ताजा खबरें


बड़ी खबर

ग्रामीणों लोगों के समस्याओं के निराकरण का सशक्त माध्यम बन चुका है सीएम कैंप कार्यालय बगिया....तीन हजार लोगों के उपचार सहित 6 हजार से अधिक मामले किए जा चुके हैं निराकृत


जशपुरनगर 24 सितम्बर 2025 : आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया लोगों के लिए बड़ा सहारा बन कर उभरा है। लोग यहां पर एक उम्मीद के साथ आते हैं और चेहरे पर एक मुस्कान लेकर जाते हैं। लोगों में एक विश्वास जगा है कि मुख्यमंत्री उनके हमदर्द  और सुख-दुख के साथी है। आज हुए जनदर्शन में भी सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे थे। रोजाना यहां पर आयोजित जनदर्शन में भारी संख्या में ग्रामीणजन अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचते हैं। लोगों को अब रायपुर की ओर रुख नहीं करना पड़ रहा है। उनकी इन समस्याओं पर पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित गति से निराकृत भी किया जाता है। मुख्यमंत्री जब बगिया आते हैं तो, वे स्वयं भी देर रात तक लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और इसके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी करते हैं।

3,000 से अधिक लोगों को उपचार और अन्य स्वास्थ्य सेवाएँ कराई गई है उपलब्ध

 कैंप कार्यालय के माध्यम से लगभग 6630 मामले अब तक निराकृत किए जा चुके हैं। जिनमें इलाज,राजस्व,पेयजल, विद्युत ,सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच निर्माण, सड़क निर्माण सहित कई मामले से संबंधित मांगों एवं समस्याओं का निराकरण शामिल है।  स्वास्थ्य संबंधी मामलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई की जाती है। अब तक 3,000 से अधिक लोगों को उपचार और अन्य स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

कैंप कार्यालय लोगों के समस्याओं के निराकरण का बन चुका है सशक्त मंच

  ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें अपनी समस्याएँ सीधे प्रशासन तक पहुँचाने में कठिनाई नहीं होती, क्योंकि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय उनके लिए एक सुगम और सशक्त मंच बन गया है। जशपुर जिले के अलावा अन्य जिलों से भी ग्रामीण अपनी समस्याएँ लेकर सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुँच रहे हैं। यहाँ उनकी बातें न सिर्फ सुनी जाती हैं, बल्कि वास्तविक समाधान भी खोजा जाता है।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि बगिया कैंप कार्यालय अब उनकी आशाओं का केंद्र बन चुका है, जहाँ हर समस्या का गंभीरता और प्राथमिकता से समाधान किया जाता है।

और भी

नारायणपुर हस्तिनापुर ईब नदी एवं मयाली नेचर कैम्प में बाढ़ आपदा की तैयारियां और जनता को जागरूक करने कल होगा मोक ड्रिल

जशपुरनगर 24 सितम्बर 2025/ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला जशपुर के संयुक्त तत्वाधान में 25 सितम्बर 2025 दिन गुरूवार, को मयाली नेचर कैंप तहसील कुनकुरी में समय प्रातः 10.00 बजे एवं ईब नदी, हस्तिनापुर पुल, ग्राम हस्तिनापुर, नारायणपुर रोड़ तहसील कुनकुरी में समय दोपहर 11.00 बजे बाढ़ आपदा पर मोक ड्रिल आयोजित किया जायेगा।
           जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी नागरिको को सूचित कर बताया गया है कि यह मोक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उदेश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह केवल एक प्रशिक्षण प्रकिया है, और घबराने की कोई आवश्यकता नही है।
            जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील किया गया है कि अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखेगें तथा किसी भी प्रकार की भी घबराहट, अफवाहों से बचेगें और दूसरों को सही जानकारी प्रदान करेगें। साथ ही इस महत्वपूर्ण मोक ड्रिल में प्रशासन का पूरा सहयोग करने और सफल बानाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए अनुरोध किया गया है।

और भी

हिमालय की ऊँचाइयों पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज कर लौट रही जशपुर की टीम, जगतसुख से की वापसी यात्रा की शुरुआत

जशपुर 24 सितम्बर 25/ हिमालय की ऊँचाइयों पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज करने के बाद जशपुर की युवा पर्वतारोहण टीम अब घर लौटने की राह पर है। दल ने मनाली के समीप जगतसुख से वापसी यात्रा आरंभ की है। वहाँ से टीम दिल्ली और रांची होते हुए अंततः जशपुर पहुँचेगी।

इस अभियान का नेतृत्व स्वप्निल राचलवार (पहाड़ी बकरा) ने किया, जबकि राहुल ओगरा और हर्ष ठाकुर सह-समन्वयक रहे। अभियान दल में रवि सिंह, तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर और प्रतीक नायक शामिल रहे।

यात्रा के दौरान टीम ने दुहंगन घाटी में आठ नए पर्वतारोहण मार्ग स्थापित किए। इसके साथ ही, जशपुर की आदिवासी टीम ने जगतसुख शिखर पर नया मार्ग खोलते हुए, मात्र 12 घंटे से भी कम समय में आरोहण पूरा कर वापस बेस कैम्प पहुँचा। यह उपलब्धि विशेषज्ञों द्वारा सराहनीय मानी जा रही है।

अभियान को अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों और मार्गदर्शकों का सहयोग भी प्राप्त हुआ। इनमें डेव गेट्स, तोटी वेल्स, एर्नेस्ट वेंतुरिनी, मार्टा पेद्रो और बोए मैरियन जैसे प्रसिद्ध पर्वतारोही शामिल थे।

इस अभियान को संभव बनाने में कई संस्थाओं का योगदान रहा। मुख्य सहयोगी रहे –
हिरा समूह, पेट्ज़ल, एलाइड सेफ़्टी इक्विपमेंट, रेड पांडा आउटडोर्स, रेक्की आउटडोर्स, एड्वेनॉम एडवेंचर वर्क्स तथा जय जंगल फार्मर्स प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड।

दल के सभी सदस्य स्वस्थ और उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह यात्रा जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रही, जिसने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त किया तथा प्रकृति और पर्यावरण के प्रति गहरी समझ दी।

टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अनुभव का उपयोग जशपुर और आसपास के क्षेत्रों में सतत एवं पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने में किया जाएगा। पर्वतारोहण, ट्रेकिंग और प्रकृति-आधारित गतिविधियों को स्थानीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर, आने वाले वर्षों में जशपुर को एक नए साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की योजना है।

और भी

आयुष विभाग द्वारा हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 10 वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिव

जशपुरनगर 24 सितम्बर 2025/ संचालनालय आयुष रायपुर के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग जशपुर द्वारा हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें आयुष विभाग जशपुर द्वारा प्रातः कालीन सुबह 7.00 बजे को मैराथन दौड के शुरूवात रणजीता स्टेडियम जशपुर से प्रांरभ होकर महाराजा चौक बस स्टैण्ड से होकर जिला आयुष कार्यालय जशपुर में सपंन्न हुआ।
           आयुर्वेद के लिए दौड़ कार्यक्रम की शुरूवात नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविद भगत के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रांरभ किया गया जिसमें लाईवलीहुड माहविद्यालय के छात्राओं का विशेष योगदान रहा। इसी कार्यक्रम के अगले कड़ी में  नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा आयुष विभाग एवं समस्त छात्राओं को संबोधन करते हुए आयुर्वेद के महत्व एवं पोषण संबंधित जानकारी दी एवं साथ ही जीवन मे योग एवं व्यायाम के फायादे को बताते हुये सभी को आयुर्वेद अपनाने की अपील की। इस दौरान पौध रोपण कार्यक्रम भी किया गया साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं आयुर्वेद को अपनाने हेतु सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण भी किया गया।
             इसी कड़ी में 10वां राष्टीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला शिविर का आयोजन पतराटोली स्थान बाजार डांड में किया गया। जिमसें कुल 422 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरण किया गया। इनमें आयुर्वेद पद्धति से 314, होम्योपैथी पद्धति 108 रोगियों की स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर में 32 रोगियों का रक्त परीक्षण एवं 319 लाभार्थियों को काढ़ा वितरण किया गया।  पतराटोली  में शिविर का शुभांरभ जनपद पंचायत  अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत द्वारा  किया गया। इस दौरान उनके द्वारा आयुष विभाग के समस्त चिकित्सको के साथ विभागीय अन्य गति विधियों की जानकारी भी ली साथ ही अपने संबोधन में आयुर्वेद पद्धति का जन जन तक पहुंचाने हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजन करने हेतु प्रेरित किया।
           शिविर प्रभारी डॉ.एल. आर. आर. भगत ने विभिन योजनाओं के बारे मे जन-समान्य को जानकारी दी। सहायक प्रभारी डॉ. हरिकृष्ण श्रीवास ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर में डॉ. ऋतम्भरा प्रज्ञा पैकरा, डा. अक्षय कुमार साहु डा. पूजा भगत, शरद कुमार साहू, लक्ष्मीनाथ नाग, त्रिवेणी सिदार सुशील कुमार भगत एवं मनीष कुमार उपस्थित रहे।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ग्राम पोड़ीखुर्द से ग्राम सुलेशा के बीच दनगरी घाट तक 13.60 किमी सड़क निर्माण हेतु 18.37 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य....

खूबसूरत पर्यटन स्थल दनगरी घाट तक पहुंच होगी आसान

जशपुरनगर 24 सितम्बर 2025 : घने जंगलों, कल-कल बहते झरनों, पहाड़ी नदियां, ऊँचे पहाड़ों और पठारों  से घिरा जशपुर प्राकृतिक खूबसूरती का अद्वितीय खजाना है।पर्यटकों के लिए सहज आकर्षित करने वाले इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विकसित किया जा रहा है। इसका मकसद जशपुर की इन पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत पहचान देना है, साथ ही रोजगार के नए अवसर निर्मित करना है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हाल ही में बगीचा विकासखंड स्थित दनगरी घाट तक  सुगम पहुंच दिलाने के लिए ग्राम पोड़ीखुर्द से ग्राम सुलेशा के बीच दनगरी घाट तक 13.60 किमी सड़क निर्माण हेतु 18.37 करोड़ रुपए की राशि की मंजूरी मिली है।इस सड़क के निर्माण हेतु आगे की प्रक्रिया जारी है। लोगों की यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरा होने पर खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि इस पर्यटन क्षेत्र का विकास हो जाने से आसपास के ग्रामों को लाभ मिलेगा। जशपुर मुख्यालय से लगभग 88 किमी दूर घने जंगलों में स्थित यह झरना ऊँची चट्टानों से तीन-चार धाराओं में गिरता है। शांत, मनोहारी और रोमांच से भरपूर यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।


*पर्यटन बन रही है जशपुर की नई पहचान*

मुख्यमंत्री ने 14 सितंबर को  बगिया से सामुदायिक पर्यटन के तहत जशपुर के पांच ग्रामों में होम स्टे की शुरुआत की थी, जिनमें दनगरी भी शामिल  है। यह नीति लागू करने का उद्देश्य रोजगार के नए अवसर निर्मित करने के साथ ही देश-दुनिया के पर्यटकों को यहां की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन से परिचय करना ही है।मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। रिकॉर्ड बुक में ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में मधेश्वर पहाड़ को दर्ज किया गया है। जशपुर की पर्यटन स्थलों की जानकारी के लिए पर्यटन वेबसाइट https://www.easemytrip.com में जगह दी गई है। जशपुर इस पर्यटन वेबसाइट में शामिल होने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है। इस बेबसाइट के माध्यम से जशपुर की नैसर्गिक खूबसूरती की जानकारी पर्यटकों को आसानी से मिल सकेगी।

और भी

नवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया बाजार भ्रमण – जीएसटी 2.0 से व्यापारियों और उपभोक्ताओं में दिखी उत्साह.......जीएसटी सुधार से आर्थिक तेजी सहित स्थानीय रोजगार को भी मिलेगा फायदा – मुख्यमंत्री 

 

रायपुर, 24 सितंबर 2025/ नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के एम.जी. रोड एवं आसपास के प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर व्यापारियों और उपभोक्ताओं से आत्मीय संवाद किया। यह अवसर इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 ने कर प्रणाली को नई सरलता और पारदर्शिता प्रदान की है। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे बाजार का वातावरण उल्लास और उत्साह से भर गया। जगह-जगह व्यापारियों और नागरिकों ने उनका स्वागत किया और “मोदी जी को धन्यवाद” के नारे गूंजते रहे। मुख्यमंत्री ने दुकानदारों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए जाना कि नई कर व्यवस्था से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को कितना बड़ा लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शाम को राजधानी रायपुर स्थित जयस्तंभ चौक से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए गुरुनानक चौक तक पैदल बाजार भ्रमण किया और जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लेने विभिन्न प्रतिष्ठानों में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने दुकानों में बचत उत्सव के स्टीकर भी लगाए और स्थानीय दुकानदारों एवं ग्राहकों से आत्मीय चर्चा की।

बाजार भ्रमण के दौरान व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न व्यापारी संगठनों एवं संचालकों ने मुख्यमंत्री श्री साय का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जीएसटी सुधार से देश की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा हाल में किए गए व्यापक जीएसटी सुधारों से टैक्स में कमी आई है और ग्राहकों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शारदा चौक स्थित श्री शंकर हनुमान मंदिर में दर्शन कर बाजार भ्रमण की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री से बातचीत में लीला श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक्स में खरीददारी करने आई समता कॉलोनी निवासी सुश्री ऋचा ठाकुर ने कहा कि जीएसटी में कटौती से उनकी बड़ी चिंता दूर हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने हॉस्टल के लिए 5 एसी खरीदने थे। पहले 35,000 रुपये प्रति एसी की कीमत वाले उत्पाद अब कटौती और डिस्काउंट के बाद 30,000 रुपये में मिले, जिससे एक बार में ही 25,000 रुपये की बचत हुई। ऋचा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को इस निर्णय के लिए धन्यवाद दिया।

इसी प्रकार एम.एस. ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर श्री मोहन नेभानी ने बताया कि बचत उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं उनकी दुकान पर आए और ग्राहकों के लाभ की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि जीएसटी में कटौती से ग्राहकों की खरीददारी बढ़ी है और हर सामान पर 1,000 से 2,000 रुपये तक की बचत हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने महात्मा गांधी मार्ग स्थित विभिन्न दुकानों में भ्रमण कर दुकानदारों और ग्राहकों से आत्मीय बातचीत की। बाजार में पैदल भ्रमण के दौरान आमजन ने मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया।

जयस्तंभ चौक पर मुख्यमंत्री का स्वागत चैम्बर ऑफ कॉमर्स और पार्टी पदाधिकारियों ने किया। इसके बाद वे शारदा चौक पहुंचे और वहाँ देवी प्रतिमा के दर्शन कर भक्तों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री पूनम होटल से लेकर मंजू ममता होटल तक पैदल भ्रमण करते हुए आगे बढ़े। सड़क किनारे खड़े छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े प्रतिष्ठानों तक, सभी ने मुख्यमंत्री से संवाद करने की उत्सुकता दिखाई। मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता के साथ सभी की बातें सुनीं और जीएसटी 2.0 के लाभों पर उनकी प्रतिक्रियाएँ जानीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने टिनी टीज़र और किड्स ऑन व्हील साइकिल स्टोर जैसे प्रतिष्ठानों पर जाकर बच्चों से जुड़ी वस्तुओं और घरेलू सामग्री पर घटे कर दरों की जानकारी ली। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में जाकर उन्होंने जाना कि उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में कितनी सस्ती दरों पर सामान मिल रहा है। दुकानदारों ने बताया कि नए प्रावधानों से व्यापार करना आसान हुआ है और ग्राहकों का भरोसा भी बढ़ा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व और जीएसटी दरों में ऐतिहासिक कटौती का यह संयोग व्यापार और उपभोक्ताओं दोनों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कर प्रणाली और अधिक पारदर्शी एवं सरल बनी है। इससे न केवल व्यापारियों को सुविधा होगी बल्कि आम उपभोक्ताओं की जेब में भी प्रत्यक्ष बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने विस्तार से कहा कि अब केवल दो स्लैब रह गए हैं। आवश्यक वस्तुएँ जैसे साबुन, टूथपेस्ट, साइकिल और रसोई सामग्री अब मात्र 5 प्रतिशत कर पर उपलब्ध होंगी, जिससे हर परिवार को सालाना 3,000 से 5,000 रुपये की बचत होगी। इसी प्रकार ब्रेड, दूध, पैक्ड नमकीन और चना जैसी खाद्य वस्तुएँ पूरी तरह करमुक्त हो गई हैं, जिससे सालाना ढाई से साढ़े तीन हजार रुपये तक की बचत होगी। स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर भी कर हटने से लोगों को 25,000 रुपये की पॉलिसी पर लगभग 4,500 रुपये और वरिष्ठ नागरिक बीमा पर 8 से 10 हजार रुपये सालाना की बचत होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अंत में कहा कि जीएसटी 2.0 से व्यापार जगत को भी बड़ा लाभ होगा।  यह सुधार उद्योग, व्यापार, निवेश और रोजगार सभी क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों और व्यापारियों से आग्रह किया कि वे स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा दें और उपभोक्ताओं से भी आह्वान किया कि वे गर्व से कहें – “मैं स्वदेशी खरीदता हूँ और स्वदेशी बेचता हूँ।” उन्होंने इसे भारत के आर्थिक भविष्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला मंत्र बताया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोती लाल साहू, नान के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, अमित  चिमनानी, रमेश ठाकुर, नंदन जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न व्यापारी संगठन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और भी

छत्तीसगढ़ की तरक्की का आधार बनेंगे महतारी सदन: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.....मुख्यमंत्री ने 51 महतारी सदनों का वर्चुअल शुभारंभ किया

रायपुर, 23 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज धमतरी जिले के  कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करेली बड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने करेली बड़ी में मंच से राज्य के विभिन्न जिलों में नव निर्मित 51 महतारी सदनों का रिमोट से बटन दबाकर वर्चुअल शुभारंभ किया। इसके साथ ही ग्राम संपदा एप तथा मनरेगा की समग्र जानकारी आधारित नागरिक सूचना पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा ’लखपति दीदी/महतारी सदन’ और ’’माँ अभियान’’ पुस्तिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों जशपुर (रेंगले), बेमेतरा (लिंझेवारा), मुंगेली (नवागांव) और दुर्ग (नगपुरा) की महिला समूहों से वर्चुअल संवाद किया और उन्हें महतारी सदन तथा नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने 19 महीने के संक्षिप्त कार्यकाल में मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति को सशक्त बनाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। अब समूह की महिलाएँ सिलाई-कढ़ाई, सब्ज़ी उत्पादन और स्वरोजगार प्रशिक्षण जैसे अनेक कार्य महतारी सदन में कर पाएँगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार श्री रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना और महतारी वंदन योजना जैसी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएँ संचालित कर रही है। नई औद्योगिक नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की मंशा के अनुरूप मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद-मुक्त बनाने के संकल्प को भी दोहराया।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महतारी सदन के शुभारंभ की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार सतत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से राशि निकालने से लेकर अन्य सेवा सुविधाए गांवों में सुलभ हुई हैं। कार्यक्रम को जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा और सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने भी संबोधित किया। कुरूद विधायक श्री अजय चन्द्राकर ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने धमतरी जिले को 83 करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगात दी। उन्होंने ग्राम करेली बड़ी में महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की। साथ ही कुरूद के जी. जामगांव में नवीन आईटीआई की स्वीकृति दी। ग्राम पंचायत करेली बड़ी और ग्राम खट्टी को मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में नगर पंचायत कुरूद एवं भखारा में शहरी जल प्रदाय योजना का विस्तार 30 करोड़ रुपये की लागत से करने, भेण्डरी से बरोंडा एनीकट निर्माण हेतु 45 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने, नगर पंचायत कुरूद को नगरपालिका परिषद का दर्जा प्रदान करने और कुरूद नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये, नगर पंचायत भखारा के लिए डेढ़ करोड़ रुपये तथा खट्टी एनीकट मरम्मत हेतु 5 करोड़ रुपये की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भेण्डरी में गौरव पथ निर्माण की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में मुंगेली से उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सहित अन्य जिलों के सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी वर्चुअल रूप से जुड़े। प्रदेशभर की लगभग दो लाख महिलाएँ इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुईं। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित विकास कार्यों की प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन किया और हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने महतारी सदन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि और  बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और भी

विनोबा ऐप के माध्यम से स्कूलों में नवाचारी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन : डाइट प्राचार्य ने  जिला स्तरीय पोस्ट ऑफ मन्थ शिक्षकों का किया सम्मान


 जशपुर 23 सितम्बर 2025 : जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास और मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन  में ओपन लिंक्स फाऊंडेशन (विनोबा एप) द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। यह कार्यक्रम  जिले में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी के भटनागर एवं शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा के दिशा निर्देश और यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता के माध्यम से संचालित कराया जा रहा है । उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य एम जेड यू सिद्दीकी  ने पोस्ट ऑफ मन्थ विजेता शिक्षकों एवं संकुल समन्वयक को प्रमाण पत्र एवं  उपहार देकर सम्मानित किया। इस संबंध में प्राचार्य सिद्दकी ने कहा विनोबा एप शिक्षकों के लिए सीखने और प्रेरणा के लिए बहुत अच्छा प्लेटफार्म है। सभी शिक्षकों को बधाई संदेश के साथ भविष्य में और बड़ी उपलब्धि के लिए  प्रेरित किए । विनोबा के प्रोजेक्ट ऑफिसर सोमनाथ साहू  ने बताया कि जिले के शिक्षकों द्वारा किये गए शिक्षकीय कार्यों जैसे बोलेगा बचपन  एवं नवाचारी गतिविधियों को विनोबा ऐप्प में अपलोड किया जाता है । गतिविधियों के विश्लेषण के पश्चात उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों को चयनित किया गया था। बोलेगा बचपन के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में कविता, कहानी वाचन  और बच्चों के आत्मविश्वास स्तर को बढ़ाने का कार्य किया जाता है। इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।   उल्लेखनीय है कि विनोबा भावे की टीम जिले में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एफएलएन,  जवाहर नवोदय, जे ई ई , नीट जैसे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सहयोग के साथ दैनिक उपस्थिति का डाटा कलेक्शन का कार्य यशस्वी जशपुर के समन्वय में कर रही है।

   इस कार्यक्रम के तारतम्य में विनोबा एप में जिले के समस्त शासकीय  प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का उपस्थित दर्ज किया जाता है एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों को अपलोड किया जाता है।  इस अवसर पर जिला स्तरीय विजेता हुई प्राथमिक शाला जरिया के श्रीमति  रजनी भिंजवार, प्राथमिक शाला बड़ेगमहारिया के सुनैना तिर्की, प्राथमिक शाला नदीडिपा के रीना रानी गोस्वामी, संकुल बागडोल के संकुल समन्वयक नीरज गुप्ता  को  उपहार वितरण कर सम्मानित किया गया। सभी विजेता शिक्षकों को यशस्वी जशपुर के सदस्य संजीव शर्मा, अवनीश पांडे ,  विनोद कुमार पैंकरा, श्री चौहान जी के साथ समस्त डाइट अधिकारी व कर्मचारी ने बहुत बहुत बधाई दिया ।

और भी

लोखंडी एवं रेंगले ग्राम पंचायत में निर्मित महतारी सदन का मुख्यमंत्री श्री साय ने किया वर्चुअली लोकार्पण

जशपुरनगर, 23 सितंबर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी से छत्तीसगढ़ के 51 महतारी सदन भवनों का वर्चुअली लोकार्पण किया। इनमें जशपुर जिले के लोखंडी एवं रेंगले ग्राम पंचायतों में निर्मित महतारी सदन भी शामिल हैं। बगीचा विकासखंड के रेंगले में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने महतारी सदन का प्रतीकात्मक लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी भी उपस्थित थे।
      इस अवसर पर जीवन ज्योति समूह रेंगले की सदस्य उमा यादव को वर्चुअली माध्यम से मुख्यमंत्री से बातचीत करने का अवसर मिला। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि पहले समूह की बैठकें पेड़ के नीचे या किसी के घर पर होती थीं, जिससे बारिश और गर्मी के मौसम में दिक्कत होती थी। अब महतारी सदन बनने से महिलाएं सामाजिक एवं सांस्कृतिक बैठकें आसानी से कर पाएंगी। इससे आपसी सौहार्द भी मजबूत होगा।  इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। महतारी सदन से महिलाओं को न सिर्फ सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच मिलेगा, बल्कि वे अपनी आर्थिक गतिविधियों को भी संगठित रूप से आगे बढ़ा सकेंगी। इस अवसर पर बगीचा जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यगण, अधिकारी–कर्मचारी सहित लगभग 400 बिहान की दीदियां उपस्थित रहीं।

और भी

कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री श्री साय ने 245 करोड़ 80 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर, 22 सितम्बर 2025/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिला के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में 245 करोड़ 80 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। श्री साय ने धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन शुभारंभ कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया और जिले को विकास का महा उपहार दिया। उन्होंने कुरूद विधानसभा क्षेत्र में 77 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। यह सभी विकास कार्य जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क, पेयजल, उद्योग, विज्ञान, पर्यटन और सामाजिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों को नई दिशा देने वाले हैं।

महिला सशक्तिकरण - नए भवनों का शिलान्यास 

श्री साय ने महतारी सदन योजना के तहत 51 महतारी सदन भवनों का लोकार्पण किया। लगभग 2 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित ये भवन महिलाओं के लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता के नए केंद्र बनेंगे। यह महतारी सदन छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों की शक्ति और क्षमता को समाज में नई पहचान देंगे।

औद्योगिक विकास

ग्राम करेली बड़ी और भालूझूलन में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 16 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा मुख्यमंत्री ने इसके लिए भूमिपूजन भी किया। इसके अलावा जी-जामगांव औद्योगिक क्षेत्र में 6 करोड़ रूपए की राशि से निर्मित विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का लोकार्पण भी किया। इन कार्यों से उद्योग और रोजगार की नई संभावनाएँ खुलेंगी।

शिक्षा एवं कौशल विकास

मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षा और कौशल उन्नयन के लिए 27 करोड़ 67 लाख रूपए की लागत से आईटीआई भवन, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज और लाइवलीहुड कॉलेज भवन के लिए शिलान्यास भी किया। श्री साय ने 7 करोड़ 53 लाख रूपए से बने कृषि महाविद्यालय भवन एवं छात्रावास का लोकार्पण भी किया। ये संस्थान युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और कौशल विकास के प्रमुख केंद्र बनेंगे।

सड़क और अधोसंरचना

मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले में 9 सड़कों के निर्माण और सुधार कार्यों का शिलान्यास भी किया। इन सड़कों पर 119 करोड़ 79 लाख रूपए खर्च किए जायेंगे। उन्होंने इसके साथ ही गौरव पथ योजना के तहत 1 करोड़ 70 लाख रूपए से बने गातापार और बकली मार्ग का भी किया। यह सभी नई सड़कें गाँवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। 

स्वास्थ्य सुविधाएँ

मुख्यमंत्री श्री साय ने मगरलोड विकासखंड के भेण्ड्री में 75 लाख रूपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण भी किया। इससे ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक सुलभ होंगी।

पेयजल एवं सिंचाई

श्री साय ने धमतरी जिले में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 30 करोड़ रूपए की लागत के 39 कार्य का लोकार्पण किया। जिससे जिले की हर बस्ती ‘हर घर जल’ प्रमाणित होगी। उन्होंने कोडेबोड़ में सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत 26 करोड़ 37 लाख रूपए से निर्मित योजना का लोकार्पण किया। और महानदी नहर पर 4 करोड़ 29 लाख रूपए से क्रॉस रेग्युलेटर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इससे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

विज्ञान एवं पर्यटन

मुख्यमंत्री ने गंगरेल में साइंस पार्क बनाने के लिए शिलान्यास किया। इस साइंस पार्क के बन जाने से बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ पर्यटन की नई संभावनाओं को भी बढ़ावा देगा।

सामाजिक विकास

आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने 50 लाख की लागत से बनने वाले कंवर समाज भवन (मधुबन धाम, राकांडीह) की आधारशिला भी रखी। यह भवन जिले में सामुदायिक विकास को नई ऊर्जा देगा।

इन सभी विकास कार्यों से धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र में न केवल आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक, औद्योगिक और कृषि क्षेत्र में भी नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक दिन जिले की प्रगति और जनकल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

और भी

मुख्यमंत्री ने धमतरी के करेली बड़ी से 51 महतारी सदनों का किया लोकार्पण......प्रदेश को महिला केन्द्रित विकास का मॉडल बनाने वाली योजना महतारी सदन : सीएम श्री साय

रायपुर, 23 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के करेली बड़ी गांव से प्रदेश के 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान शुरू की गई महतारी सदन योजना को श्री साय ने प्रदेश की माताओं और बहनों की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों, के लिए गाँवों में ही केंद्र बनाने महतारी सदनों के निर्माण की घोषणा सरकार ने की थी ताकि आप वहां एकत्रित होकर एक बड़ी सुविधापूर्ण जगह में मिल-जुलकर अपना काम कर सकें। आज यह बड़ा काम पूरा हुआ है। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, लोकसभा सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, पूर्व मंत्री एवं कुरूद के विधायक श्री अजय चन्द्राकर सहित सचिव श्रीमती निहारिका बारिक और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं गणमान्य नौगरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने आस्था महिला संकुल संगठन करेली बड़ी की महिला समूह सदस्यों को महतारी सदन का हस्तांतरण प्रमाण पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने परिसर मौलश्री का पौधा भी रोपा। 
   
मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी सदन योजना छत्तीसगढ़ को महिला-केंद्रित विकास का मॉडल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महतारी सदन केवल महिलाओं की तरक्की का आधार ही नहीं बनेगा, बल्कि यह पूरे प्रदेश की तरक्की का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महतारी सदन माताओं-बहनों की शक्ति, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया केंद्र होगा। महतारी सदन शिक्षा, कौशल और उद्यमिता के द्वार खोलेंगे। उन्होंने कहा कि इन सदनों में महिला स्व-सहायता समूहों को जोड़कर आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। माताएँ-बहनों के लिए महतारी सदन में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, हस्तशिल्प, कृषि-आधारित प्रशिक्षण और डिजिटल साक्षरता जैसे अनेक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

और भी

ग्रामीणों की पूरी की वर्षों पुरानी मांग सीएम श्री साय ने की पूरी, दुलदुला में 9 करोड़ 42 लाख की लागत से मिली दो सड़क निर्माण की मंजूरी

जशपुरनगर 23 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के सुदूर अंचलों में सड़क सुविधा विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।अब जिले के दुलदुला क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिल गई है, निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दी जाएगी। इन सड़कों के निर्माण से न सिर्फ ग्रामीण अंचलों का संपर्क बेहतर होगा, बल्कि लोगों को आवागमन में भी बड़ी राहत मिलेगी।मिली जानकारी के मुताबिक जिले के विपतपुर–बासनताला–कोदोपानी–झरगांव पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 7 करोड़ 5 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।इसके अलावा दूसरा कार्य रायडीह–डैम्बूलोगरा–बरटोली पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 2 करोड़ 37 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।

क्षेत्र वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

ग्रामीणजन लंबे समय से इन सड़कों की मांग कर रहे थे।सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है।क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि इन मार्गों के निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसायिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।साथ ही बेहतर आवागमन की सुविधाएं मिलेगी।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय "अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025" समारोह में हुए शामिल......मानवता और परोपकार सेवा के लिए अग्रवाल समाज हमेशा अग्रणी

रायपुर 23 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में भगवान अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित “अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025” समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों तथा प्रतिभाशाली बच्चों को मुख्य मंच से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अग्रवाल समाज की दानशीलता की परंपरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा और परोपकार के लिए अग्रवाल समाज हमेशा ही अग्रणी रहा है। समाज व्यापार एवं व्यवसाय से जुड़ा हुआ है, जो कठिन परिश्रम और लगन से कार्य करते हुए निरंतर मानवता की सेवा में जुटा रहता है। अग्रवाल समाज को व्यापारिक कुशलता के लिए जाना जाता है, लेकिन आज यह समाज सामाजिक कार्यों में भी उतना ही अग्रणी है और अपने सेवा कार्यों के माध्यम से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने 21 महीनों में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के अंतर्गत अधिकांश वादों को पूरा किया है। हमारी सरकार ने व्यापार और संस्कृति को प्रोत्साहन देने की दिशा में कार्य किया है। हमने नई औद्योगिक नीति अपनाई है, जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि आज बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। आज से ही प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर देशभर में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की शुरुआत हुई है। इस प्रकार आज एक साथ अनेक उत्सवों का संगम हो रहा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कल राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में देशवासियों से धूमधाम से जीएसटी बचत उत्सव मनाने की अपील की थी। जीएसटी में किए गए ये सुधार व्यापारी बंधुओं की मांग और उनके सुझावों को ध्यान में रखकर किए गए हैं। इससे न केवल कारोबारियों को, बल्कि उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अब जीएसटी के चार स्लैब की जगह केवल दो स्लैब रह जाने से कर संबंधी जटिलताएँ कम होंगी। इससे व्यापारी जहां अपना व्यापार सरलता से कर सकेंगे, वहीं प्रक्रिया सहज होने से उन्हें टैक्स देने में भी आसानी होगी। इससे राष्ट्र निर्माण में हर वर्ग की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप 2047 में विकसित भारत के साथ-साथ विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को पाने में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को शारदीय नवरात्रि और अग्रसेन जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लगभग 5000 वर्ष पूर्व महाराज अग्रसेन का अवतरण हुआ था। उन्होंने वैश्य धर्म को अपनाया और बलि प्रथा का अंत कर समाज सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज समाज को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। शिक्षा और स्वास्थ्य से ही विकसित समाज का निर्माण होगा और विकसित समाज से ही विकसित राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने भी सभी स्वजन बंधुओं को शारदीय नवरात्रि और अग्रसेन जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर सीआईडीसी अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, समाज अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल सहित समाज के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और भी

नवरात्रि के दूसरे दिन 23 सितम्बर को सीएम श्री साय 51 महतारी सदनों का लोकार्पण कर मातृशक्ति को करेंगे समर्पित....साथ ही धमतरी को 246 करोड़ रूपए के विकास कार्याे देंगे सौगात

रायपुर, 22 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 23 सितम्बर को धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम मेें 51 महतारी सदनों को मातृशक्ति को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धमतरी जिले को 245 करोड़ 80 लाख की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री राम विचार नेताम, मंत्री श्री टंकराम वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी एवं श्री भोजराज नाग, विधायक श्री अजय चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा, जनपद अध्यक्ष श्री विरेन्द्र कुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 

करेलीबड़ी धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र का गांव है। धमतरी जिले में महतारी सदन निर्माण योजना के अंतर्गत 4 महतारी सदनों का निर्माण क्रमशः ग्राम पंचायत भेंड्री, मेधा, खरेंगा और करेलीबड़ी में कराया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने, सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण कराया जा रहा है।

 महतारी सदन निर्माण की इस योजना के तहत प्रथम चरण में वर्ष 2024-25 अंतर्गत कुल 202 महतारी सदन के लिए कुल 50 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। लगभग 2500 वर्गफीट में निर्मित होने वाले प्रत्येक महतारी सदन की लागत 24.70 लाख रूपए है, जिससे प्रत्येक महतारी सदन में एक हॉल, कमरा, किचन, स्टोर, दुकान, बाउड्रीवाल, प्रसाधन एवं बोरवेल का निर्माण कराया गया है। 

महतारी सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य की महिला स्व-सहायता समूह की 2 लाख सदस्य महिलाएं वर्चुअल रूप से शामिल होंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य में ग्राम पंचायतों महतारी सदन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य में द्वितीय चरण में वर्ष 2025-26 अंतर्गत कुल 166 महतारी सदन के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 50 करोड़ रूपए की मंजूरी दी गई है। द्वितीय चरण में निर्मित होने वाले प्रत्येक महतारी सदन की लागत 30 लाख रूपए है।

और भी

नारायणपुर के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : दो इनामी नक्सली ढेर....मुख्यमंत्री ने जताया विश्वास – मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का सपना होगा साकार

रायपुर 22 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर ज़िले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए सफल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। दोनों पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था।  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव ही नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और विकास की प्रक्रिया को और भी गति प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने इस अभियान में शामिल सुरक्षाकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी बहादुरी और समर्पण से ही प्रदेश आज शांति और विकास की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न और माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में नक्सलवाद का अंत अब पहले से कहीं अधिक निकट और निश्चित होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा।

और भी

जशपुर जिले को मिला स्वास्थ्य सेवाओं का नया वरदान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 8 करोड़ 77 लाख की लागत से गिनाबहार में 50 बिस्तरीय मातृ-शिशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य शुरू...

जशपुरनगर 22 सितम्बर 2025 :  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात दी है। जिले के कुनकुरी ब्लॉक अंतर्गत गिनाबहार में 50 बिस्तरीय मातृ-शिशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। लगभग 8 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह अस्पताल क्षेत्रवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, जिले के विकास और लोगों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके बन जाने से न केवल जशपुर बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों की माताओं, बहनों और बच्चों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को समय पर उपचार और देखभाल मिल सकेगी। उन्होंने अधिकारियों व निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता न हो और निर्धारित समय सीमा में अस्पताल का निर्माण पूरा किया जाए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। क्षेत्रवासियों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब मरीजों को इलाज के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा।

स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बढ़ता जशपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। हाल के वर्षों में अनेक योजनाओं को मूर्त रूप दिया गया है। जिले को 220 बिस्तर का आधुनिक अस्पताल मिल चुका है, वहीं 35 करोड़ की लागत से कल्याण आश्रम में अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण हो रहा है। आधा दर्जन नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति दी गई है, 11 अतिरिक्त एम्बुलेंस और 2 शव वाहन की व्यवस्था भी की गई है।
मातृ-शिशु देखभाल को प्राथमिकता देते हुए नए अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य तेज़ी से शुरू किया गया है। इन पहलों से आने वाले समय में जिले के आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और जशपुर स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में प्रदेश का अग्रणी जिला बनकर उभरेगा।

और भी

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर की छात्रा दीपिका व मुस्कान ने विज्ञान विज्ञान अनुसंधान यात्रा  में किया जिले का प्रतिनिधित्व -

जशपुर : 22 सितम्बर 2025 : स्कूली छात्राओं में  विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में विज्ञान अनुसंधान यात्रा का आयोजन 13 सितंबर से 18 सितंबर 2025 किया गया जिसमें राज्य के विभिन्न जिले से विज्ञान क्विज द्वारा  54 विजेता छात्राओं का चयन किया गया एवं 9 जोन प्रभारी शिक्षिकाए शामिल है। कलेक्टर रोहित व्यास के पहल पर विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में और अधिक रूचि जागृत करने हेतु समय- समय पर अनेक गतिविधियों का आयोजन जिले में किया जाता रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी पी. के.भटनागर व स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा दीपिका भगत और मुस्कान भगत को बधाई व शुभकामनाए देते हुवे उक्त यात्रा हेतु रवाना किया।  जशपुर जिले के सहायक जिला परियोजना अधिकारी ( समग्र शिक्षा) विनय सिन्हा,  भौतिक के वरिष्ठ व्याख्याता महेश गुप्ता व अंबिकापुर की जोन प्रभारी प्रिया गुप्ता व सुखेश्वर भगत ने सयुंक्त रूप से बताया कि इन छात्राओं के साथ मनेंद्रगढ़ -चिरमिरी- भरतपुर से  योगिता साहू और  सादिया बानो ,कोरिया से मोनिशा साहू व आकांक्षा साहू  ,सरगुजा से प्रियांशी जायसवाल  व आरती गुप्ता  यात्रा में शामिल रही । यात्रा का उद्घाटन डॉ.सपन कर्माकर महानिदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद  , रीजनल साइंस सेन्टर छत्तीसगढ़ के  द्वारा किया गया । इस पांच दिवसीय यात्रा में छात्राओं को साइंस रीजनल सेंटर रायपुर , बिरला प्लेनेटोरियम कोलकाता, एस. एन. बोस इंस्टीट्यूट फॉर बेसिक साइंस , साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स , साइंस सिटी, आदि की शैक्षिक यात्रा करवायी गयी। छात्राओं ने जिज्ञासापूर्वक बिरला प्लेनेटरियम कोलकाता में तारामंडल, एस एन बोस इंस्टीट्यूट में रमन प्रभाव द्वारा प्रकीर्णन,इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा सूक्ष्म कणों का अवलोकन , साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स में परम शून्य ताप पर हीलियम का द्रवीकरण, प्रोटॉन बॉन्डिंग द्वारा डी. एन.ए, लाइट मैटर इंटरेक्शन से परमाणुवीय गुण और आयनों की  ऊर्जास्तर,रडार प्रणाली , सिलिकॉन चिप के जगह इलेक्ट्रोमैग्नेटिक चिप का उपयोग , साइंस सिटी में नासा द्वारा भेजे गए मानवरहित यान वाइजर द्वारा ग्रहों का  अध्धयन पर बनी संक्षिप्त फिल्म और विविध भौतिकी प्रदर्शनी पर जानकारी प्रदान की गई । संपूर्ण यात्रा  जे. पी. रथ अतिरिक्त संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के कुशल मार्गदर्शन में के.के.शुक्ला,ओ. पी. मिश्रा (सहायक प्राध्यापक),  डॉ वसीम रजा , डॉ चंद्रवंशी व छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के संयोजन से सम्पन्न हुआ । संपूर्ण यात्रा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के दिशानिर्देश पर छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद,  रायपुर  के सहयोग से सफल रही । इस यात्रा से समस्त छात्राएं व  शिक्षिकाए लाभांवित हुई । इस पहल से छात्राओं में विज्ञान और तकनीकी के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार हुवा। इस विज्ञान अनुसन्धान यात्रा को सफल बनाने में जशपुर जिले की ओर से जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की अहम भूमिका रहीं।

और भी

जशपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग-अपराध नियंत्रण और कानूनी व्यवस्था पर चर्चा....थाना क्षेत्र में गुंडे बदमाश एवं अपराध को ना करें बर्दाश्त......”दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा की दृष्टि से समिति के सदस्यों से सतत बनाएं रखें संपर्क 

जशपुर 22 सितम्बर 2025 :   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने अपराधों की रोकथाम व कानून एवं व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सोमवार को पुलिस कार्यालय जशपुर में क्राईम मीटिंग का आयोजन किया गया, उक्त मीटिंग में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी शामिल हुये। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, गुम इंसान की थाना/चैकीवार बारीकी से समीक्षा कर थाना प्रभारी एवं संबंधित एस.डी.ओ.पी. को गंभीरतापूर्वक कार्य कर शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। वर्ष 2025 एवं इसके पूर्व के सभी लंबित अपराधों को विशेष रूची लेकर निराकरण करने हेतु कहा गया। बैठक में पुलिस मुख्यालय, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय एवं वरिष्ठ कार्यालयों से जारी परिपत्र एवं परवानों के निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की एवं जहाँ कंप्लायंस शेष है वहां अविलम्ब कंप्लायंस के निर्देश दिए।                                        
                        इन दिनों दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न जगहों पर दुर्गा पंडालों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने और पंडालों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है। पंडालों के आसपास पार्किंग की उचित व्यवस्था समिति और पुलिस विभाग के सहयोग से की जाए, किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं समिति आपसी तालमेल से त्वरित कार्रवाई करें।
                                     वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसमें और गति लाया जा रहा है, वारंटियों, स्थायी वारंटियों और गंभीर प्रकरणों के आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई प्राथमिकता से की जाएगी। इसके लिए थाना स्तर पर टीमें गठित की गई हैं और तकनीकी साधनों के साथ-साथ पारंपरिक तरीके से भी तलाश की जा रही है।
                                  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को सूचना तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधों की रोकथाम, फरार आरोपियों की धरपकड़, नशे के अवैध कारोबार पर नियंत्रण तथा समाज विरोधी तत्वों पर निगरानी के लिए मजबूत सूचना तंत्र अत्यंत आवश्यक है। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने, तकनीकी निगरानी साधनों का उपयोग बढ़ाने तथा स्थानीय जनता से संवाद स्थापित कर जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने और संबंधित थानों में दर्ज प्रकरणों की सतत माॅनीटरिंग करने पर जोर दिया गया।
                                 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सूचना तंत्र की मजबूती से अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई संभव होगी और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आसानी होगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि सूचना मिलने के बाद लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर सूचना पर परिणाममुखी कार्रवाई अनिवार्य होगी।
                                 एसएसपी ने बच्चों तक नशे की पहुँच रोकने और नशा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। थाना और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि डेंट्राईट, सुलेशन, टेबलेट, सिरप और अन्य नशीले पदार्थ बच्चों तक पहुँचाने वाले दुकानदारों/व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
                                  एसएसपी ने कहा कि बच्चों को नशा उपलब्ध कराना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस तरह की गतिविधियों की निरंतर निगरानी की जाए और संदिग्ध दुकानों पर छापेमारी की की जाए। इसके साथ ही एसएसपी ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी को बच्चों को नशीला पदार्थ उपलब्ध कराने वाली दुकानों की सूचना मिलती है, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और कार्रवाई तुरंत की जाएगी।
                                 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिला एवं बाल सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे किसी भी अपराध में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होनें सभी थाना और चैकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि महिला और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की समय पर पहचान हो, मामले की त्वरित जांच की जाए और दोषियों के विरुद्ध कड़े वैधानिक कदम उठाए जाएँ। साथ ही, पीड़ितों को हर संभव सुरक्षा और मदद उपलब्ध कराई जाए।
                                 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश जारी किए हैं, उन्होंने चोरी, लूट, मोटरसाइकिल इत्यादि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में कमी लाने के लिए रात्रि गश्त को प्रभावी बनाना आवश्यक है। गश्त के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों एवं गलियों में विशेष निगरानी रखी जाए। गश्त के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की तुरंत पहचान कर त्वरित कार्यवाही की जाये एवं गश्त पार्टी को ब्रीफ कर रवाना किया जावे। 
                                 लंबित चरित्र सत्यापन, सायबर टीप लाईन, सायबर पोर्टल प्रकरण एवं अन्य वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त षिकायतों का त्वरित निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मीटिंग में जिला पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे, उनसे पेंडिंग की जानकारी लेकर त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। 
                                 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिकायत के सम्बन्ध मे कोई भी व्यक्ति थाना/चौकी से निराश होकर न लौटे, सभी के साथ शालीनता एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार के साथ त्वरित कार्यवाही करें एवं सभी की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच हो, साथ ही विभिन्न घटित अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, निगरानी बदमाश/गुंडा बदमाश की थाना मे लगातार बुलाकर और उसके निवास पर जाकर नियमित चेकिंग करते रहें। पैदल मार्च, कांबिंग गस्त और शाम को प्रभारी स्वयं क्षेत्र मे विजिबल पुलिसिंग के लिए निकले। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता की थाना में उचित सुनवाई हो जिससे कि उन्हें वरिष्ठ कार्यालय आकर शिकायत करने की आवश्यकता न पड़े।
                                 बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल कुमार सोनी, एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मंडावी, एस.डी.ओ.पी. बगीचा श्री दिलीप कोसले, एस.डी.ओ.पी. पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, श्रीमती मंजूलता बाज उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा श्री विजय सिंह राजपूत, उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश समरथ, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं कार्यालयीन शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।  

और भी