बंदकोना की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बस्ती अब मुख्यधारा से जुड़ी: प्रधानमंत्री जनमन योजना ने खोला विकास का मार्ग
ताजा खबरें

बड़ी खबर

बंदकोना की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बस्ती अब मुख्यधारा से जुड़ी: प्रधानमंत्री जनमन योजना ने खोला विकास का मार्ग

 

जशपुरनगर 11 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में दूरदराज़, आदिवासी अथवा पिछड़े क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने, बुनियादी अधोसंरचना का विकास करने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के उदेदश्य से उन जिलों और क्षेत्रों को चिन्हांकन कर जहाँ सड़क, संपर्क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत् लोगों के लिए बुनियादी सुविधाए उपलब्ध कराई जा रही है।
विशेष रूप से उन ग्रामीण और आदिवासी पिछड़े इलाकों में जहाँ विकास और संपर्क की कमी है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत राज्य शासन और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों में कार्य किया जा रहा है।  
          इसी कड़ी में जिला मुख्यालय से लगभग 25 किमी की दूरी पर स्थित बंदकोना में मुख्य मार्ग से बस्ती के मध्य 1.7 किमी सड़क बनाई गई है जिसकी लागत 1.23 करोड़ है। गाँव की जनसंख्या 115 है। इस सड़क से बस्ती अब समाज की मुख्य धारा से जुड़ गई है। बाजार, अस्पताल, स्कूल, आंगनबाड़ी, सोसाइटी, ग्राम पंचायत आदि सुविधाएँ अब आसान से पहुँच पा रहे है। एम्बुलेंस व मालवाहक वाहन अब बस्ती तक पहुँच रहे हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएँ अब हितग्राहियों तक शीघ्र पहुँच रही हैं। बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं गाँव में पहुंच रही हैं। योजना के तहत् बुनियादी सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों ने खुशी जाहिर कर मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिए है।
            
विदित हो कि प्रधानमंत्री जन‑मन योजना के तहत सड़क और अन्य आधारभूत ढांचा, निर्माण का प्रावधान है। विशेष रूप से उन ग्रामीण ,आदिवासी  पिछड़े इलाकों में जहाँ विकास व संपर्क की कमी है। इस योजना में उन जिलों व क्षेत्रों को चुना जाता है जहाँ सड़क, संपर्क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है। योजना के तहत शामिल किया गया है, और उन इलाकों में पक्के घर, पानी, सड़क आदि सुविधाओं के निर्माण का प्रावधान हुआ है। इन सड़कों का उद्देश्य उन दूरदराज़, आदिवासी अथवा पिछड़े क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ना है। ताकि लोग आसानी से बाज़ार, स्कूल, अस्पताल, प्रशासन आदि तक पहुँच सकें। योजना का लक्ष्य बुनियादी अधोसंरचना सड़क, पुल, संपर्क सुधार कर सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

Leave Your Comment

Click to reload image