भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का होगा महासंगम: 4 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ जशपुर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ - श्रीहरि कीर्तन भवन में सजेगा संगीतमय भागवत कथा का दिव्य मंच,वृंदावन से पधार रहे आचार्य करुणा शंकर महाराज
ताजा खबरें

बड़ी खबर

भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का होगा महासंगम: 4 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ जशपुर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ - श्रीहरि कीर्तन भवन में सजेगा संगीतमय भागवत कथा का दिव्य मंच,वृंदावन से पधार रहे आचार्य करुणा शंकर महाराज

घर-घर पीला चावल, गली-मोहल्लों में भक्तिमय वातावरण: पक्कीडांड़ी से निकलेगी भव्य कलश यात्रा, सुबह 9 बजे होगा शुभारंभ: जशपुर में श्रद्धालु महिलाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील 

तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी आयोजन समिति,

जशपुर 02 फरवरी 2026। शहर में चार फरवरी से प्रारंभ होने जा रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन श्रीहरि कीर्तन भवन में आयोजित होगा, जिसमें वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य करूणा शंकर महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।

आयोजन समिति के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि कथा स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति के मार्गदर्शक रामनिवास अग्रवाल, सुशील मुंदड़ा, सतेंद्र सिंह, राजकुमार अग्रवाल एवं महेंद्र अग्रवाल ने जानकारी दी कि श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, प्रकाश एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

आयोजन को सफल बनाने जुटे कार्यकर्ता

तैयारी कार्य में समिति सदस्य कमलकांत वर्मा, रोहित गुप्ता, राजा सोनी, पवन, अंकुर गुप्ता, अमित सोनी एवं अंशुमन सोनी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। वहीं गायत्री मंदिर के रवि गुप्ता, श्वेता दुबे सहित अन्य सदस्यों का भी सहयोग मिल रहा है।

घर-घर जाकर दिया गया आमंत्रण

आमंत्रण कार्य पूर्ण हो चुका है। सीमा गुप्ता, नीतू गुप्ता, श्वेता सिंह, रेखा गुप्ता, कंचन सोनी, रानी गुप्ता, शशि साहू, अनुराधा चैरसिया, अर्चना गुप्ता एवं सावित्री बरेठ सहित आयोजन समिति की महिला सदस्यों ने शहर के गली-मोहल्लों में घर-घर जाकर पीला चावल देकर नागरिकों को भागवत कथा एवं कलश यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

4 फरवरी को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

आयोजन समिति की सीमा गुप्ता एवं नीतू गुप्ता ने बताया कि कथा का शुभारंभ 4 फरवरी को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा से होगा, जो पक्कीडांड़ी से प्रारंभ होगी। पूर्व पार्षद नीतू गुप्ता ने अधिक से अधिक श्रद्धालु महिलाओं से कलश यात्रा में भाग लेने की अपील की है। समिति के व्यवस्थापक अतुल मुंदड़ा ने बताया कि इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

आयोजन समिति ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में कलश यात्रा एवं श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image