Recipe : हर कोई करेगा आपके पराठों की तारीफ, सॉफ्ट और परतदार बनाने के लिए फॉलो करें ये 6 टिप्स
ताजा खबरें

महत्वपूर्ण समाचार

Recipe : हर कोई करेगा आपके पराठों की तारीफ, सॉफ्ट और परतदार बनाने के लिए फॉलो करें ये 6 टिप्स

Recipe ; हर कोई करेगा आपके पराठों की तारीफ, सॉफ्ट और परतदार बनाने के लिए फॉलो करें ये 6 टिप्स.....

1

ऐसे बनाएं टेस्टी पराठे

रोटी के अलावा सबसे ज्यादा बनने वाली चीज है पराठा। खासतौर से टिफिन में देने के लिए या फिर सुबह नाश्ते के लिए ज्यादातर पराठे ही बनते हैं। सबसे अच्छी बात है कि इन्हें खाने के लिए सब्जी ना भी हो तो चलता है, क्योंकि अचार और दही के साथ ही ये बड़े स्वाद लगते हैं। हालांकि अच्छे पराठे बनाना भी एक आर्ट है। पराठे ऐसे होने चाहिए जो सॉफ्ट हों और परतदार हो, जिन्हें खा कर मजा आ जाए। आज हम आपको कुछ बड़ी सिंपल टिप्स बता रहे हैं, जो बढ़िया पराठे बनाने में काम आएंगी। अगर आप ज्यादा कुकिंग नहीं करते हैं, तो आपको ये जरूर जाननी चाहिए।

2

ऐसे लगाएं आटा

प्लेन पराठे बनाने के लिए गेहूं का आटा लें और उसमें थोड़ा सा नमक जरूर मिलाएं। इसके अलावा दो चम्मच तेल या देसी घी डालें, फिर थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर आटा गूंथ लें। तेल डालने से आटा सॉफ्ट लगता है और पराठे खूब फ्लैकी और सॉफ्ट बनते हैं।

3

आटे को रेस्ट करने दें

ज्यादातर लोग आटा लगाने के तुरंत बाद पराठे बनाना शुरू कर देते हैं, जो गलत है। आपको आटा लगाने के बाद उसे कम से कम 10-15 मिनट के लिए रेस्ट करने देना चाहिए। इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है और पराठे टेस्टी बनते हैं।

4

सूखा आटा इस्तेमाल करें

पराठा बनाने के लिए छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें सूखा आटा लगाकर बेल लें। इससे बेलने में भी आसानी होगी। ध्यान रहे ज्यादा प्रेशर लगाकर पराठा ना बेलें, इससे वो कहीं से मोटे रहेंगे तो कहीं से बहुत पतले हो जाएंगे।

5

पराठे में तेल और आटा लगाएं

अब जब आप गोल पराठा बेल लें, तो उसपर थोड़ा सा तेल और सूखा आटा लगाएं। इसके बाद पराठे को बीच से मोड़ दें, दोबारा तेल और सूखा आटा लगाएं और फिर मोड़ दें। कुल मिलाकर आपको पराठे को ट्राएंगल यानी तिकोने शेप में बेल लेना है। लास्ट में दोबारा पराठे पर सूखा आटा लगा लें।

6

मसाला लगाकर भी बना सकती हैं

अगर आप पराठे को थोड़ा चटपटा स्वाद देना चाहती हैं, तो सूखा आटा और तेल के अलावा पराठे पर लाल मिर्च, चाट मसाला, अजवाइन, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर और कसूरी मेथी लगाकर भी बना सकती हैं। इससे खूब स्वादिष्ट मसाला पराठा बनता है।

7

ऐसे सेंके पराठा

पराठे को हमेशा मीडियम आंच पर सेंके। सबसे पहले दोनों तरफ से हल्का-हल्का सेंक लें। अब एक तरह तेल लगाएं और सेंके। दूसरी तरफ भी ऐसा ही करें। दोनों तरफ से जब पराठे पर ब्राउन स्पॉट्स आ जाएं, तो हो गए आपके पराठे रेडी।

Leave Your Comment

Click to reload image