ताजा खबरें


बड़ी खबर

*समय पर मिला खाद, खिल उठी उम्मीदें, संतोष की मेहनत में भरेंगे रंग* 

 रायपुर, 14 अगस्त 2025/ आज संतोष केशरवानी के चेहरे पर संतुष्टि और खुशी एक साथ दिख रही है। अपने खेत में लगी धान की फसल के लिए समय पर खाद के लिए जाने से संतोष और उनका परिवार ने चैन की मांग ली है। दरअसल चालू खरीफ मौसम में धान की फसल के लिए खाद की कमी की कुछ खबरों ने संतोष की बैचेनी बढ़ा दी थी। परन्तु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशों पर राज्य में किसानों को समय पर सोसयटियों से  पर्याप्त मात्रा मे खाद मिल रहा हैं। कल ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विशेष प्रयासों से केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खाद का अतिरिक्त आबंटन जारी करने को मंजूरी भी दी है। छत्तीसगढ़ को केन्द्र सरकार ने 50 हजार टन डीएपी तथा 50 हजार टन यूरिया का अतिरिक्त आबंटन किया है। 

 राज्य में धान की फसल में अब रोपा बयासी का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में धान के पौधों की तेजी से बढ़वार के लिए किसानों को खाद की जरूरत है। इस समय में फॉस्फेटिक खाद की ज्यादा जरूरत पड़ती है। समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद मिल जाने से कोरबा जिले के कोरकोमा गांव के सीमांत किसान श्री संतोष केसरवानी की खेतों की बुआई आसानी हुई और फसल की बेहतर शुरुआत संभव हो सकी। श्री केसरवानी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया खेत हमारा सहारा है, सरकार और समिति की तत्परता से उन्हें खेती बाड़ी के लिए जरूरी खाद बीज आदि सामग्री समय पर मिल गई है। इस मदद से उनकी खेती को नई ऊर्जा मिली है। 

 किसान श्री संतोष ने कहा कि उनके पास लगभग 5 एकड़ जमीन है, खरीफ सीजन के शुरुआत से ही वे बेहतर उत्पादन के लिए प्रयत्नशील है, बारिश समय पर होने से खेतों की जुताई से लेकर पौधे तैयार करने में कोई दिक्कत नही हुई। इस सीजन में समितियों से समय पर आवश्यक खाद भी उपलब्ध हो गए। उन्होंने बताया कि इस खरीफ सीजन में कोरकोमा सहकारी समिति से उन्होंने अपनी जरूरत अनुसार 7-7 बोरी डीएपी, यूरिया और सुपर फॉस्फेट खाद क्रय किया है, जिसके लिए उन्हें कोई परेशानी नही हुई, ना ही समिति के बार-बार चक्कर लगाना पड़ा। समिति में जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करते ही उन्हें केसीसी के माध्यम से खाद प्रदान किया गया। श्री संतोष ने बताया कि पिछले खरीफ वर्ष उन्होंने करीब 92 क्विंटल धान बेचा था। इस बार वे शुरुआत से ही पूरे परिवार के साथ बेहतर फसल के लिए मेहनत में जुटे हैं। वक्त पर खेत की बुआई होने से उनकी फसल अच्छी लग रही है, उनकी मेहनत रंग ला रही है, आगे जरूरत अनुसार सिंचाई और समय समय पर खाद का छिड़काव भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी खेती न अब सिर्फ एक जीविका का साधन है, बल्कि उम्मीदों की फसल भी बन गई है। वे कहते हैं, सरकार और सहकारी समिति ने जिस प्रकार से खाद और बीज की व्यवस्था समय पर की, उससे हम जैसे छोटे किसानों को बहुत राहत मिली है। इस पहल ने न केवल उनका आर्थिक बोझ कम किया, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।

और भी

*छत पर पावर जनरेटर बने सौर ऊर्जा प्लांट : बिजली बिल कम हुआ, मेंटेनेंस की चिंता नहीं...*


 रायपुऱ, 14 अगस्त 2025/  छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत तेजी से काम हो रहा है। इस योजना में जब से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार द्वारा भी तीस हजार रूपए की सब्सिडी की घोषणा की है। तब से सोलन प्लांट लगवाने के लिए लोग तेजी से आवेदन कर रहे हैं। नगर निगम रायगढ़ के लोचन नगर निवासी श्री प्रदीप मिश्रा इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर न केवल अपने घर की बिजली खपत में कमी ला रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सराहनीय योगदान दे रहे हैं। अपने घर की छत पर सोलर पावर प्लांट लगवाने से श्री मिश्रा के घर का बिजली बिल आधा हो गया है। एक बार प्लांट लगने के बाद उसके रख-रखाव, मरम्मत या मेंटेनेंस की चिंता भी नहीं रही है। 

    श्री मिश्रा ने अपने मकान की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित कराया है। पहले उन्हें सौर ऊर्जा के बारे में सीमित जानकारी थी, लेकिन बिजली विभाग से योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने विभाग की तकनीकी सहायता से यह सिस्टम लगवाया। कुल लागत के लिए उन्होंने ग्रामीण बैंक से ऋण लिया, जिसमें केंद्र सरकार से 78,000 रुपये और राज्य सरकार से 30,000 रुपये की सब्सिडी मिली। उन्होंने बताया कि सौर पैनल लगवाने के बाद से उनके बिजली बिल में कमी आई है। पहले प्रति माह लगभग 550 यूनिट बिजली की खपत होती थी, लेकिन अगस्त महीने में यह घटकर करीब 300 यूनिट रहने का अनुमान है।

       श्री मिश्रा ने कहा कि इस योजना से न केवल आर्थिक बचत होती है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर पर्यावरण प्रदूषण को भी कम किया जा सकता है। श्री मिश्रा ने जिले के अन्य नागरिकों से भी अपील की कि वे प्रधानमंत्री श्सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अवश्य लें। योजना के तहत विभिन्न क्षमताओं के सोलर पैनलों पर सरकार द्वारा अलग-अलग सब्सिडी दी जाती है और बिजली विभाग की मदद से शीघ्र स्थापना कराई जाती है। इस योजना का लाभ उपभोक्ताओं को पूर्णत ऑनलाईन प्रक्रिया के तहत दिया जा रहा है। जिसके तहत उपभोक्त स्वयं ऑनलाईन पोर्टल cgiti.admissions.nic.in  पर लॉग इन कर अथवा पीएम सूर्यघर मोबाईल ऐप सीएसपीडीसीएल के वेबसाइट, मोर बिजली एप एवं बिजली कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर आवेदन कर सकते हैं।

और भी

*मुख्यमंत्री श्री साय भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं चित्र प्रदर्शनी में हुए शामिल*

भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर, 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच में आयोजित भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का विभाजन इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसकी पीड़ा आज भी महसूस की जाती है। उस दौर की घटनाओं को याद करना आज भी मन को उद्वेलित कर देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विभाजन के समय लाखों लोगों को अपने घर-परिवार और मातृभूमि से दूर होना पड़ा तथा अनेक स्थानों पर हिंसा और अशांति का सामना करना पड़ा। कुछ लोग सुरक्षित अपने देश लौट सके, जबकि कई अपने घरों तक नहीं पहुँच पाए। अमृतसर स्टेशन जैसे स्थानों पर आई ट्रेनों से जुड़ी घटनाएं आज भी विभाजन के कठिन दौर की याद दिलाती हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भी जो लोग भारत आए, उन्होंने परिश्रम और साहस के साथ जीवन में नई शुरुआत की, जो सराहनीय है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 14 अगस्त को स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि भी है। जूदेव जी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में राज्यमंत्री के रूप में योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व विशाल, और स्वभाव परोपकारी था। आज धरमजयगढ़ में उनकी पुण्यतिथि पर संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया  था।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कठिन संघर्ष और त्याग के मूल्यों पर हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्राप्त तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बीते कुछ वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा पूरे देश में उत्साह और एकता का प्रतीक बन गया है। तिरंगा यात्राओं और हर-घर तिरंगा अभियान ने इसे जन-जन से जोड़ दिया है।

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता, विचारक एवं लेखक डॉ. सदानंद सप्रे ने कहा कि विभाजन के समय की पीड़ादायक घटनाएं इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।  उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हम सभी के एकजुट प्रयासों से भारत की एकता और अखंडता और सुदृढ़ होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  डॉ. युधिष्ठिर लाल महाराज ने कहा कि हमें स्वतंत्रता के साथ-साथ उस समय के कष्ट, विस्थापन और चुनौतियों को भी याद रखना चाहिए। आने वाली पीढ़ी को विभाजन के इतिहास से अवगत कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय सिख और सिंधी समाज सहित अनेक समुदायों को अपने घर-परिवार छोड़कर पलायन करना पड़ा, जो एक बड़ा मानवीय संकट था।

कार्यक्रम के समापन पर संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी एवं श्री मोतीलाल साहू, श्री अजय जामवाल, श्री पवन साय, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

और भी

*स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय......धर्मांतरण पर प्रभावी रोक के लिए विधानसभा में कानून लाने की घोषणा*

धरमजयगढ़ में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा

रायपुर 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ के धरमजयगढ़ में आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव न केवल राजनीति के मार्गदर्शक थे, बल्कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के सच्चे ध्वजवाहक भी थे। उन्होंने कहा कि स्व. जूदेव जी ने "घर वापसी" के माध्यम से दबाव या बाहरी प्रभाव में आकर धर्मांतरण करने वालों को उनके मूल धर्म में लौटने का मार्ग दिखाया। विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में उन्होंने धर्मांतरण के विरुद्ध सशक्त आंदोलन खड़ा किया और लोगों को उनकी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं से जोड़ा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने घोषणा की कि प्रदेश में धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विधानसभा में कानून पारित किया जाएगा, जिससे सनातन संस्कृति और परंपराओं की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा – "प्रदेश की जनता और संतों के आशीर्वाद से एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री बना है, और डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटियों को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता रही है।"

मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, धान खरीदी ₹3,100 प्रति क्विंटल, बकाया बोनस वितरण, महतारी वंदन योजना, तेन्दूपत्ता संग्रहण दर वृद्धि, चरण पादुका योजना पुनः प्रारंभ, रामलला दर्शन योजना, तीर्थयात्रा योजना, अटल डिजिटल सेवा केंद्र और नामांतरण-रजिस्ट्री प्रक्रिया सरलीकरण जैसे कार्य जनहित के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि स्व. दिलीप सिंह जूदेव राजनीति के पुरोधा होने के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए भी जीवनभर समर्पित रहे। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ₹3,716 करोड़ का बकाया बोनस 13 लाख से अधिक किसानों को दिया गया, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया और महतारी वंदन योजना के तहत धरमजयगढ़ की लगभग 57 हजार महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 की सहायता दी जा रही है। पीएम आवास योजना के तहत प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत हुए, जिनमें 26,059 घर केवल धरमजयगढ़ के हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत 100 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें सड़कों, पुल-पुलिया, विद्युत और स्वास्थ्य अधोसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं।

घोषणाओं में नगर पंचायत क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपये (गौरवपथ निर्माण, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नेहरू गार्डन विस्तार एवं जीर्णोद्धार) और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 50 करोड़ रुपये (धरमजयगढ़-ओंगना और खड़गांव-क्रोन्धा मार्ग में सरिया नदी पर पुलिया सहित अन्य सड़क-पुलिया कार्य) शामिल हैं। साथ ही, छाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने, 132 केवी सब-स्टेशन (₹50 करोड़) की स्थापना और अंबेटिकरा मंदिर के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम में सैकड़ों हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इनमें स्मार्टफोन, महाजाल उपकरण, चरण पादुका, मेधावी शिक्षा सहायता, आयुष्मान कार्ड, उद्यानिकी पौध, सामुदायिक निवेश निधि चेक, बी-1 खसरा एवं नक्शा प्रतिलिपि तथा प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत लाभ वितरण शामिल है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, कुमार प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और महापौर नगर निगम श्री जीवर्धन चौहान उपस्थित थे।

और भी

*मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के नेतृत्व में कुनकुरी में उमंग और उत्साह के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में शामिल हुए लोग.....स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें  किया गया नमन*


 
जशपुरनगर, 14 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आज कुनकुरी नगरपंचायत क्षेत्र में तिरंगा यात्रा पूरे जोश और उमंग के साथ निकाली गई।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता, उपेन्द्र यादव, सुनील अग्रवाल सहित नागरिकगण पूरे हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए।
    तिरंगा यात्रा से पहले कुनकुरी बाजारडाँड़ में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर सभी ने उनके द्वारा समाज और राज्य के विकास के लिए किए गए योगदान को याद कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जय जूदेव, कुमार साहब अमर रहे जैसे नारे गूंजते रहे। इसके उपरांत निकाली गई  तिरंगा यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए जय स्तम्भ तपकरा रोड, बस स्टैंड, मुख्य मार्ग से रेमते रोड, पुरानी बस्ती ,बाजारडाँड़ से होते हुए पुनः जय स्तम्भ पर समाप्त हुई।
    लगभग 3 किलोमीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम से गूंजते नारे लोगों के दिलों में जोश भर रहे थे। नगरवासियों ने पूरे दिल से यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर फूल बरसाकर यात्रा का अभिनंदन किया गया।  पूरा वातावरण देश प्रेम की भावना से सराबोर हो गया। इस अवसर पर कौशल्या साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मूल उद्देश्य नागरिकों में  देशभक्ति की भावना जागृत करना और उन्हें स्वतंत्रता के अमूल्य महत्त्व से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा हमें यह सिखाती है कि हम सभी एकजुट हैं और हमें अपने राष्ट्र की गौरवशाली विरासत पर गर्व होना चाहिए।

और भी

*हिन्दू ह्रदय सम्राट स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने किए उनके योगदान को याद*

जशपुर 14 अगस्त 2025 — स्वर्गीय *कुमार दिलीप सिंह जूदेव* की पुण्यतिथि पर आज उनके स्मारक में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जशपुर विधायक *श्रीमती रायमुनी भगत*, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री *कृष्ण कुमार राय*, पूर्व जिलाध्यक्ष *नरेश नंदे* एवं अक्षवीर सिंह जूदेव सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत उनके स्मारक पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

अपने उद्बोधन में *विधायक रायमुनी भगत* ने कहा—
“कुमार दिलीप सिंह जूदेव न केवल जशपुर की शान थे, बल्कि उन्होंने देश और समाज के लिए जो योगदान दिया, वह अमूल्य है। उनके आदर्श और विचार आज भी हमें सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”

*पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय* ने कहा—कुमार साहब का जीवन समर्पण और सेवा का प्रतीक था। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए काम किया और जनकल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहे। हम सबको उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।”

*पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे* ने कहा—“कुमार साहब का राजनीतिक जीवन जितना सशक्त था, उतना ही वे एक संवेदनशील और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।”

सभा के अंत में उपस्थित जनसमूह ने उनके सपनों के जशपुर और मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद अध्यक्ष गंगा भगत, राजकपूर भगत, देवधन नायक, रूपेश सोनी, संतोष सिंह, राजू गुप्ता, शरद चौरसिया, विजय सहाय, मुकेश सोनी, रागिनी भगत, सतीश गोस्वामी, दीपक सिंह, गोविंद भगत, श्यामलाल भगत, राहुल गुप्ता, चंदन गुप्ता, विनोद निकुंज, नीतू गुप्ता, कंचन बैरागी, इंतियाज़, मानू सोनी, कृपा भगत, उमेश प्रधान, राजा सोनी, दीपक गुप्ता, सज्जु खान, नीतीश गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और भी

मुख्यमंत्री ने फरसाबहार पम्पशाला एनीकट कार्य  प्रथम चरण के लिए 28 करोड़ 2 लाख दी प्रशासकीय स्वीकृति 

जशपुर 14 अगस्त 25/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहल से राज्य शासन द्वारा जशपुर जिले विकासखंड-फरसाबहार की पम्पशाला एनीकट योजना कार्य हेतु प्रथम चरण में एनीकट की लागत राशि रू. 2802.91 लाख अठाईस करोड़ दो लाख इक्यानबें हजार) मात्र की प्रशासकीय स्वीकृति दिया गया है।
मुख्यमंत्री के प्रयास से जशपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, सड़कों का विस्तार, मेडिकल कॉलेज की सुविधा, 200 बिस्तरों का अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज, हार्टिकल्चर कालेज की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की सुविधा उपलब्ध कराने के  लिए स्टेडियम की सुविधा भी खिलाड़ियों को दी जा रही है।

और भी

जशपुर में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा.....जगाई देश भक्ति की भावना,,,,,लगे देशभक्ति के नारे

जशपुर 14 अगस्त 2025 : *“हर घर तिरंगा”* अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने आज जिला मुख्यालय जशपुर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जो देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण बनी।

जशपुर विधायक *श्रीमती रायमुनी भगत* एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री *कृष्ण कुमार राय* ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर यात्रा की शुरुआत की।

तिरंगा यात्रा *दिलीप सिंह जूदेव चौक* से प्रारंभ होकर *बस स्टैंड महाराजा चौक* होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए *जय स्तंभ चौक* पर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद”—की गूंज सुनाई देती रही।

अपने उद्बोधन में *विधायक रायमुनी भगत* ने कहा—
“तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी, एकता और बलिदान का प्रतीक है। इसे सम्मानित करना और इसके गौरव को बनाए रखना हर भारतीय का परम कर्तव्य है।”

*पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय* ने कहा—
“हर घर तिरंगा अभियान देश में एक नई देशभक्ति की लहर पैदा कर रहा है। तिरंगा हमारी पहचान और गौरव है, इसे जन-जन तक पहुँचाना हम सबका दायित्व है।”

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने कहा कि यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत,  राजकपूर भगत, जनपद अध्यक्ष गंगा भगत, राजू गुप्ता, गोविंद भगत, संतोष सिंह, रूपेश सोनी, देवधन नायक, शरद चौरसिया, विजय सहाय, शारदा प्रधान, कृपा भगत, मुकेश सोनी, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, सज्जु खान, दीपक सिंह, राहुल गुप्ता, मानू सोनी, विकास सोनी, आशु राय, रागिनी भगत, विनोद निकुंज, नीतू गुप्ता, उमेश प्रधान, सावित्री निकुंज, कंचन बैरागी, रोमी गुप्ता, नीतीश गुप्ता, गणेश गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। 

जय स्तंभ पर राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने *“हर घर तिरंगा, हर दिल में तिरंगा”* के संकल्प को दोहराया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का प्रण लिया।

और भी

विनोबा ऐप के माध्यम से स्कूलों में नवाचारी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन : उन्मुखीकरण कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 शिक्षक  हुए सम्मानित

जशपुर: जिला कलेक्टर रोहित व्यास और मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में ओपन लिंक्स फाऊंडेशन (विनोबा एप) द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। जिले में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए  यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता एवं संजीव शर्मा   ने संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में 9 शिक्षकों को  उपहार देकर सम्मानित किया। इस संबंध यशस्वी जशपुर के सदस्य  अवनीश पांडे ने बताया कि जिले के शिक्षकों द्वारा किये गए शिक्षकीय कार्यों जैसे बोलेगा बचपन  एवं नवाचारी गतिविधियों को विनोबा ऐप्प में अपलोड किया जाता है । गतिविधियों के विश्लेषण के पश्चात उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों को चयनित किया गया था। प्रोजेक्ट ऑफिसर सोमनाथ साहू ने बताया कि  बोलेगा बचपन के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में कविता, कहानी वाचन  और बच्चों के आत्मविश्वास स्तर को बढ़ाने का कार्य किया जाता है। इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।  

    उल्लेखनीय है कि विनोबा भावे की टीम जिले में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एफएलएन,  जवाहर नवोदय परीक्षा की तैयारी में सहयोग के साथ दैनिक उपस्थिति का डाटा कलेक्शन का कार्य यशस्वी जशपुर के समन्वय में कर रही है। यह कार्यक्रम कलेक्टर के मार्गदर्शन में यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता के द्वारा संचालित कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तारतम्य में विनोबा एप में जिले के समस्त शासकीय  प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का उपस्थित दर्ज किया जाता है एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों को अपलोड किया जाता है।  इस अवसर पर जिला स्तरीय विजेता हुई प्राथमिक शाला दीपाटोली से आरती ओहदार , माध्यमिक शाला डूमरटोली से सत्यदीप प्रसाद, प्राथमिक शाला बड़ेगमहरिया से श्रीमती चौहान,  माध्यमिक शाला  जामचूवा से ब्रह्मदत्त राम प्राथमिक शाला टिकैतगंज से मीना सिन्हा, प्राथमिक शाला बड़े गम्हरिया से सुनैना तिर्की को  उपहार वितरण कर सम्मानित किया गया। विनोबा एप के उपयोग से अर्जित पॉइंट्स का उपयोग करके लाइब्रेरी बैग प्राप्त करने वाले शिक्षकों में  सेजेस पतराटोली से मेघा गुप्ता, माध्यमिक शाला डूमरटोली से संजीव कुमार, प्राथमिक शाला कुरियाकानी से हेमंत कुमार खूंटे शामिल रही सभी विजेता शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर श्री संजय दास, सीमा गुप्ता, राजेंद्र प्रेमी, अर्चना यादव, मुकेश कुमार,  देवकी प्रधान, मनोज कुमार ने  बहुत बहुत बधाई दिया । कार्यक्रम में पत्थलगांव ब्लॉक के प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक भी उपस्थित रहे।

और भी

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक सुविधाओं से किया जाएगा सुसज्जित : मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर, 13 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के  ग्राम पिपरिया में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई  जिला का पूर्ववर्ती सरकार के दौरान गठन तो किया गया, लेकिन इसके बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास पर पूर्ववर्ती सरकार ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस कमी को दूर करने का बीड़ा उठाया है और अब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को सशक्त अधोसंरचना और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि यहां का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में  खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 611.21 करोड़ रुपये की लागत के 71 विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात दी, जिसमें 470.98 करोड़ रुपये की लागत से 18 कार्यों का भूमिपूजन और 140.23 करोड़ रुपये की लागत से 53 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन विकास कार्यों से विकसित खैरागढ़ का सपना साकार होने की दिशा में ठोस शुरुआत हो गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले के बुजुर्गों, युवाओं, माताओं और बहनों ने जो सपने संजोए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पैलीमेटा को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने, छुुईखदान में 50 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पानी की टंकी निर्माण, पान की खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘पान कैफे’ खोलने, खैरागढ़ में 500 सीटर सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण और मुढ़ीपार में महाविद्यालय की स्थापना की घोषणाएं कीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन कार्यों को आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खैरागढ़, राजनांदगांव, कवर्धा और मानपुर-मोहला से उनका भावनात्मक और आत्मीय जुड़ाव रहा है। अब, जब उन्हें प्रदेश की बागडोर मिली है, वे पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत डेढ़ वर्षों में सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटियों को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जिससे उन्हें सीधे और लाभकारी मूल्य का लाभ मिल रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और इनका निर्माण तीव्र गति से हो रहा है, जिससे गांवों में राजमिस्त्री, सेंटरिंग प्लेट निर्माण और अन्य निर्माण कार्य से जुड़े कुशल श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है।

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने हेतु ‘महतारी वंदन योजना’ को एक क्रांतिकारी पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इसके पुनः फार्म भरवाए जाएंगे। वर्तमान में इस योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाएं प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं और कई महिलाएं अपना व्यवसाय भी प्रारंभ कर चुकी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में खरीदी दरों में वृद्धि, प्रदेश के 5.62 लाख कृषि भूमिहीन मजदूरों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 22 हजार श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराए जाने का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला शीघ्र ही मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यापक विकास के साथ प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल होगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार देश की पहली सरकार है, जो किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें शत-प्रतिशत क्रियान्वित करना है, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, सांसद श्री संतोष पांडेय, खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और भी

*भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा रायपुर – एकता, सुरक्षा और विकास का संदेश......मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे छत्तीसगढ़*

रायपुर, 13 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है, इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़संकल्पित होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हर घर तिरंगा फहराएगा और भारत आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से और अधिक सशक्त बनेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘भारत माता की जय’ और ‘छत्तीसगढ़ महतारी की जय’ के उद्घोष के साथ जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक सशक्त और सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने हाल ही में पहलगाम में हुए कायराना हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हमारे वीर जवानों द्वारा दिखाए गए साहस और पराक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है, जिसने तिरंगे की शान को और ऊंचा किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बीते डेढ़ वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार एरिया डॉमिनेशन कर नक्सलियों का प्रभुत्व समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि जहाँ कभी नक्सलियों का लाल झंडा लहराता था, आज वहां तिरंगा शान से लहरा रहा है।  कई संवेदनशील गांवों में बरसों बाद गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुनः तिरंगा फहराया गया है, जो शांति, विकास और सुरक्षा का नया संदेश दे रहा है।

*विकसित भारत 2047 और ‘छत्तीसगढ़ अंजोर’ विजन*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तिरंगे की असली गरिमा तब और बढ़ेगी जब देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ ने भी ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ अंजोर’ विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है, जिसमें प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों का स्मरण करें।

*भव्य तिरंगा यात्रा – एकता और उत्साह का अद्भुत संगम*

उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रायपुर के शहीद स्मारक भवन से तेलीबांधा तक निकली तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं शामिल हुए और हजारों नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा।

इस अवसर पर रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा हमारा मान, अभियान और पहचान है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रगति और खुशहाली की ओर अग्रसर है। यह तिरंगा यात्रा उन वीर सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने इसकी रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर किया। कार्यक्रम में विभिन्न सैन्य अभियानों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रदेश के भूतपूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया।

विधायक श्री किरण सिंह देव  ने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान और हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यह हमें एकजुट करता है और हमें याद दिलाता है कि हम सब एक भारत हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।

तिरंगा यात्रा में विधायक श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंद कुमार साहू, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और भी

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक संपन्न....शिक्षक एलबी संवर्ग की प्रथम सेवा गणना एवं सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग फेडरेशन में सम्मिलित....


 
रायपुर : 13 अगस्त 2025 //-   छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आज राजधानी में बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जैन सम्मिलित हुए।
            राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी 22 अगस्त को प्रदेशभर के सभी 33 जिला मुख्यालयों में होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। शिक्षक एवं कर्मचारी नेता केदार जैन ने बताया कि फेडरेशन के मांग पत्र में शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम सेवा गणना कर समस्त लाभ देने एवं सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग को प्रमुखता से सम्मिलित किया गया है।
           यह बात उल्लेखनीय है कि प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग की प्रमुख मांगों में प्रथम सेवा गणना कर पुरानी पेंशन बहाली सहित समस्त लाभ एवं शिक्षिका सोना साहू के तर्ज पर एरियर्स राशि सहित क्रमोन्नति वेतनमान की मांग तथा प्रदेश के सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग प्रमुख रही है।
          उक्त मांगों को लेकर प्रदेश के विभिन्न शिक्षक एलबी संवर्ग संगठनों ने काफी लंबे समय से विभिन्न आंदोलनों में आवाज बुलंद करते रहे हैं। फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन ने प्रदेश के दो लाख शिक्षकों से अपील की है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश भर के सभी शिक्षक एलबी संवर्ग आगामी 22 अगस्त को अपने-अपने जिला मुख्यालय के आयोजित धरना प्रदर्शन स्थल में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होवे।

और भी

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के बैनर तले जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं द्वारा लंबित मांगों की पूर्ति हेतु एक दिवसीय ध्यानाकर्षण धरना-प्रदर्श.....*

जशपुर 13 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के बैनर तले जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं द्वारा अपनी लंबित मांगों की पूर्ति हेतु प्रांतीय आह्वान पर एक दिवसीय ध्यानाकर्षण धरना-प्रदर्शन किया गया।
       छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की जिलाध्यक्ष राजेश्वरी एक्का, जिला सचिव मिसमा टोप्पो, जिला संरक्षक उत्तरा नायडू, जिला उपाध्यक्ष रूपनी भगत, जिला उपसचिव किरनशीला एक्का, जिला कोषाध्यक्ष असीत खाखा, फरसाबहार परियोजना अध्यक्ष गुलापी कंडरा, फरसाबहार परियोजना कोषाध्यक्ष आशावती भगत, तपकरा परियोजना अध्यक्ष कृष्णा सिंह, सचिव पुष्पा प्रधान, कोषाध्यक्ष चंद्रकला पैंकरा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर प्रदीप साहू को सौंपा।
       संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन समय-समय पर अपनी लंबित मांगों को छत्तीसगढ़ शासन के समक्ष प्रस्तुत करता रहा है, किन्तु वर्तमान में हमारी किसी भी मांग पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। जिससे क्षुब्ध होकर प्रदेश की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं ने दिनांक 20/07/2025 को संगठन के समस्त जिला अध्यक्षों की बैठक आहूत की तथा निर्णय लिया गया कि दिनांक 13/08/2025 को एक दिवसीय ध्यानाकर्षण धरना-प्रदर्शन किया जाना है। प्रदेश के आह्वान पर जिला जशपुर की समस्त कार्यकर्ता/सहायिकाएं द्वारा आज दिनांक 13/08/2025 को एक दिवसीय ध्यानाकर्षण धरना-प्रदर्शन किया गया। हमारी प्रमुख माँगें है। सरकारी कर्मचारी घोषित होने तक मध्य प्रदेश की तर्ज पर प्रतिवर्ष 10% मानदेय दिया जाए। पर्यवेक्षक भर्ती  निकाली की जाए, आयु सीमा समाप्त की जाए और 50% पदोन्नति दी जाए। सहायिकाओं की 100% पदोन्नति की जाए, आयु सीमा समाप्त की जाए।
साथ ही पोषण ट्रैकर ऐप में आने वाली समस्याओं जैसे पोषण ट्रैकर ऐप में बार-बार वर्जन बदलना। 5G मोबाइल न होने के कारण नए वर्जन को सपोर्ट नहीं कर रहा है। उच्च गुणवत्ता वाला 5G मोबाइल दिया जाए और नेट लागत बढ़ाई जाए। नए वर्जन के लिए उचित प्रशिक्षण न मिलना, लाभार्थियों का आधार कार्ड अपलोड न होना। कार्यकर्ता और सहायिका को उनकी सेवा पूरी होने पर 10 लाख रुपये दिए जाएँ। लाभार्थी ओटीपी बताने से इनकार कर देता है। कई लाभार्थियों के खातों से पैसे निकल जाते हैं। लाभार्थी के मोबाइल से आधार लिंक नहीं है। बार-बार चेहरा कैप्चर करने पर चेहरा बेमेल होने का विकल्प दिखाई देता है। लाभार्थी द्वारा पोषण आहार लेने में आना कानी करना।
   अन्य माँगें भी- जैसे सम्मान सुविधा प्रणाली बंद की जाए। गंभीर बीमारी की स्थिति में कार्यकर्ता व सहायिका को मानदेय के साथ चिकित्सा अवकाश भी दिया जाए। प्रभार में दी गई कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को प्रोत्साहन राशि दी जाए। छत्तीसगढ़ महिला कोष की तरह कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को विभागीय ऋण उपलब्ध कराया जाए। ईंधन की राशि समय पर जमा कराई जाए। सभी केन्द्रों में एक सिलेंडर व एक चूल्हा उपलब्ध कराया जाए। सूचना के अधिकार के तहत 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाया जा रहा है, जिससे आंगनवाड़ी में बच्चों की संख्या कम हो रही है। आंगनवाड़ी में बच्चों की कमी न हो, इसके लिए ठोस निर्णय लिया जाए। सुपोषण चौपाल व मातृत्व वंदना की राशि प्रतिमाह दी जाए। आंगनवाड़ी में प्रशिक्षण दिया जाता है। सरकार कार्यकर्ताओं के लिए राशि उपलब्ध कराती है। यह राशि उन्हें दी जाए।

और भी

*बस्तर के विकास में एक और बड़ा कदम : दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना दिसंबर तक होगी पूरी*

रायपुर, 13 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल को रेलवे से सशक्त कनेक्टिविटी देने वाली दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 95 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के तारोकी से रावघाट खंड की लंबाई 77.5 किलोमीटर है, जिसमें यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। बड़े और छोटे पुलों के साथ-साथ ट्रैक बिछाने का काम अब अंतिम चरण में है, जिससे इस महत्वाकांक्षी परियोजना के दिसंबर 2025 तक पूर्ण होने की दिशा में ठोस प्रगति हुई है।

इस रेल परियोजना के पूरा होने से बस्तर क्षेत्र पहली बार राज्य की राजधानी से सीधे रेलवे द्वारा जुड़ जाएगा। इससे बस्तर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी और खनिज परिवहन की दिशा में नई गति मिलेगी। बस्तर के सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य में यह कनेक्टिविटी एक बड़ा बदलाव लाएगी और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायक होगी।

यह रेलवे लाइन रावघाट लौह अयस्क खदानों और सेल/भिलाई इस्पात संयंत्र के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। वर्तमान में दल्लीराजहरा की खदानों से लौह अयस्क की उपलब्धता घट रही है, ऐसे में यह परियोजना न केवल औद्योगिक जरूरतों को पूरा करेगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास की रीढ़ साबित होगी। रेल विकास निगम लिमिटेड के अनुसार, 17.5 किलोमीटर भूमि अधिग्रहण कार्य संपन्न हो चुका है। 21.94 लाख घन मीटर मिट्टी कार्य में से अधिकांश पूरा हो चुका है। तीन में से दो बड़े पुल तैयार हो गए हैं, जबकि 61 में से 55 छोटे-मोटे पुलों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। बैलेस्ट प्रोक्योरमेंट और भवन निर्माण कार्य भी अगस्त–सितंबर 2025 तक पूर्ण होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि कुल 95 किलोमीटर लंबे इस रेलमार्ग में 16 प्रमुख पुल, 19 रोड ओवर ब्रिज, 45 रोड अंडर ब्रिज और 176 छोटे पुलों का निर्माण शामिल है। केवल 17.5 किलोमीटर लंबे तारोकी–रावघाट खंड में ही 3 प्रमुख पुल, 5 रोड ओवर ब्रिज, 7 रोड अंडर ब्रिज और 49 छोटे पुल बनाए जा रहे हैं। इन सभी कार्यों में तकनीकी सटीकता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि यह परियोजना लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित रहे।

वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित इस क्षेत्र में निर्माण कार्य एक बड़ी चुनौती रहा है। परियोजना को बाधित करने के लिए नक्सलियों द्वारा किए गए 12 हमलों में अब तक 4 मजदूरों की मौत और 2 सुरक्षाकर्मियों की शहादत हो चुकी है। इसके अलावा निर्माण कार्य में प्रयुक्त उपकरणों और मशीनों में आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं। इसके बावजूद, एसएसबी सुरक्षा कवच मिलने के बाद परियोजना में उल्लेखनीय प्रगति हुई। परियोजना के पूरा होने के बाद बस्तर क्षेत्र में खनिज परिवहन, रोजगार, स्थानीय व्यापार और यात्री सुविधाओं में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। यह रेलवे लाइन खनिज परिवहन को नई दिशा देने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगी। इससे क्षेत्र में निवेश के अवसर बढ़ेंगे और बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा।

नवंबर 2025 तक तारोकी–रावघाट खंड पर ट्रेन परिचालन शुरू होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस परियोजना के पूरा होते ही बस्तर अंचल एक नई विकास यात्रा पर अग्रसर होगा, जहां रेल पटरी पर दौड़ती गाड़ियां न केवल खनिज और सामान पहुंचाएंगी, बल्कि रोजगार, अवसर और विकास का संदेश भी लेकर आएंगी।

और भी

Breaking News : पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर.! एसएलआर राइफल बरामद..पढ़ें पूरी ख़बर

झारखंड। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता गांव के पास बुधवार सुबह पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी नक्सली मारा गया है। मौके से एक एसएलआर राइफल बरामद की गई है। झारखंड पुलिस के आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने बताया कि चाईबासा के गोइलकेरा इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। टीम जैसे ही सौता के जंगल-पहाड़ी इलाके में पहुंची तो नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई की। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।

 

वहीं, इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा है। इलाके की तलाशी के दौरान एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में पिछले कुछ समय से पुलिस का सघन अभियान जारी है। खासकर सारंडा और आसपास के जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

 

दरअसल, हाल के दिनों में पुलिस ने कई नक्सली बंकर ध्वस्त किए हैं और बड़ी संख्या में आईईडी व हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान का मकसद क्षेत्र को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाना है। आईजी अभियान ने दावा किया कि सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है और जल्द ही इस इलाके में नक्सली गतिविधियों का पूरी तरह अंत हो जाएगा। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद कुछ नक्सली भागने में सफल हुए, जिनकी तलाश के लिए आसपास के इलाकों में कांबिंग ऑपरेशन जारी है।

 

फिलहाल, झारखंड में इस वर्ष पुलिस के साथ मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में अब तक 23 नक्सली मारे जा चुके हैं। अप्रैल महीने में बोकारो जिले के लुगू पहाड़ी इलाके में एक करोड़ के इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक सहित आठ नक्सली एनकाउंटर में मारे गए थे।

और भी

CG Big News : लखपति दीदी खिलेश्वरी.! दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होगी..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/बालोद। जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गब्दी की खिलेश्वरी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है, बल्कि अब वह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने वाली है। लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली खिलेश्वरी की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे बालोद जिले के लिए गर्व का विषय है। नई दिल्ली में 15 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में खिलेश्वरी का विशेष अतिथि के रूप में शामिल होना एक ऐतिहासिक क्षण है।

 

दरअसल, जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गब्दी की खिलेश्वरी, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत के तहत गठित जय संतोषी स्व-सहायता समूह की सदस्य है जिनका परिवार कुछ समय पूर्व मुख्यतः कृषि मजदूरी पर निर्भर था किन्तु खिलेश्वरी देवांगन की परिवार को आगे बढ़ाने की ललक ने उन्हें एक नया मुकाम दिया है। उन्होंने अपनी मेहनत और उद्यमशीलता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव की एक नई कहानी लिखी है। उन्होंने बिहान योजना के अंतर्गत मुर्गीपालन और किराना दुकान का संचालन शुरू किया, जिसके जरिए उन्होंने न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि लाखों रुपये की वार्षिक आय अर्जित कर लखपति दीदी का खिताब हासिल किया।

 

फिलहाल, इन्होंने सर्वप्रथम दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ने पश्चात् महिलाओं के संगठन तैयार करना तथा वित्तीय साक्षरता सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति के रूप में चयनित होकर महिलाओं को वित्तीय साक्षरता प्रदान कर रही है। इस कार्य के माध्यम से 02 करोड़ से अधिक की राशि क्षेत्र के समूहों को बैंक ऋण दिलाने में सहयोग रहा है। इस सेवा हेतु मासिक 6360 रू. राशि मानदेय के रूप में प्राप्त हुआ है तथा खेती कार्य के साथ-साथ मुर्गीपालन, मछलीपालन, किराना दुकान, फैन्सी स्टोर्स गतिविधि प्रारंभ किया गया इस कार्य हेतु स्वयं के तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली सीआईएफ की राशि का उपयोग कर मुर्गी शेड का निर्माण, मुर्गी पालन हेतु डिंªकर फ्रीडर की व्यवस्था हेतु किया गया। खिलेश्वरी को सभी गतिविधियों के माध्यम से कुल 04 लाख 60 हजार रूपए वार्षिक आय प्राप्त हुई है। कभी घर तक सीमित रहने वाली खिलेश्वरी देवांगन अपने दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दीनदयाल अंत्योदय योजना (बिहान) के सहयोग से आज ‘‘लखपति दीदी’’ के रूप में पहचान बना चुकी है और क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उभरी है। खिलेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि शासन की इन योजनाओं ने मुझे आत्मविश्वास और संसाधन दिए। मुर्गीपालन और किराना दुकान ने मेरे जीवन को बदला और आज मुझे दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिल रहा है। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। खिलेश्वरी ने जिला प्रशासन बालोद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के निरंतर सहयोग से ही यह संभव हो पाया है कि ग्रामीण महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनकर अपनी अलग पहचान बना पा रही हैं।

और भी

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को मिली डीएपी और यूरिया के अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी*

छत्तीसगढ़ को सप्लाई प्लान के अतिरिक्त डीएपी और यूरिया के 50-50 हजार टन आबंटन 

कृषि मंत्री श्री नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने केन्द्रीय उर्वरक मंत्री से दिल्ली में की मुलाकात

रायपुर, 12 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ को यूरिया और डीएपी खाद की अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री से दिल्ली में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ राज्य को यूरिया और डीएपी खाद की आपूर्ति के संबंध में चर्चा की। 

कृषि मंत्री श्री नेताम और सांसदों ने राज्य के किसानों को खरीफ सीजन में रोपा-ब्यासी के समय पड़ने वाले खाद की अतिरिक्त आवश्यकता की जानकारी देते हुए उनसे खरीफ सीजन के लिए छत्तीसगढ़ को निर्धारित सप्लाई प्लान के अतिरिक्त 50-50 हजार टन यूरिया और डीएपी खाद आबंटित किए जाने का आग्रह किया है। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा इस पर छत्तीसगढ़ को अतिरिक्त खाद उपलब्ध कराने उर्वरक मंत्रालय अधिकारियों को निर्देशित किया।
केन्द्रीय उर्वरक मंत्री श्री नड्डा से मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री श्री नेताम और लोकसभा सांसद सर्वश्री संतोष पाण्डेय, श्री विजय बघेल, श्रीमती कमलेश जांगड़े और श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, छत्तीसगढ़ मार्कफेड प्रबंध संचालक श्रीमती किरण कौशल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में यूरिया और डीएपी खाद की आपूर्ति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसान मुख्य रूप से धान की फसल लेते हैं। खरीफ सीजन में किसान अगस्त-सितंबर माह में रोपा-बियासी का कार्य करते हैं। वर्तमान में रोपा-बियासी का काम तेजी से चल रहा है। इस समय धान के पौधों को तेजी से बढ़वार और बेहतर उत्पादन के मद्देनजर किसानों को इस समय ज्यादा फोस्फेटिक खाद की जरूरत पड़ती है। 

कृषि मंत्री श्री नेताम और सांसदों ने केन्द्रीय उर्वरक मंत्री को बताया कि सप्लाई प्लान के अनुसार छत्तीसगढ़ को माह जुलाई तक यूरिया की 5.99 लाख तथा डी.ए.पी. की 2.68 लाख मेट्रिक टन आपूर्ति निर्धारित थी जिसके विरूद्ध यूरिया की 4.63 लाख तथा डी.ए.पी. की 1.61 लाख मेट्रिक टन मात्रा राज्य को प्राप्त हुई है। माह अगस्त के लिए यूरिया की 57,600 मेट्रिक टन तथा डी.ए.पी. की 36,850 मेट्रिक टन का सप्लाई प्लान निर्धारित है। चूंकि इन उर्वरकों की सर्वाधिक आवश्यकता अगस्त माह में होती है। इसलिए निर्धारित सप्लाई प्लान के अतिरिक्त यूरिया तथा डी.ए.पी. की 50-50 हजार मेट्रिक टन अतिरिक्त मात्रा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। 

खरीफ सीजन में खाद भंडारण एवं वितरण

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खरीफ वर्ष 2025 में भारत सरकार द्वारा उर्वरक यूरिया-07 लाख 12 हजार मेट्रिक टन, डी.ए.पी. 03 लाख 10 हजार मेट्रिक टन तथा एम.ओ.पी.-60 हजार मे.टन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध 11 अगस्त तक 06 लाख 72 हजार मे.टन यूरिया, 02 लाख 14 हजार मे.टन डी.ए.पी. तथा 80 हजार मे.टन एम.ओ.पी. का भण्डारण किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि डी.ए.पी. के प्रतिस्थापन के संबंध में वैकल्पिक उर्वरकों के रुप मेंएन.पी.के. 01 लाख 80 हजार मे.टन लक्ष्य के विरुद्ध 02 लाख 37 हजार मे.टन एवं एस.एस.पी. 02 लाख मे. टन लक्ष्य के विरुद्ध 02 लाख 95 हजार मे.टन का भण्डारण किया गया है। इसी प्रकार डी.ए.पी. की कमी की पूर्ति एन.पी.के एवं एस.एस.पी. उर्वरकों से की जा रही है।

और भी

*मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में पैर पखारकर दिया सम्मान, भावुक हुईं स्वच्छता दीदियां – ‘जीवन में पहली बार इतना गर्व महसूस हुआ’*

रायपुर, 12 अगस्त 2025/ जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में स्वच्छता दीदियों के पैर पखारे, तो यह सम्मान पाकर स्वच्छता दीदियां भावुक हो उठीं। हजारों लोग इस भावुक और प्रेरक क्षण के साक्षी बने। 

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों की स्वच्छता दीदियों को एक अनूठे तरीके से सम्मानित किया। सम्मानित हुईं स्वच्छता दीदियों ने अपने इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए मुख्यमंत्री श्री साय और उप मुख्यमंत्री श्री साव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

स्वच्छता दीदियों को सम्मानित करने के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वच्छता दीदियां और स्वच्छता कमांडोज़ स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका कार्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक परिवर्तन का अभियान है, जिसमें उनके प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से समाज में साफ-सफाई के कार्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ेगी।

मंच पर सम्मानित हुईं विश्रामपुर की स्वच्छता दीदी पुनीता बाई और कुम्हारी की रानू देवांगन ने कहा कि समाज में अक्सर साफ-सफाई के कार्यों को हेय दृष्टि से देखा जाता है, लेकिन आज मुख्यमंत्री द्वारा पैर पखारकर किया गया यह सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय है। यह हमारे परिश्रम, निष्ठा और लगन का सच्चा पुरस्कार है। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से न केवल हमारे कार्य को पहचान मिली है, बल्कि हमारे नगरीय निकायों को सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान भी प्राप्त हुआ है।

बिल्हा की पूजा राठौर और दंतेवाड़ा की वसु राज ने बताया कि वे पिछले आठ वर्षों से इस कार्य से जुड़ी हैं, लेकिन आज जीवन में पहली बार इतना गौरवपूर्ण क्षण आया है। स्वच्छता दीदी शारदा सोनी और किरण सिंह ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आत्मीय आभार प्रकट किया।

और भी