गिनाबहार के टुकुपानी में हुआ सुशासन शिविर का आयोजन,शासन की योजनाओं का लाभ लेने हितग्राहियों को किया गया प्रेरित...अधिकारी अगर बात नही सुनते है तो जनता जनप्रतिनिधियों को बताएं-श्रीमती सुशीला साय
ताजा खबरें

बड़ी खबर

गिनाबहार के टुकुपानी में हुआ सुशासन शिविर का आयोजन,शासन की योजनाओं का लाभ लेने हितग्राहियों को किया गया प्रेरित...अधिकारी अगर बात नही सुनते है तो जनता जनप्रतिनिधियों को बताएं-श्रीमती सुशीला साय

कुनकुरी/नारायणपुर 11 दिसम्बर 2025 

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा निर्देश पर जनपद पंचायत कुनकुरी के ग्राम पंचायत गिनाबहार के टुकुपानी में सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम गिनाबहार सहित अन्य गांव के ग्रामीणों की शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदनों को लिया गया।

     शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का वाचन  किया गया।शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। सभी विभागों द्वारा लगाए गए सूचनात्मक स्टॉलों का जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अवलोकन किया, जहाँ अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। सुशासन शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों एवं मांगों को संकलित किया गया है, जिनका शीघ्र निराकरण करने की प्रक्रिया जारी है। कृषि विभाग द्वारा 12 हितग्राहियों को सरसों का बीज वितरण किया गया

  सुशासन शिविर के तहत गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता सिंह ने कहा कि गिनाबहार में आयोजित यह शिविर जनता की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुँचाने के लिए गंभीरता से प्रयासरत हैं।

     जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सुदूर क्षेत्रों में लगे इस शिविर से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि गैस कनेक्शन, महतारी योजना, सहित सभी योजनाओं का लाभ अवश्य लें। उद्यान विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फलदार पौधे लगाने की भी अपील की।उन्होंने कहा कि सरकार सुविधाएँ प्रदान कर रही है, लेकिन लाभ लेने वालों की संख्या कम है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सक्रिय रूप से योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। सुशीला साय ने ग्राम सभा में उपस्थित रहने, समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने तथा मतदाता सूची में नाम जोड़वाने की बात भी कही।उन्होंने कहा कि बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखने की अपील की। सुशीला साय ने जानकारी दी कि 1 दिसंबर से बिजली बिल हाफ योजना दोबारा शुरू होने जा रही है, 

टुकुपानी में लगा सुशासन शिविर में मिले 150 आवेदन

सुशासन शिविर में जनपद पंचायत के सीईओ ने संबोधित करते हुए बताया कि कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में अब तक कुल 150 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें उज्ज्वला गैस कनेक्शन, पौती, तथा अन्य राजस्व एवं जनकल्याण से संबंधित आवेदन शामिल हैं। सभी आवेदनों का नियम अनुसार परीक्षण कर त्वरित समाधान किया जाएगा।

“शिविर केवल आवेदन लेने का माध्यम नहीं”—सीईओ

सीईओ ने कहा कि लोगों में यह गलत धारणा बनी रहती है कि ऐसे शिविरों में केवल आवेदन लिए जाते हैं और कार्यवाही नहीं होती। यह पूरी तरह गलत है। सभी आवेदनों का नियमानुसार अवलोकन कर कार्रवाई की जाती है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा, सभी कार्य नियमों से होना है, इसलिए किसी भी प्रकार का नियम-विरुद्ध कार्य संभव नहीं है।अंत में उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे प्रशासन पर विश्वास बनाए रखें और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें।

      शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मलिता बाई, अनिता सिंह, जनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव, जनपद सदस्य अभिनन्द खलखो, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, महामंत्री शंकर यादव, असलम आजाद, तथा ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सनीता पैंकरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image