ताजा खबरें


बड़ी खबर

*कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं*

जशपुरनगर, 11 अगस्त 2025/  कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में  आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
     कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। आज जनदर्शन में कुल 25 आवेदन आए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व, साफ- सफाई, बरसात के मौसम में उत्पन्न होने वाली समस्याओं सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन शामिल थे।

और भी

*छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन*

रायपुर 10 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित वर्गों, महिलाओं, दलितों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा एवं उत्थान के लिए समर्पित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, दहेज प्रथा और छुआछूत जैसी बुराइयों के खिलाफ दृढ़ता से आवाज़ उठाई और संसद में रहते हुए कई महत्वपूर्ण सामाजिक सुधारों की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी कार्यशैली में सदैव सेवा, सरलता और संवेदनशीलता झलकती थी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी का जीवन संघर्ष और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सब मिलकर उनके आदर्शों को अपनाएँ और एक न्यायपूर्ण एवं समावेशी समाज के निर्माण में योगदान दें।

और भी

*11 अगस्त को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्लेम का होगा पात्र बीमित छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों के खाते में सीधे अंतरण*

रायपुर, 10 अगस्त 2025/ भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के एक लाख 41 हजार 879 पात्र बीमित किसानों को कुल 152 करोड़ 84 लाख 62 हजार रुपये का दावा राशि का भुगतान राष्ट्रव्यापी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें खरीफ सीजन 2024 के 33 हजार 943 पात्र किसानों को 10 करोड़ 25 लाख 97 हजार रुपये तथा रबी सीजन 2024-25 के एक लाख 7 हजार 936 पात्र किसानों को 142 करोड़ 58 लाख 65 हजार रुपये का दावा भुगतान शामिल है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत यह भुगतान 11 अगस्त 2025 (सोमवार) को राष्ट्रव्यापी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण आधारित स्वचालित प्रणाली के माध्यम से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राजस्थान के झुंझुनू में आयोजित कार्यक्रम में होगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा होंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किशोरी लाल मीना विशिष्ट अतिथि होंगे।

यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा। छत्तीसगढ़ के पात्र बीमित कृषकों को वर्चुअल मोड से कार्यक्रम में शामिल करने हेतु जिला स्तर पर कार्यालय उप संचालक कृषि तथा विकासखण्ड स्तर पर कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी कृषक इसका हिस्सा बन सकें।

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने इस अवसर पर कहा कि किसानों की आर्थिक सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसे प्रभावी कार्यक्रम किसानों को प्राकृतिक आपदाओं एवं फसल हानि से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह दावा भुगतान हमारे कृषकों के विश्वास और आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगा। हमारी सरकार खेती को लाभकारी बनाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक तकनीक के प्रसार और फसल विविधीकरण के माध्यम से प्रदेश की कृषि को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित है।

और भी

आदर्श युवा ग्राम विकास समिति एवं ग्रामीणों द्वारा एक लाख पौधे लगाने का रखा लक्ष्य.....आर पी आई (A) राष्टीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने समिति को 25 हजार रुपये प्रतिवर्ष देने की घोषणा

नारायणपुरः पूर्ववर्ती डोम राजाओं की राजधानी रहे नारायणपुर के नजदीक स्थित भेलवांटोली के आदर्श युवा ग्राम विकास समिति एवं ग्रामीणों ने अपने गांव में फिर से हरियाली की चादर बिछाने के लिए पांच साल में एक लाख पौधे रोपने और इनकी देखभाल करके वृक्ष के रूप में विकसीत करने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को मूर्त रूप देते हुए ग्रामीणों ने रविवार से पौधा रोपण अभियान का आगाज किया।

  इस अवसर गांव के बाजारडांड़ में एक सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता विजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि का  गांवों से पहुंचे महिलाओं और समिति के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।सभा में शामिल स्थानीय रहवासियों को संबोधित करते हुए ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष जगरनाथ यादव ने कहा कि हम्हारे आसपास में जिस तेजी से जंगल और हरियाली सिमटती जा रही है,इसका दुष्प्रभाव हम सब देख और समझ रहे हैं। लेकिन इसे बचाने के लिए हम आगे नहीं आ पा रहे हैं। इसे देखते हुए समिति ने यह पौधा रोपण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होनें कहा कि इस अभियान में समिति के 30  सदस्यों के साथ गांव के एक-एक रहवासी का सहयोग आवश्यक है।

   विनय यादव ने कहा कि हरियाली को संरक्षित और संवर्धित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। जंगल के बिना आने वाले कल की कल्पना करना व्यर्थ है,पंचयात से जो सहयोग की आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा। उपेन्द्र यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अलख जमाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगानेका आह्वान किया है। इसका असर पूरे देश में देखा जा सकता है। जितना जरूरी पौधा लगाना है उतना ही जरूरी इसकी सुरक्षा और देखभाल भी है।

    सामाजिक कार्यकर्ता विजय प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जशपुर जिला जहां के जंगल के बारे में हमारे पूर्वज कहा करते थे कि जंगलों में सूर्य की किरणें धरती को नहीं छू पाती थी। उसी जशपुर में जंगल उजाड़ होते जा रहे हैं। वनों की सुरक्षा में सरकारी तंत्र पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है। ऐसे में जंगल और हरियाली को बचाने के लिए हमें आगे आना होगा। उन्होनें कहा कि पेड़ धरती मांता का श्रृंगार है और इसकी रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य। विजय गुप्ता ने अभियान को सफल बनाने और रोपे गए पौधांे की देखभाल के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने के लिए हर साल 25 हजार रूपये देने की घोषणा भी की।

  भेलवांटोली के ग्रामीणों ने पौधा रोपण के साथ ही रोपे गए पौधों को मवेशियों से सुरक्षित करने और वृक्ष के रूप में विकसीत होने तक इसकी देखरेख करने का भी संकल्प लिया।अध्यक्ष जगरनाथ यादव ने बताया कि पौधों को सुरक्षित करने के लिए ट्री गार्ड की मांग उन्होनें स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से किया था। लेकिन उन्होनें इसमें रूचि नहीं ली। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने स्वयं ही ट्री गार्ड की व्यवस्था की और पौधा रोपण अभियान का शुभारंभ किया।

 इस कार्यक्रम में उपेंद्र यादव किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भाजपा,जगर यादव मंडल महामंत्री भाजपा,प्रदीप यादव जी भाजपा कार्यकर्ता, मनोज तिग्गा सरपंच, विनय यादव सचिव,अनीता भगत,जगमनी भगत, प्रियंका भगत,दीपिका,शशिकिरण,आशा,अनीशा,पुष्पअंजली,निकिता, रमिता, सोनम, जगमैत ,सरोज ,निराशो सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

और भी

अघोर पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम में 87 मिर्गी रोगियों के बीच फकीरी व आयुर्वेदिक दवा का किया गया निशुल्क वितरण

जशपुर :- बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर हुआ सम्पन्न,  शिविर में कुल 87 मरीजों को संस्था द्वारा निर्मित मिर्गी रोग की फकीरी एवं आयुर्वेदिक दवाई किया गया वितरण।
    अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया, जशपुर जिला-जशपुर में आज दिनांक 10 अगस्त 2025 रविवार को बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में कुल 87 मरीजों को संस्था द्वारा निर्मित मिर्गी रोग की फकीरी एवं आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया गया। इन मरीजों में 8 बच्चे भी थे।
      शिविर का शुभारम्भ प्रातः 4.30 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के चित्र पर विधिवत पूजन-आरती उपरान्त प्रारम्भ किया गया चूंकि मिर्गी की यह फकीरी दवा पान के पते पर सूर्याेदय के पूर्व ही देने का विधान है इसलिये अधिकांश मरीजों को उनके सहयोगियों के साथ एक दिन पूर्व ही आश्रम में बुला लिया गया था। प्रातः पूजन उपरान्त उन्हें फकीरी दवा दी गयी और साथ में मिर्गी की आयुर्वेदिक दवा भी वितरित की गयी। दवा वितरित करने हेतु विशेष रुप से वैद्य रंजीत सिंह जी एवं उनके सहयोगी श्री धर्मेन्द्र सिंह जी को आमंत्रित किया गया था। शिविर में रांची,लोहरदगा,घाघरा,गुमला,सिमडेगा देवघर (झारखण्ड) बेतिया (बिहार) रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर ,बलरामपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा,कुसमी पत्थलगांव,कांसाबेल,फरसाबहार,जशपुर (छत्तीसगढ़),सीधी (मध्यप्रदेश) आदि क्षेत्रों से मरीज उपस्थित थे। दवा वितरण पश्चात् वैद्य रंजीत सिंह जी द्वारा औषधि सेवनकाल में किये जाने वाले परहेज एवं सावधानियों को विस्तार से बताया गया। 
अगला शिविर पुनः तीन माह के बाद 9 नवम्बर 2025 को इसी अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया आश्रम में आयोजित किया जायेगा साथ ही मरीजो को यह भी निर्देशित  किया गया कि अगले शिविर में दवा लेने हेतु 8 नवम्बर 2025 को ही सायकाल में आश्रम परिसर में उपस्थित हो जाये। शिविर को सफल बनाने में पी०के० श्रीवास्तव, संतोष कुमार  मिश्र,धन्नजय सिंह विद्या सागर उपाध्याय, शाश्तवत पाण्डेय,सत्येन्द्र सिंह (मामा), अखिलेश यादव, वेद तिवारी, ,शिवम अक्षय सिंह का विशेष योगदान रहा।
उल्लेखनीय है कि बाबा भगवान राम ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में विगत कई वर्षों से किये जा रहे ऐसे मिर्गी चिकित्सा शिविरों में अनेकानेक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।

और भी

नारायणपुर में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया समाज के लोगों ने सांस्कृतिक रैली के साथ सामूहिक नृत्य भी किया

नारायणपुर : 10 अगस्त2025/शनिवार को नारायणपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में उरांव समाज के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष, युवक-युवती और बच्चे अपनी पारंपरिक वेशभूषा में इकट्ठा हुए।

कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। यहां समाज के लोगों ने सांस्कृतिक रैली निकाली और सामूहिक नृत्य किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनपद सदस्य शोभा देवी बंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि महान राम जी शामिल थे।

आदिवासी समाज के महिला-पुरुष अपनी पारंपरिक वेशभूषा में मांदर ढोल नगाड़ों,डी जे  जैसे वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरकते रहे। इस वर्ष की विशेषता यह रही कि डीजे की धुन पर भी नृत्य किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए नारायणपुर ग्राम का भ्रमण किया। फिर वे पुनः स्कूल प्रांगण में सभा स्थल पर लौटे। यहां आदिवासी समाज में जागृति और संघर्ष की राह दिखाने वाले महापुरुषों का रीति-रिवाज के अनुसार पूजन किया गया और उन्हें पुष्प अर्पित किए गए।

सभा में अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज के योगदान को प्रमुखता आदिवासी समाज ने देश की आजादी और विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने नई पीढ़ी को आदिवासी पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान के इतिहास से अवगत कराया।इस कार्यक्रम में महान राम भगत,चरकु राम भगत, श्रीमती अर्बीका बागे छक्कन राम भगत। करमु प्रधान राजाराम मौजूद रहे

और भी

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रहा है*

रायपुर, 10 अगस्त 2025/ 
बस्तर संभाग में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन क्षेत्र के लिए एक बड़ा परिवर्तन साबित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्त विस्तार की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के सतत मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं आज तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। 

बस्तर के छ :जिला चिकित्सालयों,  दो सिविल अस्पतालों और 41 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल प्रणाली का सफल संचालन किया जा रहा है, जिससे ओपीडी पंजीकरण, परामर्श, जांच, दवा वितरण तथा मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारियां अब एक डिजिटल मंच पर उपलब्ध हो रही हैं। इसके तहत मरीजों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं मिल रही हैं। डिजिटल तकनीक के इस समावेशन ने अस्पतालों में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और मरीजों की संतुष्टि में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत अस्पतालों का हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन (HFR) और चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ का हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन (HPR) सुनिश्चित किया गया है। अस्पताल परिसरों में आभा कियोस्क स्थापित कर मरीजों को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) बनाने की सुविधा दी जा रही है। स्कैन एंड शेयर एवं आभा आईडी के माध्यम से ऑनलाइन ओपीडी पंजीयन की सुविधा से मरीजों को लम्बी कतारों से राहत मिली है और उन्हें त्वरित सेवाएं मिल रही हैं।

डिजिटल नवाचारों का प्रभाव भी स्पष्ट रूप से सामने आया है। जिला चिकित्सालय बस्तर में मई, जून और जुलाई 2025 के दौरान कुल 60,045 ओपीडी पंजीयन दर्ज किए गए, जिनमें से 32,379 पंजीयन आभा लिंक के माध्यम से हुए — जो कि कुल पंजीयनों का 53% है। इसी अवधि में जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में 33,895 ओपीडी पंजीयन दर्ज हुए, जिनमें से 13,729 पंजीयन आभा से लिंक किए गए — यानी 40% का डिजिटल एकीकरण।

यह पूरी प्रक्रिया न केवल समय की बचत सुनिश्चित कर रही है, बल्कि मरीजों के लिए डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड की सुविधा भी प्रदान कर रही है, जिसे वे देश के किसी भी हिस्से में कभी भी देख सकते हैं। इससे स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में पारदर्शिता के साथ-साथ उपचार की निरंतरता और गुणवत्ता में भी वृद्धि हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर संभाग में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन जैसी आधुनिक तकनीकों के सफल क्रियान्वयन ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति और दिशा दी है। डिजिटल पंजीकरण, हेल्थ रिकॉर्ड और पारदर्शी सेवा प्रणाली से मरीजों को समयबद्ध, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल रहा है। यह पहल न केवल बस्तर के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक अनुकरणीय मॉडल है, जिसे हम शीघ्र ही राज्य के सभी जिलों में लागू कर "स्वस्थ और सशक्त छत्तीसगढ़" के संकल्प को साकार करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं का यह तकनीकी उन्नयन न केवल स्थानीय जनता के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है, बल्कि यह पूरे प्रदेश के लिए एक अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य इस प्रणाली को सभी जिलों में सुदृढ़ रूप से लागू कर "स्वस्थ और सशक्त छत्तीसगढ़" की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ना है।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में यह पहल केवल स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। बस्तर में मिले सकारात्मक परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि जब तकनीक, प्रशासनिक इच्छाशक्ति और जनभागीदारी एक साथ आते हैं, तो विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ जाती है। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव लाएगी, बल्कि ‘स्वस्थ भारत’ के निर्माण में भी छत्तीसगढ़ का महत्त्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करेगी।

और भी

*मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले में 3 नए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक का किया शुभारंभ,तीनों ग्राम पंचायतों के लगभग 44 हजार लोगों को मिलेगा लाभ*

जशपुरनगर, 10 अगस्त 2025/ जशपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले के समग्र विकास के एजेंडा में स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के साथ-साथ बैंकिंग सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी है, ताकि ग्रामीण अंचलों के लोगों को वित्तीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सके। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कैंप कार्यालय में जशपुर विकास खंड के ग्राम आरा, पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम कुडे़केला (घरजियाबथान) और दूरस्थ और पाठ क्षेत्र बगीचा विकास खंड के ग्राम छिछली में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों की शाखा का वर्चुअली लोकार्पण किया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के 12 वें वार्षिक प्रतिवेदन का लोकार्पण भी किया।
     इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम आरा, कुडे़केला और छिछली के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को वर्चुअली संबोधित करते हुए रक्षाबंधन की बधाई  दी और कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आज हमारे जशपुर जिले के तीन विकासखंडों में नागरिकों को 03 छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों की सौगात मिल रही है। तीनों बैंक खुलने से इसका लाभ 23 ग्राम पंचायतों सहित उनके 48 आश्रित ग्रामों के लगभग 44 हजार ग्रामीणों को मिलेगा। अब क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, आम नागरिकों को बैंक से संबंधित कार्यों के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे समय और पैसे की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य और जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैंकिंग सुविधाएं मिले इसके लिए बैंकों से संपर्क कर नई शाखा खोलने का प्रयास किया जा रहा है। 
   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह खुशी की बात है कि  जिले में 268 पंचायतों में शुरू की गई अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को उनके ग्राम में ही सुलभ वित्तीय सेवा उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक इन सुविधा केंद्रों के माध्यम से लगभग 15 करोड़ रुपए का लेनदेन किया जा चुका है।  उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत दिवस को सभी  पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र शुरू करने की योजना है। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान छिछली के सरपंच श्री अनिमा मिंज, आरा सरपंच श्री मनोज भगत और कुडे़केला सरपंच शशिकांता पैंकरा ने उनके क्षेत्र में ग्रामीण बैंक खोले जाने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अब यहां पर सभी बैंकिंग सुविधाएं मिलेगी। ग्रामीणों को अब दूर जाना नहीं पड़ेगा।
     ग्राम पंचायत आरा से वर्चुअली जुड़ी विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि इस  क्षेत्र में  बैंक खुल जाने से ग्रामीणों को बैंकिंग की सुविधा मिलेगी और उन्हें हितग्राहीमूलक और शासकीय योजनाओं का लाभ बैंक के माध्यम से आसानी से मिल सकेगा। ग्राम कुडे़केला से वर्चुअली जुड़ी विधायक श्रीमती गोमती साय ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर जिन्हें बैंकिंग की सुविधा नहीं मिल पा रही थी उसके लिए जनधन खाता खोले गए। इससे लोगों में वित्तीय जागरूकता बढ़ने के साथ शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से  मिल रहा है। 3 नए ग्रामीण बैंक खुलने से उस क्षेत्र का विकास होने के साथ ही बैंक से जुड़े शासकीय योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा। ग्राम कुडे़केला से वर्चुअली जुड़े जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने भी अपने संबोधन में मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
  3 नए ग्रामीण बैंकों की शाखा खुलने से अब जिले में ग्रामीण बैंकों की कुल संख्या 30 हो गई है। इस अवसर पर कैंप कार्यालय में माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत सदस्य श्री वेद प्रकाश भगत, श्री उपेन्द्र यादव, श्री सुनील गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन श्री विनोद अरोड़ा, एलडीएम श्री वाल्टर भेंगरा और तीनों ग्राम पंचायतों में वर्चुअली तौर पर जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीण मौजूद रहे।

और भी

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया कैंप कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश..*


जशपुरनगर 9 अगस्त 25/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया में शनिवार को स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आमजनों की समस्याएं सुनी और आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दूर-दराज़ से आए ग्रामीणों ,महिला  समूह, किसान, छात्र और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

उन्होंने  प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुना 
 और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। 
कई मामलों में तुरंत ही समाधान करते हुए लोगों को राहत प्रदान किया गया। 

इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क  शिक्षा और जन सुविधाओं, योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए ।


उन्होंने कहा कि सीएम कैंप कार्यालय बगिया जनता के लिए सीधे संवाद और त्वरित समाधान का केंद्र है, जहां बिना किसी औपचारिकता के हर व्यक्ति अपनी बात रख सकता है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न हो और जनता को समयबद्ध समाधान मिले।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग और समस्याएं लेकर पहुंचे और समाधान के बाद आभार जताया। सीएम कैंप कार्यालय आम लोगों की सेवा उनकी भावना से भरा रहा, जहां जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

और भी

मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग और ब्रह्माकुमारी की बहनों ने भी बांधी राखी...रक्षाबन्धन पर्व रक्षा और विश्वास का प्रतीक

जशपुर 9 अगस्त 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को उनके गृह ग्राम बगिया में ब्रह्माकुमारी की बहनें पुलिस विभाग  स्वास्थ्य विभाग की दीदियों ने भी राखी बांधी मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भाई-बहन के पवित्र प्रेम और रक्षा के वचन को समर्पित होता है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

रक्षा बंधन भाई और बहन के रिश्ते को मजबूत करता है इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र तथा सुख-समृद्धि की कामना करती है। बदले में भाई उसकी रक्षा करने का वचन देता है।राखी एक ऐसा धागा है, जो रक्षा और विश्वास का प्रतीक बनता है।सामाजिक एकता का संदेश देता है।

और भी

*जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला हुआ सम्पन्न...राष्ट्रभक्ति के संदेश को घर-घर पहुँचाने का किया गया आह्वान*

जशपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मोर तिरंगा मोर अभिमान, हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान आगामी 10 अगस्त से आरंभ होगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता आमजनों को जोड़ कर शहर से लेकर गांव तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे और घर घर तिरंगा लगाने लोगों को प्रेरित करेंगे। प्रत्येक बूथ में 50 घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य भाजपा ने निर्धारित किया है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय, जशपुर में *"हर घर तिरंगा"* अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तिरंगे के महत्व और राष्ट्रभक्ति के संदेश को घर-घर पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि “तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, एकता और बलिदान का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराकर हम देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित करते हैं।”

विधायक रायमुनी भगत ने अपने संबोधन में कहा कि *“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान केवल उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।”

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि “स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में तिरंगे का योगदान अविस्मरणीय है। हमें अपने युवा वर्ग को इस ध्वज के महत्व से अवगत कराना चाहिए, ताकि देशभक्ति की भावना और सशक्त हो।”

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि “गांव-गांव, घर-घर तिरंगा फहराना हमारे लिए गर्व की बात है। यह अभियान समाज में एकता, भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगा।”

कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शोर्य प्रताप सिंह जूदेव, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, नपा उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा  ने किया और सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को जनांदोलन का स्वरूप दें।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य रूप से ओमप्रकाश साय, उपेन्द्र यादव, 
विजय आदित्य सिंह जूदेव, गंगा राम भगत, आनंद शर्मा, मनीष अग्रवाल, रूपेश सोनी, संतोष सिंह, शरद चौरसिया, कृपा भगत, राजकपूर भगत,  गोविंद भगत, नवल पाठक, गेंदबिहारी सिंह, देवधन नायक, केशव यादव, संतोष सहाय, राजकुमार गुप्ता, मुकेश सोनी, सुदाम पांडा, मुनेश्वर सिंह केसर, सतीश गोस्वामी, रागिनी भगत, नीतू गुप्ता,कंचन बैरागी, आशु राय, विजय सहाय, राजू गुप्ता, राजा सोनी, दीपक गुप्ता, सज्जु खान, प्रभाकर यादव, मानू सोनी, हरीश आरिक, हरिशंकर यादव, नसरुल्ला सिद्दीकी, राहुल गुप्ता सहित सभी मण्डल के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

और भी

*पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा के मार्ग पर अटूट संकल्प और प्रगति की दी शुभकामनाएं*

रायपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें रिश्तों की पवित्रता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं सुरक्षा के संकल्प की याद दिलाता है।

इस अवसर पर पुलिस लाइन हेलीपैड में उपस्थित पत्रकारिता जगत से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय की कलाई पर राखी बाँधकर उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी पत्रकार बहनों के स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यूँ तो रायपुर की पत्रकार बहनों से अक्सर मुलाक़ात होती है।विभिन्न विषयों पर चर्चा-परिचर्चा और सवाल-जवाब भी होते हैं। पर आज का दिन कुछ ख़ास था। आज इन बहनों ने अपने इस भाई की कलाई पर राखी का पवित्र धागा बाँध अपना विशेष स्नेह दिया। इस प्रेम और विश्वास का मैं आभारी हूँ। यह बंधन मुझे हर दिन अपनी जिम्मेदारियों को और निष्ठा से निभाने की शक्ति देगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी बहनों के सुखमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि यह पवित्र बंधन उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की शक्ति प्रदान करेगा।

और भी

*जिले में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा और हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए किया जा रहा प्रेरित*

जशपुरनगर 09 अगस्त 2025/ देशभक्ति और स्वच्छता का अद्भुत संगम जशपुर जिले में देखने को मिल रहा है। ज़िला प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन को हर घर तिरंगा अभियान 2025 के साथ जोड़ते हुए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है, साथ ही स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है।
         कलेक्टर श्री रोहित व्यास से अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि "स्वच्छ वातावरण हमारे राष्ट्र के गर्व को दर्शाता है, जैसे तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है।" इस अवसर पर नगरपालिकाओं, पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, अधिकारी कर्मचारियों और  नागरिकों से घर-घर जाकर जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लिया। अभियान के तहत कचरे का अलग-अलग प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र और सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ज़िला न केवल राष्ट्रीय भावना का उत्सव मना सके, बल्कि स्थायी स्वच्छता के संकल्प को भी मज़बूत कर सके।
         हर घर तिरंगा अभियान का समापन 15 अगस्त 2025 को होगा, जब हर घर, कार्यालय और सार्वजनिक भवन पर तिरंगा लहराएगा—एक स्वच्छ, हरित और एकजुट जशपुर का प्रतीक बनकर।

और भी

*मुख्यमंत्री ने नए जशपुर एक्सप्रेस का किया शुभारंभ....छत्तीसगढ़ के सभी बहनों की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*


 
जशपुरनगर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन के दिन  मुख्यमंत्री निवास बगिया में नए जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ कर बिहान योजना से जुड़ी 12  दीदियों को राखी का उपहारस्वरूप ई-रिक्शा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व सहायता समूह की महिला गिलसोनिका पाण्डे की ई-रिक्शा पर बैठकर बगिया निवास परिसर में सफर भी किया। ई-रिक्शा पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है, इसकी परिचालन लागत भी कम होती है। इसके माध्यम से महिलाएं स्थानीय परिवहन सेवाओं में भी अपनी भूमिका निभा सकेंगी। यह महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी और वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगी। 
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने  रक्षा बंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि वे छत्तीसगढ़ के सभी बहनों की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज यहाँ  स्व-सहायता समूह से जुड़ी बहनों को सशक्त और आत्मनिर्भर  बनाने ई-रिक्शा वितरण किया गया है।  उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 18 लाख आवास का कार्य तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है। इसको आगे बढ़ाते हुए आवास प्लस प्लस के तहत जिसके पास 5 एकड़ असिंचित भूमि, 2.50 एकड़ सिंचित भूमि, टू व्हीलर और 15 हजार की आमदनी है उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने महतारी वंदन योजना ने माध्यम से 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों की आमदनी में इजाफा के लिए तेंदू पत्ता प्रति मानक बोरा 5500 रुपए किया गया है। गांव में ही बैंकिंग की सुविधा मिले इसके लिए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। आगामी पंचायत दिवस को सभी ग्राम पंचायतों में इसे शुरू करने की योजना है। 
       मुख्यमंत्री ने कहा कि  आम नागरिकों की सुविधा के लिए रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां के तहत नवाचारों का बेहतर उपयोग कर पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल, डिजिटल और नागरिक केंद्रित बनाया गया है। दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों किए  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत बस सेवा शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज और शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज खोले जाएंगे। इस अवसर पर कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा,श्री उपेन्द्र यादव, श्री गणेश जैन, श्री रवि यादव मौजूद रहे।
 
महिलाएं जिले के इस रूट पर ई-रिक्शा का करेंगी परिचालन
  
फरसाबहार में प्रतिमा भगत द्वारा फरसाबहार -कन्दईबहार- अमडीहा- तपकरा मार्ग पर परिचालन किया जाएगा। इसी तरह मदनावती द्वारा लवाकेरा- अमडीहा- पुराईनबंध- समडमा -तपकरा मार्ग पर, राजकुमारी पैंकरा द्वारा तपकरा- कन्दईबहार- तुबा- फरसाबहार मार्ग पर उर्मिला भगत खुटगांव- सिंगीबहार- साजबहार- तपकरा मार्ग पर परिचालन करेंगी।

दुलदुला में  बिंदेश्वरी देवी द्वारा कोसा-दुलदुला- विपतपुर -छेरडांड पर परिचालन किया जाएगा। इसी तरह पार्वती साय द्वारा कोसा- दुलदुला-पतराटोली-लोरो-बम्हनी मार्ग पर, संगीता देवी द्वारा छेरडांड- लोरो-बम्हनी-कस्तुरा मार्ग पर और बिमला देवी छेरडांड-दुलदुला- लोरो- पतराटोली मार्ग पर परिचालन करेंगी।

कांसाबेल में गिलसोनिका पाण्डे द्वारा टांगरगांव- हथगडा- कांसाबेल मार्ग पर परिचालन किया जाएगा। इसी तरह तियासो पैंकरा द्वारा बांसबहार- दोकडा-पुसरा-खुंटीटोली -कांसाबेल मार्ग पर नीता रवानी द्वारा कटंगखार-दोकडा- बन्दरचुंआ- कांसाबेल मार्ग पर और अंगावती बाई  देवरी- दोकडा-छाताबर- कांसाबेल मार्ग पर परिचालन करेंगी।

और भी

रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहनों की आपसी रिश्तों का है प्रतीक -- मुख्यमंत्री....जशपुर की दीदियों ने बांधी राखी

जशपुर 9 अगस्त 25/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया कैम्प कार्यालय में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित दीदीयों ने राखी बांधकर आभार व्यक्त किया।
  
मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री आवास योजना,महतारी वंदन योजना से लाभान्वित दीदीयां आंगनबाड़ी, कार्यकर्ता सहायिका, और मितानिन स्व सहायता समूह की दीदियों ने राखी बांधी 

मुख्यमंत्री ने सभी दीदियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार भाई और बहनों की आपसी रिश्तों और प्रतीक का त्योहार है।उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन त्यौहार के पर्व पर भाई बहनों की रक्षा का संकल्प लेती है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोगों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के लगभग तीन करोड़ की जनता का आशीर्वाद हमेशा बना रहे और हम उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे।

उन्होंने कहा मोदी जी की गारंटी को पूरा कर रहे हैं मोदी की गारंटी का मतलब वादा पूरा होने की गारंटी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी , उद्यान कालेज, 200 बिस्तरों का अस्पताल, और बिजली की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के कुनकुरी विकास खंड के ग्राम हर्राडांड में प्रदेश का पांचवां पावर प्लांट स्टेशन बनाने की भी स्वीकृति मिल गई है।उन्होंने कहा की जशपुर के विकास के लिए किसी भी प्रकार की बांधा नहीं आएगी। 
इस अवसर सुनील गुप्ता सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र दुग्गा आईजी श्री दीपक कुमार झा,जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा और जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की दीदीयां और लाभान्वित हितग्राही महिलाएं उपस्थित थे।

और भी

युक्तियुक्तकरण से बदला छोटे से गाँव का शैक्षिक परिदृश्य.....

रायपुर, 09 अगस्त 2025/ बिलासपुर जिला के कोटा ब्लॉक का छोटा सा ग्राम खरगा अब शिक्षा की नई रोशनी से जगमगा रहा है। इस गाँव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय की छात्रा पूनम धृतलहरे की आंखों में अब आत्मविश्वास और उम्मीद दोनों चमकते हैं। मेहनती और होशियार पूनम शुरू से पढ़ाई में आगे रही है, लेकिन लंबे समय से यह विद्यालय एकल शिक्षकीय था, जिससे उसकी और उसके साथियों की शिक्षा प्रभावित हो रही थी। कठिन सवालों के उत्तर न मिल पाने से बच्चे धीरे-धीरे उत्साह खोने लगे थे और कुछ तो स्कूल छोड़ने की सोच भी रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए युक्तियुक्तकरण ने इस गाँव के बच्चों की जिंदगी में नई दिशा दी। विद्यालय में पहले से कार्यरत शिक्षक श्री संतोष कुमार खांडे के साथ अब श्री मुकेश कुमार यादव की नियुक्ति होने से कक्षाओं में नई ऊर्जा और बेहतर शिक्षण वातावरण आया। दो शिक्षकों की मौजूदगी ने न केवल पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारी, बल्कि बच्चों का स्कूल से जुड़ाव भी बढ़ाया।

पूनम और उसके सहपाठियों का कहना है कि अब वे कठिन से कठिन प्रश्न हल करना सीख गए हैं और पढ़ाई में मजा आने लगा है। पालकों ने भी मुख्यमंत्री के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि अब उनके बच्चों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है, जिससे वे भी शहर के बच्चों की तरह बड़े सपने देख और पूरे कर सकेंगे।

खरगा जैसे छोटे गाँवों में जब शिक्षक समय पर पहुँचते हैं, तो यह बदलाव केवल एक स्कूल तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे गाँव के भविष्य को दिशा देता है। आज पूनम और उसके साथी न सिर्फ मन लगाकर पढ़ रहे हैं, बल्कि आने वाले समय में अपने गाँव और राज्य का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।

और भी

*कुनकुरी,जशपुर,सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, चिरमिरी,बलरामपुर, पेंड्रा जैसे दूरस्थ शहरों में भी खुलेंगी सेंट्रल लाइब्रेरी....नगरीय प्रशासन विभाग ने नालंदा परिसरों के लिए मंजूर किए हैं 237.58 करोड़

रायपुर 9 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा हासिल कर रहे तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के सपनों को पर देने 34 नए नालंदा परिसर बना रही है। ये नालंदा परिसर केवल रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ जैसे बड़े शहरों में ही नहीं बन रहे, बल्कि दूरस्थ वनांचलों के सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, चिरमिरी, कुनकुरी, जशपुर, बलरामपुर, पेंड्रा जैसे शहरों में भी बन रहे हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पिछले दो वर्षों में 33 नए नालंदा परिसरों के लिए राशि स्वीकृत की है। वहीं रायगढ़ में सीएसआर से 700 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी का काम प्रगति पर है। इसके लिए रायगढ़ नगर निगम और एनटीपीसी (National Thermal Power Corporation) के बीच 42 करोड़ 56 लाख रुपए का करार हुआ है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर होगा। 

इन सेंट्रल लाइब्रेरीज-सह-रीडिंग जोन्स से प्रदेशभर के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छा माहौल मिलेगा। उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अच्छी पुस्तकें भी मिलेंगी। प्रदेश के हर वर्ग के युवाओं के करियर निर्माण में ये लाइब्रेरीज काफी मददगार और अहम साबित होंगे। इन सर्वसुविधायुक्त, अत्याधुनिक लाइब्रेरीज में युवाओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने पिछले दो वर्षों में 33 नालंदा परिसरों के लिए 237 करोड़ 57 लाख 95 हजार रुपए मंजूर किए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 17 नगरीय निकायों में 18 नालंदा परिसरों के लिए 125 करोड़ 88 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में अलग-अलग शहरों में 15 नालंदा परिसरों के लिए 111 करोड़ 70 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इनमें से 11 नालंदा परिसरों के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर संबंधित निर्माण एजेंसीज को कार्यादेश भी जारी किए जा चुके हैं। ये जल्द ही आकार लेना शुरू कर देंगे। 

नगरीय प्रशासन विभाग ने 11 नालंदा परिसरों के लिए जारी किए 19.15 करोड़

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने 11 नगरीय निकायों में नालंदा परिसरों के निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में कुल 19 करोड़ 14 लाख 87 हजार रुपए इसी महीने जारी किए हैं। विभाग द्वारा दुर्ग, राजनांदगांव और अंबिकापुर नगर निगम को प्रत्येक को दो करोड़ 85 लाख 57 हजार रुपए की प्रथम किस्त जारी की गई है। वहीं बलौदाबाजार, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, कांकेर और जांजगीर नगर पालिका तथा कुनकुरी नगर पंचायत को प्रत्येक को एक करोड़ दस लाख 37 हजार रुपए प्रथम किस्त के रूप में जारी किए गए हैं। नालंदा परिसर के निर्माण के लिए जशपुर नगर पालिका को दो करोड़ 85 लाख 57 हजार रुपए की पहली किस्त जारी की गई है। 

दस शहरों में 500 सीटर और 22 में 250 सीटर लाइब्रेरी बनेंगी

राज्य के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के अनुकूल माहौल देने के लिए दस नगरीय निकायों में 500 सीटर और 22 शहरों में 250 सीटर लाइब्रेरी बनाए जाएंगे। दुर्ग, राजनांदगांव, अंबिकापुर, जगदलपुर, बिलासपुर और भिलाई नगर निगम तथा जशपुर, लोरमी एवं गरियाबंद नगर पालिका में 500-500 सीटर नालंदा परिसरों का निर्माण किया जाएगा। वहीं धमतरी और चिरमिरी नगर निगम, कवर्धा, जांजगीर-नैला, बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कांकेर, नारायणपुर, बलरामपुर, मुंगेली, खैरागढ़, सक्ती, पेंड्रा, सारंगढ़, सूरजपुर, बैकुंठपुर, दंतेवाड़ा एवं सुकमा नगर पालिका तथा कुनकुरी, बसना और अंबागढ़-चौकी नगर पंचायत में 250-250 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन बनाए जाएंगे।  

रायपुर में अभी तीन लाइब्रेरी संचालित, दो और बनेंगे

राजधानी रायपुर में अभी तीन सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन संचालित हैं। इनमें एक हजार सीटर नालंदा परिसर-सह-ऑक्सी रीडिंग जोन, 800 सीटर तक्षशिला सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-स्मार्ट रीडिंग जोन और 500 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी शामिल हैं। पिछले पांच वर्षों में नालंदा परिसर में पढ़ाई करने वाले 400 युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होकर न केवल अच्छी नौकरियां हासिल की हैं, बल्कि प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश भी प्राप्त किया है। रायपुर में जल्दी ही एक हजार सीटर और 500 सीटर नई लाइब्रेरी का काम प्रारंभ होगा। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा इनके लिए क्रमशः 22 करोड़ 80 लाख रुपए और 11 करोड़ 28 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

नालंदा परिसर सिर्फ इमारत नहीं, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद - श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर के नालंदा परिसर की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के सपनों को उड़ान देने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिले, इसके लिए हम अलग-अलग क्षेत्र के शहरों में नालंदा परिसरों का निर्माण कर रहे हैं। सुकमा से लेकर सूरजपुर और रायगढ़ से लेकर कवर्धा तक – हर कोने में अत्याधुनिक सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन खोले जा रहे हैं। ये नालंदा परिसर सिर्फ इमारत नहीं, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद हैं। 

छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने सभी सुविधाएं मुहैया कराने प्रतिबद्ध - श्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने प्रदेशभर में नालंदा परिसरों के विस्तार के बारे में कहा कि सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सर्वसुविधायुक्त ये लाइब्रेरियां उच्च शिक्षा हासिल कर रहे तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई का अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के साथ ही उत्कृष्ट अध्ययन सामग्री भी प्रदान करेंगी। राज्य के युवाओं की मेहनत को उनके इच्छित मुकाम तक पहुंचाने में नालंदा परिसर बड़ी भूमिका निभाएंगे। यहां वे पूरे फोकस, लगन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

और भी

*छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत – पशुधन सुरक्षा, नस्ल सुधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा संबल....गावों में रोजगार का आएगा नया आयाम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

रायपुर, 09 अगस्त 2025/ 
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और पशुधन संरक्षण को नई दिशा देने के लिए गौधाम योजना की शुरुआत करने जा रही है। यह महत्वाकांक्षी योजना न केवल पशुधन की सुरक्षा और नस्ल सुधार को बढ़ावा देगी, बल्कि जैविक खेती, चारा विकास और गौ-आधारित उद्योगों के माध्यम से गांव-गांव में रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी। योजना का स्वरूप इस तरह तैयार किया गया है कि निराश्रित एवं घुमंतु गौवंशीय पशुओं की देखभाल के साथ-साथ चरवाहों और गौसेवकों को नियमित आय का स्थायी स्रोत उपलब्ध हो, जिससे ग्रामीण जीवन में आर्थिक स्थिरता और आत्मनिर्भरता आ सके। गौधाम योजना के ड्राफ्ट को वित्त एवं पशुधन विकास विभाग से भी मंजूरी मिल चुकी है।

गौधाम योजना का उद्देश्य गौवंशीय पशुओं का वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण एवं संवर्धन करना, गौ-उत्पादों को बढ़ावा देना, चारा विकास कार्यक्रम को प्रोत्साहित करना, गौधाम को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करना, ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा फसलों के नुकसान और दुर्घटनाओं में पशु एवं जनहानि से बचाव सुनिश्चित करना है।

अवैध तस्करी और घुमंतु पशुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस

पशुधन विकास विभाग ने यह योजना विशेष रूप से तस्करी या अवैध परिवहन में पकड़े गए पशुओं और घुमंतु पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की है। राज्य में अवैध पशु तस्करी एवं परिवहन पर पहले से रोक है। अंतरराज्यीय सीमाओं पर पुलिस कार्रवाई में बड़ी संख्या में गौवंशीय पशु जब्त होते हैं। इन पशुओं और घुमंतु पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए ही यह योजना शुरू की जा रही है। प्रत्येक गौधाम में क्षमता के अनुसार अधिकतम 200 गौवंशीय पशु रखे जा सकेंगे।

गौधाम योजना के तहत चरवाहों को 10,916 रुपए प्रतिमाह और गौसेवकों को 13,126 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही मवेशियों के चारे के लिए प्रतिदिन निर्धारित राशि प्रदान की जाएगी। उत्कृष्ट गौधाम को वहां रहने वाले प्रत्येक पशु के लिए पहले वर्ष 10 रुपए प्रतिदिन, दूसरे वर्ष 20 रुपए प्रतिदिन, तीसरे वर्ष 30 रुपए प्रतिदिन और चौथे वर्ष 35 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से राशि दी जाएगी। योजना के लिए बजट, नियम और शर्तें तय कर दी गई हैं, ताकि संचालन में किसी तरह की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री श्री साय – “पशुधन की सुरक्षा और गांवों में रोजगार बढ़ाएगी गौधाम योजना”

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  कहा कि गौधाम योजना से प्रदेश में पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और बड़ी संख्या में चरवाहों एवं गौसेवकों को नियमित आय का साधन मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पशुओं की नस्ल सुधार कर उन्हें अधिक दूध देने और खेती-किसानी में पूरी क्षमता से उपयोग करने योग्य बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में जैविक खेती और चारा विकास कार्यक्रमों को भी गति मिलेगी, जिससे ग्राम स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और गांवों की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।

गौधाम की स्थापना के लिए चयनित होगी उपयुक्त शासकीय भूमि

ऐसी शासकीय भूमि, जहां सुरक्षित बाड़ा, पशुओं के शेड, पर्याप्त पानी और बिजली की सुविधा उपलब्ध हो, वहीं गौधाम की स्थापना की जाएगी। जिन गौठानों में पहले से अधोसंरचना विकसित है, वहां उपलब्धता के आधार पर गौठान से सटे चारागाह की भूमि को हरा चारा उत्पादन के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा, यदि आसपास की पंजीकृत गौशाला की समिति संचालन हेतु असहमति व्यक्त करती है, तो अन्य स्वयंसेवी संस्था, एनजीओ, ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी या सहकारी समिति संचालन के लिए आवेदन कर सकेगी।

जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर गौधाम स्थापित किए जाएंगे, जो पंजीकृत गौशालाओं से भिन्न होंगे। पहले चरण में छत्तीसगढ़ के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गौधाम स्थापित किए जाएंगे। जिला स्तरीय समिति प्राप्त आवेदनों का तुलनात्मक अध्ययन कर चयनित संस्था का नाम छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग को भेजेगी। मंजूरी के बाद चयनित संस्था और आयोग के बीच करार होगा, जिसके पश्चात गौधाम का संचालन उस संस्था को सौंपा जाएगा।

गोबर खरीदी नहीं होगी, चारा विकास को मिलेगा प्रोत्साहन

गौधाम में गोबर खरीदी नहीं होगी, पशुओं के गोबर का उपयोग चरवाहा स्वयं करेगा। यहां निराश्रित एवं घुमंतु गौवंशीय पशुओं को ही रखा जाएगा और उनका वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण एवं संवर्धन होगा। संचालन में गौशालाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य गौ सेवा आयोग में पंजीकृत गौशाला की समिति, स्वयंसेवी संस्था, एनजीओ, ट्रस्ट, किसान उत्पादक कंपनी और सहकारी समिति संचालन के लिए पात्र होंगी। गौधाम को वहां रहने वाले पशुओं की संख्या के आधार पर राशि दी जाएगी। गौधाम से सटी भूमि पर चारा विकास के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी—एक एकड़ में चारा विकास कार्यक्रम पर 47,000 रुपए और पांच एकड़ के लिए 2,85,000 रुपए का प्रावधान है।

गौधाम बनेंगे प्रशिक्षण केंद्र, बढ़ावा मिलेगा गौ उत्पादों को

प्रत्येक गौधाम को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा। संचालनकर्ता समिति या संस्था ग्रामीणों को गौ-उत्पाद विषय पर प्रशिक्षण देगी और उन्हें गौ-आधारित खेती के लिए प्रेरित करेगी। इसके साथ ही गोबर और गौमूत्र से केंचुआ खाद, कीट नियंत्रक, गौ काष्ठ, गोनोइल, दीया, दंतमंजन, अगरबत्ती आदि बनाने का प्रशिक्षण, उत्पादन और बिक्री के लिए भी गौधाम एक माध्यम बनेंगे।

और भी