मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा आएंगे.....महाप्रभु के रथयात्रा में शामिल हो कर प्रथम सेवक(गजपति) की भूमिका निभाएंगे

दोकडा में भगवान जगन्नाथ,बलभद्र,माता सुभद्रा जी का रथ सज कर तैयार
निरंजन मोहंती
नारायणपुर:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम दोकड़ा में हो रहे श्री जगर्ननाथ महाप्रभु के रथ यात्रा में शामिल होने या रहे।
प्रत्येक वर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि के दिन ओडिशा के पुरी सहित पूरे भारत में यह भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है,भगवान श्री महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा 27 जून दिन शुक्रवार से शुरू हो रही है. इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथों पर सवार होकर नगर के भ्रमण पर निकलते हैं
रथ यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार है जो ओडिशा और पूरे भारत में मनाया जाता है, इस वर्ष दोकडा की रथ यात्रा में एक विशेष आकर्षण यह रहेगा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं गजपति महाराजा की परंपरागत भूमिका निभाएंगे। उनके साथ धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी शामिल रहेंगी। यह आयोजन ओडिशा के पुरी धाम की परंपरा के अनुरूप आयोजित किया जाएगा।
ज्ञात है कि रथ यात्रा में गजपति राजा का यह कार्य धार्मिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाता है,गजपति राजा भगवान जगन्नाथ के प्रथम सेवक माने जाते हैं और उनका मुख्य उद्देश्य रथयात्रा के दौरान "छेरा पहरा" नामक अनुष्ठान करना होता है। "छेरा पहरा" में, गजपति राजा झाड़ू से रथों को साफ करते हैं।छेरा पहरा भगवान के प्रति भक्ति और विनम्रता का प्रतीक है,और यह दर्शाता है कि भगवान के सामने सभी एक समान है यंहा न कोई बड़ा न कोई छोटा होता है।
दोकड़ा में रथ यात्रा पर्व पर विशाल मेला लग रहा है इस रथ यात्रा में स्थानीय सहित दूर-दराज से श्रद्धालुओं की पहुचने की उम्मीद है। यह रथ यात्रा ना केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है,बल्कि यह दोकड़ा गांव की संस्कृति, परंपरा और सामुदायिक एकता का प्रतीक बन गई है।
