ताजा खबरें


बड़ी खबर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में विद्युत अधोसंरचनाओं का तीव्र गति से हो रहा विकास,ग्राम सोनक्यारी एवं महेशपुर में 33/11 केवी उपकेंद्र  का हुआ लोकार्पण

जशपुरनगर, 28 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नारायणपुर में आयोजित किसान एवं महतारी सम्मेलन में जिस सोनक्यारी एवं महेशपुर में 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण किया, इसका लाभ लगभग 27 ग्रामों के 12 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा। इन उपकेंद्रों से उच्च गुणवत्तायुक्त विद्युत की आपूर्ति हो सकेगी। 
    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विकासखंड मनोरा अंतर्गत ग्राम सोनक्यारी में निर्मित 3.87 करोड़ की लागत से  33/11 केवी, 3.15 एमवीऐ क्षमता का उप केंद्र, 22 किलोमीटर 33 केवी लाइन, 9.4 किलोमीटर 11 केवी की लाइन एवं 4 नंबर 11 केवी फीडर का निर्माण से क्षेत्र के लगभग 17 ग्रामों के 5500 उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
    इसी तरह पत्थलगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम महेशपुर में निर्मित 3.38 करोड़ रूपए की लागत से 33/11 केवी, 3.15 एमवीऐ क्षमता का उपकेंद्र, 20 किलोमीटर 33 केवी लाइन, 8 किलोमीटर 11 केवी लाइन, 4  नंबर 11 केवी फीडर का निर्माण से लगभग 10 ग्रामों के 6500 उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।

*विद्युत तारों के विस्तार और अन्य आवश्यक अधोसंरचनाओं का तेजी से हो रहा विस्तार*

 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के समग्र विकास के लिए एक व्यापक विजन पर कार्य हो रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके। जिले के दूरस्थ और आदिवासी अंचलों तक संपर्क मार्गों, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने हेतु अधोसंरचना निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। 
     हर घर बिजली की पहुंच हो,इसके तहत नए विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, खंभों का निर्माण, विद्युत तारों के विस्तार और अन्य आवश्यक अधोसंरचनाओं का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। साथ ही जहां भी लो वोल्टेज की समस्या है उनका तत्काल निराकरण किया जा रहा है, इससे हर रोशन तो होंगे ही औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।

और भी

छत्तीसगढ़ पवेलियन को 44वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2025 में मिला “स्पेशल एप्रिसिएशन मेडल”

रायपुर, 28 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ ने 44वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2025 में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़  के पवेलियन को उत्कृष्ट थीमैटिक प्रस्तुति और डिस्प्ले के लिए प्रतिष्ठित “स्पेशल एप्रिसिएशन मेडल” प्रदान किया गया। यह पुरस्कार नई दिल्ली के भारत मंडपम में दिया गया, जहाँ आईआईटीएफ 14 से 27 नवंबर 2025 तक आयोजित हुआ।

*छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे होने पर मिला यह सम्मान*

यह उपलब्धि ऐसे समय मिली है जब छत्तीसगढ़ वर्ष 2025 में अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। पवेलियन में छत्तीसगढ़ की यात्रा को बेहद रोचक और अनुभवात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया—जिसमें सांस्कृतिक परंपराएँ, जनजातीय विरासत, आजीविका आधारित पहल, सुशासन, औद्योगिक विकास, पर्यटन और सतत विकास जैसे सभी पहलुओं को प्रदर्शित किया  गया।

*छत्तीसगढ़ का पवेलियन क्यों रहा खास*

• पवेलियन ने राज्य की 25 वर्ष की यात्रा, उसकी उपलब्धियों, आगामी लक्ष्य और “नवा छत्तीसगढ़” की अवधारणा को प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित किया। इसमें बस्तर में हो रहे परिवर्तन को भी प्रमुखता से रखा गया—जहाँ हाल के वर्षों में बेहतर सड़क संपर्क, पर्यटन विकास, जनजातीय आजीविका में वृद्धि और शांति आधारित विकास ने नए अवसर खोले हैं।

• पारंपरिक कारीगरी, जनजातीय कला, स्थानीय उत्पाद, व्यंजन और पर्यटन ने छत्तीसगढ़ की आत्मा को आधुनिक अंदाज़ और प्रामाणिकता के साथ पेश किया।

• पवेलियन में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024–30 को प्रमुखता के साथ दर्शाया गया, जिसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और उच्च स्तरीय निवेश आकर्षित करना है।

प्रदर्शनी में दो बड़े आगामी प्रोजेक्ट्स भारत का पहला AI डेटा सेंटर पार्क और छत्तीसगढ़ का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट को भी  प्रदर्शित किया गया। ये दोनों परियोजनाएँ राज्य के युवाओं के लिए हजारों उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार अवसर तैयार करेंगी और छत्तीसगढ़ को तकनीकी रूप से उन्नत, निवेश-अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार राज्य के रूप में वैश्विक मानचित्र पर प्रमुख स्थान देंगी।

मेले के दौरान पवेलियन में उल्लेखनीय संख्या में दर्शक पहुंचे। इंटरैक्टिव डिजिटल डिस्प्ले और जीआई-टैग्ड ढोकरा कला, आकर्षक कोसा सिल्क और अन्य पारंपरिक उत्पादों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। संस्कृति, कारीगरी और कहानी कहने के प्रभावी मिश्रण ने इसे IITF 2025 के सबसे यादगार अनुभवों में शामिल किया।

“स्पेशल एप्रिसिएशन मेडल” राज्य के बढ़ते आत्मविश्वास, नवाचार-आधारित विकास और मज़बूत आर्थिक भविष्य की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर, जिसे हर साल इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) आयोजित करती है, देश के सबसे बड़े और विविधतम आयोजनों में से एक है। इसमें राज्यों, केंद्रीय मंत्रालयों, पीएसयू, एमएसएमई, शिल्पकारों, स्टार्टअप और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की भागीदारी रहती है, जिससे भारत मंडपम भारत की संस्कृति, व्यापार, नवाचार और उद्यमिता का जीवंत मंच बन जाता है। 

"स्पेशल एप्रिसिएशन मेडल”
सम्मान ने न केवल छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत किया है, बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि राज्य अपनी सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास मॉडल—दोनों के साथ आगे बढ़ रहा है। पवेलियन की यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ की प्रगति, उसके उद्योगों और उसके युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरक कदम के रूप में देखी जा रही है। यह सम्मान राज्य को और बेहतर प्रदर्शन, नवाचार और जनहितकारी विकास के लिए प्रोत्साहित करता है तथा आने वाले समय में ऐसे और भी गौरवपूर्ण अध्याय लिखे जाने की उम्मीद जगाता है।

और भी

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर 28 नवंबर 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के  रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।

और भी

मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी को दी बधाई

रायपुर, 26 नवंबर 2025/महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ निवासी संजू देवी ने विगत दिवस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने पर संजू देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “आपने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। आपको देखकर प्रदेश की बेटियाँ खेल जगत में और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगी। यह उपलब्धि निस्संदेह आने वाली पीढ़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने में प्रेरक साबित होगी।”मुलाकात के दौरान संजू देवी ने भी अपनी जीवन यात्रा, संघर्ष, और खेल से जुड़े अनुभव मुख्यमंत्री श्री साय के साथ साझा किए।

उल्लेखनीय है कि महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी कोरबा जिले के ग्राम केराकछार की निवासी हैं। उन्हें महिला कबड्डी विश्व कप में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब भी प्राप्त हुआ है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 17 नवंबर से 24 नवंबर के मध्य बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित किया गया था।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत बघेल, कोषाध्यक्ष श्री सेवा राम साहू, पूर्व कोच श्री अनुज प्रताप सिंह, वर्तमान कोच श्री दिल कुमार राठौर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

और भी

प्रधानमंत्री आवास योजना को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए हितग्राही को  किया जाता है प्रोत्साहित

रायपुर, 27 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ग्रामीण गरीबों को आवास प्रदान करने आवास की समसया को दूर करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में लाभार्थियों को स्थानीय सामग्री और प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों का उपयोग करके गुणवत्तापूर्ण घर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आवासों को जियोटैग नियमानुसार और वास्तविक स्थिति के अनुरूप ही हितग्राही द्वारा बनाया जाता है, जिसका निरीक्षण में पाया आवास पूर्ण पाया गया।

*ग्रामीण बेघर नागरिकों को पक्का मकान प्रदान करना*

             केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक आवास योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण बेघर नागरिकों को पक्का मकान प्रदान करना है। इस योजना के तहत कच्चे मकानों में रहने वाले या बिना छत वाले परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। इस योजना के तहत निर्माण होने वाले मकानों को जियोटैग नियमानुसार और वास्तविक स्थिति के अनुरूप ही रिपोर्ट किया जाता है।

*जियोटैग नियमानुसार और वास्तविक स्थिति*

          प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अपूर्ण आवासों को लेकर कलेक्टर गरियाबंद श्री उईके के निर्देश पर गठित जिला स्तरीय जांच समिति ने छह ग्राम पंचायतों में स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सरईपानी में हितग्राही गोर्वधन नागेश, कन्हल राम और गजिन के आवास पूर्ण अवस्था में पाए गए। ग्राम पंचायत उसरीजोर में हितग्राही दुर्गासिंह का आवास निर्माणाधीन मिला, जिसका जियोटैग प्लिंथ स्तर पर किया गया था। निर्माण कार्य जारी होने के कारण वहां गृह प्रवेश नहीं हो पाया है। निमाण कार्य का जियोटैग से नियमानुसार और वास्तविक स्थिति की जानाकरी ली जाती है।

*हितग्राही का आवास पूर्ण रूप से निर्मित* 

        इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में सभी आवासहीन परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ एक पक्का घर प्रदान करना है। लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण घर बनाने के लिए स्थानीय सामग्री और डिज़ाइन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। राशि सीधे लाभार्थी के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है। गरियागद जिले के ग्राम पंचायत गोढियारी में हितग्राही सुखचंद का आवास पूर्ण मिला। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मुडगेलमाल में हितग्राही भंवर का आवास पूर्ण रूप से निर्मित मिला। अमलीपदर पंचायत में हितग्राही धनमती और निरोबाई के आवास भी पूरी तरह पूर्ण पाए गए। कलेक्टर श्री उईके ने स्पष्ट किया कि सभी स्थलों पर किए गए भौतिक निरीक्षण और आवास सॉफ्टवेयर में दर्ज जियोटैग के मिलान से यह सिद्ध हो गया है कि किसी भी अपूर्ण आवास में गृह प्रवेश नहीं कराया गया है। सभी जियोटैग नियमानुसार और वास्तविक स्थिति के अनुरूप ही किए गए हैं।

और भी

प्रधानमंत्री 29-30 नवंबर को रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे,विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे

रायपुर 27 नवंबर 2025/ प्रधानमंत्री 29-30 नवंबर, 2025 को भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर, छत्तीसगढ़ में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन के 60वें संस्करण में भाग लेंगे।

यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना और 'विकसित भारत' के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप 'सुरक्षित भारत' के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है।

'विकसित भारत: सुरक्षा आयाम' विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था में फोरेंसिक विज्ञान एवं एआई के उपयोग जैसे प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

यह सम्मेलन देश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के विविध मुद्दों पर खुले और सार्थक विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण संवादात्मक मंच प्रदान करता है। यह पुलिस बलों के सामने आने वाली परिचालन, अवसंरचनात्मक और कल्याण संबंधी चुनौतियों पर चर्चा के साथ-साथ अपराध से निपटने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आंतरिक सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए पेशेवर प्रथाओं के निर्माण और साझाकरण को भी सुगम बनाता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस वार्षिक सम्मेलन में निरंतर गहरी रुचि दिखाई है, और स्पष्ट चर्चाओं को प्रोत्साहित किया है। उन्‍होंने एक ऐसा माहौल तैयार किया है जहां पुलिस व्यवस्था पर नए विचार उभर सकें। व्यावसायिक सत्र, विस्तृत बातचीत और विषयगत चर्चाएं प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण आंतरिक सुरक्षा और नीतिगत मामलों पर सीधे प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा करने का अवसर प्रदान करती हैं।

वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इस सम्मेलन के स्वरूप में निरंतर सुधार हुआ है, जिसमें देश भर के विभिन्न स्थानों पर इसका आयोजन भी शामिल है। यह सम्मेलन गुवाहाटी (असम), कच्छ के रण (गुजरात), हैदराबाद (तेलंगाना), टेकनपुर (ग्वालियर, मध्य प्रदेश), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया, गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), नई दिल्ली, जयपुर (राजस्थान) और भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित किया जा चुका है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए, इस वर्ष 60वां पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है।

इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे। नए और अभिनव विचारों को सामने लाने के लिए, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के गृह विभाग के प्रमुख और डीआईजी तथा एसपी स्तर के कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारी भी इस वर्ष सम्मेलन में भाग लेंगे।

और भी

मुख्यमंत्री श्री साय नारायणपुर में किसान-महतारी सम्मेलन में हुए शामिल,उल्लेखनीय योगदान के लिए किसान और महिलाओं को किया गया सम्मानित,विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा भी की

जशपुरनगर 27 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के ग्राम पंचायत नारायणपुर में आयोजित किसान महतारी सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के किसान एवं महिलाओं को नमन करते हुए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। साथ ही नारायणपुर सहित आसपास क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा भी की। इसमें नारायणपुर खेल मैदान में स्टेडियम और फ्लड लाइट, नगर वन शिव मंदिर में मंगल भवन, नारायणपुर अटल चौक से औघड़ा आश्रम तक सोलर लाइट, नारायणपुर में पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास निर्माण एवं काराखेड़का में छठ घाट निर्माण की घोषणा शामिल है। इस अवसर पर वित्तमंत्री श्री ओ पी चौधरी, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, पद्म श्री जागेश्वर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता सिंह, श्रीमती दुलारी सिंह एवं श्रीमती मलिता बाई , जनपद पंचायत अध्यक्ष दुलदुला श्री राजकुमार सिंह, सुनील गुप्ता, मुकेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण मौजूद रहे।

       इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसान और महिलाएं छत्तीसगढ़ के आर्थिक एवं सामाजिक जनजीवन के प्रमुख आधार है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विभिन्न वर्गों सहित किसान एवं महिलाओं का भी चहूंमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, धान खरीदी योजना सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। इसी प्रकार  प्रदेश की विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1 हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। 21 माह से यह राशि दी जा रही है, यह आगे भी जारी रहेगी। महतारी वंदन योजना से अकेले जशपुर जिले में 2 लाख 29 हजार माताएं-बहनें लाभान्वित हो रहीं हैं। इन्हें अब तक 427 करोड़ रूपये से अधिक राशि का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धान खरीदी जोर शोर से जारी है। सभी पंजीकृत किसानों से सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। इसके लिए सभी केंद्रों में पर्याप्त इंतजाम किए गए है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की मान से धान की खरीदी की जा रही है। साथ ही किसानों को 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान का दाम मिल रहा है। प्रदेश के करीब 26 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। जशपुर जिले के करीब 72 हजार किसानों को हर साल 6 हजार रूपये सम्मान निधि दी जा रही है। जशपुर जिला संभावनाओं का गढ़ बनता जा रहा है। जशपुर की जलवायु ऐसी है कि यहाँ चाय, कॉफी, काजू, ड्रैगन फ्रूट, मसालों और सेब की खेती के बड़े अवसर हैं। सरकार इस दिशा में तकनीक, प्रशिक्षण और अनुदान उपलब्ध करा रही है। जशप्योर ब्रांड की पहुंच अब देश-विदेश तक हो रही है। इसके अंतर्गत महुआ लड्डू, चिरौंजी एवं अन्य वन उत्पादों का प्रसंस्करण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जशपुर में अधोसंरचना के भी विभिन्न कार्य किया जा रहे हैं। यहां के युवाओं के तीरंदाजी सीखने की बहुत ललक है, इसको देखते हुए सन्ना पंडरापाठ में 20 करोड़ रुपए की लागत से आर्चरी अकादमी का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए मेडिकल कॉलेज भी निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया।

किसान एवं महिलाएं हुए सम्मानित

किसान महतारी सम्मेलन में किसान एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके तहत कृषक समृद्धि योजना के तहत नलकूप खनन हेतु श्री पोलीकार्प कूजूर को 25 हजार रूपए, श्री राजकिशोर और श्री शिवप्रसाद साय को 18-18 हजार रूपए का अनुदान राशि का चेक प्रदान किया। इसी तरह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत श्री शंकर लाल टोप्पो को 01 लाख 19 हजार 65 रूपए, श्री इंद्रप्रताप को 01 लाख 31 हजार 455 रूपए एवं श्री रंजीत को 01 लाख 12 हजार 955 रूपए का बीमा राशि का चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किया। राष्ट्रीय खाद सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत श्री राजकुमार और श्री लवकुश को सिंचाई पाईप हेतु 50 प्रतिशत अनुदान का प्रमाण पत्र वितरण किया। इसी प्रकार नारायणपुर की कमल स्व-सहायता समूह को 4 लाख रुपए बैंक लिंकेज, ग्राम मटासी के जीवन दीप स्व-सहायता समूह को 3 लाख रुपए एवं ग्राम रानीकोम्बो के संगम स्व-सहायता समूह को 1 लाख रुपए की बैंक लिंकेज राशि प्रदान किया गया। साथ ही श्रीमती सुभद्रा यादव, श्रीमती वृन्दावती बाई, श्रीमती अंजू यादव एवं श्रीमती संगीता बाई को गाय पालन, कपड़ा दुकान एवं फास्ट फूड व्यवसाय में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

और भी

मुख्यमंत्री ने कुम्हार समाज के श्री विष्णु महायज्ञ चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए,कुम्हारों को इलेक्ट्रानिक चाक मशीन का किया वितरण,

जशपुरनगर 27 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी विकास खंड के ग्राम नारायणपुर में कुम्हार समाज के द्वारा आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ, चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए और पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की। उन्होंने कुम्हारों को इलेक्ट्रानिक चाक का वितरण किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, पद्म श्री जागेश्वर यादव, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भू राम चक्रवर्ती,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता सिंह, श्रीमती दुलारी सिंह एवं श्रीमती मलिता बाई , जनपद पंचायत अध्यक्ष दुलदुला श्री राजकुमार सिंह, सुनील गुप्ता, मुकेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण मौजूद रहे।
            मुख्यमंत्री ने ग्राम गोरिया में माटी कला बोर्ड के माध्यम से कुम्हारों के लिए ग्लेजिंग यूनिट स्थापित करने घोषणा की और कुम्हार समाज के मंगल भवन विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की है। उन्होंने माँ रतनेश्वरी की जय रूद्रपाल देव की जय कर सभी को नमस्कार और जय जोहार करते हुए अपने सम्बोधित में सबसे पहले संसार के रचियता और पालनहार भगवान विष्णु को प्रणाम किए और पूरे छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि आज पावन ग्राम नारायणपुर में कुम्हार समाज द्वारा आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ का यह पवित्र अवसर हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण है। इस महायज्ञ में चक्र पूजा का आयोजन विशेष रूप से प्रेरणादायक है, जो हमारे कुम्हार समाज की गहन परंपराओं को दर्शाता है। मैं इस आयोजन में पहले भी आपके बीच आता रहा हूँ। जब भी इस कार्यक्रम में आता हूँ, मुझे नयी ऊर्जा मिलती है। 
          चक्र पूजा न केवल मिट्टी के चक्र की आराधना है, बल्कि यह सृष्टि के निर्माण, मेहनत और रचनात्मकता का प्रतीक है। श्री विष्णु महायज्ञ जैसे आयोजनों में आपकी भूमिका हमें याद दिलाती है कि कुम्हार समाज प्रजापति की संतान के रूप में सृष्टि रचना में योगदान देता है और आज का यह कार्यक्रम उसकी जीवंत अभिव्यक्ति है। ठीक वैसे ही जैसे हमारे कुम्हार भाई-बहन पीढ़ी-दर-पीढ़ी मिट्टी को आकार देकर आकर्षक मूर्तियों से लेकर घर के लिए उपयोगी वस्तुएँ और कलात्मक वस्तुएँ बनाते आए हैं। कुम्हार समाज हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अभिन्न अंग है। आप लोग मिट्टी की कला में महारत रखते हैं। आपकी मेहनत न केवल घरेलू जरूरतें पूरी करती हैं, बल्कि तीज-त्योहारों और हमारे धार्मिक अनुष्ठानों को जीवंत बनाती हैं। हमारी सरकार कुम्हार समाज की इस अनमोल विरासत को संरक्षित और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
 छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड का गठन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कुम्हार भाई-बहनों के तकनीकी विकास, वित्तीय सहायता और उत्पादों की मार्केटिंग के लिए कार्यरत है। बोर्ड की योजनाओं के तहत हम परंपरागत चक्र को आधुनिक बनाने पर जोर दे रहे हैं। हम इलेक्ट्रिक चॉक (इलेक्ट्रिक पॉटर व्हील) का वितरण कर रहे हैं, जिससे मेहनत कम होती है और उत्पादन तेजी से बढ़ता है।  आज इस कार्यक्रम के दौरान में सरगुजा संभाग में हमारे कुम्भकार भाइयों को चॉक का वितरण किया जा रहा है।  
         राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में ग्लेजिंग यूनिट स्थापित किए जा रहे हैं, जो हमारे कुम्हार परिवारों को लाभ पहुँचाएँगे। इससे आपकी बनाई वस्तुओं को बेहतर फिनिशिंग मिलेगी, बाजार में ऊँचा मूल्य मिलेगा और साल भर स्थिर आमदनी सुनिश्चित होगी।  इसके अलावा बोर्ड के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जहाँ कुम्हारों को नई डिजाइन, आधुनिक तकनीक और उद्यमिता की ट्रेनिंग दी जाती है। हम कुम्हारों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं ताकि आप नए उपकरण खरीद सकें और व्यवसाय विस्तार कर सकें। मार्केटिंग के लिए मेलों, प्रदर्शनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का सहारा लिया जा रहा है, जिससे आपकी कला पूरे देश में और विदेश तक पहुँच सके। हमारी सरकार पूरे समाज को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। यह सब श्री विष्णु महायज्ञ जैसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर ही संभव है, जहाँ परंपरा और प्रगति का संगम होता है।
          मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि हम साथ मिलकर छत्तीसगढ़ की इस मिट्टी कला को वैश्विक स्तर पर ले जाएँ। हमारी सरकार आपकी हर जरूरत में साथ है। आइए, चक्र पूजा की इस पवित्र भावना से प्रेरित होकर एक मजबूत और समृद्ध समाज बनाएँ।

और भी

मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा कुनकुरी के लिए 77.23 करोड़ रूपए लागत के 75 विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

जशपुरनगर 27 नवंबर  2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने  आज कुनकुरी के नारायणपुर में आयोजित किसान महतारी सम्मेलन में कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत 77 करोड़ 23 लाख 24 हजार रूपए की लागत के 75 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 16 करोड़ 84 लाख 51 हजार रूपए लागत के 8 कार्यों का लोकार्पण और 60  करोड़ 38 लाख 73 हजार रुपए लागत के 67 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। 
        मुख्यमंत्री श्री साय ने 60  करोड़ 38 लाख 73 हजार रुपए  लागत के जिन 67 कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें प्रमुख रूप से विकासखंड दुलदुला अंतर्गत 3.21 करोड़ लागत के जामपानी से बरपानी मार्ग, 5.48 करोड़ लागत के लोरोदफा से गढ़ारामबंध होते हुए जामपानी तक, 3.46 करोड़ लागत के मकरीबंधा से भलमंडा झारखण्ड पहुँच मार्ग, 5.48 करोड़ लागत के छेरडांड से टुकुटोली पहुँच मार्ग, 5.95 करोड़ लागत के ठुठीअम्बा से कादोपानी झारखण्ड पहुँच मार्ग तक, 5.83 करोड़ लागत के पोटकोसेमर साजापानी, केंदपानी से कर्राडांड दुलदुला पहुँच मार्ग शामिल है।
      इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री साय 16 करोड़ 84 लाख 51 हजार रूपए लागत के 8 कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें प्रमुख रूप से 6.12 करोड़ लागत से निर्मित जिला-जशपुर के केराडीह-खुटगांव मार्ग पर बलियाजोरा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 3.08 करोड़ लागत से निर्मित मकरिबंधा से दुलदुला मार्ग पर श्री नदी में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य, विकासखंड मनोरा अंतर्गत ग्राम सोनक्यारी में 3.87 करोड़ की लागत से  33/11 केवी, 3.15 एमवीऐ क्षमता का उप केंद्र, पत्थलगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम महेशपुर में 3.38 करोड़ रूपए की लागत से 33/11 केवी, 3.15 एमवीऐ क्षमता का उपकेंद्र शामिल है।
  इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, मुकेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण मौजूद रहे।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सर्वेश्वरी समूह अघोरेश्वर आश्रम नारायणपुर पहुंचकर मां काली, भगवान गणेश की प्रतिमा और शिवलिंग  का विधिवत पूजा-अर्चना की,परमपूज्य अवधूत भगवान राम जी की समाधि स्थल के किए दर्शन ,पूज्य श्री उत्साही बाबा जी का लिया आशीर्वाद

जशपुरनगर, 27 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय श्री सर्वेश्वरी समूह अघोरेश्वर आश्रम नारायणपुर, चिटकवाईन पहुंचे, जहां उन्होंने मां काली, भगवान गणेश की प्रतिमा और शिवलिंग  का विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने परमपूज्य अवधूत भगवान राम जी की समाधि स्थल के दर्शन किए तथा आश्रम में पूज्य श्री उत्साही बाबा जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। 
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ  वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,श्री कृष्ण कुमार राय, श्री विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय नारायणपुर पहुंचे, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुरनगर, 27 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ग्राम नारायणपुर, विकासखंड कुनकुरी पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ  वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी भी पहुंचे। हाई स्कूल ग्राउंड हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्ण कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार शामिल थे।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज कुनकुरी विधान सभा के नारायणपुर प्रवास ,कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी......


जशपुरनगर 27 नवम्बर 2025 :  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से नारायणपुर पहुंचेंगे। यहां आगमन के बाद वे सबसे पहले श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम में दर्शन एवं आशीर्वाद ग्रहण करेंगे।इसके पश्चात मुख्यमंत्री किसान महतारी सम्मेलन, नारायणपुर में शामिल होकर किसानों से सीधे संवाद करेंगे तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा करेंगे।दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय,धार्मिक कार्यक्रम श्री विष्णु महायज्ञ चक्रपूजा में सम्मिलित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के बाद वे अपराह्न 3 बजे नारायणपुर से प्रस्थान कर राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे।मुख्यमंत्री के इस एकदिवसीय जशपुर प्रवास को लेकर प्रशासन और जनता दोनों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

और भी

बसना सलखण्ड में मां महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  शामिल होकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की,महतारी सदन बनाने की घोषणा

रायपुर 26 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के बसना तहसील अंतर्गत ग्राम सलखण्ड में ग्रामीणों द्वारा आयोजित महालक्ष्मी देवी पूजन कार्यक्रम में  शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूजन कार्यक्रम के दौरान पुजारियों द्वारा पारंपरिक मंत्रोच्चार किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं और स्थानीय विकास कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी साथ थे। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम सलखंड में महतारी सदन की बनाने की घोषणा की। साथ ही यहां एनीकेट निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग को आवश्यक जानकारी जुटाकर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पवित्र अगहन मास के अवसर पर मां महालक्ष्मी की पूजा में शामिल होकर हृदय से अत्यंत आनंद और सौभाग्य की अनुभूति हो रही है। बसना और सलखंड के ग्रामवासियों ने वर्षों से जिस भक्ति और परंपरा को जीवित रखा है, वह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण उदाहरण है।अगहन मास हमारे अंचल के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह मास अन्न, धन और समृद्धि का प्रतीक है। इसी समय नई फसल खेतों में लहलहाती है, और घर-परिवार में सम्पन्नता के द्वार खुलते हैं। मां महालक्ष्मी जीवन में केवल धन ही नहीं, बल्कि सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और सदभाव का आशीर्वाद भी प्रदान करती हैं। इसी भावना के साथ हम सभी इस पूजन में शामिल होते हैं। उन्होंने मां लक्ष्मी से राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षित वातावरण और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संकल्पित हैं। सलखंड गांव की यह 25 वर्षों से चल रही परंपरा न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सामुदायिक जागरूकता का भी उदाहरण है। यहां आयोजित मेला ग्रामीण संस्कृति, लोकाचार और पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम बन चुका है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रनिर्माण में जनभागीदारी के महत्व को बताते हुए कहा कि संविधान हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है और यही दस्तावेज भारत को एक सशक्त, एकजुट और प्रगतिशील राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने की दिशा देता है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ निर्माण समिति के सदस्यों के ऐतिहासिक योगदान का सम्मानपूर्वक उल्लेख किया और कहा कि समिति की दूरदृष्टि एवं प्रयासों ने आज के मजबूत और विकसित होते छत्तीसगढ़ की नींव रखी है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के अग्रसर लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आवास निर्माण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 18 लाख आवासों की स्वीकृति इसी संकल्प की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ प्रदान किया जा रहा है, जो महिलाओं के सम्मान और आर्थिक मजबूती की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री साय ने संविधान के प्रति निष्ठा, समरसता, समानता और राष्ट्रीय विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की अपील की और कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त प्रतिबद्धता से छत्तीसगढ़ भी विकसित भारत के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाएगा। 

कार्यक्रम में बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

और भी

दुलदुला में तरक्‍की की नई दास्तां, दुलदुला-मकरीबंधा सिरी नदी पर पुल बनने से आवागमन हुआ आसान,जनता ने मुख्यमंत्री को जताया आभार

जशपुर/नारायणपुर : 26 नवम्बर 2025 :

दुलदुला-मकरीबंधा के बीच सिरी नदी पर पुल नहीं होने से लोगों को जब उस पार किसी अपने परिचितों के पास जाना होता था, तब उन्हें अक्सर 14 से 15 किलोमीटर दूर तक सफर कर दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ता था। नदी पर पुल नहीं होने से जहां उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती थीं, वहीं अपना समय और पैसा भी अधिक बर्बाद करना पड़ता था। अब जबकि सिरी नदी पर पुल बन गया है तो दुलदुला से मकरीबन्धा सहित आसपास के कई गांवों में आवागमन बहुत आसान हो गया है। लोग आसानी से और कम खर्च और कम समय में अब आना जाना कर सकते हैं।
     जशपुर जिले के दुलदुला से मकरीबंधा के मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से से 314.32 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। यह पुलिया निर्माण से स्थानीय जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आई, क्योंकि इससे न केवल आवागमन आसान हुआ, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताया।

 पीएमजेएसवाई के तहत पुल निर्माण की स्वीकृति मिली और कम समय मे ही बन कर आवागमन शुरू हो गया।  मकरीबंधा से दुलदुला मार्ग के सिरी नदी पर पुराने क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नवीन वृहद पुल निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री के द्वारा स्वीकृत हुआ था।अब पूर्ण होने से लोगों को आवगमन में सुगमता मिली, इस वृहद पुल के निर्माण से मार्ग में जुड़ने वाली बसाहटें ग्राम मिरगोली, धवरासांड, बरपानी, दुलदुला, डुमरबहार, कोरकोटोली, गैरज, मुण्डाअम्बा, मकरीबंधा, नोनीयातला, सिमडा, सिरिमकेला, सोकोडीपा के लोगो को विकास की मुख्य धारा से जुड़ने में अहम भूमिका निभा रही है। इन गांव के लगभग 4000 जनसंख्या को इस मार्ग से आवागमन में बहुत सुविधा मिलने लगी है साथ ही इस मार्ग में पड़ने वाले प्रा.शाला, मा.शाला, उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा व्यापारिक गतिविधियों के साथ ब्लाक मुख्यालय दुलदुला आने-जाने में अहम भूमिका निभा रहा है। इस वृहद पुल के निर्माण से ग्रामीणों को शासकीय सुविधा एवं अन्य कार्यों में हो रहे लाभ से क्षेत्र में हर्ष एवं उल्लास का माहौल व्याप्त है।

 दुलदुला के इस मार्ग की लम्बाई 14.80 कि.मी. है इस मार्ग से ग्राम भिरगोली, धवरासांड, बरपानी, दुलदुला, डुमरबहार, कोरकोटोली, गैरज, मुण्डाअम्बा, मकरीबंधा, नोनीयातला, सिमड़ा, सिरिमकेला, सोकोडीपा बसाहटों को जोड़ती है साथ ही इस मार्ग अन्तर्गत प्रा.शाला, मा.शाला, उप स्वास्थ्य केन्द्र को जोड़ती है। लोगों को इस सड़क के निर्माण से शहर से संपर्क आसान हुआ, स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला, एम्बुलेंस समय पर पहुंचने लगा, बच्चों को स्कूल कालेज आने-जाने में आवागमन सुलभ हुआ शिक्षा के क्षेत्र में सुधार आया, कृषि उत्पादकों को खरीदी विक्री के लिए नजदीक  शहर पहुचाना आसान हुआ, लोगों में सामाजिक जनसम्पर्क बढ़ा, इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को हो रहे लाभ से भारी खुशी की लहर है।

और भी

“हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल,संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर, 26 नवंबर 2025//मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित जनसमूह के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा  व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने संविधान पर आधारित लघु फिल्म भी देखी और जनप्रतिनिधियों के साथ इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ली।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत सदैव संविधान में आस्था रखते हुए आगे बढ़ रहा है। संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता के साथ अपनी बात रखने का अधिकार देता है और  अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि विधायक और सांसद जैसे पदों पर आम नागरिकों का पहुँचना संविधान की ही उदार, समावेशी और लोकतांत्रिक व्यवस्था का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने संविधान निर्मात्री सभा में देश के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के  संविधान निर्माण अमूल्य योगदान दिया को स्मरण किया। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ से भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठजनों का स्मरण करते हुए कहा कि  छत्तीसगढ़ की यह ऐतिहासिक भागीदारी आज भी गर्व का विषय है और इन महान जनप्रतिनिधियों की विचारशीलता, लोकतांत्रिक मूल्य और राष्ट्रनिर्माण की दृष्टि सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक श्री सुनील सोनी, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और भी

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर किसानों को बड़ी राहत: अब 30 नवंबर तक करा सकेंगे पंजीयन एवं पंजीकृत फसल की रकबा संशोधन, समिति लॉगिन से होगा त्वरित समाधान,........*

*ल


जशपुरनगर, 26 नवम्बर 2025/ किसानों के लिए राहत भरी खबर है। एकीकृत किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड, डूबान तथा वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन हेतु पहले 18 से 25 नवंबर तक अतिरिक्त समय दिया गया था। अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर इस समय सीमा को बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 तक कर दिया गया है।किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी समितियों को समिति लॉगिन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के अपना पंजीयन एवं पंजीकृत फसल रकबा में संशोधन करा सकें। इससे अधिक से अधिक किसान आसानी से प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे और शासन की योजनाओं का लाभ पा सकेंगे।यह निर्णय उन किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर आया है, जो समय की कमी या तकनीकी कारणों से पंजीयन नहीं करा पाए थे। अब वे नजदीकी समिति में जाकर सहज रूप से अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

और भी

संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री ने  माल्यार्पण कर किया नमन

रायपुर 26 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर चौक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। डॉ. अंबेडकर के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के अटूट स्तंभ भी रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन ने संविधान दिवस पर डॉ. अंबेडकर के अप्रतिम योगदान को याद किया तथा संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का मूल आधार है। डॉ. अंबेडकर ने दूरदर्शिता और गहन अध्ययन के साथ संविधान के प्रारूप निर्माण में योगदान दिया है। भारत का संविधान न केवल हमारे अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि नागरिक कर्तव्यों के प्रति हमें जागरूक भी करता है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने भी विविधता में एकता की भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाने तथा संवैधानिक मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

और भी

कल होगा नारायणपुर में किसान-महतारी सम्मेलन का आयोजन. मुख्यमंत्री श्री साय सम्मेलन के होगें मुख्य अतिथि 

जशपुरनगर 26 नवम्बर 2025/ जिले के कुनकुरी विकासखण्ड अंतर्गत हाई स्कूल मैदान नारायणपुर में 27 नवम्बर 2025 को किसान महतारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें। वहीं विशिष्ट के रूप में वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधारी, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद श्री राधेश्याम राठिया, पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकारण के उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, छ.ग. माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती, छ.ग. अंत्यावसायी राज्य सहाकरी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, छ.ग. राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत कुनकुरी अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय सहित जशपुर जिले के समस्त जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण तथा जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहेगें।

और भी