मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी अपने जीवन में प्राप्त कर सकते हैं लक्ष्य: कौशल्या साय, सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ताजा खबरें

बड़ी खबर

मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी अपने जीवन में प्राप्त कर सकते हैं लक्ष्य: कौशल्या साय, सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जशपुरनगर।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी में आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ प्रस्तुत आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। श्रीमती साय ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।
    उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है। श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर जैसे विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कारों का भी निर्माण करते हैं, जिससे वे भविष्य में समाज और राष्ट्र के लिए जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आज का दौर नवीनतम तकनीकों और कड़ी प्रतिस्पर्धा का है। ऐसे समय में मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी सफलता प्राप्त करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। श्रीमती साय ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों एवं गुरुजनों के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की।इस मौके कर डीडीसी अनीता सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है।कार्यक्रम में शिशु मंदिर के प्राचार्य, आचार्यगण एवं गुरुजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image