
जशपुर 28 अक्टूबर 2025 : ब्रम्हनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम,जशपुर में बाबा भगवान राम ट्रस्ट,जशपुर द्वारा अघोरेश्वर महाविभूति स्थल के स्थापना दिवस के वार्षिकोत्सव के अवसर पर जनकल्याणार्थ दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सोगड़ा आश्रम के परिसर में विगत 26 एवं 27 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ। इस शिविर में 1833 मरीजो को जांचोपरांत ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गयी।
ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव राम बाबा के निर्देशन में प्रतिवर्ष इस शुभ अवसर पर यह शिविर आयोजित किया जाता है जिसमें आस-पास के अनेक ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण बन्धु लाभ उठाते हैं।
दिनांक 26.10.2025 को प्रातः अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर पूजन आरती उपरांत 24 घंटे के अष्टयाम संकीर्तन प्रारंभ कर 10 बजे पूज्यपाद संभव राम बाबा जी द्वारा शिविर का उदघाटन परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के चित्र पर पूजन,आरती उपरांत नारियल फोड़कर किया गया। तत्पश्चात दो दिवसीय चिकित्सा शिविर प्रारंभ हुआ। इस शिविर में अनेक राज्यो के सुविख्यात चिकित्सक गणों को ट्रस्ट द्वारा आमत्रिंत किया गया था।

शिविर में दंत रोग,हृदय रोग,जनरल फिजिशियन,शिशु रोग,स्त्री रोग, आयुर्वेद ,होम्यिोपैथ, इलेक्ट्रोहोम्यिोपैथ,एक्यूपंचर,फिजियोथेरेपी,आस्टिपपैथी आदि के स्पेशलिस्ट चिकित्सक मौजूद थे। प्रमुख रूप से दंत चिकित्सा हेतु डॉ. एस.पी.सिंह,प्रयागराज, डॉ. वैभव,वाराणसी, डॉ. अविनाश,गुमला,शिशु रोग हेतु डॉ.हरिशंकर सिंह,वाराणसी, डॉ. यू.पी.सिंह,प्रयागराज, डॉ. रूद्रप्रताप,गुमला,हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन नारायण,रांची,सर्जन डॉ. आर.के.सिंह,जशपुर एवं डॉ. रोहित सिंह,रांची तथा स्त्री रोग चिकित्सा हेतु डॉ. कमला मिश्रा,प्रतापगढ़ (उ.प्र.) आयुर्वेदाचार्य व नाड़ी विशेषज्ञ वैद्य श्री वैकुण्ड नाथ पाण्डेय,वाराणसी, डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ.अर्पण सिंह, अम्बिकापुर, इलेक्ट्रोहोम्यिोपैथ एवं एक्यूपंचर विशेषज्ञ डॉ.अशोक अग्रवाल,नई दिल्ली,नेत्र रोग चिकित्सा हेतु डॉ.वी.एन.सिंह, अम्बिकापुर, डॉ. अभय कुमार राय,डिहरी ओनसोन,बिहार एवं श्री टी.पी.कुशवाहा ,जशपुर, डॉ. नेहा ठाकुर फिजियोथेरेपी एक्सपर्ट दुर्ग, डॉ.विजय प्रताप सिंह आस्टियोपैथ,वाराणसी, होम्यिोपैथी में डॉ. उत्पल सहाय,रांची डॉ.उपेन्द्र सिंह,सासाराम, डॉ.ए.एन.द्विवेदी,अम्बिकापुर, डॉ.राजेश कुमार पाण्डेय,कोलकाता, डॉ.के.के.सिंह वाराणसी ने अपनी सेवाएँ प्रदान की। दवा वितरण में डॉ. बी.एन.द्विवेदी,राजपुर ने सक्रिय योगदान प्रदान किया।
शिविर में डॉ. शिवकुमार,घाघरा द्वारा रक्त शर्करा आदि की जांच की गयी।आगामी माह से ग्रामीण जनता के सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा विगत कई वर्षो से आयोजित किये जा रहे चक्षु अभियान का प्रारंभ करने की योजना है।