05 फरवरी को भा.ज.यु.मो. जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम आगमन पर जिले के लवाकेरा से जशपुर तक शक्ति प्रदर्शन, तपकरा-फरसाबहार-कुनकुरी सहित अनेक स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम, शाम को जशपुर में पदयात्रा के साथ होगा समापन
जशपुरनगर 02 फरवरी 2026 :
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम जशपुर आगमन पर 05 फरवरी 2026, बुधवार को जिले में भव्य स्वागत रैली एवं स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर को लेकर भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वागत यात्रा की शुरुआत प्रातः 09:30 बजे लवाकेरा से होगी। इसके पश्चात तपकरा (10:30 बजे), फरसाबहार (12:00 बजे), दोकड़ा (01:30 बजे), बगिया (02:00 बजे) एवं कुनकुरी (03:00 बजे) में स्वागत एवं संक्षिप्त उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कुनकुरी प्रवास के दौरान हनुमान टेकरी में पूजा-अर्चना, श्री अटल परिसर एवं स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके उपरांत जूदेव प्रतिमा से कुनकुरी बस स्टैंड तक स्वागत रैली निकाली जाएगी।
दोपहर पश्चात चरईडाइ (04:15 बजे), पतराटोली (04:25 बजे), बालाछापर (04:45 बजे) तथा गम्हरिया (05:00 बजे) में स्वागत समारोह एवं बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।
जशपुर आगमन पर स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा, भगवान बालाजी एवं माँ काली मंदिर, तथा महाराजा चौक स्थित श्री राजा विजय भूषण सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण प्रस्तावित है।
सायं 06:00 बजे जशपुर बस स्टैंड में स्वागत एवं उद्बोधन के पश्चात बस स्टैंड से भाजपा कार्यालय तक पदयात्रा निकाली जाएगी, जहां कार्यक्रम का समापन होगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन भा.ज.यु.मो. वृषभ गोपाल कश्यप एवं विकास राजा सोनी के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजकों ने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
