ताजा खबरें


बड़ी खबर

रायगढ़ : विश्व मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायगढ़, 14 नवम्बर 2025/ विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय, रायगढ़ में मधुमेह जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 124 मरीजों ने निःशुल्क परीक्षण, परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों व चिकित्सकीय टीम को मरीजों की जांच, उपचार और परामर्श में किसी प्रकार की कमी न आने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मधुमेह से बचाव के लिए नियमित परीक्षण, संतुलित आहार, योग-व्यायाम एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं जोखिमग्रस्त व्यक्तियों की विशेष जांच कराने और अधिक से अधिक नागरिकों तक मधुमेह जांच एवं उपचार की सुविधा पहुंचाने पर जोर दिया।

*विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी*
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को मधुमेह से संबंधित संपूर्ण जानकारी, सावधानियां तथा जीवनशैली सुधार के उपाय बताए। शिविर में मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं अन्य शारीरिक जांचें की गईं। जिन मरीजों का रक्त शर्करा स्तर अधिक पाया गया, उन्हें तत्काल उपचार एवं आगे की जांच के लिए निर्देशित किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को शुगर नियंत्रण के व्यावहारिक उपाय इंसुलिन प्रबंधन, डायबिटिक डाइट, दैनिक जीवनचर्या से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत ने कहा कि मधुमेह एक तेजी से बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारी है, जिसका समय पर इलाज न होने पर हृदय रोग, किडनी डैमेज, आंखों की रोशनी कम होना और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मरीजों को शिविर में निःशुल्क दवाएं, निःशुल्क जांच, निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श, आहार एवं जीवनशैली संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रत्येक मरीज के लिए पंजीयन, टेस्टिंग, रिपोर्टिंग और दवा वितरण की व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित रही। शिविर में जिला चिकित्सालय के डॉ.पी.के.गुप्ता, श्री राजकुमार गुप्ता, डॉ. प्रकाश चेतवानी एवं पैरा मेडिकल स्टाफ सहित रेडक्रॉस टीम ने शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। 
           इस अवसर पर सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दिनेश पटेल, चेयरमेन रेडक्रॉस सोसायटी श्री मुकेश शर्मा, अध्यक्ष लायंस क्लब श्री राम निवास मोड़ा, प्रभारी अधिकारी रेडक्रॉस रायगढ़ डॉ.एच.एस.उरांव, राज्य प्रबंध समिति सदस्य श्री संतोष अग्रवाल, डॉ. भानु प्रताप पटेल, डॉ. मुकुंद अग्रवाल प्रो. अम्बिका वर्मा, प्रेम नारायण मौर्य, डॉ.सिद्धार्थ पांडेय, सचिव, लायन क्लब श्री अरुण कुमार गोयल सहित सोसायटी के सदस्यगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में राज्य प्रबंध समिति सदस्य श्री संतोष अग्रवाल ने समस्त चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, रेडक्रॉस सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों को सफल शिविर आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

और भी

रायगढ : धान खरीदी का महापर्व 15 नवंबर से शुरू, तैयारियां पूरी -कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया केंद्रों का निरीक्षण

रायगढ़, 14 नवम्बर 2025/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व 15 नवम्बर से प्रारंभ होने जा रहा है, जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले के पंजीकृत एवं पात्र किसान अपने निर्धारित उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर प्रति एकड़ 21 क्विंटल निर्धारित सीमा तक धान विक्रय कर सकेंगे। धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने आज धनागर-कोतरा एवं कोड़ातराई धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रों में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, बिजली, छाया, काटा-बांट, आर्द्रतामापी यंत्र, बारदाना उपलब्धता, तारपोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था और ड्रेनेज सिस्टम की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही चेकलिस्ट के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
            कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी किसान को धान विक्रय के दौरान कतई परेशानी नहीं आए। किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे, यही हमारा लक्ष्य है। अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने बताया कि खरीदी केंद्रों के संचालन के लिए राजस्व, कृषि, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसके अलावा, धान खरीदी प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की केंद्रवार ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है, ताकि समय-समय पर आवश्यक निगरानी और मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

*105 उपार्जन केंद्रों में होगी खरीदी*

जिले की 69 समितियों के माध्यम से कुल 105 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। इनमें पुसौर विकासखंड में 22, खरसिया में 22, धरमजयगढ़ में 16, लैलूंगा में 12, घरघोड़ा में 8, रायगढ़ में 16 और तमनार में 9 उपार्जन केंद्र शामिल हैं। इनमें से 15 केंद्रों को संवेदनशील तथा 4 केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। अवैध धान की आवक पर रोक लगाने के लिए भुईंयापाली, बेलरिया, लारा, रेंगालपाली, एकताल, जमुना, तोलमा, हाड़ीपानी, लमडांड, हमीरपुर, मेनरोड हाटी, गोलाबुड़ा, फतेपुर, केशरचुंवा, टांगरघाट, बिजना, बरकछार, उर्दना बेरियर, बोईरदादर, बेरियर, पलगड़ा, भालूनारा, बाकारुमा बेरियर, ऐडू बेरियर एवं रीलो बेरियर सहित 24 अंतराज्यीय एवं आंतरिक चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेकपोस्टों पर 24 घंटे निगरानी के लिए तीन-तीन पालियों में चार टीमें तैनात की गई हैं। 

*‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप से जारी होंगे टोकन*

धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन जारी करने की व्यवस्था की गई है। टोकन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से ऐप पर जारी होंगे। सोसायटी संचालक सुबह 9.30 बजे से टोकन जारी कर सकेंगे, जो अगले सात खरीदी दिवसों तक वैध रहेंगे। प्रत्येक टोकन में धान की मात्रा किसान के पंजीकृत रकबे से अधिक नहीं होगी। लघु एवं सीमांत किसानों को अधिकतम दो टोकन तथा बड़े किसानों को अधिकतम तीन टोकन दिए जाएंगे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है, जिससे बिना किसान की सहमति कोई भी टोकन जारी नहीं हो सकेगा।

*ऋण पुस्तिका लाने की आवश्यकता समाप्त*

किसानों को अब उपार्जन केंद्र में ऋण पुस्तिका लाने की आवश्यकता नहीं होगी। एग्रीस्टेक पोर्टल से ऋण पुस्तिका का डेटा सीधे जुड़ा रहेगा, जिससे किसान की पहचान एवं पात्रता स्वतः सत्यापित हो जाएगी। इससे प्रक्रिया सरल, तेज और पारदर्शी होगी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में संस्थागत पंजीयन, भूमिहीन किसान, डुबान क्षेत्र, वन अधिकार पट्टा धारक और ग्राम कोटवार वर्ग के किसानों को पंजीयन से छूट दी गई है। किसानों को धान विक्रय की राशि डिजिटल माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।

*शिकायत निवारण हेतु टोल फ्री नंबर जारी*

धान उपार्जन और कस्टम मिलिंग से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए खाद्य विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है। यह कॉल सेंटर राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के रूप में कार्य करेगा। सभी उपार्जन केंद्रों में इस नंबर का प्रमुखता से प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि किसान आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। प्राप्त शिकायतों का निराकरण तीन दिवस के भीतर किया जाएगा।

और भी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय 

रायपुर 14 नवम्बर 2025

1) मंत्रिपरिषद द्वारा खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में दलहन-तिलहन फसल के उपार्जन हेतु पूर्व वर्ष की भांति ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान‘‘ प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत उपार्जन किए जाने का निर्णय लिया गया। 

यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत खरीफ विपणन मौसम में अरहर, मूंग, उड़द, मंूगफली एवं सोयाबीन तथा रबी मौसम में दलहन-तिलहन फसल जैसे चना, सरसों, मसूर का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया जाता है। दलहन-तिलहन का समर्थन मूल्य पर उपार्जन की व्यवस्था प्रदेश की मंडियों में होने से बाजार में प्रतिस्पर्धा बनी रहती है, जिसके कारण कृषकों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होने की संभावना होती है।   

2) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन करते हुए सार्वजनिक उपक्रम विभाग को वाणिज्य और उद्योग विभाग में और बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग का संविलियन योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। 

यह निर्णय शासकीय कार्य में सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य ‘‘मिनिमम गवर्मेंट मैक्सिमम गवर्नेंस‘‘ का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।  

3) मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु बैंकों तथा वित्तीय संस्थाओं हेतु स्वीकृत 15 हजार करोड़ रूपए की शासकीय प्रत्याभूति को खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए पुनर्वेधीकरण करने के साथ ही विपणन संघ को अतिरिक्त शासकीय प्रत्याभूति राशि रूपये 11,200 करोड़ प्रदाय किए जाने का निर्णय लिया।  

4) मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य प्रवर्तित दीनदयाल आवास योजना, अटल आवास योजना, अटल विहार योजना एवं नवा रायपुर मुख्यमंत्री आवास योजना हेतु पूर्व में जारी नियम एवं शर्तों में पात्रता हेतु निम्नलिखित अतिरिक्त प्रावधानों का समावेश कर विक्रय की अनुमति  प्रदान की गई। 

अ) ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों, फ्लैटों के विक्रय हेतु 03 बार विज्ञापन होने के पश्चात अविक्रित भवनों को, पात्र हितग्राही के अतिरिक्त किसी भी आय वर्ग के हितग्राही को विक्रय किया जा सकता है, परन्तु ऐसे हितग्राहियों को शासन द्वारा स्वीकृत अनुदान की पात्रता नही होगी। अनुदान की पात्रता केवल निर्धारित आय वर्ग के हितग्राही को ही होगी।

ब) ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों, फ्लैटों के विक्रय हेतु 03 बार विज्ञापन होने के पश्चात अविक्रित भवनों को एकल व्यक्ति या शासकीय/अर्धशासकीय अथवा निजी संस्थाओं द्वारा एक से अधिक संपत्ति क्रय करने का (Bulk Purchase) प्रस्ताव दिया जाता है, तो एकल व्यक्ति या शासकीय/अर्धशासकीय अथवा निजी संस्था के नाम पर एक से अधिक भवनों को मांग अनुसार विक्रय किया जा सकेगा, परन्तु इन्हें शासन द्वारा स्वीकृत अनुदान की पात्रता नही होगी। इस निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को इसका लाभ मिले। 

5) शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर अटल नगर को दीर्घ कालीन पूर्णतः संचालन और विकास कार्याें हेतु छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को अनुबंध के अनुसार लीज पर देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस निर्णय से राज्य के उदीयमान क्रिकेट खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण और तकनीकी सुविधाएं प्राप्त होगी। इस निर्णय से  छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के और अधिक क्रिकेट मैच का आयोजन सुनिश्चित होगा। 


--00--

और भी

कलेक्टर श्री रोहित व्यास जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की,रुके काम एक सप्ताह में करें चालू नही तो करें निरस्त की कार्यवाही

जशपुरनगर, 14 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी शासकीय योजनाओं के माध्यम से संचालित समस्त निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने प्रगतिरत, स्वीकृत और अप्रारंभ कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने धीमी प्रगति वाले और समय-सीमा में प्रारंभ न हो पाए कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अप्रारंभ कार्य यदि एक सप्ताह के भीतर शुरू नहीं किए जाते हैं, तो उन्हें निरस्त किया जाएगा। साथ ही समय-सीमा पर कार्य पूरा न करने पर संबंधित ठेकेदारों का भुगतान रोका जाएगा।
   उन्होंने कहा कि जहां स्थल विवाद के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है, उन सभी प्रकरणों के निरस्तीकरण प्रस्ताव तैयार कर तत्काल भेजे। समीक्षा बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और आरईएस के कार्यपालन अभियंता श्री राजेश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
       कलेक्टर श्री व्यास ने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित कार्यों, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, ओबीसी मद, खनिज मद, जनपद पंचायत विकास निधि, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, मनरेगा, महतारी सदन, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, मंडी बोर्ड, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, आदिम जाति कल्याण विभाग, विधायक निधि, सांसद निधि, बाढ़ आपदा मद तथा अन्य योजनाओं के अंतर्गत संचालित प्रत्येक कार्य की विस्तृत समीक्षा की।कलेक्टर ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासकीय राशि आहरण के बावजूद कार्य नहीं  करने या राशि के दुरुपयोग में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित सरपंचों और सचिवों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
      उन्होंने आरईएस एसडीओ, इंजीनीयर, जनपद पंचायत सीईओ को फील्ड निरीक्षण सतत रूप से करने और कार्य की प्रगति की वास्तविक स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित मापदंड के अनुसार कार्य नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी इंजीनियरों को निर्माण ऐप पर कार्य की वास्तविक स्थिति की फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड करने तथा प्रत्येक निर्माण स्थल पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।
     कलेक्टर ने आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत भवनों का निर्माण समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। साथ ही कहा कि आंगनबाड़ी भवन गांव के बीच में ही निर्मित होना चाहिए, ताकि बच्चों और पालकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। मंडी बोर्ड के तहत संचालित निर्माण कार्यो की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए की कृषक सुविधा केंद्र में धान खरीदी से संबंधित जानकारी होना चाहिए। उन्होंने बाकि बचे हुए धान चबूरते का निर्माण कार्य प्राथमिकता में रखकर अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ और जनपद सीईओ को कार्यो की प्रगति की नियमिति रूप से समीक्षा करने के भी निर्देश दिए, ताकि कार्य की प्रगति में तेजी आए। इस दौरान सभी जनपदों के आरईएस एसडीओ, सीईओ, इंजीनीयर, तकनीकी सहायक, एडीईओ और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

और भी

कागज के कपों का बहिष्कार कर स्वास्थ्य और पर्यावरण को बचाएं,गर्म होने पर पिघलकर छोड़ती है हानिकारक रसायन

जशपुरनगर 14 नवम्बर 2025/ संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा संभाग अम्बिकापुर द्वारा सभी आम नागरिकों को कागज के कपों का बहिष्कार कर स्वास्थ्य और पर्यावरण को बचाने की अपील की गई है।
          सभी आमजनों को सूचित किया गया है कि हॉल के अध्ययनों से पता चला है कि, जिस कागज के कप में गर्म चाय या कॉफी पीते हैं, वह स्वास्थ्य के लिए एक चिकनाई युक्त जहर है। इन कपों की प्लास्टिक परत गर्म होने पर पिघलकर हानिकारक रसायन छोडती है, जो भविष्य में कैंसर और हार्माेन संबंधी बिमारियों का कारण बन सकता है।
           संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें सरगुजा संभाग अम्बिकापुर डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने अपील करते हुए कहा है कि अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा कॉच, चीनी मिट्टी या स्टील का दोबारा इस्तेमाल होने वाला कप साथ रखें।
उन्होंने विक्रेताओं से आग्रह किए हैं कि प्लास्टिक-लाईन वाले कपों के बजाय पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें। स्वास्थ्य की रक्षा के लिए इस छोटी से आदत में बदलाव करें। यह बदलाव लोगों लिए फायदेमंद है और हमारे पर्यावरण के लिए भी। लोगों की स्वास्थ्य प्राथमिकता होती है।

और भी

बड़ी कार्यवाही : एस डी एम ने व्यापारियों के गोदाम में मारा छापा,कई क्विंटल अवैध धान बरामद

पत्थलगांव 14 नवम्बर 2025 : एस डी एम आर एस बिसेन की अगुवाई* में उड़नदस्ता दल इस बार पूरी तरह मुस्‍तैद नजर आ रहा है। एस डी एम की अगुवाई में सुरंगपानी में उड़नदस्ता दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्‍यापारियों के गोदाम में दबिश दी है। इसमें कई क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया हैै।

उल्‍लेखनीय है कि जशपुर जिले का पत्‍थलगांव इलाका बड़े पैमानेे पर धान की अवैध तस्‍करी के लिए कुख्‍यात रहा है। शासकीय धान खरीदी के मौसम में यहां बड़ी संख्‍या में बिचौलिया किस्‍म के लोग सक्रिय हो जाते हैं जो सहकारी समितियों में धान की अवैध खरीद फरोख्‍त में भूूूूमिका निभाते हैं। कलेक्‍टर रोहित कुमार व्‍याास के निर्देशानुसार एस डी एम आर एस बिसेन के द्वारा धान की अवैध तस्‍करी पर रोक थाम के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एसडीएम के मार्गदर्शन में उड़नदस्‍ता दल इस बार पूरी तरह मुस्तैद मुस्‍तैद नजर आ रहा है। हाल ही में दो बड़ी कार्रवाईयों को अंजाम दिया गया है। पहले मामले में पालीडीह के समीप एक ट्रक में करीब 200 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया था। गुरूवार को एसडीएम की अगुवाई में दल ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुुए ग्राम सुरंगपानी में दबिश दी है। दल ने यहां एक फुटकर व्‍यापारी अमन कुमार गुप्‍ता के गोदाम में दबिश दी जिसमें करीब 265 क्विंटल धान बरामद हुआ वहीं मौके पर खड़ी एक पिकप में करीब 30 क्विंटल धान लदा हुआ पाया गयाा बताया जाता है कि व्‍यापारी बरामद हुए धान के संबंध में कोई वैध दस्‍तावेज प्रस्‍तुत नहीं कर सका जिसके बाद गोदाम और पिकप में लदे धान को पिकप समेत जब्‍त कर लिया गया है। इसी के साथ एक और कार्रवाई में उड़नदस्‍ता दल ने अभिषेक शर्मा के गाेेेेदाम में भी दबिश दी जहां से 44 क्विंटल धान बरामद किया गया। यह भी धान का फुटकर व्‍यापारी बताया जाता है। वैध दस्‍तावेज प्रस्‍तुुत नहीं करने पर उड़नदस्‍ता दल के द्वारा यह 44 क्विंटल धान भी जब्‍त कर लिया गया है वहीं आगे की कार्रवाई के लिए जब्‍त किए गए धान और वाहन को संबंधित एजेंसियों के सुपुर्द किया जा रहा है। उधर अवैध धाान की जब्‍ती की कार्रवाई से धान तस्‍करों में हड़कंप मच गया है। वहीं आम लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि अवैध धान की खरीद फरोख्‍त से प्रतिवर्ष शासन को करोड़ों की हानि होती है। प्रशासन की सक्रियता से इस पर लगाम लगाई जा सकेगी। 

और भी

जनता के विश्वास की मजबूत डोर है मुख्यमंत्री जनदर्शन,जनदर्शन — जनता और सरकार के बीच भरोसे की सेतु,संवेदनशील शासन की बनी पहचान

रायपुर, 14 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम ने फिर एक बार यह सिद्ध कर दिया कि शासन जब संवेदनशील होता है, तो जनता के सपने और विश्वास दोनों को नई उड़ान मिलती है। जनदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुँचे नागरिकों ने अपनी समस्याएँ, सुझाव और आकांक्षाएँ मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुन अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सरकार की जवाबदेही, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।

 जनता के विश्वास की मजबूत डोर है मुख्यमंत्री जनदर्शन

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनदर्शन प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रतीक है।
उन्होंने स्पष्ट किया, “हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का उसी समय समाधान किया जाए। कार्यक्रम में महिलाएँ, छात्र, किसान, बुजुर्ग और दिव्यांगजन बड़ी संख्या में पहुँचे। आवास, छात्रवृत्ति, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें से अधिकांश का समाधान उसी दिन कर दिया गया। लोगों के चेहरों पर राहत और संतोष की मुस्कान इस पहल की सफलता को बयां कर रही थी।

 *पूनम की मुस्कान ने सबको किया भावुक*

रायपुर की 11 वर्षीय पूनम, जो सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है, जनदर्शन की सबसे भावुक झलक बनी। मुख्यमंत्री ने उसकी शिक्षा की जिम्मेदारी लेते हुए विशेष विद्यालय में दाखिला और छात्रवृत्ति की घोषणा की।
यह क्षण वहाँ मौजूद सभी के लिए भावनाओं से भरा रहा, जब एक बच्ची के भविष्य का जिम्मा मुख्यमंत्री ने अपने हाथ में ले लिया। 


*भिलाई के अंकुश देवांगन की लघु संगमरमर कला ने जीता दिल*

भिलाई निवासी कलाकार अंकुश देवांगन ने जनदर्शन में अपनी अद्भुत रचना प्रस्तुत की। अंकुश ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सूक्ष्म संगमरमर की प्रतिमा मुख्यमंत्री के माध्यम से उन्हें भेंट की। महज आधे सेंटीमीटर की यह प्रतिमा माइक्रोस्कोपिक लेंस से देखी जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इसे “समर्पण और धैर्य की अद्वितीय मिसाल” बताते हुए अंकुश के कला की खूब सराहना की। 

*शिवकुमार निराला ने अपने हाथों से तैयार किए  राजनीतिक यात्रा के मानचित्र*

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के शिवकुमार निराला ने मुख्यमंत्री को “प्रदेश की राजनीतिक यात्रा का मानचित्र” भेंट किया। इसमें 1998 से अब तक के लोकसभा और विधानसभा चुनावों का सीटवार विश्लेषण और जनप्रतिनिधियों का कलात्मक चित्रण शामिल था।
मुख्यमंत्री ने कहा, “यह केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि सृजनात्मक सोच का सुंदर उदाहरण है।”

 *मनीष की मुस्कान ने लौटाया आत्मविश्वास*

रायपुर के दिव्यांग युवक मनीष खुंटे आज अपनी बैटरी स्कूटी चलाकर जनदर्शन पहुँचे। वही स्कूटी जो उन्हें पिछले जनदर्शन में मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई थी।
मुख्यमंत्री ने उनसे आत्मीयता से बातचीत की और सेल्फी भी ली। मनीष ने कहा, “अब कहीं आने-जाने में कठिनाई नहीं होती, यह मेरे जीवन की नई शुरुआत है।”


*अनुसूचित जाति छात्रावास को मिलेगा नया भवन*

मुख्यमंत्री ने रायपुर स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास की जर्जर स्थिति पर संज्ञान लेते हुए 200 सीटों वाले नए सर्वसुविधायुक्त भवन के निर्माण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और अनुकूल अध्ययन वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है।

*श्रवण यंत्र से लौटाई सुनने की क्षमता*

रायपुर के ब्राह्मण पारा निवासी रमन निर्मलकर को मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।
भावुक निर्मलकर बोले, “मुख्यमंत्री जी ने मेरी आवाज सुनी और मेरे सुनने की शक्ति वापस लौटा दी। 


*खिलाड़ियों से संवाद — संवेदना और प्रोत्साहन का संगम*

जनदर्शन में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन की महिला खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
इसी दौरान अभनपुर के दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू साहू को 90,000 रूपये की सहायता स्वीकृत की गई। पिंटू ने कहा, “यह सहयोग मेरे खेल जीवन की नई शुरुआत है।”

*जनदर्शन — जनता और सरकार के बीच भरोसे की सेतु*

जनदर्शन के समापन पर लोगों के चेहरों पर विश्वास और तसल्ली झलक रही थी। यह केवल समस्याओं के समाधान का नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच सशक्त संवाद का मंच बन गया।
जनता का कहना था कि यहाँ “हर आवाज को सम्मान और हर समस्या को समाधान” मिलता है।

और भी

जनदर्शन एक बार फिर उम्मीदों बना केन्द्र , मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को तत्काल समाधान के दिये निर्देश

रायपुर, 14 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को आयोजित जनदर्शन एक बार फिर लोगों की उम्मीदों का केंद्र बना रहा। अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हर एक आवेदक की बात ध्यान से सुनी और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पहली ही मुलाकात में रायपुर की 11 वर्षीय पूनम सभी का ध्यान खींच ले गई। सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही पूनम को मुख्यमंत्री ने विशेष विद्यालय में दाखिला और छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।

जनदर्शन के दौरान भिलाई के कलाकार अंकुश देवांगन अपनी अनोखी संगमरमर कला लेकर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुनिया की सबसे छोटी संगमरमर प्रतिमा भेंट की। फ्रेम में लगा माइक्रोस्कोपिक लेंस इस कलाकृति को और खास बनाता है। मुख्यमंत्री ने उनकी कला की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों में अद्भुत प्रतिभा है।

रायपुर के दिव्यांग युवक मनीष खुंटे भी अपनी बैटरी चालित स्कूटी से मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। कुछ दिन पहले ही उन्हें इसी जनदर्शन में स्कूटी स्वीकृत की गई थी। मनीष ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और उनके साथ सेल्फी भी ली। मनीष की मुस्कान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

खेल क्षेत्र से आए युवाओं ने भी मुख्यमंत्री से सहायता की मांग रखी। वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन के खिलाड़ियों ने स्वेच्छानुदान का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। खिलाड़ियों ने बताया कि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इसी दौरान अभनपुर के दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू साहू ने व्हीलचेयर और खेल सामग्री खरीदने के लिए सहायता मांगी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही 90 हजार रुपए की आर्थिक मदद स्वीकृत की। पिंटू ने कहा कि यह सहयोग उनके खेल करियर के लिए नई शुरुआत है।

जनदर्शन में कई महिलाएँ, बुजुर्ग और किसान भी पहुंचे। आवास, स्वास्थ्य उपचार, सामाजिक सुरक्षा, छात्रवृत्ति और रोजगार से जुड़े आवेदन आए। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी आवेदक निराश न लौटे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनदर्शन प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “हम कोशिश करते हैं कि अधिक से अधिक लोगों की समस्याएँ  सुनकर मौके पर ही उसका समाधान किया जाए।"

जनदर्शन के समापन तक बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के त्वरित और व्यवहारिक समाधान से संतुष्ट दिखाई दिए। लोगों ने कहा कि यह व्यवस्था उन्हें सरकार से सीधे जुड़ने का विश्वास दिलाती है—जहाँ उनकी बात न सिर्फ सुनी जाती है, बल्कि उसी समय समाधान की दिशा में ठोस कदम भी उठाए जाते हैं। इससे आमजन में भरोसा, पारदर्शिता और सहभागिता की भावना और मजबूत हुई है।

और भी

पेंटर शिवकुमार निराला ने मुख्यमंत्री को भेंट किया विशिष्ट ‘राजनीतिक मानचित्र’,मुख्यमंत्री ने प्रतिभा का किया सम्मान

रायपुर, 13 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम चकरदा निवासी पेंटर श्री शिवकुमार निराला ने अनूठा ‘राजनीतिक मानचित्र’ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भेंट किया। उनकी इस अद्वितीय कला प्रस्तुति ने कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बढ़ा दिया।

श्री निराला द्वारा तैयार यह सचित्र मानचित्र छत्तीसगढ़ की सम्पूर्ण राजनीतिक यात्रा का विस्तृत और कलात्मक दस्तावेज है। इसमें राज्य के लोकसभा एवं विधानसभा सदस्यों, मंत्रिमंडल की रूपरेखा, संसदीय क्षेत्रवार विवरण तथा वर्ष 1998 से अब तक हुए सभी लोकसभा और विधानसभा चुनावों का तुलनात्मक विश्लेषण सुव्यवस्थित रूप से दर्शाया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जीत के अंतर, राजनीतिक दलवार जनप्रतिनिधियों का क्रम तथा सीटों के ऐतिहासिक बदलाव को भी कलात्मक शैली में शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस रचनात्मक मानचित्र की सराहना करते हुए कहा कि “श्री शिवकुमार निराला ने आंकड़ों और तथ्यों को इतनी सहज, सुंदर और विश्लेषणात्मक शैली में प्रस्तुत किया है कि यह कला-कृति राजनीति के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और आम नागरिकों—सभी के लिए उपयोगी दस्तावेज बन जाती है।” मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिभा को सम्मानित करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया।

और भी

जनदर्शन में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर, 13 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराटे, कुश्ती और ताइक्वांडो जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के लिए स्वेच्छानुदान स्वीकृत करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने संगठन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों द्वारा रखे गए सुझावों और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। खिलाड़ियों ने बताया कि वे देश और विदेश में विभिन्न प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा आगे भी राज्य का नाम और ऊंचा करने के लिए निरंतर प्रशिक्षण और सहयोग की आवश्यकता है। खिलाड़ियों ने खेल उपकरण, प्रशिक्षण सुविधाओं और प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों की भावनाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर यथासंभव सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

और भी

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला: 14 नवंबर कोछत्तीसगढ़  पर्यटन-संस्कृति के साथ उद्योगों-कृषि आधारित उद्योगों की संभावनाओं का होगा प्रदर्शन

रायपुुर, 13 नवंबर 2025/  नईदिल्ली के भारत मण्डपम में 14 नवंबर से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की छटा बिखरेगी। यहां 27 नवंबर तक भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की थीम पर छत्तीसगढ़ का आकर्षक पवेलियन बनाया जा रहा है। इस मेले में देश के सभी राज्यों सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उद्योगपति और निवेशक भी आयेंगे। मेले में बने छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य के औद्योगिक विकास की झलक दिखाई जायेगी। यहां छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, उद्योगों के लिए व्यापक अनुकूल माहौल और व्यवस्थाऐं तथा नई औद्योगिक नीति के बारे में आगंतुकों को पूरी जानकरी दी जायेगी। इस मेले में राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति में उपलब्ध निवेश प्रोत्साहन, सुक्ष्म लघु एवं मध्यम ईकाईयों की स्थापना, उनके उत्पादों से संबंधित जानकारियों का भी प्रदर्शन किया जायेगा। मेला अवधि में छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए निवेशेकों के साथ बैठकें, इन्वेस्टर कनेक्ट आदि भी किये जायेंगे।  

इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन की संभावना का भी प्रदर्शन किया जायेगा, ताकि संस्कृति और पर्यटन पर आधारित रोजगार मूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। मेले में बने पवेलियन में छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प, वनोपज उत्पादों, खादी ग्रामोद्योग क्षेत्र में उद्योग शुरू करने की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। पवेलियन में बस्तर क्षेत्र को फोकस करते हुए डिजिटल तकनीकों से सुसज्जित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। 

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान 24 नवंबर को भारत मण्डपम दिल्ली में छत्तीसगढ़ दिवस भी मनाया जायेगा। शाम 6 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य भी शामिल होंगे। यह आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा किया जायेगा। छत्तीसगढ़ पवेलियन में हर दिन राज्य की सांस्कृतिक छटा का प्रदर्शन नृतक दलों के माध्यम से किया जायेगा।  यहां छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग हस्तकला, हथकरघा, चरखा आदि का जीवंत प्रदर्शन, उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की भी व्यवस्था रहेगी।

छत्तीसगढ़ पवेलियन में मिलेट से संबंधी उत्पादों के प्रदर्शन के साथ-साथ मिलेट कैफे भी लगाया जायेगा। इससे लोगों को छत्तीसगढ़ में उगाये जाने वाले लघु धान्यों कोदो, कुटकी, रागी, संवा आदि के उत्पादन, उनके व्यवसाय के लिये आकर्षित किया जा सकेगा। इस मेले में छत्तीसगढ़ में उपलब्ध जैविक और एक्जॉटिक खाद्यन्नों का भी प्रदर्शन होगा, ताकि इन उत्पादकों राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिल सके। लघु वनोपज संघ के द्वारा अपने वनोपजों से बने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री भी कि जायेगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एफएमसीजी कंपनियों के माध्यम से इन उत्पादों की मार्केटिंग करने की व्यवस्था का प्रयास किया जायेगा। पवेलियन में छत्तीसगढ़ के आकर्षक पर्यटन स्थलों, उपलब्ध अधोसंरचना और ईको-टूरिज्म के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। ताकि अधिक से अधिक लोग छत्तीसगढ़ के बारे में जान सके।

और भी

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता – छह माओवादी न्यूट्रलाइज,नक्सल उन्मूलन मिशन निर्णायक चरण में - मुख्यमंत्री 

रायपुर, 13 नवंबर 2025/ बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में आज छत्तीसगढ़ पुलिस, जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षाबलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली। मुठभेड़ के दौरान छह माओवादी न्यूट्रलाइज किए गए। इसमें ₹8 लाख का इनामी कन्ना ऊर्फ बुचन्ना भी शामिल है, जो लंबे समय से इस क्षेत्र में हिंसा, भय और माओवादी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। इस कार्रवाई को लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक उपलब्धि माना जा रहा है। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों की इस सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पुलिस बलों के उत्कृष्ट समन्वय, साहस और सटीक रणनीति का परिणाम है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के संकल्प के साथ मिशन मोड में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियाँ एकजुट होकर इस लड़ाई को निर्णायक अंत तक ले जाएंगी।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समझी पीड़ा, तुरंत बढ़ाया कदम - श्री रमन निर्मलकर को सौंपा श्रवण यंत्र

रायपुर, 13 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान रायपुर के ब्राह्मणपारा वार्ड निवासी श्री रमन निर्मलकर को श्रवण यंत्र सौंपा।

जनदर्शन में पहुँचे श्री निर्मलकर ने बताया कि बीते कुछ समय से उनकी श्रवण क्षमता पूरी तरह समाप्त हो गई है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे श्रवण यंत्र खरीद नहीं पा रहे थे। उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री श्री साय ने फौरन ही उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हुए श्री निर्मलकर ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “मुझे फिर से सुनने की क्षमता वापस मिल गई है। मुख्यमंत्री जी ने मेरी समस्या को तुरंत समझा और मदद की, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।”

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जनदर्शन में आमजन की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेकर सहायता प्रदान करने की यह पहल जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

और भी

भिलाई के अंकुश देवांगन ने रचा चमत्कार — संगमरमर पर उतारी मोदी जी की सूक्ष्म प्रतिमा,मुख्यमंत्री को भेँट की

रायपुर 13 नवंबर 2025/छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी 55 वर्षीय श्री अंकुश देवांगन ने अपनी अनूठी कला से एक बार फिर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। आज जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को एक विशेष फ्रेम भेंट किया, जिसमें संगमरमर को बारीकी से तराशकर बनाई गई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की छोटी प्रतिमा लगी हुई है। फ्रेम के पीछे अयोध्या स्थित नवनिर्मित श्री रामलला मंदिर की भव्य प्रतिकृति भी उकेरी गई है। इस अद्भुत कृति को देखकर मुख्यमंत्री ने श्री देवांगन की भरपूर प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रतिमा को देखने के लिए फ्रेम में एक माइक्रोस्कोपिक लेंस लगाया गया है, जिसकी सहायता से ही प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे के भाव, मुस्कान और बालों की सूक्ष्म रेखाएं स्पष्ट दिखाई देती हैं। संगमरमर के छोटे-से टुकड़े को तराशकर श्री देवांगन ने यह अनोखा कला-चमत्कार सृजित किया है।

श्री अंकुश देवांगन भिलाई स्टील प्लांट में एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन बचपन से ही उनका झुकाव छोटी-छोटी वस्तुओं को आकार देने और उनसे अनूठी कलाकृतियाँ बनाने की ओर रहा है। मात्र 10 वर्ष की आयु में उन्होंने पहली बार लकड़ी का छोटा-सा खिलौना बनाया था। इसके बाद उन्होंने धातु ढालने के सांचे बनाए, मिट्टी की मूर्तियाँ गढ़ीं और अंततः पत्थर तराशने की कला अपनाई। पिछले 45 वर्षों से वे निरंतर माइक्रो आर्ट की दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने फ्रेम को हाथ में लेकर बड़े ध्यान से देखा और कहा,“यह केवल कला नहीं, समर्पण और धैर्य का प्रतीक है। अंकुश जी ने प्रधानमंत्री जी के प्रति अपनी भावना को जिस खूबसूरती से व्यक्त किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है।”

मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य स्तर पर प्रदर्शनी लगाने का प्रस्ताव देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

श्री देवांगन ने बताया कि आधे सेंटीमीटर आकार की इस प्रतिमा को बनाने में उन्हें लगभग दो महीने लगे। दिन में नौकरी और रात में कला—यही उनकी दिनचर्या रही। उन्होंने कहा,“मोदी जी ने राम मंदिर का सपना पूरा किया, इसलिए मैंने दोनों को एक ही फ्रेम में स्थान दिया। यह मेरा छोटा-सा योगदान है।”

मुख्यमंत्री कार्यालय के जनदर्शन में लोग प्रायः अपनी समस्याएँ लेकर आते हैं, लेकिन आज एक व्यक्ति अपनी कला लेकर आया और सबका दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस फ्रेम को अपने कार्यालय में विशेष स्थान पर रखने का निर्णय लिया है।

श्री अंकुश देवांगन का अगला लक्ष्य दुनिया की सबसे छोटी राम सेतु प्रतिकृति बनाना है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,“जब तक हाथ चलते रहेंगे, कुछ नया बनता रहेगा।”

और भी

दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी की मदद के लिए मुख्यमंत्री आगे आए — जनदर्शन में स्वीकृत किया 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान

रायपुर, 13 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी श्री पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। श्री साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी। उनकी परिस्थितियों और आवश्यकता को समझते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल चेक प्रदान कर उनकी सहायता की।

आवेदक श्री पिंटू राम साहू ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से खेल जगत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को पहली बार रग्बी खेलने के लिए ग्वालियर का दौरा किया था। श्री साहू वर्तमान में बी.ए. फाइनल ईयर के छात्र हैं और दिव्यांगता के बावजूद लगातार खेल में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर श्री साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब वे खेल में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार मेहनत करेंगे और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

और भी

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवम्बर को जिले के गांवों में विशेष ग्रामसभाओं का होगा आयोजन

जशपुरनगर 13 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को माह नवम्बर 2025 में ग्रामसभाओं के सुचारू आयोजन के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6 के अनुसार प्रत्येक तीन माह में एक बार ग्रामसभा का आयोजन आवश्यक है। शासन के निर्देशानुसार वर्ष में निर्धारित तिथियों 23 जनवरी, 14 अप्रैल, 20 अगस्त एवं 02 अक्टूबर के अतिरिक्त माह जून एवं नवम्बर में भी ग्रामसभा आयोजित की जानी है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद पंचायतवार समय-सारिणी तैयार कर यह सुनिश्चित किया जाए कि एक ही दिन किसी ग्राम पंचायत के एक ग्राम में ही ग्रामसभा आयोजित हो, ताकि सरपंच एवं सचिव ग्रामसभा में उपस्थित रह सकें। कलेक्टर श्री व्यास ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामसभा सम्मिलनों का आयोजन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनसहभागिता पूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि ग्रामीण विकास की दिशा में पंचायतें और अधिक सशक्त बन सकें।

 *ग्रामसभा से पूर्व की तैयारी* - 
ग्रामसभा की सूचना पंचायत के सूचना पटल पर चिपकाने, ग्राम के प्रमुख स्थलों पर चस्पा करने एवं मुनादी कराकर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामसभा प्रभारी की नियुक्ति समयपूर्व की जाएगी तथा सचिवों एवं प्रभारी अधिकारियों का एजेण्डा आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा।


 *ग्रामसभा में चर्चा के विषय व एजेंडे* - 

ग्रामसभा की बैठक में पिछले सम्मेलनों में लिए गए संकल्पों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। पंचायतों की पिछली तिमाही की आय-व्यय का वाचन कर अनुमोदन किया जाएगा।
विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की सूची, स्वीकृत राशि, प्राप्त राशि, व्यय राशि तथा कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ग्रामसभा में प्रस्तुत की जाएगी। संपत्ति कर अधिरोपण की प्रणाली को ऑनलाइन करने के लिए समर्थ पंचायत पोर्टल के उपयोग पर चर्चा की जाएगी तथा चालू वित्तीय वर्ष के लिए संपत्ति कर दर निर्धारण के बाद कर अधिरोपण प्रारंभ करने का निर्णय लिया जाएगा। ग्राम पंचायतों के वर्तमान एवं भूतपूर्व पदाधिकारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों जिनसे पंचायतों के लेखे या बकाया राशि का हिसाब लिया जाना है, उनके नामों की जानकारी भी ग्रामसभा में दी जाएगी। ग्राम पंचायत क्षेत्रों से गुजरने वाली सड़कों पर मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपायों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा लोगों में जागरूकता बढ़ाते हुए अपने मवेशियों को खुले नहीं छोड़ने का संकल्प पारित किया जाएगा। सड़कों पर खुला छोड़े जाने की स्थिति में छत्तीसगढ़ पंचायत अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत जुर्माना या शास्ति अधिरोपित करने की व्यवस्था की जाएगी। ग्राम पंचायतों के पंचायत उन्नति सूचकांक  के परिणामों में सुधार लाने के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और भागीदारी की भावना को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी तथा समुदाय को ग्राम पंचायत स्तरीय प्रदर्शन डेटा से अवगत कराया जाएगा। ग्राम में स्थित मुक्तिधामों में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
जरूरतमंद व्यक्तियों को वितरित खाद्यान की जानकारी ग्रामसभा में प्रस्तुत की जाएगी और लाभान्वित हितग्राहियों के नामों का वाचन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में जन्म, मृत्यु एवं युवा पंजीयन से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी तथा लंबित और निराकृत प्रमाणपत्रों की जानकारी दी जाएगी। मौसमी बीमारियों की रोकथाम और निदान के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा कर ग्रामवासियों में जनजागरूकता फैलाने पर चर्चा की जाएगी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग और उन्हें उपलब्ध कराए गए रोजगार की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। मनरेगा योजना के अंतर्गत किए जाने वाले सभी कार्यों की सूची ग्रामसभा में वाचन की जाएगी। सामाजिक सहायता कार्यक्रमों के अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा तथा हितग्राहियों का सत्यापन कराया जाएगा।


*डिजिटल मॉनिटरिंग और पारदर्शिता* - 

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि ग्रामसभा में लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए और उसे “ग्रामसभा निर्णय  मोबाइल ऐप में अपलोड किया जाए। ग्रामसभा की सभी गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल एवं जीपीडीपी पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए।

*15 नवम्बर को विशेष ग्रामसभा, जनजातीय गौरव दिवस पर* - 

कलेक्टर श्री व्यास ने 15 नवम्बर 2025 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विशेष ग्रामसभा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस दिन ग्रामसभाओं में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी।
भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा सभासार नामक ए.आई. आधारित पोर्टल तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से ग्रामसभा की कार्यवाही का डिजिटल विवरण तैयार किया जाएगा। इस पोर्टल के उपयोग हेतु निर्धारित एसओपी के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

और भी

रायगढ़ की 3 प्रमुख खबरें : विस्तार से जाने पढ़े पूरी खबर

पुसौर के छपोरा में 33/11 के.वी. उपकेंद्र का होगा निर्माण, 39 ग्रामों को मिलेगा लाभ

वोल्टेज तथा बार-बार फाल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

रायगढ़, 13 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आम जनों की सुविधाओं के विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में सड़क, विद्युत सहित अधोसंरचना विकास के कार्य सतत रुप से जारी है। इसी क्रम में 12 नवम्बर को मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने ग्राम छपोरा में 3.15 एमवी, क्षमता वाले 33/11 के.वी. उपकेंद्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस परियोजना पर 277 लाख रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपकेंद्र पुसौर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि उपकेंद्र के निर्माण से पुसौर क्षेत्र के 39 ग्रामों की विद्युत आपूर्ति में स्थायित्व और गुणवत्ता आएगी। वर्तमान में इन ग्रामों की बिजली सप्लाई पुसौर एवं झलमला उपकेंद्रों से होती है, जिससे लंबी दूरी और अधिक लोड के कारण रबी सीजन में वोल्टेज की समस्या तथा बार-बार फाल्ट की स्थिति उत्पन्न होती थी। उन्होंने कहा कि यह उपकेंद्र ग्रामीण अंचल के किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।
            विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता श्री मनीष तनेजा ने बताया कि इस उपकेंद्र से सीधे तौर पर 17 ग्रामों को लाभ प्राप्त होगा, जिनमें छपोरा, ठेंगापाली, कांदागढ़, महलोई, लोहाखान, बोदाझरिया, नेतनागर, झिलगीटार एवं देवलसुरा सहित अन्य गांव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्य वित्त मंत्री श्री चौधरी के विशेष प्रयासों से स्वीकृत हुआ है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों में अपार हर्ष है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्री बृजेश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता श्री गुंजन शर्मा, एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री नरेंद्र नायक, सहायक अभियंता श्री लक्ष्मीकांत पटेल, ग्राम सरपंच श्री धनेश्वर प्रधान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

##########################################$$

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई-करंट से हाथी की मौत मामले में छह और आरोपी गिरफ्तार, कुल संख्या 16 पहुंची

रायगढ़, 13 नवम्बर 2025/ रायगढ़ वनमंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र तमनार के ग्राम केराखोल की राजस्व भूमि में गत दिनों एक हाथी की विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से हुई मौत के मामले में वन विभाग ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकार अब तक इस प्रकरण में कुल 16 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना 19-20 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी रात की है, जब एक हाथी की मृत्यु बिजली के करंट से हो गई थी। विभाग द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वन अपराध प्रकरण क्रमांक पी.ओर.आर./4781/17 दिनांक 20.10.2025 के तहत वन्यप्राणी अधिनियम 1972 की धारा 9, 51 एवं संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
        जांच के दौरान प्रारंभिक रूप से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसी कड़ी में 12 नवम्बर को वन विभाग की विशेष टीम ने अन्य छह आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम केराखोल के निवासी रामचरण पिता भंवर सिंह राठिया, जयलाल पिता सिदार राठिया, श्रवण कुमार पिता भगेश्वर राठिया, गोविंद पिता हंसराम राठिया, करमसिंह पिता भगतराम राठिया और मकुंद पिता चैतराम राठिया शामिल हैं।
  वनमंडलाधिकारी रायगढ़ ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा में लापरवाही या अवैध विद्युत प्रवाह जैसी गतिविधियां गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ऐसी घटनाओं पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वन विभाग ने साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि वे वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि या संदेहास्पद परिस्थिति की सूचना तत्काल विभाग को दें, जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखा जा सके।

###################################

किरोड़ीमल नगर समपार फाटक 16 से 18 नवम्बर तक रहेगा बंद

रात्रि 10 बजे से सुबह 8 बजे तक होगा रेलवे लाइन का मरम्मत

रायगढ़, 13 नवम्बर 2025/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायगढ़ मंडल द्वारा रेल लाइन के वार्षिक मरम्मत कार्य के चलते समपार संख्या 293 (कि.मी. 594/07-09) स्थित रेलवे फाटक को निर्धारित अवधि तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह फाटक किरोड़ीमलनगर यार्ड में स्थित है, जहां 16 से 18 नवम्बर तक अप लाइन एवं जनसाधारण उच्चभिट्ठी का वार्षिक रख-रखाव कार्य किया जाएगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) रायगढ़ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 से 18 नवम्बर तक प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से सुबह 8 बजे तक इस फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। 
    रेल प्रशासन ने नागरिकों एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए अंडरपास तथा मुरारीपाली अंडरपास के नीचे बने सड़क मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण हेतु पुलिस प्रशासन को सूचित कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह मरम्मत कार्य रेल लाइन की मजबूती, सुरक्षा एवं ट्रेनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित रेलवे फाटक को पुनः सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

और भी

अपर कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारी के संबंध में ली बैठक ,46 धान खरीदी केन्द्रों में कर्मचारियों की गई व्यवस्था 


 
जशपुर 13 नवंबर 25/ अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू ने गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक ली।
 खरीदी केन्द्रों जशपुर के सभी धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी वर्तमान में अनिश्चत कालिन हड़ताल पर होने के कारण राज्य शासन के निर्देश पर जिले के सभी 46 उपार्जन केन्द्र प्रभारियो के स्थान पर दिनांक 12.11.25 को शासकीय कर्मचारियो को नियुक्त किया जा कर आज दिनांक 13.11.25 को अपर कलेक्टर जिला जशपुर की अध्यक्षता में धान उपार्जन के संबंघ में विशेष प्रशीक्षण एव उपार्जन कार्य शासन नियम एवं निर्देशो के आधार पर किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

और भी