ताजा खबरें


बड़ी खबर

रायगढ़ जिले में अब तक 15 दिनों में एक करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 3,266 क्विंटल अवैध धान जब्त,सभी अंतर्राज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर 24×7 रखी जा रही कड़ी निगरानी

रायगढ़, 22 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही इस कार्य में संलिप्त पाए जाने वालों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में समर्थन मूल्य पर पारदर्शी एवं निष्पक्ष धान खरीदी नीति के तहत प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में 15 दिनों के भीतर 30 प्रकरणों में कुल 3,266 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 1 करोड़ रुपए से अधिक है।
          कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले की सीमाओं पर स्थित सभी अंतर्राज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर 24×7 कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पालीवार ड्यूटी लगाई गई है, वहीं अनुविभागीय स्तर पर विशेष निगरानी दल सक्रिय हैं। कलेक्टर ने कहा है कि अवैध धान भंडारण एवं परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने आम नागरिकों एवं किसानों से अपील की है कि अवैध धान परिवहन या भंडारण की कोई भी जानकारी तुरंत निकटतम पुलिस थाना, तहसील कार्यालय या चेक पोस्ट पर दें। कार्रवाई में सहयोग करना खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता को मजबूत करेगा।

अब तक हुई कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण
विकासखण्ड रायगढ़ के अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेंगालपाली में प्रताप साहू ग्राम-भठली चौक तुलसीनगर बरगढ़ उड़ीसा के द्वारा ट्रक क्रमांक ओडी-17 बी 1118 में 180 क्विंटल धान परिवहन करते जब्त किया गया। इसी तरह विकासखण्ड लैलूंगा के अंतर्राज्यीय जमुना चेकपोस्ट में पिकअप वाहन ओडी-16 एलडी 0300 में 60 बोरी धान उड़ीसा बेहरामाल के हरिकृष्ण के परिवहन करते पाए जाने पर जब्ती किया गया। विकासखंड तमनार-बासनपाली वाहन क्रमांक-सीजी 13 एएफ-9053 (माजदा) में 100 बोरी धान मुकेश अग्रवाल, धौराभांठा से जब्त किया गया। विकासखंड खरसिया-डोमनारा में भभीक्षण साव के प्रतिष्ठान से 50 कट्टी अवैध धान जब्त, विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम-उदउदा में कपील यादव से 1200 बोरी धान जब्त, धरमजयगढ़ के ग्राम-हाटी में प्रहलाद अग्रवाल के पास से 900 बोरी धान, विकासखण्ड लैलूंगा के ग्राम-बैसकीमुड़ा में श्री रमेश बेहरा के पास से 150 बोरी धान, विकासखण्ड लैलूंगा के ग्राम-कमरगा में बिहारी लाल गुप्ता के पास 70 बोरी धान भण्डारित पाया गया। इसी तरह विकासखण्ड खरसिया के ग्राम-जोबी मंें जितेन्द्र यादव के पास से 40 बोरी, तमनार के ग्राम-बिजना में माखन गुप्ता से 951 बोरी, तमनार के ग्राम-बिजना में ओमप्रकाश गुप्ता के निवास में अवैध रूप से रखे 70 बोरी धान, खरसिया के काफरमार में वरूण तिवारी के पास 58 बोरी धान, खरसिया के ग्राम-केवाली में गुहादास महंत के पास से 70 बोरी, रायगढ़ के ग्राम साल्हेओना में शिवप्रसाद दीवान के पास से 50 बोरी, पुसौर के अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट में परसु साहू के द्वारा 60 बोरी परिवहन करते पाया गया। विकासखण्ड घरघोड़ा के ग्राम-घरघोड़ी में गजेन्द्र यादव के पास 65 बोरी अवैध रूप से रखे भंडारित पाया गया। पुसौर के ग्राम-छिछोरउमरिया में जन्मेजय गुप्ता के 50 बोरी, धरमजयगढ़ के ग्राम-कुड़ेकेला में ़ऋषि अग्रवाल के पास 55 बोरी, पुसौर के ग्राम-ओड़ेकेरा में परमानंद साहू के पास से 20 बोरी धान भंडारित पाया गया। धरमजयगढ़ के बेहरामार में विनोद कुमार बेहरा के पास से 60 बोरी, लैलूंगा के ग्राम-कुंजारा में अमन अग्रवाल के पास से 55 बोरी, धरमजयगढ़ के ग्राम-कटाईपाली सी में मोन्टी अग्रवाल के पास 450 बोरी एवं राजेन्द्र कुमार के जनरल स्टोर में अवैध रूप से रखे 500 बोरी धान जब्त किया गया। धरमजयगढ़ के ग्राम-बाकारुमा में राहू राठिया के पास 60 बोरी धान, लैलूंगा के ग्राम-तोलगे में लक्ष्मण पटेल के पास 739 बोरी, तमनार के ग्राम-भगोरा में उलसन बड़ा के पास के पास से 270 बोरी, तमनार के ग्राम-कुसमेल में मोहितराम के पास 193 बोरी, धरमजयगढ़ में मुकेश अग्रवाल के पास से 250 बोरी धान, धरमजयगढ़ के ग्राम-बोरो में सुशील ढाली के पास अवैध रूप से रखे 120 बोरी धान तथा विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम-पिपराही गोदाम में मुकेश अग्रवाल अधिसूचित कृषि उपज के स्वामी जितेन्द्र अग्रवाल के पास 400 क्ंिवटल धान जब्त किया गया है। 

उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से सुचारु रुप से संचालित हो रहा धान खरीदी कार्य
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 105 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। शासन के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केन्द्रों में चेक लिस्ट के अनुरुप मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। 105 उपार्जन केन्द्रों में से 15 केंद्रों को संवेदनशील और 4 केंद्रों को अति-संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। अवैध धान की आवाजाही रोकने के लिए 24 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, इनमें भुईंयापाली, बेलरिया, लारा, रेंगालपाली, एकताल, जमुना, तोलमा, हाड़ीपानी, लमडांड, हमीरपुर, मेनरोड हाटी, गोलाबुड़ा, फतेपुर, केशरचुंवा, टांगरघाट, बिजना, बरकछार, उर्दना बेरियर, बोईरदादर, बेरियर, पलगड़ा, भालूनारा, बाकारुमा बेरियर, ऐडू बेरियर एवं रीलो बेरियर सहित 24 अंतराज्यीय एवं आंतरिक चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेकपोस्टों पर 24 घंटे निगरानी के लिए तीन-तीन पालियों में चार टीमें तैनात की गई हैं। 

तुहर टोकन मोबाइल एप के जरिए ऑनलाईन टोकन एवं माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध
धान खरीदी प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने और किसानों को पारदर्शी सुविधा प्रदान करने के लिए “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है और सोसायटी संचालक सुबह 9.30 बजे से टोकन जारी कर कर रहे है। टोकन सात दिनों तक वैध रहेंगे और आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है, जिससे बिना किसान की सहमति कोई टोकन जारी नहीं हो सकेगा। सेवा सहकारी समितियों में कृषकों को लिए नगद लेनदेन हेतु माइक्रो एटीएम की भी सुविधा उपलब्ध है। जिसके माध्यम से कृषक एटीएम कार्ड के माध्यम से प्रतिदिन 10 हजार रुपए तक की राशि आहरण कर सकते है।

सुगम एवं पारदर्शी धान खरीदी के लिए जिला स्तरीय जांच कमेटी गठित
शासन के नीति के अनुरूप जिले में सुगम एवं पारदर्शी धान खरीदी के लिए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा जिला स्तरीय जांच कमेटी गठित की गई हैं। जांच कमेटी में अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश कुमार गोलछा, खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह, जिला विपणन अधिकारी कु.जान्हवी जिलहरे, उप आयुक्  सहकारिता श्री व्यास नारायण साहू, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री सी आदि नारायण एवं विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री एस.पी.सिंह शामिल है।

और भी

धान कोचिये पर एक्शन : चकरभाठा में अवैध रूप से भंडारित 30 किंवटल धान जब्त


रायपुर,22 नवम्बर 2025/  प्रदेश  में धान खरीदी अब लय में आ गई है। लगभग सभी उपार्जन केन्द्र खुल गए हैं। किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने आने लगे हैं। इस बीच कोचिया और दलालनुमा व्यापारी भी अनुचित लाभ के लिए धान खपाने के प्रयास  शुरू कर दिए हैं। इनके मंसूबों पर पानी फेरने के लिए के  लिए कड़ी  कार्रवाई  ki जा रही है। इसी कड़ी  में बिलासपुर जिले के चकरभाठा में  व्यापारी सुरेश पंजवानी धान वाला के कब्जे से अवैध रूप से रखे हुए 75 कट्टी धान जब्त किया गया। जब्त किए धान की मात्रा लगभग 30 क्विंटल है। सरकारी  कीमत 1 लाख से ऊपर का है। धान का कोई हिसाब और दस्तावेज व्यापारी जांच टीम को नहीं दे पाया। इसे सांठगांठ करके किसी सोसाइटी में खपाने की आशंका थी, इसके पहले ही बरामद कर लिया गया। मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में तहसीलदार बोदरी, खाद्य निरीक्षक और मंडी के कर्मचारी शामिल थे।

और भी

महिला का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करना पड़ा महंगा, आरोपी को उड़ीसा से धर दबौचा जशपुर पुलिस ने


  जशपुर 22 नवम्बर 2025 :  प्राथिया का ससूराल स्थित गांव में गृह निर्माण का कार्य चल रहा था, इसी दौरान घर के पलास्तर कार्य हेतु आरोपी सोलेमान शेख सहित कुल पांच लोगों को काम में लगाया गया था, पलास्तर का काम करते हुए करीबन एक माह बाद, आरोपी सोलेमान शेख के द्वारा, काम का बहाना बना, प्रार्थिया का मोबाइल नंबर ले लिया गया, फिर आरोपी  सोलेमान शेख के द्वारा प्रार्थिया से बातचीत किया जाने लगा , दोनों में दोस्ती हो गई व दोनों व्हाट्सअप के माध्यम से  चैटिंग  भी  करने लगे तथा वीडियो कॉल के माध्यम से भी दोनों में बातचीत होती थी,  परंतु इस बात की जानकारी प्रार्थिया के पति को चलने पर, प्रार्थिया के द्वारा आरोपी सोलेमान शेख को काम से निकाल दिया गया था।इसी दौरान दिनांक 23.10.25  को आरोपी सोलेमान शेख  के द्वारा प्रार्थिया को बदनाम करने की नियत से, उसकी अश्लील फोटो, जिसे कि आरोपी सोलेमान शेक के द्वारा वीडियो कॉलिंग के दौरान, प्रार्थिया को झांसे में लेकर , खींच ली गई थी, जिसकी जानकारी प्रार्थिया को भी नहीं थीं, उसे इंस्टाग्राम में वायरल कर दिया।
    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 79 व आई टी एक्ट की धारा 67(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
   आरोपी सोलेमान शेख, घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस लगातार उसकी पता साजी कर रही थी, पुलिस के द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए व पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही है । इसी दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त आरोपी  कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा, एक विशेष टीम गठित कर फरार आरोपी सोलेमान शेख की धर पकड़ हेतु , कोलकाता भेजी गई थी, पुलिस की टीम जब कोलकाता पहुंची, तब आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया, परंतु पुलिस की टेक्निकल टीम उसे लगातार ट्रेस कर रही थी, अंततः कलकत्ता गई जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी सोलोमान शेख का लगातार पीछा करते हुए, उड़ीसा राज्य के खम्हार, जिला अंगुल से उसे धर दबोचने  में सफलता मिली और उसे वापस लाया गया।
     पुलिस की पूछताछ पर आरोपी सोलेमान शेख के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया, उसके द्वारा महिला के घर में पलास्तर का काम करते हुए, महिला से दोस्ती हो गई थी, व उसने महिला का मोबाईल नंबर भी ले लिया था, दोनों वीडियो कॉल के माध्यम से भी बात करते थे, इसी दौरान उसने प्यार का झांसा दे, वीडियो कॉल के माध्यम से महिला के निजी अंगों का स्क्रीन शॉर्ट ले लिया था, जब उक्त महिला के द्वारा, किसी कारणवश, दोस्ती खत्म कर, उसे काम से निकाल दिया, तब नाराज हो उसने महिला की अश्लील फोटो को इंस्टाग्राम में वायरल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को भी जप्त किया है, पुलिस के द्वारा मोबाइल फोन के संदिग्ध डाटा की जांच की जा रही है।
   आरोपी सोलेमान शेख के अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा।
     मामले की कार्यवाही व फरार आरोपी की गिरफ्तारी में, पुलिस टीम के निरीक्षक संदीप कुमार कौशिक, उप निरीक्षक सुरजन राम पोर्ते , प्रधान आरक्षक अमरनाथ पैंकरा, रिझन राम, व साइबर सेल से आरक्षक संदीप पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
    मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिला का अश्लील फोटो, सोशल मीडिया में वायरल करने वाले फरार आरोपी को पुलिस उड़ीसा से हिरासत में लेकर, लाई है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।*

और भी

गड्ढों में तब्दील हो गईं सड़कें,गड्ढे भरे रास्ते से स्कूल जा रहे है बच्चे,इस सड़क से राहगीर भी परेशान,पंचयात नहीं दे रहा ध्यान

नारायणपुर 22 नवम्बर 2025 : सरकार भले ही गांवों के विकास पर करोड़ो रुपये हर साल खर्च कर रही है। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते गांवों की दुर्दशा खराब है। बगीचा विकास खण्ड के ग्राम पंचयात बच्छरांव में बरडाँड़ की ओर से आने से महादेव डिपा से कुसुमटोली  सड़क में अनगिनत एवं बड़े बड़े गड्ढे होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है। यह मार्ग जगह जगह गड्डों में तब्दील हो चुके हैं।ज्ञात हो कि इस मार्ग से दर्जनों बाइक सहित छोटे छोटे वाहनों का आवागमन होता है राहगीरों को आने जाने में ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन न तो ग्राम पंचयात में पदस्त लोग और न ही जनप्रतिनिधि लोग  इस समस्या पर गम्भीरता से ध्यान दे रहे हैं।


      ग्रामीणों ने बताया कि बरसात को बीते लगभग डेढ़ माह से ऊपर हो चुके है गांव के के इस मार्ग पर न तो गड्डो को पाटा गया और न ही सड़क पर मुरुम बिछाई गई है। पंचयात की लाफ़रवाही की वजह से हम आज भी बड़े बड़े गड्ढे से होकर हमे अपना सफर करना होता है। इस मार्ग पर गहरे गड्ढे होने से अक्सर बाइक व साइकिल सवार गिर जाते हैं।  ग्रामीणों का कहना है कि पंचयात को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि इसी मार्ग से होकर कुनकुरी,नारायणपुर, जशपुर आना जाना होता है। लेकिन जिम्मेदार लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। इस सड़क पर  वाहन तो दूर पैदल निकलने में भी भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने इस मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन किसी ने इस मार्ग की मरम्मत के लिए आज तक कोई ध्यान नहीं दिया। इससे इस मार्ग की हालत दिन-प्रतिदिन और खराब होती गई। वर्तमान में इस मार्ग से पैदल चलने में राहगीरों को भय लगने लगा है। मार्ग की दयनीय हालत के चलते क्षेत्रीय जनता में काफी आक्रोश है।


     आप ही बताइए साहब,गड्ढों से भरी सड़क पर हम कैसे आना जाना करें

बच्छरांव कुसुमटोली से यह सड़क मटासी स्टेट हाइवे पर निकलती है इस सड़क का कुछ हिस्सा ग्राम पंचयात में ओर बादलखोल अभ्यारण्य का वन मार्ग में आता है। इस  सड़क की हालत बेहद दयनीय हो गई है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसी सड़क में महादेवडिपा ओर कुसुमटोली के मध्य दो स्कूल है एक बालक आश्रम जंहा 1 से कक्षा 5 के बच्चे अध्यनरत है वही बगल में आंगनबाड़ी का स्कूल यंहा सब छोटे छोटे बच्चे पढ़ते है और इस गड्ढे भरी सड़क से ही आना जाना करते है।
 बारिश मौसम के दौरान इन गड्ढों में पानी जमा हो जाता है, जिससे यात्रा जानलेवा हो जाती है। स्कूली छात्र सबसे ज़्यादा प्रभावित होते हैं ग्राम पंचयात को गंभीरता दिखाते हुए जल्द ही सड़क को मरम्मत करे ताकि कोई बड़ी घटना से बचा जा सके।

       सड़कें जल्द मरम्मत करवाने का आश्वासन

ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि इस सड़क का निर्माण सीसी रोड़ के तहत की जानी थी कार्य स्वीकृत हो गया था परन्तु कुछ तकनीकी समस्या आ जाने से काम वापस हो गया । जल्द ही इस सड़क को मरम्मत किया जाएगा।सरपंच-श्री शंकर राम बरला 

""बारिश में सड़क पर गड्ढे बन हुए है शीघ्र ही इसका समाधान किया जाएगा।सचिव को बोल के स्टीमेट मंगवाता हूँ।
                सीईओ बगीचा"' : श्री विनोद सिंह

और भी

गड्ढों में तब्दील हो गईं सड़कें,गड्ढे भरे रास्ते से स्कूल जा रहे है बच्चे,इस सड़क से राहगीर भी परेशान,पंचयात नहीं दे रहा ध्यान

नारायणपुर 22 नवम्बर 2025 : सरकार भले ही गांवों के विकास पर करोड़ो रुपये हर साल खर्च कर रही है। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते गांवों की दुर्दशा खराब है। बगीचा विकास खण्ड के ग्राम पंचयात बच्छरांव में बरडाँड़ की ओर से आने से महादेव डिपा से कुसुमटोली  सड़क में अनगिनत गड्ढे होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है। यह मार्ग जगह जगह गड्डों में तब्दील हो चुके हैं।ज्ञात हो कि इस मार्ग से दर्जनों बाइक सहित छोटे छोटे वाहनों का आवागमन होता है राहगीरों को आने जाने में ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन न तो ग्राम पंचयात में पदस्त लोग और न ही जनप्रतिनिधि लोग  इस समस्या पर गम्भीरता से ध्यान दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात को बीते लगभग डेढ़ माह से ऊपर हो चुके है गांव के के इस मार्ग पर न तो गड्डो को पाटा गया और न ही सड़क पर मुरुम बिछाई गई है। पंचयात की लाफ़रवाही की वजह से हम आज भी बड़े बड़े गड्ढे से होकर हमे अपना सफर करना होता है। इस मार्ग पर गहरे गड्ढे होने से अक्सर बाइक व साइकिल सवार गिर जाते हैं।  ग्रामीणों का कहना है कि पंचयात को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि इसी मार्ग से होकर कुनकुरी,नारायणपुर, जशपुर आना जाना होता है। लेकिन जिम्मेदार लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। इस सड़क पर  वाहन तो दूर पैदल निकलने में भी भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने इस मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन किसी ने इस मार्ग की मरम्मत के लिए आज तक कोई ध्यान नहीं दिया। इससे इस मार्ग की हालत दिन-प्रतिदिन और खराब होती गई। वर्तमान में इस मार्ग से पैदल चलने में राहगीरों को भय लगने लगा है। मार्ग की दयनीय हालत के चलते क्षेत्रीय जनता में काफी आक्रोश है।

आप ही बताइए साहब,गड्ढों से भरी सड़क पर हम कैसे आना जाना करें

बच्छरांव कुसुमटोली से यह सड़क मटासी स्टेट हाइवे पर निकलती है इस सड़क का कुछ हिस्सा ग्राम पंचयात में ओर बादलखोल अभ्यारण्य का वन मार्ग में आता है। इस  सड़क की हालत बेहद दयनीय हो गई है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसी सड़क में महादेवडिपा ओर कुसुमटोली के मध्य दो स्कूल है एक बालक आश्रम जंहा 1 से कक्षा 5 के बच्चे अध्यनरत है वही बगल में आंगनबाड़ी का स्कूल यंहा सब छोटे छोटे बच्चे पढ़ते है और इस गड्ढे भरी सड़क से ही आना जाना करते है।
 बारिश मौसम के दौरान इन गड्ढों में पानी जमा हो जाता है, जिससे यात्रा जानलेवा हो जाती है। स्कूली छात्र सबसे ज़्यादा प्रभावित होते हैं ग्राम पंचयात को गंभीरता दिखाते हुए जल्द ही सड़क को मरम्मत करे ताकि कोई बड़ी घटना से बचा जा सके।

       सड़कें जल्द मरम्मत करवाने का आश्वासन

ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि इस सड़क का निर्माण सीसी रोड़ के तहत की जानी थी कार्य स्वीकृत हो गया था परन्तु कुछ तकनीकी समस्या आ जाने से काम वापस हो गया । जल्द ही इस सड़क को मरम्मत किया जाएगा। सरपंच-श्री शंकर राम बरला 

""बारिश में सड़क पर गड्ढे बन हुए है शीघ्र ही इसका समाधान किया जाएगा।सचिव को बोल के स्टीमेट मंगवाता हूँ।
सीईओ बगीचा"' : श्री विनोद सिंह

और भी

जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर मिल रहा लाभ,प्रभाष कुमार जैन ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाया सोलर पैनल

जशपुरनगर, 21 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योजना के तहत कुनकुरी निवासी एवं व्यवसायी श्री प्रभाष कुमार जैन ने अपने घर की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए पिछले महीने ही 5 किलोवाट सोलर पैनल स्थापित कराया है।

इस सोलर प्रणाली की कुल लागत ₹3.50 लाख आई, जिसमें से उन्हें शासन की ओर से ₹78,000 की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहायता से स्थापना की लागत में उन्हें पर्याप्त राहत मिली।

श्री जैन बताते हैं— “हमारे घर में हर महीने लगभग ₹4,000 से ₹5,000 तक बिजली बिल आता था। सोलर पैनल लगने के बाद आने वाले महीनों में इस खर्च से काफी हद तक राहत मिलेगी। पिछले महीने ही यह व्यवस्था लगाई गई है और अब इसका लाभ धीरे-धीरे दिखने लगा है।”

उन्होंने बताया कि उन्होंने योजना के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त की। पूरी प्रक्रिया सरल होने के कारण उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

बता दें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को स्वच्छ, सस्ती और निरंतर बिजली उपलब्ध कराना है। जिले में भी बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ लेकर अपने बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी ला रहे हैं।

श्री जैन कहते हैं कि यह योजना आम परिवारों के लिए बड़ी मददगार है— “अब हमें भारी बिजली बिलों की चिंता नहीं रहेगी, और घर में लगातार बिजली का उपयोग बिना बोझ के कर सकेंगे।”

और भी

जशपुर विकास खंड के मतदान केन्द्रों का सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने किया निरीक्षण ,एसआईआर के कार्यों को गंभीरता से करने के दिए निर्देश 

जशपुर 21 नवम्बर 25/ सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आज शुक्रवार को  विधान सभा क्षेत्र 12 जशपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 295 , 296 घोलेंग एवं 256 गिरांग का अवलोकन किया और जिलों में चल रही है एसआईआर SIR कार्य का अवलोकन किया ।
उन्होंने सभी बीएलओ को गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश 

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने एप में किए जा रहे डिजिटाइजेशन प्रकिया की जानकारी ली और गणना पत्रक को सही तरीके से भरकर शीघ्र प्राप्त कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया। उन्होंने सभी बीएलओ को प्रतिदिन 100 फार्म के दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए कहा ताकि मतदाता का एसआईआर कार्य समय पर पूरा किया जा सके।
 निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर बीएलओ ,अविहित अधिकारी, सुपरवाइजर सभी उपस्थित थे।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी लोक सेवा आयोग परीक्षा-2024 के सफल प्रतिभागियों को बधाई

रायपुर, 21 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा-2024 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवा शक्ति की कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर तैयारी और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश की सेवा में एक नई शुरुआत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी ने हमेशा उत्कृष्टता, साहस और लगन का परिचय दिया है। इस परीक्षा में सफल हुए सभी प्रतिभागियों ने अपने धैर्य और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता  से यह सिद्ध किया है कि प्रदेश की नई पीढ़ी प्रशासनिक सेवाओं में एक सशक्त स्थान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और दृढ़ निश्चय से प्राप्त यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि ये नवचयनित अधिकारी सुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशील प्रशासन की नई ऊँचाइयों को स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को जनोन्मुखी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, और इन नई नियुक्तियों से शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि  सभी युवा अधिकारी छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, सामाजिक न्याय, गरीबी उन्मूलन, महिला-शिक्षा सशक्तिकरण और ग्रामीण उन्नति जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी कहा कि इन सफल प्रतिभागियों की उपलब्धि प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि यह सफलता संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम और अनुशासन के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे निरंतर सीखते रहें, स्वयं को बेहतर बनाते रहें और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएं।

मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों को उज्ज्वल, सुखद एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उनके साथ है और हर स्तर पर एक संवेदनशील, पारदर्शी और सक्षम प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करने में उनका सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

और भी

मुख्यमंत्री "छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में हुए शामिल,प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

रायपुर 21 नवंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की 25 वर्ष की स्वर्णिम विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की अहम भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बस्तर सहित पूरे प्रदेश में विकास में बाधक नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। सुरक्षा कैंप स्थापित किए जाने से सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में भी विकास की पहुंच सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में किए जा रहे प्रयासों से नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है और बस्तर अपने मूल स्वरूप में भयमुक्त होकर प्रदेश के विकास में बेहतर भागीदारी देगा। श्री साय ने कहा कि बस्तर ओलम्पिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों के माध्यम से बस्तर की संस्कृति और प्रतिभा को दुनिया ने देखा है। बस्तर में शांति, समृद्धि और खुशहाली के नए युग का आरंभ हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पूरी दृढ़ता से लागू है। पूर्व में जो अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुए, उस पर कड़ा प्रहार किया गया है, जिसका परिणाम भी सभी देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने भूखमरी जैसे अभिशाप को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए थे, जिसके तहत गरीब परिवारों को अनाज उपलब्ध कराया गया। साथ ही, जरूरतमंद परिवारों को आज आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन के सपनों को साकार करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लगभग सभी गारंटियों को पूरा कर दिया गया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण ‘चरण पादुका योजना’ को भी पुनः प्रारंभ किया गया है। 

मुख्यमंत्री ने नई उद्योग नीति के आकर्षक प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में निवेश लगातार बढ़ रहा है। अब तक राज्य सरकार को पौने आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिससे आने वाले वर्षों में रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले विभिन्न संस्थानों और व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री पंकज झा, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री अलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और भी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में श्रम सुधारों का ऐतिहासिक क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर 21 नवंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज देश में चार श्रम संहिताओं के ऐतिहासिक क्रियान्वयन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रम सुधारों का यह महत्वपूर्ण निर्णय देश के 40 करोड़ से अधिक श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की एक अभूतपूर्व गारंटी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन भारत के श्रम क्षेत्र के इतिहास में एक मील का पत्थर है। चारों श्रम संहिताओं के लागू होने से न्यूनतम वेतन का अधिकार, महिलाओं को समान वेतन का प्रावधान, फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, प्रत्येक श्रमिक के लिए सामाजिक सुरक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा और ओवरटाइम पर डबल वेतन जैसी व्यवस्थाएँ पूरे देश में सुनिश्चित होंगी। उन्होंने कहा कि इन प्रावधानों से न केवल श्रमिक वर्ग को लाभ मिलेगा, बल्कि औद्योगिक वातावरण अधिक पारदर्शी, संतुलित और श्रमिक-हितैषी होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस समावेशी और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है, श्रम संहिताओं का लागू होना उस दिशा में एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम है। उन्होंने कहा कि भारत की कार्यशील जनसंख्या राष्ट्र की उत्पादन शक्ति और आर्थिक समृद्धि की आधारशिला है, और उनके अधिकारों का संरक्षण किसी भी सशक्त राष्ट्र की प्राथमिकता है। यह संहिताएँ देश की श्रम शक्ति को अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त वातावरण प्रदान करेंगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनके कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले इस निर्णय के लिए वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुधार नई अर्थव्यवस्था, बेहतर औद्योगिक संबंधों और मजबूत श्रम बाजार का आधार साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन से देशभर में रोजगार, उत्पादन, निवेश और औद्योगिक विकास की गति और अधिक मजबूत होगी, जिससे भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी बढ़ेगी।

और भी

रायगढ़ : शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राही वंचित नहीं होना चाहिए-प्रभारी सचिव,स्वास्थ्य केंद्रों में विलंब से दवा पहुंचने पर जताई नाराजगी

रायगढ़, 21 नवम्बर 2025/ रायगढ़ जिले के प्रभारी सचिव एवं वाणिज्य, उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग, रेल परियोजनाएं एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार आज शुक्रवार को जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक लेकर दस विभागों की गहन समीक्षा एवं योजनाओं, कार्यक्रमों में प्रगति लाने ने निर्देश दिए। प्रभारी सचिव श्री रजत कुमार आज रायगढ़ जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे।  
            प्रभारी सचिव श्री रजत कुमार ने समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का संबंधित अधिकारी अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए। आगामी समीक्षा बैठक तक प्रगति होनी चाहिए। प्रभारी सचिव ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से मिले और कोई भी वंचित न रहे।
            प्रभारी सचिव ने कहा कि शासन की प्रत्येक योजना आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित है, इसलिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। बैठक में उन्होंने कृषि विभाग अंतर्गत धान के बदले अन्य फसलों को प्रोत्साहन, प्रधानमंत्री कृषक उन्नति योजना, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत तिलहन क्षेत्र विस्तार, प्रधानमंत्री आशा योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति सहित प्रमुख कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अंतर्गत अपार आईडी, छात्रों के आधार कार्ड निर्माण, शिक्षकों की उपस्थिति, परीक्षा परिणाम सुधार पर बल दिया। खाद्य विभाग के अंतर्गत उज्ज्वला 3.0 योजना में गैस कनेक्शन वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए मिले लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत स्वच्छ पेयजल उपलब्धता की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
            कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत सेवाओं की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि दूरस्थ ग्रामों एवं अशक्त नागरिकों को घर पहुँच सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। स्कूली बच्चों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले में उत्कृष्ट कार्य हुआ है तथा लक्ष्य पूर्ति के लिए कार्य तीव्र गति से जारी है। प्रभारी सचिव ने लंबित प्रकरणों और प्रथम किस्त भुगतान को शीघ्र पूरा करने निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले में चल रहे अधोसंरचना विकास के कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को अगले चार महीने में कार्य प्रगति लाने के निर्देश दिए। शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
           बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं सहित रेडी-टू-ईट उत्पादन, महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी, पोषण सुधार, स्वास्थ्य विभाग में एएनसी पंजीयन, दवा उपलब्धता, आयुष्मान एवं वय वंदना कार्ड, सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं दूरस्थ अंचलों में टेलीमेडिसिन सेवा की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दूरस्थ स्वास्थ्य केन्द्रों में दवा उपलब्ध कराने में विलंब पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री जितेन्द्र उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

रायगढ़ : प्रभारी सचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

रायगढ़, 21 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार प्रदेश में नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में जिले के प्रभारी सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग, रेल परियोजनाएं एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार ने आज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं, उपलब्ध संसाधनों एवं उपचार प्रक्रियाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया तथा स्वास्थ्य केंद्र को उत्कृष्ट एवं मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी भी साथ रहे।
           प्रभारी सचिव ने अस्पताल के पैथोलॉजी लैब, विभिन्न टेस्टिंग व्यवस्थाओं, एएनसी जांच, टीबी एवं सिकल सेल स्क्रीनिंग, ओपीडी सेवाएं, लेबर रूम, दवाइयों की उपलब्धता, बेड की स्थिति, ड्यूटी चार्ट, पोर्टल में दवा एंट्री, स्टोर रूम प्रबंधन, एंबुलेंस संचालन, पुरुष एवं महिला वार्ड, नर्सिंग स्टेशन तथा इमरजेंसी यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने डायबिटीज, हाइपरटेंशन, ब्लड सैंपल परीक्षण सहित सभी महत्वपूर्ण जांच सेवाओं को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
            प्रभारी सचिव ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा को उत्कृष्ट मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जाए। अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा, एंबुलेंस सेवा, स्वच्छता और भोजन की व्यवस्था पूर्णतः मानक के अनुरूप सुनिश्चित हो। उन्होंने टेलीमेडिसिन सुविधा को आम जनता तक अधिकतम लाभ पहुंचाने, जनरेटर बैकअप एवं इमरजेंसी यूनिट को पूरी तरह फंक्शनल रखने तथा सेवाओं में तकनीकी सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम घरघोड़ा एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करें, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करें और अस्पताल में उपलब्ध सभी संसाधनों का अधिकतम प्रभावी उपयोग हो। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, एसडीएम घरघोड़ा श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, डीपीएम, बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।

और भी

प्रभारी सचिव ने किया जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण,बिचौलियों एवं कोचियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश

रायगढ़, 21 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरुप समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य प्रदेश भर में सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से जारी है। इसी क्रम में जिले के प्रभारी सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग, रेल परियोजनाएं एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार ने आज रायगढ़ जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी व्यवस्था, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं धान के सुरक्षित भंडारण की स्थिति की जानकारी ली और समग्र व्यवस्था पर संतोष जताया। इस अवसर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी भी साथ में मौजूद रहे।
            प्रभारी सचिव ने सर्वप्रथम धान उपार्जन केंद्र कोड़ातराई का दौरा किया। उन्होंने साफ-सफाई, बारदाना उपलब्धता, पेयजल, फेंसिंग, सीसीटीवी कैमरे, ड्रेनेज सिस्टम, नमीमापक यंत्र, तौल कांटा, छाया व्यवस्था तथा अब तक की कुल खरीदी की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सुखा, स्वच्छ एवं एफएक्यू क्वालिटी का धान ही खरीदा जाए। किसानों को धान विक्रय प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव को किसानों ने उपार्जन केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं को उत्कृष्ट बताया और पारदर्शी एवं व्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से संतोष व्यक्त करते हुए सरकार का आभार प्रकट किया।
           प्रभारी सचिव ने कहा कि सभी चेकपोस्टों पर सख्त निगरानी रखी जाए एवं किसानों का शत-प्रतिशत धान खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा बाहरी धान को जिले में प्रवेश से पहले ही रोकने के पुख्ता इंतजाम हों। उन्होंने अधिकारियों को माइक्रो लेवल मॉनिटरिंग, नियमित फील्ड विजिट और निगरानी करने के निर्देश दिए।

तरकेला उपार्जन केंद्र में किसानों से किया सीधा संवाद

प्रभारी सचिव ने धान उपार्जन केंद्र तरकेला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पिछले वर्ष की खरीदी, पंजीकृत किसानों की संख्या, बारदाना उपलब्धता, टोकन प्रणाली, ड्रेनेज व्यवस्था एवं तौल कांटा की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाए। छोटे किसानों को 2 तथा बड़े किसानों को 3 टोकन दिए जाएं। इस दौरान किसानों ने बताया कि उपार्जन केंद्र में अच्छी व्यवस्था है। ग्राम के प्रगतिशील किसान विजय शंकर चौधरी ने बताया कि इस वर्ष खाद-बीज के लिए किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं हुई। फसलों में नैनो डीएपी उर्वरक तथा ड्रोन तकनीक से दवा छिड़काव का उपयोग किया गया है। प्रभारी सचिव ने प्रगतिशील किसान श्री चौधरी को प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

घरघोड़ा और जरेकेला उपार्जन केंद्रों का भी किया गया निरीक्षण

प्रभारी सचिव ने धान खरीदी केंद्र घरघोड़ा और जरेकेला में पंजीकृत किसानों की संख्या, लक्ष्य, रकबा, बारदाना उपलब्धता और इंटरस्टेट धान की रोकथाम की जानकारी ली। उन्होंने समिति एवं प्रशासनिक टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केवल पंजीकृत किसान अथवा उनके नॉमिनी से ही की जाए तथा भुगतान समय पर किया जाए। उन्होंने डिजिटल एवं पारदर्शी खरीदी के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा, एसडीएम घरघोड़ा श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी, डीएमओ तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी

तुंहर टोकन मोबाइल ऐप किसानों के लिए वरदान साबित,किसान अब स्वंय अपने मोबाइल से धान विक्रय हेतु निकाल रहे टोकन 

रायपुर, 21 नवंबर 2025/

 खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया तुंहर टोकन मोबाइल ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। धान खरीदी तिहार के बीच इस डिजिटल नवाचार ने उपार्जन केंद्रों में लगने वाली भीड़, समय की बर्बादी और पारंपरिक जटिलताओं को काफी हद तक कम कर दिया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में लागू की गई इस व्यवस्था से किसान अब अपने मोबाइल से कुछ ही मिनटों में धान विक्रय हेतु टोकन निकाल पा रहे हैं और निर्धारित समय पर आसानी से केंद्र पहुंचकर धान बेच रहे हैं।

*शुक्रवार को 52 किसानों ने मोबाइल से काटा टोकन*

अम्बिकापुर जिले के उपार्जन केंद्रों में शुक्रवार को 52 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप का उपयोग कर घर बैठे धान का टोकन काटा। बढ़ती लोकप्रियता यह दर्शाती है कि डिजिटल सुविधा ने किसानों का विश्वास तेजी से जीता है।

अम्बिकापुर विकासखंड के आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मेड्राकला में पहुंचने वाले ग्राम भिट्ठीकला के कृषक श्री श्याम राजवाड़े और श्री मिलन राम ने बताया कि मोबाइल ऐप से टोकन काटने के बाद केंद्र में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

श्री श्याम राजवाड़े ने कहा कि उन्होंने 26 क्विंटल धान का टोकन कुछ ही मिनटों में घर बैठे निकाल लिया। पूर्व में केंद्र में जाकर टोकन लेने में समय और श्रम दोनों लगते थे, पर अब आते ही बारदाना मिला और धान की तौल भी तत्काल हो गई। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने के निर्णय की सराहना की।

इसी तरह किसान श्री  मिलन राम ने बताया कि उन्होंने 62 क्विंटल धान का टोकन मोबाइल ऐप से काटा। बार-बार केंद्र नहीं आना पड़ा और पहुंचते ही बारदाना व तौल की प्रक्रिया बिना किसी बाधा पूरी हुई। उन्होंने कहा कि इस बार की खरीदी व्यवस्था पूरी तरह किसान-मित्र साबित हो रही है।

*डिजिटल नवाचार से बढ़ी पारदर्शिता और सुविधा*

तुंहर टोकन ऐप के जरिए किसानों को अब लंबी लाइनों से मुक्ति,समय और श्रम की बचत,टोकन प्रक्रिया में पारदर्शिता,भीड़-भाड़ और अव्यवस्था में कमी
जैसे सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। किसानों की संतुष्टि यह साबित करती है कि राज्य सरकार की यह डिजिटल पहल सफल रही है और धान विक्रय को अधिक सरल, तेज और भरोसेमंद बनाकर किसानों को बड़ी राहत दी है।

और भी

कोपरा जलाशय के रामसर स्थल बनने से क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान,राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने भेजा प्रस्ताव

रायपुर, 21 नवम्बर 2025/वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित कोपरा जलाशय को राज्य सरकार ने प्रस्तावित रामसर स्थल घोषित करने की दिशा में बड़ी पहल की है। प्राकृतिक और मानव निर्मित विशेषताओं से युक्त यह जलाशय पूरे क्षेत्र के लिए जलसंसाधन, सिंचाई और जैव विविधता का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है।

*कोपरा जलाशय के रामसर स्थल बनने से क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान*

     वन मंत्री श्री कश्यप ने उम्मीद जताई है कि कोपरा जलाशय के रामसर स्थल बनने से क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। गौरतलब है कि कोपरा जलाशय मुख्य रूप से वर्षा जल और आसपास के छोटे नालों से भरता है। यह जलाशय स्थानीय ग्रामीणों की जल आवश्यकताओं को पूरा करता है और किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत है। जलाशय के आसपास की भूमि अत्यंत उपजाऊ मानी जाती है, जिससे क्षेत्र के कई गाँवों और छोटे कस्बों की कृषि पूरी तरह इस जलाशय पर निर्भर है।

*जैव विविधता अत्यधिक समृद्ध मानी जाती है यहाँ की*

      इसके अलावा यह क्षेत्र वर्षभर विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों, जलचर जीवों और वनस्पतियों का सुरक्षित आवास बना रहता है। खासकर प्रवासी पक्षियों की बड़ी संख्या यहाँ हर वर्ष दर्ज की जाती है। जलाशय में मछलियाँ, जलीय पौधे, उभयचर, सरीसृप और अनेक प्रकार के कीट-पतंगे बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे इसकी जैव विविधता अत्यधिक समृद्ध मानी जाती है।

*दुर्लभ पक्षियों के संरक्षण के लिए उपयुक्त स्थल*

        राज्य वेटलैंड प्राधिकरण के अनुसार कोपरा जलाशय रिवर टर्न, कॉमन पोचार्ड और इजिप्शियन वल्चर जैसे दुर्लभ व महत्वपूर्ण पक्षियों के संरक्षण के लिए अत्यंत उपयुक्त स्थान है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह जलाशय रामसर मानदंड संख्या 02, 03 और 05 की पूर्णता करता है, जो इसे एक उत्कृष्ट वेटलैंड इकोसिस्टम का उदाहरण साबित करता है।

*स्वीकृति मिलने पर पर्यटन संबंधी महत्व और बढ़ जाएगा*

      इसी महत्व को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे रामसर स्थल घोषित करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। यदि इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है, तो कोपरा जलाशय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षण मिलेगा और इसका वैज्ञानिक, पर्यावरणीय तथा पर्यटन संबंधी महत्व और बढ़ जाएगा।

*ग्रामीण आजीविका के विकास  को मजबूत करने की तैयारी*

    सरकारी योजनाओं के तहत इस क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा ग्रामीण आजीविका विकास से जुड़ी गतिविधियों को और मजबूत करने की तैयारी है, ताकि स्थानीय आबादी और प्राकृतिक संसाधनों के बीच संतुलन बनाए रखा जा सके।

और भी

मुख्यमंत्री की जनहितकारी सोच एवं मंशानुरूप भरतपुर में नई ग्रामीण बस सेवा शुरू,ग्रामीणों में खुशी की लहर

रायपुर, 21 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी सोच एवं मंशानुरूप परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर ब्लॉक में ग्रामीण बस सेवा के तहत नई बसों का शुभारंभ किया गया। 

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध है कराना

     उल्लेखनीय है कि परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर, सुगम और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने का लक्ष्य लगातार साकार हो रहा है। उनकी प्राथमिकता हमेशा से अंतिम व्यक्ति तक शासकीय सुविधाएं पहुँचाना रही है। ग्रामीण बस सेवा इसी संकल्प का प्रभावी उदाहरण है, जिसने गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान की है।

*विद्यार्थियों, महिलाओं और आमजनों को बड़ी सुविधा*

      नई बस सेवा शुरू होने से भरतपुर एवं आसपास के गांवों के विद्यार्थियों, महिलाओं, मजदूरों तथा आम लोगों को अब नियमित और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सकेगी। अब विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज पहुँचने में आसानी होगी, महिलाएं बिना परेशानी अस्पताल, बाज़ार और आवश्यक कामों के लिए अपने गंतव्य तक सुगमता से यात्रा कर सकेंगी, वहीं मजदूर वर्ग को रोजगार स्थलों तक पहुंचने में समय और सुविधा दोनों मिलेंगी।

        इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में बसों को हरी झंडी दिखाकर उनके निर्धारित मार्गों पर रवाना किया गया। बसों के प्रस्थान के साथ ही ग्रामीणों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। लोगों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा उनकी वास्तविक जरूरतों को पूरा करती है।

 *ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल*

    यह बस सेवा केवल परिवहन व्यवस्था का विस्तार नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, गांव और शहर के बीच संपर्क बढ़ेगा तथा विकास की गति और तेज होगी। मुख्यमंत्री श्री साय की प्रतिबद्धता और प्रशासनिक टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम है कि ग्रामीण क्षेत्र अब सुविधाओं और विकास के नए मानक स्थापित कर रहे हैं।

     इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष माया प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष हीरालाल मौर्य, जनपद सदस्य सुखलाल मरावी, नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल पटेल, उपाध्यक्ष निलेश मिश्रा, जनपद सीईओ, परिवहन अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

और भी

जिला पंचयात सदस्य एवं जनपद उपाध्यक्ष ने पूजा अर्चना कर नारायणपुर में धान खरीदी का किया शुभारंभ,केन्द्र में मिली बेहतर सुविधाओं से खुश हुए किसान राजकुमार भगत....

नारायणपुर 21 नवम्बर 2025 : राज्य में भले ही धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है। लेकिन नारायणपुर क्षेत्र के किसान सप्ताह भर बाद खरीदी केन्द्र में धान बेचने नहीं पहुंचे, आज सहकारी समिति नारायणपुर के धान मंडी में सप्ताह भर बाद एक मात्र किसान ने धान खरीदी केंद्र पहुंचकर अपनी उपज बेचकर खरीदी की बोहनी की।

     नारायणपुर मंडी में आज शुक्रवार को खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी की शुरुआत हुई।  जिला पंचयात सदस्य  श्रीमती अनिता सिंह,जनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव,भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष उमेश यादव,महामंत्री शंकर यादव, गणेश यादव, संतन जी परसु यादव, संतोषी बन्दे, अरुण मोहन्ति की उपस्थिति में धान खरीदी केंद्र में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। किसान राजकुमार भगत का 44 किंवटल धान खरीद कर नारायणपुर मन्डी की शुरआत की गई, भाजपा सदस्यों ने उपज बेचने आए किसान भाइ से मुलाकात व चर्चा कर मंडी में धान बेचने के लिए की गई व्यवस्था का भी जायजा लिया। धान बेचने आए किसान के उपज को मशीन में तौल कर जिला पंचयात सदस्य श्रीमती अनिता सिंह एवम जनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर ने खरीदी की शुरुआत की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 15 नवंबर को प्रदेश के अन्नदाता किसानों से धान खरीदी की शुरुआत कर दी गई है। प्रदेश के अन्नदाताओं को उनकी मेहनत का पूरा मान मिलेगा। हमारी सरकार ने जो वादा किया था प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी व 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसान भाइयों को भुगतान किया जा रहा है। धान खरीदी के मद्देनजर हमारी सरकार ने किसान भाइयों की सुविधा के लिए पूरी तैयारियां की है।इस मौके पर प्रबन्धक सुरेश त्रिपाठी सहित समस्त कर्मचारी मौजूद थे।

और भी

खबरों को उजागर करना कोई गुनाह या अपराध नहीं,दबाव झेल रहे पत्रकारों का फूटा गुस्सा,कहा शासन प्रशासन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ अब उठाएंगे आवाज करेंगे मुख्यमंत्री साय से मुलाकात

जशपुर 21 नवम्बर 2025 :  जिले में प्रशासनिक अव्यवस्था और विभागों की मनमानी एक बार फिर सुर्खियों में है। पत्रकार पिता मुकेश नायक को अपने नवजात शिशु के शव को घर ले जाने के लिए शव वाहन तक उपलब्ध न होना प्रशासन की संवेदनहीनता का ऐसा उदाहरण बन गया, जिसने जशपुर की पत्रकारिता और जनता दोनों को झकझोर दिया है।

घटना के दिन मुकेश नायक ने संबंधित विभाग को बार-बार संपर्क किया, लेकिन उन्हें न सही जानकारी मिली, न वाहन। लगातार आश्वासन, टालमटोल और अनुत्तरदायित्व की स्थिति ने उन्हें और उनके परिवार को अपार मानसिक पीड़ा दी। सीमावर्ती क्षेत्र में ओडिशा प्रशासन की मदद मिली, जबकि छत्तीसगढ़ की 102 सेवा ने मदद से मना कर दिया। अंततः मजबूर होकर परिजनों को नवजात का शव स्कूटी पर रखकर घर लाना पड़ा। यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि जिले की स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

इस संवेदनशील मामले को उठाए जाने के बाद विभागों की प्रतिक्रिया और भी विचलित करने वाली रही। जिम्मेदारी स्वीकारने और समस्या का समाधान ढूंढने की बजाय कई विभागों ने नोटिस, कानूनी कार्रवाई की धमकियों का रास्ता अपना लिया। खबरों पर तुरंत खंडन जारी कर पत्रकारों को डराने का प्रयास किया गया, जैसे सच को दबाना ही समाधान हो।

इसी दमनकारी और गैर-जिम्मेदार रवैये के खिलाफ अब जिले के पत्रकार एकजुट हो गए हैं। दबाव के धमकी की इस नीति का विरोध करते हुए जिले के लगभग तीन दर्जन से अधिक पत्रकारों ने प्रशासन द्वारा बनाए गए एक व्हाट्स अप ग्रुप से सामूहिक रूप से बाहर हो गए। इनमें कई वरिष्ठ, अनुभवी और जिले की बड़ी खबरों को कवर करने वाले पत्रकार शामिल हैं। पत्रकारों ने यह कदम सीधे तौर पर सभी विभागों को संदेश देने के लिए उठाया कि वे धमकी, दबाव की राजनीति को अब स्वीकार नहीं करेंगे।

पत्रकारों ने कहा कि सवाल उठाना, गलतियों को उजागर करना और जनता के हित के मुद्दों को सामने लाना उनका कर्तव्य है। किसी भी विभाग की कमी को दिखाना कोई गुनाह नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा है। यदि एक पत्रकार पिता को अपने नवजात के शव के साथ ऐसी त्रासदी झेलनी पड़ती है, तो आम जनता की स्थिति की कल्पना मात्र ही भयावह है।

पत्रकारों का आरोप है कि कुछ विभाग सच से बचने और अपनी लापरवाही के लिए जिम्मेदारी लेने के बजाय उल्टा मीडिया को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। लगातार खंडन जारी करना और कानूनी डर दिखाना लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने वाली प्रवृत्ति है।

पत्रकारों ने स्पष्ट कहा:

“अब अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा।
नोटिस और दबाव से पत्रकारिता नहीं रुकेगी।
सिस्टम की गलती उजागर करना अपराध नहीं—यह जनता के प्रति जिम्मेदारी है।”

जल्द ही पत्रकार एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा जिले में बढ़ रहे विभागीय दमन पर रोक लगाने की मांग करेंगे।

और भी