन्ना देने वाले गैर-अंशधारी किसानों को भी सदस्यता प्रदान की जाएगी। इससे सभी गन्ना किसानों को बराबरी का दर्जा मिलेगा और कारखाने की गन्ना आपूर्ति स्थिर व सुनिश्चित होगी।

      यह कदम किसानों के हित में है और इससे क्षेत्र में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा मिलेगी। भोरमदेव शक्कर कारखाना 03 अप्रैल 2001 को पंजीकृत हुआ था और वर्तमान में इसकी क्षमता 3500 मैट्रिक टन प्रतिदिन है। स्थापना के समय न्यूनतम 2000 रुपए शेयर राशि और 100 रुपए प्रवेश शुल्क तय किया गया था। वर्तमान में इसमें 23,476 अंशधारी सदस्य हैं, जिनमें से हर साल लगभग 12,500-13,000 किसान ही गन्ना आपूर्ति करते हैं। कारखाने के पेराई लक्ष्य को पूरा करने के लिए साढ़े चार लाख मीट्रिक टन गन्ने की आवश्यकता होती है, लेकिन पिछले वर्ष पर्याप्त गन्ना आपूर्ति नहीं होने से कारखाना समय से पहले बंद करना पड़ा।

          प्रबंध संचालक मंडल ने किसानों की इस मांग को मानते हुए निर्णय लिया है कि अब भविष्य में गन्ना आपूर्ति करने वाले गैर-अंशधारी किसानों को भी कारखाने की सदस्यता दी जाएगी। कारखाना प्रबंधन का कहना है कि इस निर्णय से न केवल गन्ना आपूर्ति स्थिर होगी बल्कि किसानों का भरोसा भी मजबूत होगा। किसानों ने इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे गन्ना उत्पादकों के लिए नया अध्याय बताया है।

और भी

गोदड़ीवाला धाम पहुंचे मुख्यमंत्री : संत बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में हुए शामिल

रायपुर, 29 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल देर रात राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की 34वीं बरसी महोत्सव में शामिल होकर संत परंपरा को नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गोदड़ीवाला धाम में स्थापित संत गेला राम साहिब जी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा – “यह मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला। यहाँ देशभर से आए पूज्य संतों के दर्शन का लाभ मिल रहा है। मेरी कामना है कि छत्तीसगढ़ पर संतों का आशीर्वाद सदा बना रहे और घर-घर में खुशहाली एवं समृद्धि हो।”

मुख्यमंत्री ने बरसी महोत्सव में पधारे देशभर के संत-महात्माओं का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि श्री गोदड़ीवाला संत बाबा हरदास राम जी का संपूर्ण जीवन मानव सेवा, त्याग और समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। उनके चरण पड़ने से छत्तीसगढ़ की यह धरा धन्य हुई है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि धाम परिसर में समय-समय पर आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर संत बाबा हरदास राम जी की शिक्षाओं और आदर्शों का जीवंत उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बरसी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, एकता और सामाजिक सेवा का उत्सव है।

संत समाज को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है। उन्होंने कहा कि राजिम में भगवान श्रीराम और माता सीता द्वारा स्थापित कुलेश्वर महादेव आज भी विराजमान हैं। भगवान श्रीराम ने अपने 14 वर्षों के वनवास में से लगभग 10 वर्ष छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर व्यतीत किए। प्रदेशवासी भगवान श्रीराम को आज भी अपना भांजा मानते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के दर्शन कराने हेतु ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ चला रही है। इस योजना के अंतर्गत पिछले वर्ष 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन किए।

बरसी महोत्सव में मुख्यमंत्री के साथ विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नन्द कुमार साहू, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री अनिल थौरानी, श्री ललित जयसिंह, श्री श्रीचंद सुंदरानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

और भी

शादी का झांसा दे,किया दुष्कर्म, जशपुर पुलिस आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर भेजा जेल


 

जशपुर 29 सितम्बर 2025 : नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक 24 वर्षीय युवती जो कि वर्तमान में जिला राजनांदगांव में निवासरत है, ने थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव में दिनांक 19.08.25 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024में वह कुनकुरी, जिला जशपुर, में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करती थी, व कुनकुरी में ही एक घर में किराएदार के रूप में रहती थी, आरोपी मनोज कुमार पांडे भी  उसी कंपनी में काम करता था, आरोपी मनोज, प्रार्थिया के कुछ ऑफिशियल कामों में मदद कर दिया करता था, इसी दौरान दोनों में जान पहचान बढ़ गई थी, आरोपी मनोज कुमार पांडे, प्रार्थिया से शादी करूंगा कह कर विश्वास दिलाता था, जिससे दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गया,। प्रेम संबंध के दौरान ही दिनांक 07 .03.2024 को रात्रि लगभग 11.00 बजे,आरोपी मनोज कुमार पांडे पहली बार प्रार्थिया के किराए के मकान में आया, व वह शादी का झांसा देकर, प्रार्थिया से दुष्कर्म किया,। तब से आए दिन आरोपी मनोज, प्रार्थिया के किराए के मकान में आने जाने लगा व प्रार्थिया से दुष्कर्म करता था, प्रार्थिया के द्वारा जब शादी हेतु कहा जाता था, तब आरोपी मनोज कहता था कि, अभी लिव इन में रहते हैं, बाद में शादी करेंगे।, इसी दौरान प्रार्थिया गर्भवती हो गई, और शादी के लिए दबाव बनाने पर, आरोपी मनोज के द्वारा एक मंदिर में ले जाकर, प्रार्थिया को सिंदूर लगा दिया गया था। और दोनों साथ में रहते थे,। आरोपी मनोज कुमार पांडे, जनवरी 2025 में कुनकुरी की जॉब को छोड़कर राजनांदगांव चला गया, वहां एक मिल में काम करता था, दोनों के मध्य फोन से बातचीत होती रहती थी,। जब प्रार्थिया के द्वारा अपनी डिलीवरी के संबंध में आरोपी मनोज को बोला गया, तब मनोज प्रार्थिया को अपने पास राजनांदगांव बुला लिया, और वही मिल के पास एक किराए के मकान में रखा था। दिनांक 19.04.25 को प्रार्थिया ने राजनांदगांव के शासकीय हॉस्पिटल में एक पुत्री को जन्म दिया व हॉस्पिटल के दस्तावेजों में पति के नाम में आरोपी मनोज कुमार पांडे ने ही हस्ताक्षर किए हैं। डिलीवरी के बाद प्रार्थिया राजनांदगांव में ही आरोपी के साथ किराए का मकान में रह रही थी कि दिनांक 08.05.25 को आरोपी मनोज कुमार पांडे, प्रार्थिया व बच्ची को छोड़कर  चला गया,। बाद में प्रार्थिया को मालूम चला कि आरोपी मनोज कुमार पांडे, पहले से ही शादी शुदा है, आरोपी मनोज कुमार पांडे के साथ, प्रार्थिया ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, परंतु आरोपी मनोज के द्वारा प्रार्थिया के का कोई जवाब नहीं दिया जाता है, उसके द्वारा किराए के मकान का भी पैसा नहीं दिया गया है, प्रार्थिया जीवन यापन हेतु अत्यंत कठिनाई का सामना कर रही है, व मानसिक रूप से प्रताड़ित है। आरोपी मनोज कुमार पांडे के द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया है, व गर्भवती होने पर, पुत्री के जन्म के बाद दोनों को छोड़कर फरार हो गया।
    प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव में आरोपी मनोज कुमार पांडे के विरुद्ध बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए, जीरो में मामला कायम कर, घटना थाना कुनकुरी जिला जशपुर क्षेत्रांतर्गत होने से, जांच विवेचना हेतु जशपुर भेजा गया था। मामले में अजाक थाना जशपुर के द्वारा जांच विवेचना की जा रही थी।

विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा लगातार फरार आरोपी मनोज कुमार पांडे की पता साजी की जा रही थी,। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी मनोज कुमार पांडे भोपाल मध्य प्रदेश में है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा पुलिस की टीम गठित कर आरोपी मनोज कुमार पांडे की धर पकड़ हेतु, भोपाल रवाना की गई। जहां पुलिस की टीम के द्वारा भोपाल के आनंदनगर से हिरासत में लेकर लाया गया।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मनोज कुमार पांडे  के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
   मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक मार्टिन खलखो, आरक्षक राजेश निराला व संदीप साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
   मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, एक युवती से शादी का झांसा देकर, दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को आनंद नगर भोपाल से हिरासत में ले कर लाया है, व विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा  है

और भी

देवी दुर्गा व हिन्दू धर्म के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर  धार्मिक भावनाएं को ठेस पहुंचाना पड़ा महंगा,  आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जशपुर 29 सितम्बर 2025 : समिति के वाट्स ग्रुप में दुर्गा तथा ब्राह्मण एवं हिंदू धर्म के उपर अशोभनीय तथा अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरप्तार कर जेंल भेजा

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार उत्तम कुमार गुप्ता, जो कि बजरंग दल महादेव डांड का कार्यकर्ता है, अपने अन्य बजरंग दल व मंदिर समिति के सदस्यों के साथ उपस्थित होकर थाना बगीचा में  रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके मंदिर समिति के whatsapp ग्रुप में आरोपी गोपाल राम उम्र 50 वर्ष निवासी रेंगोला के द्वारा देवी दुर्गा तथा ब्राह्मण एवं हिंदू धर्म के उपर अशोभनीय तथा अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट किया  है,जिससे कि हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तथा  समस्त बजरंग दल एवं हिंदू धर्म के जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचा है जिससे आरोपी के विरुद्ध भयंकर जनाक्रोश है ।

 रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना बगीचा में तत्काल आरोपी गोपाल राम के विरुद्ध  बी एन एस की धारा 196(1) व 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध  तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
   साथ ही मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया , मामला की संवेदनशीलता को देखते हुए ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने  तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने थाना प्रभारी बगीचा को निर्देशित किया ।
    जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गोपाल राम को ग्राम रेंगोला से  हिरासत में लेकर लाया गया।
     पूछताछ करने पर आरोपी गोपाल राम के द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया । पुलिस ने आरोपी गोपाल राम के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी जप्त कर लिया है।
आरोपी गोपाल राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर भेजा जा रहा है ।
   मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, आरक्षक मुकेश पांडे व रमेश गृही की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
      मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

और भी

विद्यार्थी  विज्ञान मंथन प्रतिभा खोज परीक्षा हेतु जशपुर जिले के बच्चों में भारी उत्साह....कई जिलों को पीछे छोड़ चार हजार से अधिक छात्रों का रजिस्ट्रेशन

जशपुर 29 सितम्बर 2025 : 
विद्यार्थी विज्ञान मंथन जो कि भारत की सबसे बड़ी विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा है, के रजिस्ट्रेशन में जशपुर जिले ने शानदार उत्साह दिखाते हुए 4000 से अधिक छात्रों का रजिस्ट्रेशन कर बिलासपुर, रायपुर जैसे जिलों को भी पीछे छोड़ दिया है। उल्लेखनीय है कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन की 4 स्तरीय परीक्षा अक्टूबर के महीने में आयोजित होने वाली है, जिसके दो चरण ऑनलाइन तरीके से और दो , जो कि प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे ,जिसमें छात्रों से विज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान विषय पर प्रश्न पूछे जाएंगे। विजेता छात्रों को सर्टिफिकेट, कैश प्राइज, छात्रवृत्ति जैसे लाभ होंगे, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर विजेता छात्रों को इसरो डीआरडीओ जैसे संस्थाओं में विजिट का अवसर प्राप्त होगा। इस हेतु के पत्र, एस सी आर टी, एन सी आर टी, केंद्रीय विद्यालय संस्थान, विद्या भारती जैसे संस्थानों ने अपनी संबद्ध संस्थाओं हेतु  जारी किए गए थे। सबसे खास बात यह रही कि, जशपुर जिले के कलेक्टर श्री रोहित व्यास के आह्वान पर जिले भर के शिक्षकों ने अथक परिश्रम कर अधिकाधिक छात्रों के रजिस्ट्रेशन का अभियान चलाए तथा पूरे प्रदेश में सबसे आगे रहे जो जिले में विज्ञान के उज्जवल भविष्य को रेखांकित करता है। विज्ञान भारती के प्रदेश महासचिव वर प्रसाद ओला तथा विज्ञान मंथन के प्रदेश संयोजक गौरव वर्मा ने भी जशपुर जिले को पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बताया। 
      विद्यार्थी विज्ञान मंथन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर् विवेक पाठक ने बताया कि मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर विज्ञान गतिविधियों का केंद्र बन रहा है, यहां के छात्र आसमान छूने की बेताब हैं ।इस तरह का कोई भी अवसर मिलने पर यहां के छात्र हमेशा अपने उत्साह को प्रदर्शित करते हैं। यह परीक्षा तो मात्र एक उदाहरण है।

और भी

डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा विश्राम गृह, मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरूप मिली जल्द मंजूरी, शुरू होगा निर्माण कार्य .....

जशपुरनगर 29 सितम्बर 2025 :  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है।उनकी घोषणा अनुरूप जिले के बागबहार में विश्राम गृह भवन के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 1 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि इस कार्य हेतु मंजूरी मिली है,जिसका निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू की जाएगी।गौरतलब है कि जिले के फरसाबहार में भी विश्राम गृह निर्माण के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए मंजूरी मिल चुकी है।बागबहार क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय से विश्राम गृह की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब इस भवन के निर्माण से न केवल आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी,बल्कि विभिन्न सरकारी-अर्धसरकारी कार्यक्रमों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने की भी उत्तम व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। लगातार सड़कों, पुल-पुलियों, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी कड़ी में बागबहार को यह सौगात मिली है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बागबहार में विश्राम गृह बनने से क्षेत्र का गौरव बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही सुविधा की कमी पूरी होगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर हो रहा है तत्काल अमल

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणाओं पर तत्काल अमल हो रहा है। यही कारण है कि जिले में एक के बाद एक विकास कार्यों को मंजूरी मिल रही है और आमजन सीधे तौर पर इसका लाभ मिल रहा है।

और भी

चोंगरीबहार में निकली विशाल कलश यात्रा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, जगह-जगह विराजे मां भवानी, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे....


नारायणपुर  29 सितम्बर 2025 : नवरात्रि पर्व पर जिलेभर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में चोंगरीबहार में रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विशेष रूप से शामिल हुईं। उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना हो गया।कलश यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना से किया गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां और श्रद्धालु कलश सिर पर धारण कर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मां भवानी की झांकी सजाई गई थी, जहां श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर आरती उतारी और माता रानी के जयकारे लगाए।चोंगरीबहार की गलियां भक्ति-संगीत, ढोल-नगाड़े और देवी गीतों से गूंज उठीं। इस अवसर पर कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी अधिक भक्तिमय बना दिया।

  श्रीमती कौशल्या साय ने माता रानी से प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और हर परिवार के मंगल की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि नवरात्रि जैसे पर्व हमें मातृ शक्ति की आराधना और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ने का संदेश देते हैं।भव्य कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी। पूरा क्षेत्र भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर नजर आया।

और भी

मुख्यमंत्री जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स "धन्यवाद मोदी जी" कार्यक्रम में हुए शामिल......पद्मश्री प्राप्त विभूतियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

रायपुर, 28 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स "धन्यवाद मोदी जी" कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। जीएसटी दरों में कटौती से 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में खुशी आई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के पद्मश्री सम्मान प्राप्त विभूतियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर संभाग के छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा किया गया था।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स का निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में लगातार ऐसे फैसले लिए गए हैं जिनके बारे में यह कहा जाता था कि ये कभी नहीं हो सकते। इसी कड़ी में जीएसटी रिफॉर्म्स आमजन को आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्वयं लोगों के बीच जाकर जीएसटी दरों में कटौती से मिले लाभ की जानकारी ले रहा हूँ। हाल ही में जब मैं दैनिक जरूरत का सामान खरीद रहे लोगों से मिलने एक मार्ट गया, तो वहां गृहणियों ने बताया कि इन सुधारों से हमारे किचन के बजट में कमी आई है। जब गृहणियां प्रत्येक वस्तु के कम हुए दाम बता रही थीं, तो उनके चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी। इन सुधारों से किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। मैं ट्रैक्टर शोरूम भी गया, जहां मुझे बताया गया कि ट्रैक्टर के दामों में 65 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की कमी आई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रदेश के व्यापारियों का बड़ा योगदान होगा। छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को निवेशकों द्वारा बहुत सराहा जा रहा है। हाल ही में मैंने जापान और कोरिया की यात्रा की, जहां इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए गए। एशिया महाद्वीप के कई निवेशकों ने छत्तीसगढ़ में निवेश में रुचि दिखाई है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश से बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए जीएसटी सुधार न भूतो न भविष्यति हैं। यह कदम आम आदमी को ताकतवर बना रहा है। जहां एक ओर दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की कीमत कम होने से लोगों को लाभ मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है। जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर जनता की ओर से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली पद्मश्री प्राप्त विभूतियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनमें श्री जॉन मार्टिन नेल्सन, डॉ. राधेश्याम बारले, श्रीमती उषा बारले, डॉ. पुखराज बाफना, श्रीमती फुलबासन बाई यादव, श्रीमती शमशाद बेगम, डॉ. भारती बंधु, श्री अनुज शर्मा, श्री मदन सिंह चौहान, सुश्री सबा अंजुम, श्री अजय कुमार मंडावी, श्री हेमचन्द मांझी, श्री पंडी राम, श्री जागेश्वर यादव, श्री राजेन्द्र प्रसाद, श्री राजेश चौहान और सुश्री नीता डुमरे शामिल रहे।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, सीजीएमएससीएल के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी, श्री अखिलेश सोनी, श्री श्रीचंद सुंदरानी, श्री अजय भसीन सहित रायपुर संभाग के छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

और भी