शिक्षा विभाग में कसावट लाने जिला शिक्षा अधिकारी ने मनोरा में प्रधान पाठकों एवं संकुल समन्वयकों की ली बैठक,दिए सख्त निर्देश
ताजा खबरें

बड़ी खबर

शिक्षा विभाग में कसावट लाने जिला शिक्षा अधिकारी ने मनोरा में प्रधान पाठकों एवं संकुल समन्वयकों की ली बैठक,दिए सख्त निर्देश

जशपुर 20 नवम्बर 2025 :  मनोरा शिक्षा विभाग के विभिन्न योजनाओं के सुव्यवस्थित संचालन एवं कसावट के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद भटनागर ने ज्योति कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला घाघरा  मनोरा के सभा कक्ष में प्रधान पाठकों प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला तथा सभी संकुल समन्वयकों की बैठक ले कर शासकीय योजना के अनुरूप अपार आईडी बनाने हेतु शाला में अध्ययनरत छात्रों का दिनांक 30 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, शालाओं में अध्ययनरत पात्र छात्रों का जाति प्रमाण पत्र शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही तथा दिशा निर्देश दिया गया,एवं प्रधान मंत्री पोषण योजना के तहत विकास खंड मनोरा में समस्त शालाओं में मध्यान्ह भोजन का सुव्यवस्थित संचालन हेतू बैठक में उपस्थित विकास खंड के सभी स्व सहायता समूहों को निर्देश तथा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही बैठक में छात्रवृत्ति CG VSK मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन तथा ऑनलाइन उपस्थिति किए जाने के निर्देश दिए गए।

      उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से अच्छा भोजन मिले इसलिए सभी शालाओं में अनिवार्यत:किचन गार्डन बनाने एवं अधिक से अधिक  न्यौता भोज करवाने  हेतू निर्देश दिए।अंत में विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोरा तरूण कुमार पटेल ने जिला शिक्षाधिकारी को धन्यवाद देते हुए उनके मार्गदर्शन का अक्षरशः पालन करने की बातें कह सभी शिक्षकों को उपरोक्तानुसार कार्य करते की बातें कहे।

Leave Your Comment

Click to reload image