ताजा खबरें


बड़ी खबर

पहले आने जाने के लिए दूसरों का लेना पड़ता था सहारा....ट्राईसाइकिल मिलने से अब सुरजनराम को  जाने में हो रही है आसानी 

जशपुर / समाज कल्याण विभाग के निःशुल्क ट्राईसाइकिल का लाभ लेकर जशपुर विकास खंड के ग्राम हर्राडीपा निवास सूरजनराम को अब कही भी आने जाने में आसानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि पहले आने जाने के लिए दूसरों पर निर्भर होना पड़ता था ट्राई साइकिल मिलने के बाद स्वयं आत्मनिर्भर बन गए हैं।  

उन्होंने बताया कि उनका राशनकार्ड बन गया है और प्रत्येक माह राशन मिलता है। उनका आयुष्मान कार्ड   भी बन गया है। और दिव्यांग पेंशन का भी लाभ मिल रहा है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने बताया कि दिव्यांग जनों के लिए ट्राईसाइकिल बहुत उपयोगी और सहायक होता है। व्यक्ति अपने दैनिक कार्य जैसे स्कूल जाना, कार्यालय‌  बाजार के कार्य को आसानी से कर लेता है और समाजिक कार्यक्रम में भी शामिल हो जाता है।

सायकल चलाने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। व्यक्ति का आत्मनिर्भरता के साथ आत्मविश्वास और आत्मसम्मान भी बढ़ता है।

व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार हाथ वाला ट्राई साइकिल बैटरी वाला ट्राईसायकल और तीन पहिया वाला ट्राईसायकल चलाकर अपना काम आसानी से कर सकता है।

और भी

मुख्यमंत्री श्री साय ने कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने पर  जताया गहरा शोक

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस कायराना हमले में कुछ अन्य अधिकारी एवं जवानों के भी घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखलाकर नक्सली इस तरह की कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।

और भी

ऑपरेशन आघात -  शराब कोचिया से 6 हजार से अधिक कीमत का अवैध अंग्रेजी शराब जप्त वन्ही छेड़छाड़ का फरार आरोपी हेमंत यादव को भी पुलिस ने धर दबोचा,

जशपुर :   जशपुर पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है। ऑपरेशन आघात के तहत शराब कोचिया गोविंद वैष्णव को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, इसके साथ छेड़छाड़ के फरार आरोपी को भी रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। थाना पत्थलगांव को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम तमता नाकापारा का गोविन्द वैष्णव अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से 02 बैग में अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री करने तमता नाकापारा बस्ती तरफ जा रहा है तथा ग्राहकों की तलाश कर रहा है, इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक विनीत पाण्डेय के हमराह आरक्षक 543 अजय खेस्स, आरक्षक 169 पवन पैंकरा, महिला आरक्षक 771 सीमा पैंकरा के साथ आगामी कार्यवाही हेतु रवाना हुए, मुखबिर के बताये स्थान गोविन्द वैष्णव के घर के सामने जाकर रेड कार्यवाही किया जो आरोपी गोविन्द वैष्णव के कब्जे से अंग्रेजी शराब एक काला रंग का बैग में Simba वियर 12 नग, एक नीला रंग की बैग में। con premium whisky 14 नग, Silver knight whisky 05 नग, Bagpiper whisky 05 नग कुल 12 लीटर 120 ml कुल कीमती 6080 रुपये का मिलने पर गवाहों के समक्ष जप्त करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी गोविन्द वैष्णव उम्र 40 वर्ष निवासी तमता नाकापारा थाना पत्थलगांव का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाया जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विनीत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक 147 चन्द्र विजय साय, आरक्षक 543, 169 पवन पैंकरा, महिला आरक्षक 771 सीमा पैंकरा का योगदान रहा है।
                 पत्थलगांव के दूसरे प्रकरण में पीड़ित आदिवासी युवती पथलगाव के एक शो रूम में काम करती थी, वह दिनांक 27.04.2025 के रात्रि 10:30 बजे अपने किराये के रूम में थी उसी समय महुवाटिककरा पत्थलगांव का हेमन्त यादव उम्र  22 वर्ष प्रार्थिया के किराये के रूम में जबरन अंदर घुस गया और गंदी नियत से प्रार्थिया का हाथ पकड लिया और छेड़छाड़ किया। इस पर आरोपी हेमन्त यादव के विरूद्ध अपराध कमांक 89/2025 धारा 74, 331 (5),351 (2), 115 (2) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
                          विवेचना दौरान पीड़िता अनुसूचित जनजाति वर्ग के होने तथा आरोपी हेमन्त यादव के अन्य पिछड़ा वर्ग के होने पर आरोपी के विरूद्ध अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम की धारा 3 (ii) (v) (A), 3(i) (ब) (i) (ii) परिलक्षित होने पर दिनाँक 04.05.2025 को जोडी गई।
आरोपी घटना घटित कर फरार हो गया था जिसे सायबर सेल की मदद से थाना कुम्हारी जिला दुर्ग से दिनांक 09.06.2025 को अभिरक्षा में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में SDOP पत्थलगांव श्री धुर्वेस कुमार जायसवाल, निरीक्षक विनीत कुमार पाण्डेय, प्र०आर० 184 परमजीत सिंह, आर. 08 पदुम वर्मा, आर. 558 तुलसीदास रात्रे एवं सायबर सेल से अनिल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।            
                  सिटी कोतवाली जशपुर के प्रकरण में प्रार्थी शराफत कुरेशी उम्र 47 साल निवासी डीपाटोली ने दिनाँक 08.06.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दुकानदारी का काम करता है, प्रतिदिन की भांति यह दिनांक 07/06/2025 को रात करीब 08/00 बजे अपना गल्ला दुकान बंद करके घर चला गया था, दूसरे दिन सुबह 09/00 बजे अपने दुकान पर आया तो देखा कि इसके दुकान के सामने लगा 02 नग CCTV कैमरा CB प्लस कंपनी का नही था उसी तरह मेरे बगल में संदीप गुप्ता के दुकान के सामने लगा 02 नग CCTV कैमरा, रबुल हक के दुकान का दो नग CCTV कैमरा नही था एवं अमित जैन के दुकान का जियो फाईबर केबल का तार को काट दिया है, अज्ञात चोर द्वारा CCTV कैमरा चोरी कर ले जाने के कारण CCTV का डीव्हीआर रिकार्डिंग चेक करने पर रात्रि करीब 12/30 बजे डीपाटोल के सुमित विश्वकर्मा व राज विश्वकर्मा दोनो भाई CCTV कैमरा चोरी करते हुये वीडियो रिकार्ड में दर्ज हो गया,जिनके हुलिया देखकर पहचान गये कि उक्त CCTV कैमरा को दोनो भाईयो के द्वारा मिलकर चोरी किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
                 विवेचना दौरान उक्त प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में उनके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया एवं उनके कब्जे से चोरी किया हुआ 03 नग CCTV कैमरा जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
                 उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीष तिवारी, स.उ.नि. एस. एन. पाल, आर. शोभनाथ सिंह एवं अन्य स्टाफ का योगदान रहा है।

और भी

मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग सहित विभिन्न आसनों का किया अभ्यास

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योगासन कर चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत की। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत करता है और हमें प्रकृति के अधिक समीप लाता है। यह योगाभ्यास न केवल एक प्रेरणादायक पहल थी, बल्कि प्रदेश में स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का भी सशक्त संदेश था।

मुख्यमंत्री श्री साय के साथ इस योग सत्र में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. रामकुमार काकानी भी शामिल हुए।

और भी

CG Breaking : अनियंत्रित होकर पलटा डीजल से भरा टैंकर..बाल्टी-ड्रम लेकर तेल लूटने पहुंचे लोग..पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/सूरजपुर। अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर दरहोरा गांव के पास रविवार की शाम डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हजारों लीटर डीजल सड़क और खेतों में फैल गया। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोग बाल्टी, ड्रम, मग्गे जो हाथ लगा उससे डीजल इकट्ठा करने में जुट गए।

वहीं, टैंकर (नंबर RJ 04 GD 0311) उत्तर प्रदेश से डीजल लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहा था। दरहोरा के पास मोड़ पर रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टैंकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन टैंकर से डीजल का रिसाव शुरू हो गया, जो सड़क के साथ-साथ सूखे खेतों में भी बह गया।

पुलिस ने लोगों को खदेड़ा

दरअसल, सूचना पर प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने की आशंका को देखते हुए भीड़ को हटाने की कोशिश की। हालांकि तब तक लोग डीजल भरकर अपने-अपने घरों को रवाना हो चुके थे। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, टैंकर में लोड हजारों लीटर डीजल बह जाने से कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और टैंकर को हटवाने की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल, ग्रामीणों की जान जोखिम में डालकर डीजल लूटने की हरकत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि ऐसे हादसों के वक्त जागरूकता और सुरक्षा को प्राथमिकता क्यों नहीं दी जाती।

और भी

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में किया मौलश्री के पौधे का रोपण

रायपुर 08 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पहले दिन की शाम आईआईएम परिसर में सुशासन वाटिका का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में मौलश्री के पौधे का रोपण किया। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ सुशासन वाटिका में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा, वनमंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त श्री ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम , खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. राम कुमार कांकाणी ने भी मौलश्री का पौधा लगाया।

*मौलश्री वृक्ष की विशेषताएँ*

मौलश्री एक सुगंधित फूलों वाला वृक्ष है जो भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है। यह एक सदाबहार वृक्ष है जो सामान्यतः 10-15 मीटर तक ऊँचा होता है।
इस के फूल छोटे, सफेद या हल्के पीले रंग के, अत्यंत सुगंधित होते हैं। रात के समय इनकी महक और भी तेज होती है। मौलश्री वृक्ष के औषधीय गुण भी होते हैं और इसका उपयोग कई तरह की समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। पारंपरिक रूप से इसे मंदिरों के आसपास और घरों के आंगन में लगाया जाता रहा है।

और भी

आईआईएम रायपुर के चिंतन शिविर में मंत्रियों ने सीखी सुशासन और नेतृत्व की बारीकियां....नीति-निर्माण का सशक्त मंच : मुख्यमंत्री

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ‘चिंतन शिविर 2.0’ जैसे प्रशिक्षण सत्र शासन को नया दृष्टिकोण और नीतिनिर्माण प्रक्रिया को सशक्त बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से मंत्रीगणों को सुशासन और परिवर्तनकारी नेतृत्व के महत्वपूर्ण गुर सीखने का अवसर मिलता है।

आईआईएम रायपुर में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के प्रथम सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य के सभी मंत्रीगण शामिल हुए। इस सत्र में ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व’, ‘दूरदर्शी शासन’, ‘संस्कृति’, ‘सुशासन’ और ‘राष्ट्र निर्माण’ जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई।

आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व एवं दूरदर्शी शासन’ विषय पर अपने व्याख्यान में भगवद्गीता के श्लोकों के माध्यम से निष्काम कर्म और नैतिक प्रशासन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्य केवल फल की आशा से नहीं, बल्कि उसके सही होने के कारण किया जाना चाहिए।

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने ‘संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण’ विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा, “भारत की एकता केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भी है। राष्ट्र निर्माण केवल नीतियों या संसाधनों से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों से संभव है।” उन्होंने अंत्योदय के महत्व पर बल देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को सुशासन की प्राथमिकता बताया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि चिंतन शिविर जैसे आयोजन शासन को नई दिशा और ऊर्जा देते हैं। उन्होंने दोनों विशेषज्ञ वक्ताओं के विचारों को अत्यंत प्रेरणादायक और नीति-निर्माण के लिए उपयोगी बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के विशेष सचिव श्री रजत बंसल, भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के निदेशक श्री राम काकाणी और सभी मंत्रीगण उपस्थित थे।

और भी

मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल का आईआईएम रायपुर में दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 शुरू

रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज आईआईएम रायपुर में प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर (आईआईएम) के सहयोग से दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात आज  ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण तथा सक्षमता से सततता तक: विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र का आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय शिविर के दौरान भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, प्रो. हिमांशु राय (डायरेक्टर आईआईएम इंदौर), डॉ. रविंद्र ढोलकिया (आईआईएम अहमदाबाद), श्री संजीव सान्याल (प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद सदस्य), पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उदय माहुरकर, ग्लोबल डिजिटल स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र प्रताप गुप्ता जैसे ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे।

और भी

CG News : पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप..थाने में चली गोली..कांग्रेस नेता गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

Chhattisgarh News/महासमुंद. जिले के बागबाहरा थाना में गोली चलने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। दरअसल कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा अपने 32 बोर पिस्टल के शस्त्र लाइसेंस की मियाद समाप्त होने पर थाना में पिस्टल जमा करने आए थे. इस दौरान उनके पिस्टल से जमीन पर गोली चल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कांग्रेस नेता अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

फिलहाल, पुलिस ने प्रधान आरक्षक की रिपोर्ट पर अंकित बागबाहरा के खिलाफ BNS की धारा 125 एवं 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी आशुतोष सिंह ने बताया कि पिस्टल के लाइसेंस की मियाद खत्म होने पर अंकित बागबाहरा को नाटिस जारी किया गया था। इसके चलते वह अपनी पिस्टल जमा करने आए थे। इस दाैरान फायरिंग हुई है. पुलिस अंकित को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है.

और भी

CG Corona Update : रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में मिले कोरोना के मरीज..प्रदेश में एक्टिव केस 41..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh Corona Update/रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं. कुल 73 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से तीन की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. रायपुर, बिलासपुर और एक में एक-एक नए मरीज मिले हैं.

फिलहाल, प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 41 पहुंच गई है. 41 में से 37 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में जारी है. चार मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 17 मरीज मिले थे. सबसे ज्यादा रायपुर में 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

और भी

कबीर जयंती समारोह एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन कार्यक्रम में  हुए शामिल.....प्रदेश में गौशाला का नाम ‘गौधाम’ करने की घोषणा

रायपुर  : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अभनपुर विकासखंड के सोनपैरी गांव में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को कबीर जयंती की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरुकुल भवन के लिए 20 लाख रुपये, प्रदेश में गौशाला का नाम ‘गौधाम’ करने तथा सोनपैरी स्कूल में बाउंड्री वाल निर्माण की घोषणाएँ कीं। साथ ही सामुदायिक भवन निर्माण, भुताही पारा से आश्रम तक नाली निर्माण एवं सोनपैरी से खिलोरा मुख्य मार्ग से आश्रम तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी छत्तीसगढ़ की भूमि धन्य है, जहाँ कबीर साहेब जी की वाणी का गहरा प्रभाव रहा है। संत कबीर हमेशा जीव दया का उपदेश देते थे। प्रदेश के संस्कारों के निर्माण में न केवल कबीरपंथ के अनुयायियों का योगदान है, बल्कि उन लोगों का भी, जिनके जीवन में कबीर साहेब जी की निर्मल वाणी ने गहरा असर डाला है। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब ने अपना पूरा जीवन जनजागरण को समर्पित किया। उन्होंने अपने उपदेशों से समाज को लगातार सही राह दिखाई। कबीर जी अपने दोहों में जनजागरण की बात करते थे और यह मानते थे कि जीवन अत्यंत अमूल्य है तथा इसका सार्थक उपयोग किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में संत कबीर के मानवतावादी विचारों को आज के समय में भी प्रासंगिक बताया और गौसेवा व सामाजिक एकता पर बल दिया। उन्होंने गौ ग्राम जनजागरण रैली में शामिल गौशालाओं के प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह एक अत्यंत सार्थक प्रयास है। श्री साय ने कहा कि गौ-अभयारण्य की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित की जा रही है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश में चावल उत्पादन, स्टील, सीमेंट, एल्युमिनियम और बिजली तथा कोयला आपूर्ति के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में जाना जाता है। डॉ. सिंह ने कहा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

कैबिनेट मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि कबीर, तुलसीदास जैसे संतों ने समाज को नई दिशा दिखाई। हम आर्थिक रूप से चाहे जितनी भी प्रगति कर लें, लेकिन समाज को दिशा और मूल्य संत परंपरा ही दे सकती है। श्री चौधरी ने कहा कि कबीर के विचारों ने समाज को नई दिशा दी और आज के भौतिकवादी युग में भी उनके विचार उतने ही प्रासंगिक हैं।

कबीरपंथी जगतगुरु श्री असंग देव जी ने कबीर साहेब की वाणियों के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, गोसेवा आयोग अध्यक्ष श्री बिसेसर पटेल, अभनपुर विधायक श्री इंद्रकुमार साहू, विधायक श्री किरण देव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और भी

मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित,,,,,नक्सलियों से लड़ने वाले जवानों से मिलने के लिए उत्सुक हूँ, जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा : गृह मंत्री अमित शाह 

रायपुर  : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से आज नई दिल्ली में भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

 केंद्रीय गृह मंत्री ने X पर किए गए एक पोस्ट में कहा, “हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के निर्देशन में माओवादी विरोधी अभियानों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में दिनांक 18.05.2025 से 21.05.2025 तक छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा (जिसमें जिला नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव एवं बीजापुर पुलिस के डीआरजी बल शामिल थे) संचालित अभियान में दिनांक 21.05.2025 को ग्राम बोटेर के जंगलों में हुए मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के महासचिव व पोलित ब्यूरो सदस्य बसवाराजू उर्फ गगन्ना सहित 27 नक्सली मारे गये तथा भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद बरामद हुए।

इस अभियान में शामिल छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल विरोधी अभियान/ एसआईबी/ एसटीएफ) श्री विवेकानंद, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज, नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र यादव और नक्सल मुक्त जिला बस्तर के पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिंह को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन, आसूचना ब्यूरो के निदेशक श्री तपन डेका सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हुए शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री मद्दी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्री मद्दी सामाजिक रूप से लंबे समय से सक्रिय हैं और उनके पास विभिन्न पदों पर कार्य करने का गहरा अनुभव है। मुझे विश्वास है कि उनका यह अनुभव स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के कार्यों को सुदृढ़ करने में उपयोगी सिद्ध होगा। श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार अनेक नवाचारों के माध्यम से शासकीय कार्यों में पारदर्शिता ला रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में शांति स्थापना और विकास के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नक्सल उन्मूलन के साथ-साथ हम बस्तर में अधोसंरचना और पर्यटन विकास के कार्यों को गति दे रहे हैं, ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकें। हमने हाल ही में दुधारू पशु योजना के माध्यम से आदिवासी परिवार को दो अच्छी नस्ल की गाय प्रदान करने की शुरुआत की है, जिससे प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ेगा और किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से हुई मुलाकात में प्रदेश के विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चाओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से बस्तर में सिंचाई परियोजनाओं और इंद्रावती एवं महानदी को जोड़ने की महत्वाकांक्षी पहल के बारे में सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के साथ-साथ यह विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में एक निर्णायक कदम सिद्ध होगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि श्री श्रीनिवास के सामाजिक जीवन के लंबे अनुभव का लाभ निश्चित ही बेवरेजेस कॉर्पोरेशन को मिलेगा। उन्हें पहले भी वन विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का मौका मिला था और उन्होंने बेहतर ढंग से दायित्व का निर्वहन किया। इस अवसर पर नई जिम्मेदारियों के लिए उन्होंने श्री मद्दी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जगदलपुर विधायक श्री किरण देव ने भी संबोधित किया एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सांसद श्री महेश कश्यप, सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री आशाराम नेताम, विधायक श्री चैतराम अटामी, विधायक श्री विनायक गोयल, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक श्री श्याम धावड़े, आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

और भी

बस्तर के चहुमुखी विकास के लिए अहम् साबित होगी बोधघाट बांध परियोजना,,,,,,,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के संबंध में की चर्चा

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के राष्ट्रीय परियोजना के रूप में निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की है ।

उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहा है, इसी वजह से संभाग सिंचाई साधनों के विकास में पिछड़ गया है,  संभाग में सिंचाई साधनों की समस्या को दूर करने और चहुमुखी विकास को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी लिंक परियोजना पर काम कर रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बस्तर क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए बोधघाट बहुउद्देशीय बांध परियोजना निर्णायक परियोजना साबित होगी। यह परियोजना, लंबे समय से इन्द्रावती नदी पर प्रस्तावित है। इंद्रावती, गोदावरी नदी की बड़ी सहायक नदी है। गोदावरी जल विवाद अभिकरण के वर्ष 1980 के अवॉर्ड में भी अन्य योजनाओं के साथ इस परियोजना का उल्लेख है। इस अवॉर्ड में उल्लेखित अन्य परियोजनाओं का क्रियान्वयन दूसरे राज्यों द्वारा किया जा चुका है परंतु दूरस्थ अंचल में होने एवं नक्सल समस्या के कारण इस परियोजना को प्रारंभ नहीं किया जा सका।

बस्तर के विकास की रफ्तार होगी डबल

बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना से संभाग में सिंचाई साधनों का दायरा बढ़ने के साथ ही बस्तर के विकास को डबल रफ्तार मिलेगी। इस परियोजना से 125 मेगावाट का विद्युत् उत्पादन, 4824 टन वार्षिक मत्स्य उत्पादन जैसे अतिरिक्त रोजगार, खरीफ एवं रबी मिलाकर 3,78,475 हेक्टेयर में सिंचाई विस्तार एवं 49 मि.घ.मी पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगा। वही इंद्रावती- महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना से कांकेर जिले की भी 50,000 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सहित कुल 3,00,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। बस्तर को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दोनों परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम होगा।


क्या है बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना ?
 
बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना, गोदावरी नदी की बड़ी सहायक इन्द्रावती नदी पर प्रस्तावित है। राज्य में इन्द्रावती नदी कुल 264 कि. मी. में प्रवाहित होती है। यह परियोजना दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड एवं तहसील गीदम के ग्राम बारसूर से लगभग 8 कि.मी. एवं जगदलपुर शहर से लगभग 100 कि. मी. दूरी पर प्रस्तावित है।

परियोजना की विशेषताएं

दोनों परियोजनाओं की अनुमानित लागत 49000 करोड़ रूपए है। जिसमें इंद्रावती-महानदी लिंक परियोजना की लागत लगभग 20 हजार करोड़ रूपए एवं बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना में लगभग 29 हजार करोड़ रुपए की लागत संभावित है। जिसमें हाइड्रोपावर इलेक्ट्रोमैकेनिकल कार्य, सिविल कार्य (सिंचाई) भी शामिल हैं। इस परियोजना में उपयोगी जल भराव क्षमता 2009 मि.घ.मी, कुल जल भराव क्षमता 2727 मि.घ.मी, पूर्ण जल भराव स्तर पर सतह का क्षेत्रफल 10440 हेक्टेयर सम्भावित है।

इन जिलों का होगा लाभ

बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना से दंतेवाड़ा,  बीजापुर, सुकमा जिले के 269 गांवों को बड़ा लाभ होगा। जबकि इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना से कांकेर जिले के अनेकों गांवों में सिंचाई सुविधा का विस्तार हो सकेगा। बस्तर संभाग को विकसित, आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की दिशा में दोनों परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

और भी

युक्तियुक्तकरण से जशपुर के ग्रामीण अंचलों में शिक्षकों की पदस्थापना से स्कूलों में लौटी रौनक.....पालकों में उत्साह, बच्चों में नया जोश

रायपुर :छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और स्कूलों में शिक्षक उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में चलाए जा रहे युक्तियुक्तकरण अभियान के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में क्रियान्वित इस अभियान से खासकर आदिवासी बहुल और दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीद जगी है।

फरसाबहार विकासखंड के दो ऐसे प्राथमिक विद्यालय रैगारमुंडा और मुण्डाडीह, जो वर्षों से शिक्षक विहीन थे, अब यहां युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत  2-2 नियमित शिक्षकों पदस्थ हो चुके हैं। रैगारमुंडा शाला, जो कि स्वयं मुख्यमंत्री श्री साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में स्थित है, में दो शिक्षकों की नियुक्ति से गांव में शिक्षा के प्रति वातावरण पूरी तरह से बदल गया है। पूर्व में विद्यालय केवल व्यवस्था अनुसार शिक्षकों के भरोसे चल रहा था, और बच्चों की उपस्थिति नगण्य थी। अब यहां के पालकों में नया विश्वास जगा है और वे पुनः अपने बच्चों का नामांकन स्थानीय शाला में कराने के लिए आगे आ रहे हैं।

इसी प्रकार मुण्डाडीह के प्राथमिक विद्यालय में लंबे समय से शिक्षक न होने के कारण शिक्षण कार्य लगभग ठप था। गांव के लोग आशंकित थे कि कहीं उनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय न हो जाए। किंतु अब नियमित शिक्षकों की पदस्थापना से विद्यालय में फिर से पढ़ाई हो सकेगी। विद्यालय की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और ग्रामवासियों ने शिक्षकों के आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामवासी श्रीमती शांति चौहान, जिनकी बेटी कक्षा पाँचवीं में पढ़ती है, भावुक होकर बताती हैं किअब हम निश्चिंत हैं कि हमारे बच्चे भी पढ़-लिखकर कुछ बन पाएंगे। शिक्षक आ गए हैं, ये हमारे लिए बहुत बड़ा तोहफा है।

इस सकारात्मक बदलाव पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता देना हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है। मैं स्वयं देख रहा था कि कई विद्यालय शिक्षक विहीन स्थिति में थे, विशेष रूप से सुदूर अंचलों में। इसलिए हमने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता से लागू किया। यह सुनिश्चित किया गया कि जहां-जहां जरूरत है, वहां शिक्षकों की तैनाती हो। जशपुर के फरसाबहार क्षेत्र में जो सकारात्मक बदलाव आ रहा है, वह इस नीति की सफलता का प्रमाण है। यह केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में किया गया प्रयास है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी कहा कि सरकार की कोशिश है कि अगले शैक्षणिक सत्र तक प्रदेश के सभी प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में आवश्यक शिक्षक उपलब्ध हों।शिक्षकों की उपस्थिति से बच्चों को अब नियमित मार्गदर्शन मिलेगा, शैक्षणिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा और समूचे अंचल में शिक्षा के प्रति जागरूकता की नई लहर दौड़ पड़ी है।

इस प्रकार, जशपुर जिले के रैगारमुंडा और मुण्डाडीह जैसे गांवों में युक्तियुक्तकरण की यह पहल न केवल शिक्षा को बल दे रही है, बल्कि ग्रामीण समाज में सरकार के प्रति विश्वास और सहभागिता का आधार भी मज़बूत कर रही है। यह छत्तीसगढ़ सरकार के संकल्प—“सब पढ़ें, सब बढ़ें” की दिशा में एक सार्थक कदम है।

और भी

डबरी के पानी से किसान के खेतों में आई हरियाली,बहुफसलीय खेती का ले रहे लाभ, सब्जी की खेती से आय में हुई बढ़ोत्तरी

जशपुरनगर :फरसाबहार विकासखण्ड मुख्यालय से 8 किमी. दूरस्थ स्थित ग्राम पंचायत हेटघींचा के धनुर्जय यादव ने कृषि कार्यो में सहयोग एवं सिंचाई के उद्देश्य से महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत गाँव में अन्य लोगों द्वारा लिए जा रहे लाभ को देखकर डबरी निर्माण कार्य स्वीकृत कराने की ठानी। 
             
ग्रामीण ईलाका होने के कारण यहां के ग्रामीण मुख्य रूप से कृषि कार्य पर ही निर्भर रहते हैं।

जब हितग्राही को मनरेगा योजना अंतर्गत डबरी निर्माण की जानकारी प्राप्त  हुई तो वे इस योजना से डबरी निर्माण कार्य हेतु अपने ग्राम पंचायत में निर्माण एजेंसी सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक से संपर्क कर डबरी निर्माण हेतु प्रस्ताव दिया। जिस पर उन्हे लागत राशि रू. 2.97 लाख कि स्वीकृति प्राप्त हुई।
            
हितग्राही श्री धनुर्जय ने बताया की कृषि ही उनका मूल पेशा है एवं जीवन यापन के लिये मुख्य रूप से उनका परिवार को कृषि पर ही निर्भर रहना पड़ता है। चूंकि वर्तमान समय में कृषि कार्य हेतु पानी की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में नहीं होने के कारण अक्सर फसल पर सुखे का प्रभाव पड़ने लगता था। इस समस्या से निपटने के लिए उन्हे डबरी निर्माण की आवश्यकता महसूस हुई जिसे उन्होंने मनरेगा से प्राप्त किया। 

उन्होंने ने बताया कि डबरी निर्माण कार्य में कोई कठिनाई तो नहीं आई किन्तु हितग्राही के मन में कार्य को लेके संशय बना हुआ था। कि कहीं डबरी निर्माण के स्वीकृति पश्चात् उसकी भूमि का रकबा कम न हो जाए डबरी स्वीकृत होने के पश्चात कार्य हेतु श्रमिक मिलेंगे या नहीं बरसात से पूर्व 
कार्य समाप्त हो पायेगा की नहीं।  

डबरी निर्माण कार्य के स्वीकृति की प्रक्रिया 
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत हेटघींचा जनपद पंचायत फरसाबहार, जिला-जशपुर ग्राम पंचायत हेटघींचा में और भी विभिन्न प्रकार के हितग्राही मूलक कार्यों का ग्राम सभा में अनुमोदन किया गया जिसमें श्री धनुर्जय यादव की डबरी निर्माण कार्य भी शामिल था। 
उक्त डबरी निर्माण कार्य में कुल 1244 मानव दिवस का रोजगार प्रदान किया गया। सर्वप्रथम उक्त कार्य को ग्राम सभा में  शामिल किया गया था।   
             
डबरी निर्माण हो जाने से हितग्राही अत्यंत प्रसन्न है। वर्तमान में उनकी आय का स्त्रोत भी बढ़ने लगा हैं। चूंकि पहले उसे कृषि कार्य हेतु बारिश के मौसम पर ही निर्भर रहना पड़ता था, जिससे एक ही फसल का ही उत्पादन हो पाता था। वर्तमान में हितग्राही द्वारा बहुफसलीय खेती का लाभ लिया जा रहा है।  हितग्राही श्री धनुर्जय यादव द्वारा बताया गया कि डबरी का निर्माण हो जाने से वह साग-सब्जी जैसे- आलू, प्याज, मिर्च, करेला, भिंडी, बरबट्टी, गोभी, आदि का समय-समय पर उत्पादन करने लगा है जिससे स्थानीय बाजार में बेचकर अच्छा मुनाफा ले रहा है। अब घर की सब्जी हेतु भी उसे बाजार पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। डबरी निर्माण हो जाने से पानी की समस्या का भी समाधान हो गया है।  
             
धनुर्जय यादव कृषि कार्य हेतु केवल मानसून पर ही आश्रित रहता था। उसके पास आय का काई विशेष स्त्रोत नहीं था। डबरी निर्माण होने से न केवल  पानी की समस्या का समाधान हुआ बल्कि उसके आय के स्त्रोत में भी बढ़ोत्तरी हुई। 

 डबरी निर्माण हो 
जाने से उसके कृषि कार्य हेतु पानी का समस्या का समाधान हो गया है। वह इस योजना से संतुष्ट है। हितग्राही द्वारा गांव के अन्य लोगों को भी योजना का लाभ लेने की अपील कि जा रही है। वह मत्स्य विभाग से मछली पालन का भी लाभ ले रहा है।

और भी

कभी शिक्षक विहीन रहे कलिबा में अब बहेगी ज्ञान की गंगा....शासन ने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए युक्तियुक्तकरण द्वारा की शिक्षकों की नियुक्ति

जशपुर, : शिक्षा हर बच्चे का दिल और आत्मा है। शिक्षा के बिना किसी बच्चे का जीवन अधूरा है। शिक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा हम सीखते हैं, ज्ञान, कौशल और आदतें हासिल करते हैं। इसे औपचारिक और अनौपचारिक रूप से किसी भी अनुभव के साथ लिया जा सकता है जो इसे शैक्षिक उद्देश्य बनाने के लिए मूल्यवान बनाता है। प्रीस्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक शिक्षा के विभिन्न चरण होते हैं, परन्तु प्राथमिक शिक्षा किसी बच्चे के जीवन में नींव की भांति कार्य करता है जो उसके पूरे जीवन को दिशा प्रदान करता है। ऐसे में यदि किसी विद्यालय में शिक्षक ही ना हो तो वहां के बच्चों को अपने जीवन के आधार निर्माण में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ जशपुर के कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कलिबा के प्राथमिक शाला का हाल था। जहां बच्चों की दर्ज संख्या तो 41 थी पर शिक्षकों की संख्या शून्य।
           ऐसी स्थितियों को सुधारने के लिए ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युक्तियुक्तकरण द्वारा शिक्षकों और बच्चों का अनुपात बेहतर करते हुए समावेशी उत्कृष्ट शिक्षा के लिए कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत विभाग द्वारा कलिबा की स्थिति में सुधार के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की मुहिम प्रारंभ की गई। जहां सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग की प्रक्रिया की गई। सहायक शिक्षकों में से 02 सहायक शिक्षकों ने वहां के बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए कलिबा में जा कर अपनी सेवाएं देने पर सहर्ष सहमति व्यक्त की।
           इस संबंध में प्राथमिक शाला कलिबा में नवनियुक्त श्रीमती आशा केरकेट्टा ने बताया कि मेरी पदस्थापना पूर्व में प्राथमिक शाला वनकोम्बो में थी। जहां 40 बच्चों पर 03 शिक्षक थे और कलिबा में 41 बच्चों में एक भी शिक्षक नहीं था। जिसमें उनकी शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए जब मुझे कलिबा में सहायक शिक्षक के रूप में कार्य करने के अवसर के संबंध में जानकारी हुई तो मुझे बहुत हर्ष हुआ कि मैं उन बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अब कार्य कर सकूँगी। मुझे शासन की युक्तियुक्तकरण योजना के संबंध के यह बात बहुत अच्छी लगी कि ऐसे स्कूल जहां बच्चों और शिक्षकों का अनुपात कम है वहां अब शिक्षकों के आ जाने से अब शिक्षा का स्तर ऊंचा उठेगा और बच्चों में ज्ञान की गंगा का सतत प्रवाह होगा। बच्चों को जीवन सफल बनाने के लिए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर हम अपने कर्तव्य का अच्छे से निर्वहन कर सकेंगे।

और भी

पुलिस ने बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चला रहे 12 पुलिसकर्मी का काटा चालान .....पुलिसकर्मी बोले-ऐसी गलती अब नहीं होगी; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा- नियम सबके लिए बराबर 


SSP जशपुर की आम जनता से अपीलः- यातायात नियमों का करें पालन, आपका जीवन आपके व आपके परिवार के लिए बहुत कीमती।

जशपुर /नारायणपुर :- जशपुर में पुलिस का एक अलग चेहरा देखने को मिला। पुलिस लाईन में चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले 12 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 6000 रु.वसूल किया गया,जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।  चालान काटे जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने कहा कि अब दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी। उन्होंने बाइक सवारों से हेलमेट पहनने की अपील भी की।

                            वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में जशपुर पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले जनहानि की कमी लाने हेतु आम जनता को यातायात नियमों के प्रति विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जागरूक कर रही है, साथ ही बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त चालानी कार्यवाही भी कर रही है, आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें जिससे कि समय रहते दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
                       इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा पिछले माह में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण हेतु चालानी कार्यवाही के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की गई है एवं कार्यवाही लगातार जारी है। इसके साथ ही मोडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले आटो डीलरों को भी समझाइश दी गई है कि वे अपने आटो सेंटर में मोडिफाइड साइलेंसर न रखे और न बिक्री करें, ऐसा पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी। 
                     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर पुलिस लाईन जशपुर में चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले 12 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये समंन शुल्क रू. 6000 वसूल किया गया है। इसके पूर्व भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में भी समय-समय पर आकस्मिक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है, जिसमें कई कर्मचारियों का चालान कट गया है।
                     यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा एवं यातायात टीम जशपुर के द्वारा यातायात नियमों का पालन कराने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से दिनांक 05-06.06.2025 को दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाते पाये जाने पर कुल 21 प्रकरण समन शुल्क 10,000 /-, बिना सीट बेल्ट धारण किए गए वाहन चलाने के 03 प्रकरण में रू. 15,00 /-, माल वाहक वाहक में सवारी बैठाने के विरुद्ध 04 प्रकरण रू. 2,000 /-, नो पार्किंग पर वाहन खड़ा करने के 02 प्रकरण में रू. 600 एवं अन्य 16 प्रकरण में रू. 5500 समन शुल्क वसूल किया गया है। इस प्रकार कुल 45 प्रकरणों में 19,600 रू. समन शुल्क वसूल किया गया है।


     पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है कि अधिक से अधिक हेलमेट पहने ताकि आम जनता में विश्वास हो कि कानून सभी के लिए समान है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह

और भी