ताजा खबरें


बड़ी खबर

बालाझापर में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन,120 पशुओं में कृमि नाशक दवाइयों का किया गया वितरण

जशपुरनगर 13 नवम्बर 2025/ पशुधन विकास विभाग जशपुर द्वारा ग्राम बालाझापर में एक दिवसीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कृषक व पशु पालक अपने पशु का उपचार व सलाह प्राप्त किया। पशु चिकित्सकों के द्वारा पशुओं की विभिन्न बिगारियों की पहचान कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया तथा 120 पशुओं में कृमि नाशक दवाइयों का वितरण किया गया।
         शिविर में उपस्थित ग्रामिणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से केसीसी, पशु नस्ल सुधार कार्यकम अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, लिंग वर्गीकृत वीर्य, द्वारा चारा उत्पादन, चारा सरक्षण आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। शिविर में 05 उपचार एवं कृमिनाशक और किलनीनाशक 120-120 दिया गया।
      पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु पालकों से अपील किया गया कि विभाग  द्वारा चलाये जा रहे रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण कार्यक्रम में सत् प्रतिशत सहभागिता दर्ज कराएं एवं पशुधन को सुरक्षित रखने में योगदान दें।

और भी

हाथी द्वारा जनहानि की घटना में की गई विभाग द्वारा  तत्कालिक सहायता राशि 25 हजार की गई प्रदाय

जशपुरनगर 13 नवम्बर 2025/जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत कांसाबेल परिक्षेत्र के  ग्राम सिकीपानी में 12 नवम्बर 2025 को प्रातः लगभग 05.30 बजे हाथी द्वारा जनहानि की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई। कुनकुरी परिक्षेत्र से आये 12 नग हाथियों का दल कांसाबेल परिक्षेत्र में वितरणस्त था। इस दौरान ग्राम सिकीपानी की निवासी श्रीमती दोरोथिया पन्ना अपने घर के आंगन में नतनी के साथ मौजूद थीं, तभी अचानक दौड़ते हुए एक जंगली हाथी ने उन पर आक्रमण कर दिया। घटना
में श्रीमती दोरोथिया पन्ना की मृत्यु हो गई तथा उनकी नतनी कुमारी आरती पन्ना,  घायल हुई।
            सूचना प्राप्त होते ही परिक्षेत्र कांसाबेल का वन अमला त्वरित रूप से मौके पर पहुंचा तथा घायल बालिका को तत्काल उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पत्थलगांव रेफर किया गया। रैपिड रेस्पॉन्स टीम द्वारा निरंतर मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है तथा घटना स्थल के आसपास स्थित लगभग 10 घरों के बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों
को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। मृतका के ज्येष्ठ पुत्र श्री संदीप पन्ना को विभाग द्वारा तात्कालिक सहायता राशि रूपये 25 हजार प्रदाय की गई है।

और भी

बगीचा विकासखण्ड में मुद्रा एवं बैंक क्रेडिट मेला का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 13 नवम्बर 2025/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत  बगीचा विकासखंड में मुद्रा एवं बैंक क्रेडिट मेला का आयोजन किया गया। जिसमें  बैंक द्वारा 01 करोड़ 50 लाख 50 हजार रूपए 94 समूह को एवं 59 लाख रूपए 59 हितग्राहियों हेतु व्यक्तिगत मुद्रा लोन की स्वीकृति प्रदान की गई।
         मुद्रा एवं बैंक क्रेडिट मेला में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नागेश उपस्थित थे। इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि में श्री अरविंद गुप्ता, जनपद सदस्य श्रीमती सविता नागेश, दिनेश्वरी केरकेट्टा, जिला पंचायत से डीएलएम श्री वाल्टर भेंगरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक वित्तीय समावेशन अमीन खान, जिला प्रमुख साधन श्री अखिल प्रसन्ना सेठ, जनपद पंचायत बगीचा से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रमेश सोरी, विकासखंड परियोजना प्रबंधक बिहान श्री रंगेश साहू, सह. वि.वि अधिकारी श्री मिशेल खलको,  क्षेत्रीय समन्वयक टीपेन्द्र यादव, अलमा कुजूर, सभी बैंकों से ब्रांच मैनेजर ,पीआरपी एवं बिहान की 360 महिलाएं उपस्थित रहे।
           कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष द्वारा बिहान के महिलाओं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया एवं बैंक मैनेजर द्वारा बिहान की महिलाओं को वित्तीय साक्षरता प्रदान किया गया।

और भी

पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल :-फोर्टीफाइड चावल के प्रचार हेतुअपर कलेक्टर ने  रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जशपुरनगर 13 नवम्बर 2025/ जिले में कुपोषण उन्मूलन और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से पोषक तत्वों से युक्त चावल फोर्टीफाइड चावल के प्रचार-प्रसार हेतु रथ को आज अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू ने कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर लोगों को फोर्टीफाइड चावल के महत्व की जानकारी देगा और इसके उपयोग के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि शासन की यह पहल आमजन को कुपोषण से मुक्ति दिलाने की दिशा में अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने बताया कि फोर्टीफाइड चावल में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाए जाते हैं, जो शरीर में रक्त की कमी को दूर करने, थकान, कमजोरी और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं।

      जिला खाद्य अधिकारी श्री चतुर्वेदी ने इस दौरान यह स्पष्ट किया कि फोर्टीफाइड चावल के बारे में समाज में कई भ्रांतियाँ फैली हुई हैं, जैसे यह कृत्रिम या हानिकारक होता है, परंतु यह गलत है। फोर्टीफाइड चावल पूरी तरह सुरक्षित और प्रमाणित तकनीक से तैयार किया जाता है। यह चावल सामान्य चावल की तरह ही पकाया और खाया जा सकता है। रथ के माध्यम से प्रचार दल गांव-गांव जाकर फोर्टीफाइड चावल के लाभ, उसकी पहचान और उससे जुड़ी गलतफहमियों के बारे में आमजन को जागरूक करेगा। प्रचार रथ में इससे संबंधित प्रेरक पोस्टर- बैनर एवं जागरूकता स्लोगन युक्त ध्वनि संदेश चलाने लाउडस्पीकर लगाए गए है। इसके माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जाएगा कि फोर्टीफाइड चावल अपनाएं और स्वस्थ जीवन पाएं।

और भी

जिले की ऐतिहासिक उपलब्धि , कृत्रिम गर्भाधान से जन्मी प्रथम पुंगनुर मादा वत्स, पशु नस्ल सुधार में नई दिशा

जशपुर 13 नवंबर 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मत्स्य पालन पशुपालन,रेशम पालन, कृषि के क्षेत्र विस्तार को निरंतर बढ़ावा दे रहे है इसका साकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है।
जशपुर जिले ने पशुपालन क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। कृत्रिम गर्भाधान पद्धति के माध्यम से जिले को पहली बार पुंगनुर नस्ल की मादा वत्स (बछिया) प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि जिले के पशु चिकित्सालय पत्थलगांव में पदस्थ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री के.के. पटेल के अथक प्रयासों से संभव हो सकी। श्री पटेल ने ग्राम करमीटिकरा, करूमहुआ के किसान श्री खगेश्वर यादव की देशी गाय को पुंगनुर नस्ल के सांड़ के हिमकृत वीर्य से दिनांक 29 जनवरी 2025 को गर्भित किया था। लगभग 284 दिनों के गर्भकाल के बाद गाय ने 11 नवंबर 2025 को एक स्वस्थ पुंगनुर मादा वत्स को जन्म दिया जो जिले के लिए गर्व का क्षण बन गया।
पुंगनुर गाय का मूल स्थान आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले का पुंगनुर क्षेत्र है। यह गाय विश्व की सबसे छोटी नस्ल के रूप में जानी जाती है। इसकी औसत ऊँचाई 70 से 90 सेंटीमीटर तथा वजन 110 से 200 किलोग्राम तक होता है। यह गाय कम चारा, कम देखभाल और कठिन परिस्थितियों में भी सहज रूप से जीवित रह सकती है।
इसका दूध भले ही 1से 2 लीटर प्रतिदिन ही हो, लेकिन इसमें A2 प्रोटीन की अधिकता होने के कारण यह अत्यंत पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है।पुंगनुर गाय का स्वभाव मृदु, स्नेहिल और मित्रवत होता है, जिससे इसे पालतू सहचर पशु के रूप में भी घरों में पाला जा सकता है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर डॉ. बी.पी. भगत ने सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री के.के. पटेल और किसान श्री खगेश्वर यादव को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल पत्थलगांव बल्कि पूरे जशपुर जिले के लिए गौरव की बात है। इससे पशु नस्ल सुधार की दिशा में नए रास्ते खुलेंगे।इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में भी पशुधन संवर्धन और उच्च नस्ल प्राप्ति संभव है।

और भी

पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम बिटिया के जीवन में मुख्यमंत्री ने भरी नई उम्मीद — अब विशेष विद्यालय में मिलेगा शिक्षण और छात्रवृत्ति

रायपुर 13 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रहे हैं। 

आज जनदर्शन की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय बिटिया पूनम से भेंट की।बिटिया पूनम की माता ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है और बातचीत करने में भी असमर्थ है। उन्होंने बताया कि इस चुनौती के बावजूद पूनम अपने पैरों से बहुत सुंदर चित्र बनाती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अत्यंत आत्मीयता से बिटिया पूनम से बात की और उसे स्नेहपूर्वक दुलार किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पूनम की माता को आश्वस्त करते हुए कहा कि “हम आपके साथ हैं, आपको बिटिया के लिए किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।”

मुख्यमंत्री ने पूनम बिटिया की पढ़ाई की उचित व्यवस्था के लिए उसे विशेष विद्यालय में भर्ती कराने और छात्रवृत्ति प्रदान करने के निर्देश दिए।

और भी

आज का राशिफल : इनका भाग्य होगा मजबूत,जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

मेष राशि
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय अनुकूल नहीं है, इसलिए जो भी खाद्य पदार्थ आप ग्रहण करें, उसके प्रति सतर्क रहें. लंबे समय से लंबित मुआवजे और ऋण अंततः आपको प्राप्त होंगे. परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दें. उनके सुख-दुख में सहभागी बनें, ताकि उन्हें यह आभास हो कि आप वास्तव में उनकी परवाह करते हैं.

वृषभ राशि
किसी भी प्रकार के संघर्ष या विरोध से दूर रहें, क्योंकि इसका आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने के बारे में सलाह दे सकता है, उनकी बातों को ध्यान से सुनना आवश्यक है, अन्यथा भविष्य में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

मिथुन राशि
कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. हिम्मत न हारें और इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए मेहनत करें. इन विफलताओं को प्रगति का आधार बनाएं. कठिन समय में रिश्तेदार भी सहायक होंगे. दीर्घकालिक निवेश से बचें और अपने मित्रों के साथ समय बिताएं.

कर्क राशि
अपने जीवन को स्थायी न समझें और जीवन के प्रति सजगता बरतें. यदि आप यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो अपने कीमती सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें, क्योंकि चोरी की संभावना बनी रहती है. विशेष रूप से, आज अपने पर्स को बहुत सावधानी से संभालें.

सिंह राशि
नियमित व्यायाम के माध्यम से अपने वजन को नियंत्रित रखें. यदि आप समझदारी से कार्य करते हैं, तो आज आप अतिरिक्त धन अर्जित कर सकते हैं. घर से संबंधित योजनाओं पर विचार करने की आवश्यकता है. आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाकात होने की संभावना है.

कन्या राशि
यदि आप पर्याप्त आराम नहीं कर रहे हैं, तो आपको अत्यधिक थकान का अनुभव होगा और आपको अतिरिक्त विश्राम की आवश्यकता होगी. उन निवेश योजनाओं के बारे में गहराई से जानकारी प्राप्त करें जो आपको आकर्षित कर रही हैं- कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.


तुला राशि
सेहत बढ़िया रहेगी. यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें. दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे.

वृश्चिक राशि
शारीरिक व्यायाम और वज़न घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फ़ायदेमंद साबित होंगी. जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है.

धनु राशि
अगर मुमकिन हो तो लम्बे सफ़र पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी. आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है. अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें.

मकर राशि
अपने जीवन को स्थायी न समझें और जीवन के प्रति सजगता बनाए रखें. संपत्ति से संबंधित लेन-देन सफल होंगे और आपको लाभ देंगे. व्यक्तिगत मुद्दों को सुलझाते समय उदारता का प्रदर्शन करें, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि उन लोगों को चोट न पहुंचे जो आपसे प्रेम करते हैं और आपकी चिंता करते हैं.

कुम्भ राशि
आज आपका व्यक्तित्व सुगंध की तरह महकेगा और सभी को आकर्षित करेगा. आज आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है – संभव है कि आप अनावश्यक खर्च करें या आपका बटुआ खो जाए – ऐसे मामलों में लापरवाही आपको नुकसान पहुँचा सकती है.

मीन राशि
आज आप बिना किसी परेशानी के विश्राम कर सकेंगे. अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें. दीर्घकालिक लाभ के दृष्टिकोण से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभकारी रहेगा.

और भी

कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने किए आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

रायगढ़, 12 नवम्बर 2025/ जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने और हर परिवार को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला टीकाकरण अधिकारी ने आज रायगढ़ शहर स्थित गांधीनगर-1 एवं सिंघल सॉ मिल के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्धारित दिवस पर 100 प्रतिशत टीकाकरण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया तथा उपस्थित विभागीय अमलों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
              निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी गर्भवती माताओं, शिशुवती महिलाओं तथा 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नियमित रूप से टीकाकरण सुविधा प्राप्त हो रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को टीकाकरण दिवस आयोजित किया जाता है, जिसमें पात्र हितग्राहियों को संपूर्ण टीकाकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श भी दिया जाता है।

और भी

पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास रायगढ़ में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

रायगढ़, 12 नवम्बर 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ न्यायाधीश एवं सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार के नेतृत्व में 11 नवंबर को पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास रायगढ़ में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
    जागरूकता शिविर में पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास रायगढ़ में उपस्थित कुल 33 बालकों को बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 11 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन शिक्षा के महत्व को उजागर करने और देश में उनके अमूल्य योगदान को याद करने के लिए समर्पित है। इसी अनुक्रम में बताया गया कि शिक्षा वह प्रणाली है जिससे जो व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाता है शिक्षा गरीबी कम करने में मदद करती है और व्यक्तियों को देश के विकास में योगदान करने का अवसर प्रदान करती है। शिक्षा वह दीपक है जो अज्ञानता को दर करता है और विधिक साक्षरता वह सुरक्षा कवच है जो अन्याय से बचाता हैै। साथ ही पैरालिगल वालिंटियर्स द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई एवं नालसा एवं सालसा की योजना-जैसे पीडित क्षतिपूर्ति योजना, नालसा हेल्प लाईन नं 15100, बाल श्रम, शिक्षा का अधिकार के बारे में व्यापक जानकारी दी गई। उक्त शिविर का संचालन जिला प्राधिकरण रायगढ़ के पैरालिगल वालिंयिटर्स हरीश षडंगी, आयुष कुमार देवांगन, तरूण कुमार बेहरा द्वारा की गई।

और भी

रायगढ़ में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण जारी-अब तक 77.37 प्रतिशत मतदाताओं को मिला गणना पत्रक, रायगढ़ सहित सभी तहसीलों में स्थापित किए गए हेल्प डेस्क

रायगढ़, 12 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार में जिले में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 4 नवम्बर से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा घर-घर जाकर निर्वाचक नामावली में दर्ज मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण का किया जा रहा है। 12 नवम्बर तक 77.37 प्रतिशत मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण कर दिया गया है। वितरण किए गए गणना पत्रक को संकलित करने एवं बीएलओ एप में मतदाताओं की जानकारी ऑनलाईन एंट्री करने का कार्य भी बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा किया जाएगा। मतदाता अपना गणना पत्रक भरते समय पूर्ण सावधानी रखें एवं संदेह की स्थिति में रायगढ़ जिला अंतर्गत जिला मुख्यालय रायगढ़ के अतिरिक्त सभी तहसीलों में मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए है एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया गया है। 
     अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता को स्वयं भी Voters-eci-gov-in पोर्टल में जाकर गणना प्रत्रक भरने की सुविधा निर्वाचन आयोग के द्वारा दी गई है एवं उक्त पोर्टल की सहायता से मतदाता पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा छ.ग. राज्य से बाहर के मतदाताओं की जानकारी भी उपरोक्त पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के मतदाता election-cg-gov-in पर भी 2003 विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदान केन्द्रवार मतदाताओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
          बीएलओ द्वारा वितरित किए गए गणना पत्रकों में प्रत्येक मतदाता की 2025 के अनुसार जानकारी पूर्व मुद्रित है। मतदाता को इसमें कुछ आधारभूत जानकारी जैसे जन्मतिथि, आधार नं., मोबाईल नं., माता, पिता एवं पत्नि का नाम तथा उनका ईपिक नं. (वैकल्पिक) एवं नवीनतम पासपोर्ट साईज कलर फोटोग्रॉफ्स बीएलओ को उपलब्ध कराने होंगे तथा बीएलओ की सहायता से पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण 2003 की जानकारी भरते हुए अपना हस्ताक्षर करना होगा। ऐसे मतदाता जिनका नाम 2003 में नहीं है तथा उनके माता-पिता का भी नाम 2003 में नहीं है, उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए 13 दस्तावेजों में कोई भी 1 दस्तावेज गणना पत्रक के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिए मतदाताओं के सहयोग हेतु रायगढ़ में विशेष हेल्प डेस्क बनाया गया। हेल्प डेस्क में मास्टर ट्रेनर के द्वारा मतदाताओं को पिछले एसआईआर की जानकारी, ईपिक नंबर तथा वर्तमान में 2025 की संपूर्ण जानकारी के साथ ही साथ गणना पत्रक भरने की जानकारी दी जा रही है। इसी तारतम्य में आज शासकीय नवीन महाविद्यालय चपले के सहायक प्राध्यापक व कर्मचारी एवं छात्राओं ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा गणना पत्रक भरने संबंधी जानकारी प्राप्त किया।

*यहां बनाए गए है हेल्प डेस्क* 
विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिए मतदाताओं के सहयोग हेतु रायगढ़ जिला अंतर्गत जिला मुख्यालय रायगढ़ के अतिरिक्त सभी तहसीलों में मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए है। इनमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय रायगढ़ मोबा. 6268727610 एवं 7000494371 तथा नगर निगम, रायगढ़ में हेल्प डेस्क बनाया गया है। जिसका मोबा. नंबर 7389057984 एवं 9926113551 है। मतदाता उक्त नंबर पर संपर्क कर सकते है। इसी तरह तहसील कार्यालय पुसौर-6261128828, 9343352040, तहसील कार्यालय सरिया-6260009398 एवं 9993148016, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय खरसिया- 6260103593 एवं 7415912555, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय लैलूंगा-9340220814, 9617037805 एवं 8305326526, तहसील कार्यालय मुकडेगा-9893378259 एवं 9907265856, तहसील कार्यालय तमनार-6260509907, 7805020388 एवं 9754886186, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय धरमजयगढ़-7354948847 एवं 8109524345, तहसील कार्यालय छाल-7000458792 एवं 7999273293, तहसील कार्यालय कापू-8821953514 एवं 9407656771 तथा तहसील कार्यालय घरघोड़ा में हेल्प डेस्क बनाया गया है जिसका मोबा. नंबर 9074684876 एवं 7024301984 है।

और भी

सुधार से विश्वास तक: चारों श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, दिखाया विकास का नया मॉडल

रायपुर 12 नवम्बर 2025/छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देशभर में अपनी पहचान सुधार और विकास के नए प्रतीक के रूप में दर्ज कराई है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT), भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘उद्योग संगम’ में राज्य को बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) की चारों प्रमुख श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ घोषित किया गया। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ अब न केवल नीति निर्माण में बल्कि नीति क्रियान्वयन में भी अग्रणी राज्यों की पंक्ति में शामिल हो चुका है।

यह उपलब्धि उस परिवर्तन यात्रा की गवाही है जो छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में तय की है। कभी BRAP रैंकिंग में निचले पायदान पर रहने वाला यह राज्य आज गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे औद्योगिक दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। यह परिवर्तन केवल अंकों का सुधार नहीं, बल्कि शासन की सोच और दृष्टिकोण में आए मूलभूत परिवर्तन का परिणाम है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने सुशासन, पारदर्शिता और भरोसे पर आधारित प्रशासनिक ढांचा स्थापित किया है। इस ढांचे ने न केवल निवेशकों का विश्वास जीता है बल्कि सामान्य नागरिकों के जीवन को भी सुगम और सशक्त बनाया है। राज्य सरकार ने सुधारों को केवल दस्तावेजों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें जन-जीवन में उतारकर एक नए विकास मॉडल का निर्माण किया है।

राज्य ने BRAP के अंतर्गत अब तक 434 सुधार लागू किए हैं — जो ‘Ease of Doing Business’ के साथ-साथ ‘Ease of Living’ को सशक्त बनाने की दिशा में उसके सतत प्रयासों को दर्शाते हैं। इन सुधारों का उद्देश्य केवल उद्योग स्थापित करना नहीं, बल्कि उस वातावरण का निर्माण करना है जहाँ उद्योग, समाज और प्रशासन एक साथ प्रगति करें।

इन्हीं सुधारों में एक ऐतिहासिक कदम रहा ‘जन विश्वास अधिनियम’, जिसके तहत छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य बना जिसने छोटे कारोबारी अपराधों को डीक्रिमिनलाइज किया। इस अधिनियम ने सरकार और उद्योग जगत के बीच भरोसे का पुल बनाया है। अब कारोबारियों के लिए शासन एक सहयोगी के रूप में सामने आ रहा है। यह बदलाव राज्य में उद्यमिता संस्कृति को और अधिक प्रोत्साहन देने वाला सिद्ध हुआ है।

इसी तरह एक और ऐतिहासिक पहल के रूप में छत्तीसगढ़ ने भूमि अभिलेखों के स्वचालित म्यूटेशन की शुरुआत की। यह कदम राज्य को देश का पहला ऐसा प्रदेश बनाता है जहाँ जमीन पंजीयन के साथ ही स्वामित्व का हस्तांतरण स्वतः हो जाता है। इससे न केवल प्रक्रियाएँ सरल हुई हैं बल्कि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी मुक्ति मिली है। यह सुधार पारदर्शिता, दक्षता और समय की बचत तीनों का बेहतरीन उदाहरण है।

राज्य सरकार ने औद्योगिक गतिविधियों के लिए भी कई क्रांतिकारी सुधार लागू किए हैं। दुकानों और प्रतिष्ठानों को अब 24×7 संचालन की अनुमति दी गई है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं और व्यापारिक लचीलापन भी सुनिश्चित हुआ है। इसके अतिरिक्त फ्लैटेड इंडस्ट्री के लिए FAR में वृद्धि, भूमि उपयोगिता बढ़ाने हेतु सेटबैक में कमी, और फैक्ट्री लाइसेंस की वैधता 10 से बढ़ाकर 15 वर्ष करने के साथ ऑटो-रिन्यूअल सुविधा प्रदान की गई है। ये कदम राज्य को आधुनिक औद्योगिक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करते हैं।

इन सुधारों ने मिलकर छत्तीसगढ़ को एक भरोसेमंद, स्थिर और पारदर्शी औद्योगिक केंद्र बना दिया है। अब निवेशक केवल संभावनाएँ नहीं, बल्कि निश्चितता देखते हैं। प्रक्रियाओं में सरलीकरण और नीतिगत स्पष्टता ने ‘Ease of Doing Business’ को वास्तविकता में बदल दिया है।

इन उल्लेखनीय सुधारों के लिए छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन और निवेश आयुक्त सुश्री ऋतु सेन (IAS) को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल व्यक्तियों का, बल्कि उस टीम भावना और संस्थागत प्रयासों का भी है जिसने राज्य को यह मुकाम दिलाया।

यह गौरवपूर्ण क्षण पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणादायी है। इससे यह स्पष्ट संदेश गया है कि सही नीयत, सटीक नीति और मजबूत नेतृत्व के बल पर कोई भी राज्य देश के औद्योगिक नक्शे पर अग्रणी स्थान प्राप्त कर सकता है।

बीते 10 महीनों में ₹7.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुए हैं। यह आँकड़ा किसी प्रचार का परिणाम नहीं, बल्कि निवेशकों के विश्वास और नीतिगत पारदर्शिता का प्रमाण है। अब छत्तीसगढ़ निवेश का नहीं, बल्कि ‘विकास का केंद्र’ बन रहा है।

इन निवेशों से हजारों युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे, ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में औद्योगिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी, और राज्य की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार होगा। यह ‘विकास की श्रृंखला’ गाँव से लेकर शहर तक एक समान प्रभाव छोड़ रही है।

छत्तीसगढ़ का यह मॉडल केवल उद्योगों तक सीमित नहीं है; यह एक समग्र विकास दृष्टि है जहाँ सुधारों का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुँचे। शासन की प्राथमिकता केवल निवेश नहीं, बल्कि जीवन-गुणवत्ता में सुधार है।

‘Ease of Doing Business’ के साथ ‘Ease of Living’ का यह संयोजन छत्तीसगढ़ को अन्य राज्यों से अलग बनाता है। यहाँ सुधार, विश्वास और विकास एक-दूसरे के पूरक बनकर आगे बढ़ रहे हैं। यही छत्तीसगढ़ के परिवर्तन का वास्तविक सार है।

राज्य सरकार का यह सुधारवादी दृष्टिकोण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। छत्तीसगढ़ ने इस दिशा में अपने प्रदर्शन से साबित किया है कि वह ‘विकसित भारत’ का अग्रदूत बनने की क्षमता रखता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “छत्तीसगढ़ का ‘टॉप अचीवर’ बनना पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने उद्योग, सुशासन और पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। छत्तीसगढ़ ने निचले पायदान से उठकर देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की पंक्ति में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि सरकार की प्रतिबद्धता, प्रशासन की मेहनत और निवेशकों के भरोसे का परिणाम है। छत्तीसगढ़ अब ‘Ease of Doing Business’ से आगे बढ़कर ‘Ease of Living’ का भी प्रतीक बन चुका है — जहाँ सुधार, विश्वास और विकास एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

और भी

धान खरीदी में सुगमता हेतु ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ — किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा, समितियों में लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति

रायपुर 12 नवम्बर 2025/ किसानों को धान विक्रय हेतु सुगम एवं बेहतर व्यवस्था प्रदाय किये जाने हेतु खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ किया गया है। इस एप के माध्यम से किसानों को घर बैठे धान विक्रय हेतु टोकन की व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे समितियों में लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी।

यह मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप में किसानों को सर्वप्रथम आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से पंजीयन करना होगा। किसान प्रतिदिन सुबह 8.00 बजे से इस ऐप के माध्यम से टोकन हेतु आवेदन कर सकेंगे।

खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने जानकारी दी कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, सीमांत कृषक (2 एकड़ या 2 एकड़ से कम भूमि) को अधिकतम 1 टोकन, लघु कृषक ( 2 से 10 एकड़ तक) को अधिकतम 2 टोकन तथा दीर्घ कृषक (10 एकड़ से अधिक) को अधिकतम 3 टोकन प्रदान किये जायेंगे।

नया टोकन बनाने हेतु समय-सीमा रविवार से शुक्रवार तक (प्रातः 8.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक) निर्धारित की गई है। जारी टोकन आगामी 07 खरीदी दिवसों के लिए मान्य रहेंगे।

धान खरीदी केन्द्र की प्रतिदिन की खरीदी सीमा का 70 प्रतिशत हिस्सा मोबाइल एप के माध्यम से टोकन हेतु आरक्षित रहेगा। इस 70 प्रतिशत में से लघु एवं सीमांत कृषक हेतु 80 प्रतिशत तथा दीर्घ कृषक हेतु 20 प्रतिशत का आरक्षण किया गया है।

उदाहरण स्वरूप यदि किसी उपार्जन केन्द्र की प्रतिदिन की खरीदी सीमा 1000 क्विंटल है, तो मोबाइल ऐप हेतु आरक्षित 700 क्विंटल में से 560 क्विंटल लघु एवं सीमांत कृषकों हेतु तथा 140 क्विंटल दीर्घ कृषकों हेतु आरक्षित रहेगा।

शेष 30 प्रतिशत टोकन सोसाइटी स्तर पर भी किसानों हेतु उपलब्ध रहेंगे, जिससे सभी वर्ग के किसानों को धान विक्रय हेतु सहज और सुगम व्यवस्था प्राप्त हो सके।

खाद्य विभाग द्वारा विकसित ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ राज्य के किसानों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाते हुए खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता, समान अवसर और समय की बचत सुनिश्चित करेगा।

और भी

नई दिल्ली में ट्राइबल बिजनेस कॉन्क्लेव-2025 में छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स ने बढ़ाया राज्य का गौरव

रायपुर, 12 नवम्बर 2025/ट्राइबल बिजनेस कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन नई दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में किया गया, जिसमें देशभर से आए उद्यमियों,नीति-निर्माताओं एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स ने भी हिस्सा लेकर उनके द्वारा किए जा रहे नवाचारों को प्रदर्शित किया। ये स्टार्टअप्स न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त कर रहे हैं, बल्कि जनजातीय परंपराओं और पारंपरिक ज्ञान को नई पहचान भी दे रहे हैं।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल एवं केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल उरांव ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण। इस अवसर पर उन्होंने सभी स्टार्टअप्स के स्टॉलों का अवलोकन किया, उद्यमियों से संवाद किया तथा उनके उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। केन्द्रीय मंत्री श्री गोयल ने छत्तीसगढ़ एग्रोफैब कंपनी के प्रतिनिधि श्री करण चंद्राकर से विशेष चर्चा करते हुए उनके नवाचारों की सराहना की। दोनों मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स द्वारा प्रदर्शित उत्पादों को जनजातीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कार्यक्रम में निवेश आयुक्त, छत्तीसगढ़ श्रीमती ऋतु सेन ने राज्य में उद्यमिता और निवेश को प्रोत्साहित करने वाली विभिन्न पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमों एवं स्टार्टअप्स को विशेष प्रोत्साहन, वित्तीय सहायता, परामर्श तथा विपणन सहयोग जैसी सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक उद्यमिता से जोड़कर जनजातीय समुदायों के लिए सतत आजीविका के अवसर सृजित करना। उन्होंने कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले उद्यमियों को उनके उत्पादों के विस्तार एवं बाज़ार पहुँच बढ़ाने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। 

छत्तीसगढ़ के अनेक स्टार्टअप्स - सिद्धार्थ एग्रोमार्केटिंग प्रा. लि., अंकुरण सीड्स, कोशल, शांति आनंद वेलनेस, बस्तर से बाज़ार तक, कोईतूर फिश कंपनी, कोया बाज़ार, एग्रोफैब तथा हेमल फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि. ने प्रदर्शनी में भाग लेकर अपने उत्पादों एवं नवाचारों का प्रदर्शन किया। इन स्टार्टअप्स ने कृषि विपणन, बीज उत्पादन, जनजातीय हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग, वेलनेस उत्पादों तथा वनोपज आधारित व्यापार से जुड़ी अभिनव पहलें प्रस्तुत कीं।

यह सम्मेलन जनजातीय उद्यमियों, निवेशकों और नीति-निर्माताओं को एक साझा मंच प्रदान करता है, जिससे छत्तीसगढ़ की छवि समावेशी एवं समुदाय-केन्द्रित उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले अग्रणी राज्य के रूप में और अधिक सुदृढ़ हुई है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उद्योग संचालनालय के संयुक्त संचालक श्री संजय गजघाटे तथा निवेश आयुक्त कार्यालय की महाप्रबंधक सुश्री अंजली पटेल भी उपस्थित थीं।

और भी

सामुदायिक प्रयासों का रहा बेहतरीन परिणाम : संस्कारधानी को मिल रहा बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का सम्मान,जल संरक्षण एवं जनभागीदारी के क्षेत्र में बना आदर्श मॉडल

रायपुर 12 नवम्बर 2025/ जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा की गई है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले को देश के ईस्ट जोन में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। यह सम्मान जिले में जल संरक्षण, संवर्धन तथा जनभागीदारी आधारित सतत कार्यों के लिए 18 नवम्बर 2025 को देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार में देशभर के विभिन्न जिलों के नामांकन के बाद सेन्ट्रल ग्राउण्ड वॉटर बोर्ड, सेन्ट्रल वॉटर कमिशन एवं विभिन्न दलों के निरीक्षण व विस्तृत अवलोकन के उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं अपितु पूरे देश के ईस्ट जोन के पांच राज्यों के समस्त जिलों में से बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में यह खिताब राजनांदगांव जिले को प्रदान किया जा रहा है। विगत वर्ष केंद्रीय भू-जल मंत्री द्वारा राजनांदगांव जिले का दौरा कर जिले में चल रहे इस अभियान के प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए देश विभिन्न मंचों में राजनांदगांव जिले की प्रशंसा भी की गई थी।

*जनभागीदारी आधारित यह अभियान जल संरक्षण की दिशा में सफल पहल*

 राजनांदगांव जिले में जल संरक्षण एवं प्रबंधन के कार्यों को शासन-प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पंचायतों, महिला स्वसहायता समूहों, उद्योगपतियों, विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से मिशन के रूप में सघन अभियान चलाया गया। गांवों से लेकर शहरों तक नागरिकों ने जल ही जीवन है और जल है तो कल है के संदेश को आत्मसात करते हुए मिशन जल रक्षा को एक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। किसानों द्वारा फसल चक्र परिवर्तन, वर्षा जल संचयन एवं भू-जल पुनर्भरण के कार्यों से जिले में जल स्तर में सुधार हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। केंद्रीय भू-जल बोर्ड की 2021-22 की रिपोर्ट में जिले के तीन ब्लॉकों को सेमी-क्रिटिकल जोन के रूप में चिन्हित किया गया था। सेमीक्रिटिकल जोन का अर्थ पानी के विषय में 70 प्रतिशत से अधिक पानी का उपयोग करने वाले क्षेत्र इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए मिशन जल रक्षा के व्यापक प्रयासों के साथ जिले ने यह अभियान प्रारंभ किया था, अब यह पूरे देश में मॉडल के रूप में जाना जाने लगा है। इस योजना में जिले की प्राथमिकता है कि पहले तो हम पानी के तेजी से घटते जल स्तर की गति को धीमा कर सके फिर उसे एक स्तर पर स्थिर कर सके तत्पश्चात् अत्यधिक जल दोहन को रोककर इस प्राकृतिक बहुमूल्य धरोहर को संधारित कर सके। इसके लिए अनिवार्य है कि प्रत्येक नागरिक आज से ही अपने आसपास के क्षेत्र में होने वाले जल दोहन को ध्यान में रख कर कम से कम भू-जल का उपयोग करें एवं कम से कम पानी उपयोग वाली फसलों को बढ़ावा दें। 
 महिला समूहों ने नीर और नारी जल यात्रा जैसे अभियानों के माध्यम से जल संरक्षण के लिए व्यापक जनजागरूकता के लिए कार्य किया गया। जिसमें जिले की पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने जिले के गांव-गांव में जाकर महिलाओं को एकजुट कर जल यात्राओं के माध्यम से मुहिम को बल प्रदान किया। जिले के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने रैलियों, पौधारोपण विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया। 

*मिशन जल रक्षा - सतत विकास की दिशा में अभिनव पहल के रूप में उभर कर आने लगा*

 पानी के तेजी से घटते जल स्तर की इस चुनौती को प्रयासों में बदलते हुए जिले में जीआईएस आधारित तकनीकी योजनाओं, रिचार्ज संरचनाओं, रिचार्ज सॉफ्ट, बोरवेल सह इंजक्शनवेल, परकोलेशन टैंक, फार्म पॉन्ड और तालाबों के पुर्नजीवन जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी गई। मिशन के अंतर्गत भू- जल दोहन नियंत्रण, वर्षा जल संग्रहण तथा सामुदायिक प्रयासों को जल संरक्षण की प्रमुख रणनीति के रूप में अपनाया गया।

*सामुदायिक प्रयासों से मिली राष्ट्रीय पहचान*

 राजनांदगांव जिले को प्राप्त होने वाला यह राष्ट्रीय सम्मान, जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। साझा प्रयासों से जल बचाओ, भविष्य बनाओ की भावना को व्यवहार में उतारते हुए जिले ने यह साबित किया है कि जनभागीदारी से किसी भी संसाधन का संरक्षण संभव है। साथ ही साथ 18 नवंबर 2025 को ही नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले को एक अन्य जल संचय से जनभागीदारी के क्षेत्र में भी सम्मानित किया जाना है। राजनांदगांव की यह उपलब्धियां अब पूरे देश के सामने आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित हो रही है। यह सम्मान न केवल जिले की उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए सतत जल प्रबंधन और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी देता है।

और भी

नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत ने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल विज्ञान मेला का किया शुभारंभ 

जशपुर 12 नवम्बर 25/ राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद रायपुर के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान मेला विज्ञान नाटिका एवं अन्य प्रतियोगिताएं दिनांक 12 नवंबर 2025 को जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद हिंदी मध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में 12 से लेकर 15 तक अनवरत जारी रहेगा आज कार्यक्रम का शुभारंभ  नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत के मुख्य अतिथि में एवं श्री गंगाराम जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया
 सर्वप्रथम माता सरस्वती के चित्र पर श्री अरविंद राम भगत एवं श्री गंगाराम भगत  जनपद अध्यक्ष के द्वारा माल्यार्पण किया गया।

 सरस्वती वंदना श्री राजेंद्र प्रेमी व्याख्याता एवं उनके सहयोगियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया  अतिथियों एवं विभिन्न जोन से आए प्रभारी एवं उनके छात्रों के लिए स्वागत गान प्रस्तुत किया गया
राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के अतिरिक्त संचालक श्री जेपी रथ भी इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उनके साथ श्री के के शुक्ला सहायक अध्यापक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद ने भी अपनी उपस्थिति दी 
 स्वागत भाषण में जशपुर कलेक्टर के प्रतिनिधि अनुविभागीय अधिकारी श्री विश्वासराव मस्के  ने अपने उद्बोधन में 9 जून से आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और कहा विज्ञान हमेशा नवीनता लेकर आता है एवं विकास की ओर अग्रसर होता है ताकि हम विश्व के उन अग्रणी देश में सम्मिलित हो सके एवं विश्व गुरु की श्रेणी में खड़े रह सकें साथ ही सभी जोन के प्रतिभागियों एवं उनके शिक्षकों को श्री विश्वासराव मास्क ने जिला प्रशासन की ओर से शुभकामनाएं दी 
 राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के अतिरिक्त संचालक श्री जेपी रथ भारत के पूर्व इतिहास मे उन्नत विज्ञान का वर्तमान के विज्ञान से तुलनात्मक बातों की प्रस्तुति करते हुए उसे जीवन से जोड़ते हुए विज्ञान की भूमिका के बारे में बताया जिसे उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके शिक्षकों ने साथियों प्रभारी ने काफी सराहा 
 श्री गंगाराम भगत जनपद अध्यक्ष जशपुर ने अपने उद्बोधन में रामायण काल एवं महाभारत काल में उन्नत विज्ञान का वर्णन किया एवं उन्होंने बताया कि उन्होंने इसी विद्यालय में अध्ययन किया है और आज इसी विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हुए हैं इससे उन्हें काफी गौरव का अनुभव हो रहा है श्री गंगाराम जनपद अध्यक्ष जशपुर ने पूरे छत्तीसगढ़ से आए सभी छात्र-छात्राओं को एवं उनके शिक्षकों को शुभकामनाएं दी

 मुख्य अतिथि  नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत ने   अपने उद्बोधन में सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के ऊपर ध्यान देने को कहा एवं उसे शिक्षा को अपने दैनिक जीवन से जोड़ते हुए नवाचार
 इसके बाद डायट प्राचार्य श्री एम जेड यू सिद्दीकी के द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया एवं आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई 12 नवंबर को छात्र-छात्राओं का प्रश्न मंच का कार्यक्रम एवं विज्ञान नाती का क्या कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा 13 एवं 14 तारीख को राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान मेला का प्रदर्शन विभिन्न कक्षाओं में अलग-अलग किया जाएगा 14 नवंबर को ही डाइट जशपुर में बेड बेड एवं एम एड के छात्र-छात्राओं का प्रश्न मंच सॉन्ग गोष्ठी एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी

और भी

लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर घरघोड़ा से तमनार तक भव्य यूनिटी मार्च का हुआ आयोजन,उमड़ा जनसैलाब,सरदार पटेल त्याग और एकता के प्रतीक-वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी,......एक किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज रहा विशेष आकर्षण का केंद्र

रायगढ़, 12 नवम्बर 2025/ राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले में आज ऐतिहासिक और भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया तथा राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में 12 किलोमीटर लंबी यह विशाल एकता पदयात्रा घरघोड़ा से तमनार तक निकाली गई, जिसमें हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी जनप्रतिनिधि अपने हाथों में तिरंगा ध्वज थामे जब “भारत माता की जय”, “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे लगाते हुए आगे बढ़े, तो पूरा मार्ग देशभक्ति और एकता के जोश से गूंज उठा। कॉलेज एवं स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एक किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज लेकर किया गया मार्च इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।
            कार्यक्रम का शुभारंभ घरघोड़ा स्थित गायत्री मंदिर परिसर से हुआ। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, सरदार वल्लभभाई पटेल और महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
              इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक और सरदार पटेल के प्रेरक प्रसंगों ने वातावरण को एकता और राष्ट्रप्रेम के भाव से सराबोर कर दिया। रैली का मार्ग जयस्तंभ चौक, कारगिल चौक, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, झांका दरहा, देवगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल, जरेकेला, बरभाठा, राम मंदिर चौक से होते हुए तमनार के स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान तक रहा। मार्ग में ग्रामीणों और युवाओं ने पुष्पमाला से एकता दौड़ का भव्य स्वागत किया।
            आमसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि “यह वर्ष हमारे लिए गर्व का वर्ष है। हम छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की कल्पना से यह राज्य अस्तित्व में आया और आज हम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने 565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके पास कोई निजी संपत्ति नहीं थी, यह उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। हमारा देश धन संचय करने वालों का नहीं, त्याग करने वालों का आदर करता है। उन्होंने नागरिकों को स्वदेशी अपनाने, भारत में निर्मित वस्तुओं के उपयोग और अन्यों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ भी दिलाई। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी को पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। 

*सांसदों ने सरदार पटेल को किया नमन*
लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि आज का दिन समस्त देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है। सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज भारत एक सशक्त और अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा है। राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रायगढ़ रियासत ने लोकतंत्र और भारत की एकता में विश्वास जताते हुए सबसे पहले भारत संघ में विलय किया था, यह हमारी गौरवशाली विरासत है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी से संकल्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। श्री अरुण धर दीवान ने कहा कि यूनिटी मार्च न केवल सरदार पटेल को श्रद्धांजलि का प्रतीक है, बल्कि यह भारत की विविधता में एकता, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने का प्रयास भी है। 
          इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री अरूणधर दीवान, श्री गुरूपाल भल्ला, पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया, पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सुरेश गोयल, श्री बृजेश गुप्ता, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री जतिन साव, श्री गिरधर गुप्ता, श्री विवेक रंजन सिन्हा, श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया, श्री विकास केडिया, श्री पवन शर्मा, श्री सनत नायक, श्री नरेश कुमार पंडा, श्री विनायक पटनायक, श्री मुरली राठिया, श्री अरुण कातोरे, श्री महेश साहू, श्री हरीशचंद्र राठिया, श्री राजेश पटेल, श्री सतीश बेहरा, श्री राजेश बेहरा, श्रीमती गायत्री बेहरा, श्री जागेश सिदार, श्री स्वरूप पटनायक, श्री साहनू पैकरा, श्री अशोक अग्रवाल, श्री रमेश बेहरा, श्री गोकुलानंद, श्री कपिल सिंघानिया, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, एसडीएम श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी और संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद रहे। 

*एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार माय भारत अंतर्गत यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। बता दे कि यह पदयात्रा घरघोड़ा के गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक, कारगिल चौक, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, झांकादरहा, देवगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल मार्ग, जरेकेला, बरभाठा, राम मंदिर चौक से होते हुए तमनार के स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान ग्राम झरियापाली, देवगढ़ और जरेकेला के चौक-चौराहों पर नागरिकों ने पुष्पमाला से रैली का भव्य स्वागत किया। ग्राम देवगढ़ और तमनार में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी सहित दोनों सांसदों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान को याद किया और सभी से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान तमनार में स्कूली बच्चों द्वारा भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रेरक संदेशों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया और लोगों को एकता का संदेश दिया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय मां बूढ़ी माई विद्यालय के दिव्यांग छात्रों द्वारा लोक गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान नशापान करने वाले व्यक्तियों को जागरूक भी किया गया। 
           जनसुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह-जगह प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य जांच के स्टॉल लगाए गए। आयुष विभाग की ओर से प्रतिभागियों को काढ़ा वितरण किया गया। साथ ही पेयजल, स्वल्पाहार और भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। पुलिस विभाग द्वारा मार्ग सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की प्रभावी व्यवस्था की गई। मार्ग में ग्रामीणों और युवाओं ने जोरदार यात्रियों का स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और सरदार पटेल अमर रहें के नारे लगाते हुए एकता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया। स्कूली बच्चों ने तख्तियों के माध्यम से संदेश दिया “एक भारत, श्रेष्ठ भारत”, “अखंड भारत के शिल्पकार सरदार पटेल को नमन”, “नशे से दूर रहें-यही समझदारी है। इस 12 किलोमीटर की पदयात्रा में गणमान्य नागरिकों के साथ एनएसएस, एनसीसी, “माय भारत वालंटियर्स”, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों के हजारों सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यह 12 किलोमीटर की एकता पदयात्रा न केवल सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और योगदानों’ को नमन करने का प्रतीक बनी, बल्कि रायगढ़ जिले से राष्ट्र एकता, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम भी बनी। कार्यक्रम के समापन में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। 

*वित्त मंत्री ने की घोषणा, क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार*
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ग्राम देवगढ़ और तमनार में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय जन मांगों को ध्यान में रखते हुए घोषणा की कि घरघोड़ा के अमलीडीह से डोकरमुड़ा तथा जिवरापानी से कुरुंजखोल तक सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा। इन सड़कों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने घरघोड़ा अस्पताल में डायलिसिस यूनिट, बर्न यूनिट एवं नई एम्बुलेंस की शीघ्र व्यवस्था किए जाने की भी घोषणा की। इसी तरह उन्होंने तमनार में पालीघाट से जोबरो तक, बरकसपाली से रंेगालपाली एवं कांटाझरिया से देवगांव तक पक्की सड़क का निर्माण के लिए भी घोषणा की। हाईस्कूल ग्राउण्ड को आदर्श स्टेडियम के रुप में विकसित किया जाएगा। तमनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एडवांस लाइफ सिस्टम एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। विद्यार्थियों के मांग अनुसार महाविद्यालय के बाउण्ड्रीवाल एवं स्नातकोत्तर कक्षा के लिए नवीन कक्ष निर्माण किया जाएगा। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने देवगढ़ में एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण किया।

और भी

CM Jandarshan: मुख्यमंत्री का जनदर्शन कार्यक्रम कल, CM विष्णुदेव साय सुनेंगे जनता की समस्या…

रायपुर, 12 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 13 नवंबर गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल मुख्यमंत्री श्री साय की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाती है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके।

और भी

मंत्री श्री यादव कंडोरा में आयोजित गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव में मुख्य अतिथि बतौर हुए शामिल,यादव समाज को आगे बढ़ाने शासकीय योजनाओं के प्रति रहे जागरूक, योजनाओं का उठाए लाभ : शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव....मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सामुदायिक भवन, सोलर लाइट की घोषणा की

जशपुरनगर 12 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज महाकुल यादव समाज के तत्वावधान में ग्राम कण्डोरा में आयोजित गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव 2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। महोत्सव के शताब्दी वर्ष में शामिल होकर मंत्री श्री यादव ने आयोजन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर यादव समाज को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार मंत्री श्री यादव ने सामुदायिक भवन निर्माण एवं सोलर लाइट स्थापना की घोषणा की। साथ ही कार्यक्रम में आए कीर्तन मंडली को स्वेच्छानुदान राशि प्रदान करने की भी घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री श्री यादव ने गौमाता की विधि विधान से पूजन कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इससे पहले यज्ञ नगर गोकुल धाम कंडोरा में मंत्री श्री यादव का हेलिकॉप्टर के माध्यम से आगमन हुआ। हेलीपैड पर जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्वागत किया। साथ ही महाकुल यादव समाज के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर एवं संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने मांदर की धुन पर थिरकते हुए बड़े उत्साह के साथ मंत्री श्री यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्म श्री जगेश्वर राम यादव ने की। अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रान्ताध्यक्ष महाकुल यादव समाज श्री परमेश्वर यादव, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव, वरिष्ठ नागरिक श्री विक्रमादित्य सिंह जुदेव, श्री उपेन्द्र यादव, श्री सुनील गुप्ता सहित भारी संख्या में यादव समाज के पदाधिकारी एवं आम नागरिक मौजूद रहे।

 

    इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यादव समाज प्राचीन और गौरवशाली परंपरा के लिए जाना जाता है। गोकुल महोत्सव भगवान श्री कृष्ण की आराधना का पर्व है जिसे सभी समाज मिलजुलकर मनाते हैं। यह पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति आदर और सम्मान का भाव भी सिखाता है। यह उत्सव यादव सहित सभी समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता हैं। उन्होंने समाज के सदस्यों को कहा की समाज को आगे लाने के लिए समन्वय एवं जागरूकता के साथ कार्य करना होगा। इसके लिए शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक रहकर उनका लाभ लेने के लिए भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सम्मेलनों में युवाओं को कृषि योजना, पशुपालन, उन्नत खेती एवं स्वरोजगार जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के प्रति जागरूक कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे पीएम आवास, राशन कार्ड, मनरेगा, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड एवं श्रमिक कार्ड आदि के बारे में जागरूक रहकर इन योजनाओं के लाभ लेने के लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का गृह जिला है। प्रदेश सहित जशपुर जिले में भी लगातार विकास के कार्य किया जा रहे हैं। नालंदा परिसर, मेडिकल कॉलेज, फिजियोथैरेपी कॉलेज, ऑडिटोरियम, सत्य साईं हॉस्पिटल एवं मातृ शिशु अस्पताल भी जशपुर जिले में बनने जा रहा है। जिससे जिलेवासियों को निश्चित तौर पर अधिक बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यादव समाज की आस्था एवं परंपरा को हमेशा बनाए रखने के लिए इष्ट देव भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति अपने घरों में रखने तथा लड्डू गोपाल को वस्त्र, भोग एवं स्नान करने की भी अपील की। जिससे भगवान के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ेगी। साथ ही समाज के सदस्यों को उनका आशीर्वाद मिलता रहेगा। इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक  पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय ने कहा की गोकुल अष्टमी का पर्व सभी समाज का पर्व है। इसे सभी समाज के लोग मिलजुल कर मनाते हैं। साथ ही महोत्सव में एक साथ समय व्यतीत करते हैं, इससे सामाजिक सौहार्द्र एवं संस्कृति का विस्तार होता है।


गोकुल अष्टमी यादव समाज का सबसे बड़ा पर्व

आयोजन समिति ने सदस्यों ने बताया कि आस्था, एकता और संस्कृति का अद्भुत संगम के लिए गोकुल महोत्सव के आयोजन की भव्य तैयारी की गई। गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव का यह शताब्दी वर्ष यादव समाज के लिए गर्व और श्रद्धा का अवसर है। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि यह आयोजन समाज की परंपरा, संस्कृति और भक्ति भावना का प्रतीक है। इस भव्य उत्सव में पूरे प्रदेश भर से हजारों श्रद्धालु और समाज जन शामिल हुए

और भी