ताजा खबरें


बड़ी खबर

मंत्री श्री यादव कंडोरा में आयोजित गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव में मुख्य अतिथि बतौर हुए शामिल,यादव समाज को आगे बढ़ाने शासकीय योजनाओं के प्रति रहे जागरूक, योजनाओं का उठाए लाभ : शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव....मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सामुदायिक भवन, सोलर लाइट की घोषणा की

जशपुरनगर 12 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज महाकुल यादव समाज के तत्वावधान में ग्राम कण्डोरा में आयोजित गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव 2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। महोत्सव के शताब्दी वर्ष में शामिल होकर मंत्री श्री यादव ने आयोजन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर यादव समाज को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार मंत्री श्री यादव ने सामुदायिक भवन निर्माण एवं सोलर लाइट स्थापना की घोषणा की। साथ ही कार्यक्रम में आए कीर्तन मंडली को स्वेच्छानुदान राशि प्रदान करने की भी घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री श्री यादव ने गौमाता की विधि विधान से पूजन कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इससे पहले यज्ञ नगर गोकुल धाम कंडोरा में मंत्री श्री यादव का हेलिकॉप्टर के माध्यम से आगमन हुआ। हेलीपैड पर जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्वागत किया। साथ ही महाकुल यादव समाज के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर एवं संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने मांदर की धुन पर थिरकते हुए बड़े उत्साह के साथ मंत्री श्री यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्म श्री जगेश्वर राम यादव ने की। अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रान्ताध्यक्ष महाकुल यादव समाज श्री परमेश्वर यादव, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव, वरिष्ठ नागरिक श्री विक्रमादित्य सिंह जुदेव, श्री उपेन्द्र यादव, श्री सुनील गुप्ता सहित भारी संख्या में यादव समाज के पदाधिकारी एवं आम नागरिक मौजूद रहे।

 

    इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यादव समाज प्राचीन और गौरवशाली परंपरा के लिए जाना जाता है। गोकुल महोत्सव भगवान श्री कृष्ण की आराधना का पर्व है जिसे सभी समाज मिलजुलकर मनाते हैं। यह पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति आदर और सम्मान का भाव भी सिखाता है। यह उत्सव यादव सहित सभी समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता हैं। उन्होंने समाज के सदस्यों को कहा की समाज को आगे लाने के लिए समन्वय एवं जागरूकता के साथ कार्य करना होगा। इसके लिए शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक रहकर उनका लाभ लेने के लिए भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सम्मेलनों में युवाओं को कृषि योजना, पशुपालन, उन्नत खेती एवं स्वरोजगार जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के प्रति जागरूक कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे पीएम आवास, राशन कार्ड, मनरेगा, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड एवं श्रमिक कार्ड आदि के बारे में जागरूक रहकर इन योजनाओं के लाभ लेने के लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का गृह जिला है। प्रदेश सहित जशपुर जिले में भी लगातार विकास के कार्य किया जा रहे हैं। नालंदा परिसर, मेडिकल कॉलेज, फिजियोथैरेपी कॉलेज, ऑडिटोरियम, सत्य साईं हॉस्पिटल एवं मातृ शिशु अस्पताल भी जशपुर जिले में बनने जा रहा है। जिससे जिलेवासियों को निश्चित तौर पर अधिक बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यादव समाज की आस्था एवं परंपरा को हमेशा बनाए रखने के लिए इष्ट देव भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति अपने घरों में रखने तथा लड्डू गोपाल को वस्त्र, भोग एवं स्नान करने की भी अपील की। जिससे भगवान के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ेगी। साथ ही समाज के सदस्यों को उनका आशीर्वाद मिलता रहेगा। इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक  पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय ने कहा की गोकुल अष्टमी का पर्व सभी समाज का पर्व है। इसे सभी समाज के लोग मिलजुल कर मनाते हैं। साथ ही महोत्सव में एक साथ समय व्यतीत करते हैं, इससे सामाजिक सौहार्द्र एवं संस्कृति का विस्तार होता है।


गोकुल अष्टमी यादव समाज का सबसे बड़ा पर्व

आयोजन समिति ने सदस्यों ने बताया कि आस्था, एकता और संस्कृति का अद्भुत संगम के लिए गोकुल महोत्सव के आयोजन की भव्य तैयारी की गई। गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव का यह शताब्दी वर्ष यादव समाज के लिए गर्व और श्रद्धा का अवसर है। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि यह आयोजन समाज की परंपरा, संस्कृति और भक्ति भावना का प्रतीक है। इस भव्य उत्सव में पूरे प्रदेश भर से हजारों श्रद्धालु और समाज जन शामिल हुए

और भी

सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150 वीं जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च 14 नवम्बर को बन्दचुआं चौक से दोकड़ा तक पदयात्रा का होगा आयोजन


जशपुरनगर 12 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग नवा रायपुर अटल नगर से सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150 वीं जयंती के अवसर पर युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाने, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने, एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान देते हुए यूनिटी मार्च के आयोजन के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसके अंतर्गत देश के प्रत्येक जिले में पदयात्राओं का आयोजन किया जाना है। 
           भारत सरकार के निर्देशानुसार 14 नवम्बर 2025 को यूनिटी मार्च का आयोजन बन्दचुआं चौक से प्रातः 10. 00 बजे प्रारंभ होकर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय दोकड़ा तक पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस  पदयात्रा के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने संबंधित विभगाों को विभिन्न दायित्व सौंपा हैं।

और भी

प्रभु श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए जिले से 204 श्रद्धालुओं को किया गया रवाना,अब तक 2040 श्रद्धालुओं का हुआ दर्शन


जशपुरनगर 12 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में श्रद्धालुओं प्रभु श्री रामलला अयोध्या धाम के दर्शन का सिलसिल निरंतर जारी है। अब तक 2040 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है।
       इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले के स्थानीय निवासियों को श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम यात्रा योजना अंतर्गत 12 नवम्बर 2025 को यात्रा हेतु जिले से कुल-204 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। जिले के सभी विकास खंड के जनपद पंचायत कार्यालय और नगरीय निकाय से जनप्रतिनिधियों ने अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
             रवाना किए गए 204 श्रद्धालुओं में जशपुर विधानसभा से 64, कुनकुरी विधानसभा से 73 एवं पत्थलगांव विधानसभा से 67 श्रद्धालु शामिल हैं।

और भी

25 वीं स्कूल राज्य अंडर 17 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट का कांकेर में हुआ आयोजन,जशपुर जिले की ग्राम ईचकेला की आकांक्षा रानी ने किया सर्वाधिक स्कोर

जशपुरनगर 12 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश में   खेल को बढ़ावा देने के लिए सार्थक पहल कर रहे हैं।  खेलो का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही खिलाड़ियों के लिए इंडोर स्टेडियम और आउटडोर स्टेडियम की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
शासकीय प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास इचकेला के अधीक्षिका श्रीमती पंडरी बाई की  क्रिकेट के प्रति जुनून और लगातार प्रयास से  क्रिकेट का कोचिंग 3-4 साल से लगातार दिलाया जा रहा है। जिसका परिणाम अभी अंडर 17 के बच्चों ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर दिखा दिया। 
         
कोच संतोष कुमार और श्री शंकर सोनी की लगातार मेहनत का नतीजा है कि जिले के बच्चे पूरे छत्तीसगढ़ में पहला स्थान प्राप्त किए है। ये सफलता जशपुर के लिए बहुत गौरव की बात। सरगुजा संभाग से आकांक्षा रानी ने सर्वाधिक स्कोर किया एवं बोलिंग में नीतिका, गायत्री और अलका रानी ने बोलिंग में अच्छा प्रदर्शन किया।
           25 वीं स्कूल राज्य अंडर 17 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट 6-9 नवंबर को कांकेर में हुआ। पूरे छत्तीसगढ़ से इसमें 5 ज़ोन रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में सभी टीमों को हराकर सरगुजा ज़ोन ने गोल्ड मेडल जीता। सरगुजा टीम में लुथरन स्कूल इचकेला के खिलाड़ियों का काफी योगदान रहा, जिसमें आकांक्षा रानी, अमिषा लकड़ा, जिज्ञासा कुजुर, अनन्या सिदार, गायत्री बाई, अभिलाषी बरा, अविना बाई, झूमुर तिर्की, दीपिका भगत, अलका रानी कुजुर और नितिका बाई शामिल थी। अंबिकापुर से अंशिका राज आर्यन और कुनकुरी से 2 खिलाड़ी शामिल थे। ये सभी खिलाड़ी ईचकेला होस्टल में रहकर 3-4 साल से नियमित अभ्यास कर रहे हैं, उसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ की चौंपियन टीम बन पाई।

और भी

जशपुर विकासखण्ड में मुद्रा एवं बैंक लिंकेज मेला का हुआ आयोजन,59 समूह को फ्रेश लोन और रिन्यूअल लोन स्वीकृति प्रदान की गई

जशपुरनगर 12 नवम्बर 2025/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत जशपुर विकासखंड के बालाजी मंदिर के सामने मंगल भवन में मुद्रा एवं बैंक लिंकेज मेला का आयोजन किया गया।  जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यशप्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजय, डीएलएम  श्री वॉलटर भेगरा, जिला पंचायत डीपीएम श्री अमीन खा एवं संसाधन श्री अखिल, विकासखंड परियोजना प्रबंधक श्री संदीप बैक, एसी, पीआरपी वं सभी ब्रांच के शाखा प्रबंधक एवं विहान की 322 महिलाएं उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के तहत बैंक द्वारा 25 समूह को 37 लाख 50 हजार का फ्रेश लोन एवं 34 समूह को 1 करोड़ 2 लाख का रिन्यूअल लोन सहित कुल 59 समूह को 01 करोड़ 39 लाख 50 हजार का स्वीकृति प्रदान किया गया। साथ ही व्यक्तिगत रूप से 43 दीदी को मुद्रा लोन 53 लाख 80 हजार का स्वीकृति प्रदान किया गया।
           मुख्य अतिथि द्वारा चेक प्रदान किया गया एवं विहान की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के हेतु प्रेरित किया गया एवं बैंक मैनेजर के द्वारा समूह को वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी दिया गया।

और भी

कलेक्टर ने पीएमजीएसवाई, एमएमजीएस एवं सेतु विभाग की समीक्षा बैठक,लाफ़रवाही करने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

जशपुरनगर, 12 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं सेतु विभाग के अधिकारियों बैठक लेकर प्रगतिरत, स्वीकृत और अप्रारंभ कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी बना कर प्रस्तुत करने को कहा। 
     बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों पर कड़ी  कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को फील्ड निरीक्षण नियमित रूप से करने और कार्य की प्रगति की वास्तविक स्थिति पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पीएम जनमन से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से समस्त कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुल-पुलिया एवं सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि आमजन के जीवन स्तर में भी सुधार आता है। इन कार्यों से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

और भी

प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने घरघोड़ा से तमनार तक 12 किलोमीटर पदयात्रा का किया विधिवत शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

रायगढ़, 12 नवम्बर 2025/ राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले में आज बुधवार को ‘यूनिटी मार्च’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन के माध्यम में सरदार पटेल जी के योगदान, उनके दृढ़ नेतृत्व और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ राष्ट्रीय एकता एवं विकसित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत आज विकासखण्ड मुख्यालय घरघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया और राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह और जनप्रतिनिधियों ने तमनार तक 12 किलोमीटर पदयात्रा का भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत में नृत्य, बारडोली सत्याग्रह, ‘सरदार’ उपाधि की पृष्ठभूमि, 565 रियासतों का विलय और सरदार पटेल के प्रेरक प्रसंग को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।
          शुभारंभ अवसर पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री अरूणधर दीवान, श्री गुरूपाल भल्ला, पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया, पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री बृजेश गुप्ता, श्री जतिन साव, श्री गिरधर गुप्ता, श्री विवेक रंजन, श्रीमती सुनीति राठिया, श्री पवन शर्मा, श्री सनत नायक, श्री नरेश कुमार पंडा, श्री विनायक पटनायक, श्री मुरली राठिया, श्री अरुण कातोरे, श्री महेश साहू, श्री हरीशचंद्र राठिया, श्री राजेश पटेल, श्री सतीश बेहरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, एसडीएम श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी और संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
         यह पदयात्रा घरघोड़ा के गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक, होलिका दहन स्थल, कारगिल चौक, स्वामी आत्मानंद स्कूल, झांका दरहा पहुंचेगा। जहां स्थानीय ग्रामीण युवा इस पदयात्रा का स्वागत करेंगे। इसके बाद यह पद यात्रा ग्राम देवगढ़ हायर सेकंडरी स्कूल मार्ग, तमनार के जरेकेला प्रवेश करेगी। इसके बाद बरभाठा, राम मंदिर चौक होते हुए तमनार के स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में समापन होगी। पद यात्रा पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भारत माता की जय, वन्दे मातरम सहित भारत के वीर सपूतों की जयकारे के साथ निकली। इस दौरान स्कूली बच्चों ने तख्ती के माध्यम से सामूहिक शक्ति एवं एकता का प्रतीक, एक भारत श्रेष्ठ भारत, अखंड भारत के शिल्पकार लौह पुरुष भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन, आओ फिर एक बदलाव करे.., नशे की लत एक बीमारी है, इससे दूर रहना समझदारी है का संदेश दिया है रहा है 
          इस पद यात्रा में गणमान्य नागरिक, विद्यालय और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, एनएसएस, एनसीसी, माय भारत वालंटियर्स सहित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के सदस्य बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे है।

और भी

जिला स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव 15 नवम्बर को रणजीता स्टेडियम में होगा आयोजित,मुख्यमंत्री जनदर्शन के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करें अधिकारी 

जशपुर 12 नवम्बर 25 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली और केंद्र शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन के लिए यह योजना बेहद लाभदायक है। 
        कलेक्टर ने जशपुर में कड़ाके के ठंड को देखते हुए नगरी निकाय और सभी सार्वजनिक जगहों बस स्टैंड,आश्रय स्थल के पास अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

          उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा करमा महोत्सव के स्थान पर उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। उक्त महोत्सव के सुचारू एवं सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत रूपरेखा  तैयार की गई है। जिसके तहत् दिनांक 3 नवम्बर तक को ग्राम पंचायत स्तर पर 4 नवम्बर तक  विकासखण्ड स्तर  5 नवम्बर को जिला स्तर पर 15 नवंबर को रणजीता स्टेडियम में  जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव-2025 का आयोजन किया जाना है।
          पचायत स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर लोक नृत्य महोत्सव आयोजित कर प्रति विकासखण्ड 02 लोक नृत्य दल चयन कर आगामी 15 नवम्बर को रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय जनजाति लोक नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में सभी गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को शामिल होने का आग्रह किया गया है।
            बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री संजय सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजाति लोक नृत्य महोत्सव में प्रत्येक चयनित दलों को प्रथम पुरस्कार 50 हजार द्वितीय पुरस्कार 25 हजार और तृतीय पुरस्कार 15 हजार दिया जाएगा।
इसी प्रकार जिला स्तर पर चयनित नृत्य दलों को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रुपए और तृतीय पुरस्कार 50 हजार का रखा गया है।
          इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

और भी

सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु का जशपुर दौरा , सन्ना में समाज के लोगों से की मुलाकात , विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा” आज गोकुलाष्टमी महोत्सव में होंगे शामिल

जशपुरनगर 12 नवंबर 2025/ सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु मंगलवार को जशपुर जिले के महनई, सुलेशा, पंडरा पाठ होते हुए सन्ना पहुंचे इस दौरान क्षेत्र गणमान्य नागरिक, यादव समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया । यहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में समाज के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और एकता को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की, बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय संगठन का गठन एवं पदाधिकारियों का चयन करना था

इस बिच सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की एकता, शिक्षा, और युवा सशक्तिकरण ही प्रगति का आधार है। उन्होंने समाज के युवाओं से संगठित होकर समाज सेवा और जनहित के कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया ।

बैठक में समाज के भविष्य की दिशा तय करने हेतु शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता और अगली पीढ़ी को संस्कारित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। अंत में समाज की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

इस बीच प्रदेश अध्यक्ष श्री यदु ने सर्व यादव समाज के सामाजिक कार्यक्रम होने वाले स्थाई स्थल का भी निरीक्षण किया,प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु आज जशपुर जिले के कंडोरा स्थित गोकुलाष्टमी महोत्सव में दोपहर शामिल होंगे

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ संतोष यादव युवा विंग संभागीय सचिव , नंदलाल यादव शंकरगढ़ , मुरारी यादव अध्यक्ष शंकरगढ़ , संरक्षक रामस्वरूप यादव सन्ना, सन्ना इकाई अध्यक्ष रामनारायण यादव, पूर्व अध्यक्ष सन्ना ईयूनाथ यादव, सच्चिदानंद यादव, कोषाध्यक्ष कमेन्दर यादव, सचिव सह मीडिया प्रभारी शिवकुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद यादव, संरक्षक लक्ष्मण यादव, रामकुमार यादव , दयाशंकर यादव , उत्तम यादव, अनुज यादव, संत कुमार यादव के साथ बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

और भी

राज्य में मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि: CGMSC ने तीन दवाओं को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया

रायपुर, 12 नवम्बर 2025/छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने दवाओं की गुणवत्ता में कमी पर सख्त रुख अपनाते हुए तीन दवाओं को अमानक पाए जाने के बाद आगामी तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई कॉरपोरेशन की “शून्य सहनशीलता नीति (Zero Tolerance Policy)” के तहत की गई है।

कॉरपोरेशन के अनुसार, संबंधित आपूर्तिकर्ता अब ब्लैकलिस्टिंग अवधि समाप्त होने तक किसी भी नई निविदा में भाग लेने के लिए अयोग्य रहेंगे।

ये दवाएं पाई गईं अमानक

मेसर्स एजी पैरेंटेरल्स, विलेज गुग्गरवाला, बद्दी (हिमाचल प्रदेश) द्वारा आपूर्ति की गई —

कैल्शियम (एलिमेंटल) विद विटामिन D3 टैबलेट्स, ऑर्निडाजोल टैबलेट्स 

ये सभी NABL मान्यता प्राप्त एवं सरकारी परीक्षण प्रयोगशालाओं में “अमानक (Not of Standard Quality - NSQ)” पाए गए।

इसी तरह, मेसर्स डिवाइन लेबोरेट्रीज प्रा. लि., वडोदरा (गुजरात) द्वारा आपूर्ति की गई
हेपारिन सोडियम 1000 IU/ml इंजेक्शन IP  भी NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं एवं सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेट्री (CDL), कोलकाता में परीक्षण के दौरान अमानक पाए गए।

इन तीनों उत्पादों को निविदा शर्तों के अनुरूप तत्काल प्रभाव से तीन वर्षों की अवधि तक ब्लैकलिस्ट किया गया है।

गुणवत्ता पर समझौता नहीं

CGMSC ने कहा है कि उसकी गुणवत्ता आश्वासन एवं नियंत्रण नीति के अंतर्गत निरंतर मॉनिटरिंग, बैच-वार परीक्षण, पुनः परीक्षण और गुणवत्ता विचलन पर तत्काल कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाती है।

कॉरपोरेशन द्वारा सभी कार्रवाई CDSCO, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 एवं नियम 1945 के प्रावधानों के अनुसार की जाती है ताकि केवल गुणवत्तायुक्त दवाएं ही मरीजों तक पहुँचें।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल* ने कहा है कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस पर किसी भी स्तर पर कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी दवा गुणवत्ता से जुड़ी किसी भी चूक पर कार्रवाई जारी रहेगी।

और भी

छत्तीसगढ़, निवेशकों के लिए भरोसे का केंद्र बना राज्य, ‘उद्योग संगम’ में राज्य को बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) को ‘टॉप अचीवर’ हुआ घोषित 

*चारों श्रेणियों में अव्वल रहा छत्तीसगढ़ — उद्योग संगम में

रायपुर, 12 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देशभर में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT), भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘उद्योग संगम’ में राज्य को बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) की चारों प्रमुख श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ घोषित किया गया।

यह उपलब्धि उस परिवर्तन यात्रा की गवाही है जो छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में तय की है। कभी BRAP रैंकिंग में निचले पायदान पर रहने वाला यह राज्य आज गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे औद्योगिक दिग्गजों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। सुशासन, पारदर्शिता और उद्योग-अनुकूल नीतियों के बल पर छत्तीसगढ़ ने खुद को सुधार और विकास का नया मॉडल बना दिया है।

राज्य ने BRAP के तहत अब तक 434 सुधार लागू किए हैं — जो इज ऑफ डूइंग बिज़नेस  और इज ऑफ लिविंग को सशक्त बनाने की दिशा में उसके निरंतर प्रयासों को दर्शाते हैं।

इन सुधारों में सबसे बड़ी पहल रही ‘जन विश्वास अधिनियम’, जिसके तहत छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य बना जिसने छोटे कारोबारी अपराधों को डीक्रिमिनलाइज कर दिया। इस कदम ने सरकार और उद्योग जगत के बीच भरोसे और सहयोग का नया पुल बनाया है। अब कारोबार में अनावश्यक डर या जटिलता की जगह पारदर्शिता और सहजता ने ले ली है।

इसी कड़ी में राज्य ने भूमि अभिलेखों के स्वचालित म्यूटेशन की ऐतिहासिक शुरुआत की — यह कदम छत्तीसगढ़ को देश का पहला राज्य बनाता है जहाँ जमीन पंजीयन के साथ ही स्वामित्व का हस्तांतरण स्वतः हो जाता है। इससे न केवल प्रक्रियाएं सरल हुई हैं बल्कि लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी मुक्ति मिली है।

राज्य सरकार ने कई और सुधारों को धरातल पर उतारा है — जैसे दुकानों और प्रतिष्ठानों को 24×7 संचालन की अनुमति, फ्लैटेड इंडस्ट्री के लिए FAR में वृद्धि, भूमि उपयोगिता बढ़ाने हेतु सेटबैक में कमी, और फैक्ट्री लाइसेंस की वैधता 10 से बढ़ाकर 15 वर्ष करने के साथ ऑटो-रिन्यूअल सुविधा। इन सभी कदमों ने मिलकर राज्य में उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद, स्थिर और पारदर्शी वातावरण तैयार किया है।

इन उल्लेखनीय सुधारों के लिए छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और निवेश आयुक्त ऋतु  सेन (IAS) को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने सम्मानित किया। यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि छत्तीसगढ़ अब भारत के आर्थिक परिदृश्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

इन सुधारों का असर निवेश माहौल पर साफ दिख रहा है। बीते दस महीनों में ₹7.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो यह साबित करते हैं कि निवेशक छत्तीसगढ़ की नीतियों, पारदर्शी प्रशासन और तेज़ निर्णय प्रणाली पर पूरा भरोसा करते हैं।

यह सफलता छत्तीसगढ़ के लिए नए युग की शुरुआत है — ऐसा छत्तीसगढ़ जो विकास की दिशा तय कर रहा है, अवसरों को गढ़ रहा है और सबके लिए प्रगतिशील भविष्य की नींव रख रहा है।

"छत्तीसगढ़ का ‘टॉप अचीवर’ बनना पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने उद्योग, सुशासन और पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। छत्तीसगढ़ ने निचले पायदान से उठकर देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की पंक्ति में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि सरकार की प्रतिबद्धता, प्रशासन की मेहनत और निवेशकों के भरोसे का परिणाम है।  छत्तीसगढ़ अब इज ऑफ डूइंग बिज़नेस  से आगे बढ़कर इज ऑफ लिविंग का भी प्रतीक बन चुका है - जहाँ सुधार, विश्वास और विकास एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।" - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

और भी

यूनिटी मार्च की तैयारी पूरी, 12 नवंबर को घरघोड़ा से तमनार तक निकलेगी पदयात्रा,वित्त मंत्री श्री चौधरी,सांसद श्री राधेश्याम राठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग होंगे शामिल

रायगढ़, 11 नवम्बर 2025/ भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले में 12 नवम्बर को आयोजित होने वाले ‘यूनिटी मार्च’ की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह आयोजन सरदार पटेल के योगदान, उनके दृढ़ नेतृत्व और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास होगा। यह पदयात्रा घरघोड़ा के गायत्री मंदिर से प्रातः 9.30 बजे प्रारंभ होकर झरियापाली, देवगढ़, जरेकेला, बासनपाली होते हुए तमनार में संपन्न होगी। लगभग 12 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में प्रत्येक दो से ढाई किलोमीटर पर पड़ाव रखे गए हैं, जहाँ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को साझा किया जाएगा। 
           इस पद यात्रा में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, एनएसएस, एनसीसी, माय भारत वालंटियर्स सहित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे। वित्त मंत्री श्री चौधरी एवं सांसद श्री राठिया ने जिलेवासियों से इस यात्रा में सम्मिलित होकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने नागरिकों से कहा है कि शांति, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखते हुए उत्साहपूर्वक इस आयोजन में अवश्य भाग लें। गौरतलब है कि आयोजन की सफलता हेतु कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, वहीं सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। पदयात्रा के दौरान आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते सभी आवश्यक तैयारी सुविधा हेतु पूरी कर ली गई है।

और भी

कलेक्टर ने बस स्टैंड सार्वजनिक जगहों और आश्रय स्थल में अलाव जलाने के दिए निर्देश 

पत्थलगांव बस स्टैंड में राहगीरों के लिए अलाव व्यस्था की गई 


जशपुर 11 नवम्बर 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी नगरीय निकाय में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सार्वजनिक जगहों बस स्टैंड, आश्रय स्थल में अलाव की व्यस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
       इसी कड़ी में पत्थलगांव एसडीएम श्री ऋतुराज सिंह बिसेन ने सार्थक पहल करते हुए बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों में अलाव की व्यवस्था  किए है ताकि आम नागरिकों और राहगीरों को ठंड से राहत मिल सके।

और भी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के स्टॉल का किया अवलोकन,छत्तीसगढ़िया स्वाद से महक उठा केवड़िया

रायपुर, 11 नवंबर 2025/गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की झलक हर आगंतुक के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भारत पर्व का अवलोकन किया तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन मंडल के अधिकारियों से राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों और योजनाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, परंपराएं और लोककला पूरे भारत में अपनी अनोखी पहचान रखती हैं। छत्तीसगढ़ अब तेजी से भारत के उभरते हुए पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है।”

*छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन खींच रहे हैं आगंतुकों का ध्यान: मुख्यमंत्री ने भी लिया छत्तीसगढ़िया व्यंजनों का स्वाद*

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्टूडियो किचन में पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, रायपुर की छात्राओं द्वारा तैयार पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। अमारी का शरबत, करील के कबाब, चौसेला रोटी, बफौरी और फरा जैसे व्यंजनों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध पाक-कला और संस्कृति की झलक पेश की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आईएचएम रायपुर की छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि “ये छात्राएं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर की संवाहक हैं, जो अपनी प्रतिभा से राज्य का गौरव बढ़ा रही हैं।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य एवं जीएम श्री वेदव्रत सिरमौर भी उपस्थित थे।

*हस्तकला और लोकसंस्कृति पर गर्व*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर के बुनकरों द्वारा तैयार कोसा वस्त्रों की खरीदारी की और शिल्पियों से बातचीत की। उन्होंने भारत पर्व में प्रस्तुति देने आए छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक दल से भी मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, वेशभूषा और लोकनृत्य हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। हमारा उद्देश्य है कि इन परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर और सशक्त रूप से प्रस्तुत किया जाए।”

भारत पर्व में छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य, हस्तशिल्प, पारंपरिक खानपान और समृद्ध पर्यटन स्थलों की झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंच रहे हैं और राज्य की सजीव संस्कृति से अभिभूत हो रहे हैं।

और भी

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश,जिले में अवैध धान खरीदी बिक्री पर करे कड़ी कार्रवाई - कलेक्टर श्री व्यास

जशपुरनगर 11 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में अनुविभाग एवं तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए विशेष अभियान चलाकर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने जिले में 15 नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीदी के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी सक्रिय एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। जिले में कही भी अवैध धान की खरीदी या बिक्री नहीं होनी चाहिए। वाहनों के परिवहन पर लगातार नजर बनाए रखे। साथ ही एसडीएम, तहसीलदार अपने अधीनस्थ अमलों के साथ लगातार गश्त करे तथा चेकपोस्ट का भी निरीक्षण करे। कही भी अवैध धान के खरीदी, बिक्री एवं भंडारण की सूचना मिलने पर प्रकरण तैयार कर कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही अवैध धान एवं संबंधित वाहन को जप्त करने की भी कार्यवाही करे। उन्होंने जिले में बनाए गए 21 चेकपोस्ट पर अंतर्जिला वाहनों की बेहतर निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, जिले के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी शामिल हुए।

          राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए नामांतरण, डायवर्सन, भू-अर्जन, त्रुटि सुधार, सीमांकन, स्वामित्व योजना, आर.बी.सी. 6-4 के प्रकरणों सहित सभी लंबित मामलों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करें। उन्होंने स्वामित्व योजना, मसाहती गांव सर्वेक्षण, डिजिटल हस्ताक्षर से अभिलेख सत्यापन, किसान किताब में आधार प्रविष्टि, भू-नक्शा अद्यतन, भू-बंटन रिकार्ड दुरुस्ती और त्रुटि सुधार की प्रगति की भी समीक्षा की। साथ ही समय सीमा में सभी प्रकरणों को निराकृत करने को कहा। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के मैदानी अमलों आरआई एवं पटवारियों को लंबित प्रकरणों के निराकरण सुनिश्चित करने सक्रियतापूर्वक कार्य के लिए तत्पर किया जाए।
कलेक्टर ने बैठक में एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को भी अभियान चलाकर शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान कहा कि जनहित के मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और पारदर्शिता के साथ प्रकरणों का निराकरण किया जाए।

और भी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के समूह अध्यक्ष राज प्रकाश व्यास  ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के समूह अध्यक्ष राज प्रकाश व्यास  ने की मुलाकात

कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के समूह अध्यक्ष श्री राज प्रकाश व्यास ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में फार्मा निर्माण इकाई की स्थापना में रुचि व्यक्त की।

कंपनी के पास देश-विदेश में 10 अत्याधुनिक निर्माण संयंत्र हैं, जिनमें गुजरात, जम्मू, राजस्थान, अमेरिका और इथियोपिया शामिल हैं।

और भी

जिले के 282 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित कर जारी किए जाएंगे प्रमाण पत्र, दावा-आपत्ति 24 नवम्बर तक

रायगढ़, 11 नवम्बर 2025/ बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जिले के 282 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित कर प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। यदि किसी प्रस्तावित ग्राम पंचायत में विगत दो वर्षों में बाल विवाह होने की कोई जानकारी या प्रमाण उपलब्ध हो, तो दावा-आपत्ति 24 नवम्बर तक प्रस्तुत कर सकते है। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में वर्ष 2025-26 में जिले की 40 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले अंतर्गत 282 ग्राम पंचायतों से विगत दो वर्षों के दौरान बाल विवाह न होने संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित कर प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। 
           महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों की सूची जिले की वेबसाइट https://raigarh.gov.in में अपलोड की गई है तथा यह सूची सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जनपद पंचायतों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों के कार्यालयों के सूचना पटल पर भी प्रदर्शित की गई है। उन्होंने समस्त जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, नागरिकों एवं संस्थाओं से आग्रह किया है कि यदि किसी प्रस्तावित ग्राम पंचायत में विगत दो वर्षों में बाल विवाह होने की कोई जानकारी या प्रमाण उपलब्ध हो, तो वे अपनी दावा-आपत्ति निर्धारित तिथि तक शाम 5.30 बजे तक कार्यालयीन समय में महिला एवं बाल विकास विभाग रायगढ़ के कार्यालय में लिखित दस्तावेज एवं अभिलेख सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।

और भी

सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में 13 नवंबर को लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा बैठक

जशपुरनगर, 11 नवम्बर 2025/ सरगुजा संभाग के विभिन्न विभागों में लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के उद्देश्य से संभागायुक्त कार्यालय, अम्बिकापुर में 13 नवम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक कार्यालय के सभाकक्ष में होगी।
    कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों के लंबित पेंशन प्रकरणों की सूची तैयार कर ली गई है। सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित सभी लंबित पेंशन प्रकरणों की अद्यतन जानकारी एवं संपूर्ण विवरण बैठक से पूर्व कमिश्नर कार्यालय को उपलब्ध कराएं तथा निर्धारित तिथि को अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहें।

और भी