ताजा खबरें


बड़ी खबर

करो योग रहो निरोग प्रेरणादायी संदेश के साथ जिले में मनाया जा रहा है योग सप्ताह, छठवें दिन भी लोगों ने किया उत्साह के साथ योगाभ्यास

जशपुरनगर, / योग से होने वाले लाभों की समझ जैसे-जैसे बढ़ रही है लोग तेजी से योग को अपनाने लगे हैं। केंद्र और राज्य सरकार योग के प्रति जागरूकता प्रसार के तहत विविध कार्यक्रमों कर आयोजन कर जनमानस में इससे होने वाले फायदों के बारे में बता रही है। इसी क्रम में जिले में योग सप्ताह का अयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के लाभों से अवगत कराना और उन्हें नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित करना है। आज छठवें दिन 19 ग्रामों में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
       जशपुर विकासखंड में हाईस्कूल नीमगांव, शा.उ.मा. वि. गम्हरिया, मनोरा विकासखंड में शा. हाईस्कूल गजमा, शा. प्रा. शाला अलोरी। बगीचा विकासखंड में शा. प्रा. शाला बम्बा, शा. प्रा. शाला सुलेशा, शा. प्रा. शाला खेडार, शा. प्रा. शाला कुर्रोग। कांसाबेल विकासखंड में शा.उ.मा. वि. डांडपानी, शा.उ.मा. वि. दोकड़ा। कुनकुरी विकासखंड में शा. प्रा. शाला ठेठेटांगर, शा. प्रा. शाला बेमताटोली। दुलदुला विकासखंड में शा. हाईस्कूल जामपानी। फरसाबहार विकासखंड में शा.उ.मा. वि. अंकिरा, शा. प्रा. शाला खुटगांव। पत्थलगांव विकासखंड मंे पंचायत भवन छातासरई, शा. प्रा. शाला इंजको, शा. प्रा. शाला खुटापानी, मा. शाला फरसाटोली में योगाभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। 
   योग कार्यक्रम में प्रशिक्षकों के द्वारा शलभासन, उत्तानपादासन, वृक्षासन, ताड़ासन, पद्मासन, पवनमुक्तासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणयाम का अभ्यास कराया गया। उल्लेखनीय है कि ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 से 21 जून तक योग महाकुंभ योग को उत्सव के रूप में मनाने एवं अधिक से अधिक जनसामान्य को प्रेरित करने हेतु योग सप्ताह के रूप में विविध योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन जिले में किया जा रहा है।

और भी

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में पैरालीगल वॉलिटियर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जशपुर, :छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन वर्ष 2025-26 के अनुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आम नागरिकों एवं जन समुदाय तक कानूनी सहायता-सलाह तथा उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किये जाने के प्रयोजनार्थ 20 जून 2025 को जिला न्यायालय के सभाकक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के अंतर्गत जिला एवं तालुका स्तर के अधिकार मित्रों (पैरालीगल वॉलिटियर्स) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
            उक्त कार्यक्रम में श्री सत्येन्द्र कुमार साहू द्वारा मर्यादा एवं कानून के दायरे में रहकर आमजनों एवं जनसमुदाय के मध्य विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान करने तथा उनके अधिकारों के हितों की रक्षा करने एवं अन्य कानूनी सेवाएं प्रदाय किये जाने के संबंध में अधिकार मित्रों (पैरालीगल वॉलिटियर्स) को निर्देशित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एनडीपीएस) जशपुर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) जशपुर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी जशपुर, प्रथम अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी जशपुर, द्वितीय अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी जशपुर, तृतीय अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी जशपुर उपस्थित रहे।

और भी

मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय गृहमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की


रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  आज सवेरे अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह  के छत्तीसगढ़  प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की। श्री साय ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों जरूरी निर्देश दिए। बैठक में  छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सर्व श्री राहुल भगत, श्री पी. दयानंद, डॉ. बसव राजू एस तथा प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

और भी

देश और दुनिया का एक मात्र माता कौशल्या धाम बनेगा सर्व धर्म संभाव का केन्द्र.....श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के लिए बनेगा आस्था एवं आकर्षण का केन्द्र


बालोद : छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश एवं दुनिया में सनातन संस्कृति एवं आस्था के प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल में स्थित पाटेश्वर आश्रम में भव्य एवं विशाल कौशल्या धाम बनाने का परिकल्पना शीघ्र साकार होने वाला है। पाटेश्वर सेवा संस्थान के संचालक श्री राम बालकदास महात्यागी ने बताया कि कौशल्या धाम का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। उन्होंने कहा कि माता कौशल्या धाम के निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद 2026 में इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। 
संत श्री राम बालकदास ने बताया कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से निर्मित की जा रही भव्य एवं विशाल कौशल्या माता धाम पूरे देश और दुनिया का एक मात्र कौशल्या धाम होगा। उन्होंने कहा कि पाटेश्वर आश्रम परिसर के लगभग 04 एकड़ भूमि में निर्माणाधीन तीन मंजिला कौशल्या धाम मंदिर के द्वितीय तल पर भगवान श्री रामलला को अपनी गोद में ली हुई 07 फीट का माँ कौशल्या की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा पूरे देश और दुनिया में अपने तरह की पहली प्रतिमा होगी। कौशल्या धाम के पहले तल में शिव लिंग स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही तीसरे तल पर पंचमुँखी हनुमान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। संत श्री राम बालकदास ने बताया कि तीनों प्रतिमा के निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। इसके अलावा इस भव्य एवं विशाल तीन मंजिला कौशल्या धाम में अग्नि, वायु, सहस्त्रबाहु, कबीर, संत रविदास, झुलेलाल, कर्मा माता, परमेश्वरी माता आदि सभी जाति एवं सम्प्रदायों के कुल 108 आराध्य देवी-देवताओं तथा महापुरूषों की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके फलस्वरूप यह कौशल्या धाम सभी धर्मों और जातियों के आस्था एवं सर्व धर्म संभाव के केन्द्र के रूप मंे स्थापित होगा। बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के आदिवासी बहुल बड़ा जुंगेरा ग्राम घनघोर जंगल और पहाड़ों के बीच प्रकृति के मनोरम वादियों में स्थित पाटेश्वर आश्रम में माता कौशल्या धाम के निर्माण कार्य पूरा हो जाने के पश्चात् यह धाम श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए आस्था एवं आकर्षण का प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित होगा। 
 उल्लेखनीय है कि लगभग 12 एकड़ के विशाल क्षेत्र में स्थित  पाटेश्वर धाम छत्तीसगढ़ राज्य सहित पूरे देश में सनातन संस्कृति के लोगों का प्रमुख आस्था का केन्द्र है। यहाँ पर माघी पूर्णिमा, गुरू पूर्णिमा के अवसर पर विशाल मेला के आयोजन के अलावा प्रतिदिन श्रद्धालुओं और दर्शानार्थी पाटेश्वर धाम में पहुँचते है। इस पाटेश्वर धाम को जामड़ीपाट के नाम से भी जाना जाता है। इसका ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व भी है। यह स्थल प्रारंभ से ही आदिवासी समाज तथा अंचल के लोगों के लिए आस्था का केन्द्र रहा है। इस आश्रम परिसर के ऊपरी पहाड़ी में 416 सीढ़ी चढ़ने के पश्चात् अंचल के 12 गांव तथा आदिवासी समाज के लोगों का आराध्य देव स्थापित है। यहाँ पर विभिन्न पर्वों के अवसर पर आदिवासी समाज एवं अंचल के लोगों के द्वारा पूजा-अर्चना किया जाता है। पाटेश्वर धाम सेवा संस्थान के संचालक संत श्री राम बालकदास ने बताया कि उनके गुरू देव श्री राज योगी बाबा जी सन् 1975 में पाटेश्वर धाम आगमन के पश्चात् पेड़ के नीचे अखंड धुनि जलाई थी। इस स्थान पर अनवरत रूप से अखंड धुनि प्रज्ज्वलित हो रही है। इसके अलावा पाटेश्वर धाम के मंदिर परिसर में 1977 से दक्षिण मुँखी हनुमान की प्रतिमा स्थापित की गई है। पाटेश्वर धाम परिसर में पानी का कंुड स्थापित है, इस कुंड का पानी कभी सूखता नही है। उल्लेखनीय है कि पाटेश्वर धाम परिसर में सीता रसोई का भी संचालन किया जा रहा है। जहाँ पर पाटेश्वर धाम परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं, दर्शानार्थियों एवं आगन्तुकों को निःशुल्क भोजन प्रदान किया जाता है। संत श्री राम बालकदास ने बताया कि 2015 में जगत गुरू राजेन्द्र देवाचार्य एवं चारों जगत गुरूओं की उपस्थिति में आयोजित कथा वाचन के दौरान पाटेश्वर धाम परिसर में माँ कौशल्या धाम स्थापित करने का सुझाव दिया गया था। जिसे आत्मसात कर इस स्थान पर माँ कौशल्या धाम का निर्माण कार्य प्रारंभ कर इसे मूर्त रूप दिया जा रहा है। 
 इस तरह से भगवान श्री रामचंद्र जी का ननिहाल एवं माता कौशल्या का मायका छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देश और दुनिया का एक मात्र कौशल्या धाम का निर्माण करने का परिकल्पना शीघ्र साकार होने वाला है। यहाँ पर नन्हें बालक भगवान श्री रामलला को अपने गोद में ली हुई माता कौशल्या की 07 फीट ऊँची प्रतिमा को कौशल्या धाम में विराजित की जाएगी। माता कौशल्या की इस प्रतिमा का निर्माण राजस्थान के लाल पत्थरों से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस भव्य एवं विशाल मंदिर के निर्माण में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने अपना सहयोग दिया है। यह कौशल्या धाम जन सहयोग से बनने वाला अपने आप में अनुपम एवं अद्वितीय होगा और बालोद जिला का यह स्थाना माँ कौशल्या धाम के नाम से पूरे विश्व में विख्यात होगा।

और भी

पहली बार राजधानी पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांवों के युवा, मुख्यमंत्री से आत्मीय मुलाकात कर रखी अपनी बात,सीएम ने कहा मार्च 2026 तक नक्सलवाद का जड़ से होगा खत्म

रायपुर,  // इच्छाशक्ति, संवेदना और समावेशी नीति से हमने बस्तर में बदलाव की नई शुरुआत की है। बस्तर के युवाओं का आत्मबल ही हमारी प्रेरणा है और हम सब मिलकर नया बस्तर गढ़ेंगे। आप सभी ने पहली बार राजधानी रायपुर को देखा है, आप सभी का यहां स्वागत है और आपकी यह यात्रा सुखद और चिरस्मरणीय हो। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अपने निवास में प्रदेश के सुदूर और नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के नियद नेल्ला नार ग्राम पंचायतों के 96 युवक-युवतियों के दल से आत्मीय संवाद कर रहे थे। 
        मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 'नियद नेल्ला नार' जैसी योजनाओं के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की नई राह खोल रही है। उन्होंने कहा कि आप छत्तीसगढ़ के भविष्य हैं और आप सभी की भागीदारी से ही हम बस्तर क्षेत्र और प्रदेश को आगे लेकर जायेंगे। श्री साय ने कहा कि 'नियद नेल्ला नार’ योजना से जुड़कर जहां गांवों की तस्वीर बदल रही है, वहीं युवाओं को भी आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि हमारी सरकार आपके क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने में जुटी हुई है और केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने ठान लिया है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि माओवादी आपके क्षेत्र में विकास नहीं चाहते, लेकिन विकास के रास्ते आने वाली सभी बाधाओं को हम दूर करेंगे। बस्तर का मनोबल हमें नक्सलवाद जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने की ऊर्जा दे रहा है।
       मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर आपके क्षेत्र में घने जंगल, मनमोहक झरने और ऊँचे पहाड़ हैं। वहां भूमि उपजाऊ है और अच्छी खेती होती है। हमारी सरकार खेती को समृद्ध बनाने के लिए पानी की सुविधा आप तक पहुंचाने का काम कर रही है। श्री साय ने कहा कि आप सभी खेती को बढ़ावा दें और जो विद्यार्थी हैं, वे मन लगाकर अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। प्रदेश के विकास में आपका सहयोग हमारे लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने ‘बस्तर ओलंपिक’ और ‘बस्तर पंडुम’ जैसे आयोजनों का उल्लेख करते हुए कहा यह बस्तर की आत्मा की अभिव्यक्ति हैं। इन आयोजनों में हजारों युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भागीदारी ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि बस्तर अब नए युग की ओर अग्रसर है। बस्तर की कला, संस्कृति और धरोहर को संजोने का कार्य हम सब मिलकर आगे भी करते रहेंगे। आज बस्तर वासियों ने यह दिखा दिया है कि वे हिंसा नहीं, शांति और विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर की धरती वीरता, धैर्य और स्वाभिमान की प्रतीक रही है और अब हम सब मिलकर इसे विकास और समृद्धि के रास्ते पर आगे लेकर जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं, कौशल प्रशिक्षण, खेल और शिक्षा के माध्यम से सरकार हर युवा को एक नया अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री साय ने युवाओं से आह्वान किया कि वे मुख्यधारा से जुड़कर समाज में बदलाव के वाहक बनें और मजबूत, सुरक्षित व समृद्ध बस्तर के निर्माण में सहभागी बनें। 

*मुख्यमंत्री से युवाओं ने  साझा किए अपने विचार, कहा – “बस्तर को बदलने का बनेंगे माध्यम*

बीजापुर जिले के सुदूर गांवों से राजधानी पहुंचे युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से खुलकर संवाद किया। युवाओं ने न सिर्फ अपने अनुभव साझा किए, बल्कि अपने सपनों और संकल्पों की भी बात की। उन्होंने कहा कि हम शिक्षा, खेल, हुनर और सेवा के रास्ते पर चलकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं। बस्तर को बदलना है, और हम इस बदलाव के सहभागी बनना चाहते हैं। युवाओं ने बताया कि 'नियद नेल्ला नार' योजना ने उन्हें नई पहचान और दिशा दी है। 
       इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम के साथ ही वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

और भी

लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से नदी-नालों उफान पर,सड़कों पर भरा पानी,नाली की सफाई नही होने से घरों में घुसा पानी

नारायणपुर :- जिले में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से नदी-नालों उफान पर हैं। जिससे कई गांवों का संपर्क टूट चुका है और सड़कों पर पानी भर गया है। 

    सोमवार रात से शुरू - हुई बारिश एक क्षण भी अब तक नहीं रुकी है। बीते 72 घंटे सेे  अधिक समय से  लगातार बारिश हो रही है। क्षेत्र में मानसून की दस्तक 16 जून से हुई है। इस भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसानों के खेतों में लबालब पानी भर चुके हैं। कई जगहों पर पुलिया रपटा के ऊपर से बरसात का पानी बह रहा है। जिससे आवागमन ठप पड़ गया है। क्षेत्र की ईब, डोड़‌की,  कपरी नदी नाले उफान पर बह रही है। वहीं कई गांव में सड़कों पर जल-जमाव से आवागमन बाधित है. भारी बारिश की वजह से सड़क पर पानी भर जाने से गांव से बाहर जानेवाले स्कूली छात्रों व ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नारायणपुर के  ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे बनी नाली के बंद हो जाने के कारण सड़क पर जमा पानी कई घरों में घुस रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि नाली की सफाई व मरम्मत के लिए ग्राम पंचायत से कहा गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला, इधर लगातार बारिश से क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कपरी व ईब नदी भी उफान पर है

   नारायणपुर क्षेत्र के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं बारिश के कारण मुख्य सड़कों पर भी पानी जमा दिखाई दिया। गांव के नीचले इलाकों के खेतों में पानी लबालब भर गया,लगातार हो रही बारिश की वजह से हर तरफ जनजीवन प्रभावित है। नारायणपुर की बात करें तो यहां सड़कों पर सत्राटा पसरा नजर आया। बाजार में ज्यादा चहल पहल नहीं होने की वजह से शाम को दुकानें जल्दी बंद हो गई।

 बगीचा ब्लाक के कलिया,बुटूंगा,गायलुंगा ये गांव एक ओर  बादलखोल अभ्यारण्य ओर तीन ओर नदी नालों ओर पहाड़ो के बीच बसे है यह गांव की यही कहानी है कि हर साल बारिश में यह गांव टापू में तब्दील हो जाता है।

             स्कूल प्रांगण बना तालाब

 लगातार हो रही बारिश से स्कूल प्रांगण तालाब बना जिससे नारायणपुर के जनपद प्राथमिक ओर माध्यमिक शाला के शिक्षकों और छात्रों को स्कूल भवन तक पहुंचने के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा। पंचयात के द्वारा नाली सफाई समय रहते करवाने से स्कूल का जमा पानी नाली से बह कर निकल जाता परन्तु सफाई नही होने के कारण जलभराव की स्थिति  बन गया।

                 किसानों की बढ़ी चिंता: 

खेतों में पानी भरकर ओवरफ्लो हो रहा है। कई किसान अपने खेतों बीज लगा चुके ऐसे किसानों को  चिंता है कि उनके द्वारा लगाया गया धान बीज बहकर ना निकल जाए

        सर्वाधिक वर्षा कुनकुरी तहसील

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1730.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 20 जून तक की स्थिति में 705.5 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 726.8 मिमी वर्षा हुई है।
       प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 220.4 मिमी, मनोरा में 236.2 मिमी, कुनकुरी में 250.8 मिमी, दुलदुला में 141.1 मिमी, फरसाबहार में 148.5 मिमी, बगीचा में 160.5 मिमी, कांसाबेल में 157.8 मिमी, पत्थलगॉव में 86.8 मिमी, सन्ना में 246.2 मिमी एवं बागबहार में 82.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा कुनकुरी तहसील में दर्ज की गई है।

और भी

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : मुख्यमंत्री  21 जून को जशपुर में करेंगे योगाभ्यास,सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित योगाभ्यास में शामिल होंगे नामांकित अतिथि*

रायपुर, / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव मुंगेली तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री श्री रामविचार नेताम, बेमेतरा में मंत्री श्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री श्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, रायगढ़ में मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, महासमुंद में मंत्री श्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में सांसद श्री विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद श्री चिन्तामणी महाराज, गरियाबंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा में सांसद श्री कमलेश जांगड़े, सुकमा में सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर में सांसद श्री भोजराज नाग, सक्ती में सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, बीजापुर में विधायक सुश्री लता उसेंडी, धमतरी में विधायक श्री अजय चंद्राकर, बस्तर में विधायक श्री किरण सिंह देव, कोरिया में विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े, सूरजपुर में विधायक श्रीमती गोमती साय, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब, दंतेवाड़ा में विधायक श्री चैतराम अटामी, बालोद में विधायक श्री ललित चन्द्राकर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची और कोण्डागांव में विधायक श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

और भी

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश  पर जिले के बंदरचुवा और दुलदुला में बस स्टैंड निर्माण हेतु 1.99 करोड़ की मिली स्वीकृति, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं.....*


    जशपुरनगर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधा आधारित अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। उनके कार्यभार संभालते ही किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को केंद्र में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिल रही है और योजनाएं तेज़ी से ज़मीन पर उतर रही हैं। 
   इसी क्रम में मुख्यमंत्री घोषणा मद से जशपुर जिले के बंदरचुवा में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड तथा दुलदुला में बस स्टैंड निर्माण हेतु कुल 1 करोड़ 99 लाख 98 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन निर्माण कार्यों से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, यात्रा सुगम होगी और क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री की पहल पर  बंदरचुवा में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड के निर्माण के लिए 99.99 लाख रुपए और दुलदुला में बस स्टैंड निर्माण के लिए 99.99 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।

और भी

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की निर्देश पर बगिया और बंदरचुआं स्कूलों के जीर्णोद्धार और  अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 3.04 करोड़ की मिली स्वीकृति*

जशपुरनगर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने की नीति के परिणामस्वरूप जशपुर जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास के कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिलने के साथ ही विकासकार्य  तीव्र गति से संचालित हो रहे हैं। इससे जिले का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है और इसकी  तस्वीर तेजी से बदल रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा जिले के चार स्कूलों के जीर्णोद्धार सहित अन्य कार्य तथा एक स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु कुल 3 करोड़ 4 लाख 26 हजार रुपये की राशि स्वीकृत मिली है। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण हो जाने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा
   मुख्यमंत्री की पहल पर जिन निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है उनमें 89 लाख रुपए की लागत से हायर सेकण्ड्री स्कूल बंदरचुंवा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य , 70 लाख रुपए की लागत से हायर सेकण्ड्री स्कूल बंदरचुंवा का जीर्णोद्धार कार्य, 48.16 लाख रुपए की लागत से माध्यमिक शाला बगिया का जीर्णोद्धार एवं किचन डायनिंग हॉल का निर्माण कार्य, 48.92 लाख रुपए की लागत से हाई स्कूल बगिया का जीर्णोद्धार एवं शौचालय निर्माण कार्य और 48.18 लाख रुपए की लागत से  प्राथमिक शाला बगिया का जीर्णोद्धार कार्य, नाली निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आहाता एवं गेट का निर्माण तथा हेण्डपंप खनन कार्य शामिल है।

और भी

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का निरीक्षण, कन्या विद्यालय जशपुर के लिपिक को जारी हुआ  नोटिस 

जशपुर : जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. भटनागर ने आज स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम जशपुर, म ल ब कन्या उ मा वि जशपुर, पुत्री शाला अंग्रेजी माध्यम जशपुर, शास उ मा विद्यालय गमहरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण सभी स्कूलों में बच्चो की उपस्थिति  कम पाई गई । सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए , म ल ब कन्या उ मा वि जशपुर में शिक्षक उपस्थिति पंजी लिपिक की अलमारी में बंद होने के कारण उपलब्ध नहीं कराई गई, लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है, प्राचार्यों एवं शिक्षकों को निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित होकर नियमित रूप से कक्षा अध्यापन करने एवं बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा जिला स्तर से जारी 15 and दिवस ब्रिज कोर्स का अध्यापन अनिवार्य रूप से कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में उपस्थित शिक्षकों को कहा कि शिक्षकों को अपनी दक्षता का पूरी क्षमता के साथ बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए  उपयोग करना चाहिए । उन्होंने कहा कि शिक्षकों को कोशिश करना चाहिए कि बच्चों को अपनी पूर्व कक्षाओं के स्तर के अनुरूप विषय ववस्तु का ज्ञान हो ताकि उन्हें वर्तमान कक्षा में अध्यन में समझ विकसित  हो । जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालय  का पूरा स्टाफ नियमित रूप से निर्धारित समय पर उपस्थित हो । विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पर प्राचार्य और शिक्षकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है । शिक्षक पालक संपर्क  अनिवार्य रूप से करे और पालकों की बैठक प्रतिमाह आयोजित कर बच्चों की प्रगति से उन्हें अवगत करायें । 
उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा डेली डायरी भी नियमित संधारित की  जानी चाहिए । प्राचार्य , प्रधान पाठक को विद्यालय परिसर में स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए । सभी को यह कोशिश करनी चाहिए कि शासन द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का पूर्ण लाभ विद्यार्थियों को  मिले ।

और भी

विनोबा एप के माध्यम से नवाचारी शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  शिक्षिका एवं सी ए सी हुए सम्मानित

जशपुर, : जिला कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में ओपन लिंक्स फाऊंडेशन (विनोबा एप) द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। जिले में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए 2 शिक्षिकाओ और 1 संकुल समन्वयक  को यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी   विनोद कुमार गुप्ता ने संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में  प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस संबंध यशस्वी जशपुर के सदस्य  संजीव शर्मा  ने बताया कि जिले के शिक्षकों द्वारा मार्च माह में किये गए शिक्षकीय कार्यों जैसे बोलेगा बचपन  एवं नवाचारी गतिविधियों को विनोबा ऐप्प में अपलोड किया था। गतिविधियों के विश्लेषण के पश्चात उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों को चयनित किया गया था। साथ ही प्रोजेक्ट ऑफिसर सोमनाथ साहू ने बताया कि  बोलेगा बचपन के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में कविता, कहानी वाचन  और बच्चों के आत्मविश्वास स्तर को बढ़ाने का कार्य किया जाता है। इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।   उल्लेखनीय है कि विनोबा भावे की टीम जिले में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एफएलएन,  जवाहर नवोदय परीक्षा की तैयारी में सहयोग के साथ डाटा कलेक्शन का कार्य यशस्वी जशपुर के समन्वय में कर रही है। यह कार्यक्रम कलेक्टर के मार्गदर्शन में यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता के द्वारा संचालित कराया जा रहा है।    विनोबा ऐप्प के माध्यम से स्कूलों में नवाचारी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन   ज्ञात हो कि महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ में कार्य करने वाली गैर सरकारी संस्थान ओपन लिंक फाउंडेशन के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विकास करने के लिए विनोबा ऐप्प का विकास किया गया है।   इस अवसर पर मई माह में संकुल समन्वयक गिनाबहार से अपसर हसन , माध्यमिक शाला मटासी से सरिता नायक, माध्यमिक शाला खरिझारिया से ममता कायता  को वितरण किया गया। सभी विजेता शिक्षकों को को अवनीश पांडे ने  बहुत बहुत बधाई दिया ।

और भी

स्वामी आत्मानंद शा उत्कृष्ट अंग्रेजी मध्यम विद्यालय  जशपुरनगर में हिंदी माध्यम की कक्षाओं में प्रवेश हेतु फार्म उपलब्ध 

 जशपुर जिला मुख्यालय में स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट ( अंग्रेजी माध्यम ) नवीन आदर्श उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर में हिंदी खण्ड की कक्षाओं में प्रवेश हेतु  फार्म वितरित किया जा रहा है, कक्षा 9 वी से 12 वी तक की कक्षाओं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा ली जाएगी, यह परीक्षा 28 जून को 11 बजे ली जाएगी. प्रत्येक कक्षा की परीक्षा हेतु पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर सभी विषयों के प्रश्नों की लिखित परीक्षा ली जाएगी. इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर ही विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होगी कक्षा नवी से 12वीं तक प्रवेश हेतु रिक्त सीटों की जानकारी इस प्रकार है कक्षा - 9 वी - 18, 10 वी -8, 11 वी कला - 36, जीव विज्ञान - 34, गणित - 45,  कक्षा 12 वी - कला - 14. प्रवेश हेतु फार्म कार्यालयीन समय पर विद्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है

और भी

*"एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड" राशनकार्डधारियों को 30 जून तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य*

रायपुर : भारत सरकार के "एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड (One Nation One Ration Card)" योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में आधार प्रमाणीकरण आधारित खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने हेतु सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े सभी राशनकार्डधारकों के परिवार के सदस्यों का ई-केवायसी (e-KYC) अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 81.56 लाख राशनकार्ड प्रचलन में हैं, जिनमें 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से 2.35 करोड़ सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो चुका है, जबकि लगभग 38 लाख सदस्यों का ई-केवायसी शेष है। भारत सरकार द्वारा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ई-केवायसी से छूट प्रदान की गई है।

खाद्य सचिव श्रीमती रीना कंगाले ने जानकारी दी कि राज्य की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीनों के माध्यम से ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा विकसित "मेरा ई-केवायसी" मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी हितग्राही अपने स्मार्टफोन से घर बैठे स्वयं ई-केवायसी कर सकते हैं। मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से ई-केवायसी करने हेतु एंड्रायड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवायसी कर सकते है। उन्होंने सभी राशनकार्ड धारकों से अपील की है कि 30 जून 2025 की अंतिम तिथि से पूर्व अपना और परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करवा लें, जिससे खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

और भी

नवसंकल्प के 36 छात्र एसएससी जीडी परीक्षा में हुए उत्तीर्ण

जशपुरनगर /कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के 36 छात्रों ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित एसएससी जीडी की लिखित परीक्षा पास कर जिले का मान बढाया है।  36 छात्रों में 5 छात्राएं भी शामिल हैं। सभी सफल छात्र-छात्राएं नवसंकल्प के एसएससी जीडी बैच के छात्र हैं जिन्होंने हॉस्टल की आवासीय सुविधा में रह कर सिर्फ 4 महीने के कोचिंग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त की है। सभी छात्र परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद फिजिकल 5 किमी दौड़ और 1600 मी दौड़ के साथ मेडिकल के लिए क्वालीफाई हो गये हैं, फिजिकल और मेडिकल के पश्चात यह सभी छात्र भारत के विभिन्न अर्धसैनिक बल जैसे  बीएसएफ, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, एसएसएफ, एनसीबी, सीआईएसएफ़ आदि में सैनिक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
           प्राचार्य नवसंकल्प डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने बताया की सभी छात्रों को 4 महीने की कोचिंग के दौरान रहने, खाने सहित प्रतिदिन 5 क्लास, साप्ताहिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टेस्ट, क्विज, कर्रेंट अफेयर्स मैगज़ीन, ग्रुप डिस्कशन आदि के माध्यम से परीक्षा हेतु तैयार किया गया। कोचिंग के दौरान तैयारी को परीक्षा के प्रकृति के हिसाब से डिजाईन किया गया था, इन्ही प्रयासों का नतीजा है की लगातार दुसरे वर्ष भी नवसंकल्प के छात्रों ने एसएससी जैसी केन्द्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़े हैं। 
             वर्ष 2024 में भी संस्थान से कुल 24 छात्रों ने यह परीक्षा पास की थी। सभी सफल अभ्यर्थियों के लिए अब शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं मेडिकल राउंड के तैयारी के लिए भी संस्थान में जल्द ही प्रारंभ की जायेगी। 
            उर्तीण हुए छात्रों में आशीर्वाद भारतेंदु, बालेश्वर, बिन्देश्वर, फ्रांसिस तिग्गा, सलीम खाखा, ओंकार साय, अरविन्द केरकेट्टा, रोहित केरकेट्टा, विमल, संदीप साय, नेहरु लाल, विनोद मिंज, नितेश एक्का, संदीप कालो, अनुज केरकेट्टा, मनीष मिंज, प्रदोन खलखो, अरुण पैंकरा, संतोष एक्का, निलेश पैंकरा, बादल सोरेन, सक्रांत भगत,नितेश फुलेश्री, माया सागर, नोवेल टोप्पो, अनिश खलखो, अजय तिर्की, प्रमोद साय, अस्मिन टोप्पो, एस. प्रधान, अरुण भगत, सविता भगत, दीपा सिदार, अमीना, श्रिस्टी और रचना कछ्च्प शामिल हैं। संस्थान के अब तक के वर्षों में एसएससी जीडी का सर्वाेत्तम रिजल्ट है साथ ही यह उपलब्धि की बात है की सफल अभ्यर्थियों में 5 छात्राएं भी शामिल हैं और अब  जिले की ये बेटियाँ भी देश की सीमाओं में जा कर कार्य करेंगी। ख़ास बात यह रही की सफल छात्रों में भाई बहन की जोड़ी ने एक साथ यह परीक्षा पास की है अमीना एवं बिन्देश्वर सफल अभ्यर्थियों के ऐसे कई छात्र शामिल हैं  जिनके छोटे या बड़े भाई बहन पहले ही नवसंकल्प के माध्यम से अग्निवीर और पैरामिलिटरी फ़ोर्स में चयनित हो चुके हैं।
               नवसंकल्प संस्थान सन 2018 से लगातार देश के सेना में जाने हेतु जशपुर जिले के छात्रों के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है और संस्था से अब तक 100  से अधिक छात्र सैनिक सेवाओं के लिए चयनित हो चुके हैं, सफल अभ्यर्थियों के संस्थान के विषय विशेषज्ञ विनीत तिवारी, मनीष गुप्ता, विवेक पाठक, शैलेश कोसले, खुशबू द्विवेदी एवं समन्वयक आशुतोष चौबे, निरा गुप्ता समेत पुरे स्टाफ ने बधाई दी है। नवसंकल्प का लगातार नई सोपानों को पार करने में संस्थान के प्राचार्य डॉ ए.के.श्रीवास्तव का नेतृत्व एवं सभी शिक्षकों का अपनी क्षमता का पूर्ण प्रदर्शन है।

और भी

योग जागरूकता रथ सभी विकासखंडों में जाकर लोगों को योग के लाभ बताने के साथ इसे अपने दिनचर्या में शामिल करने करेगी प्रेरित

जशपुरनगर, / भारत में उत्पन्न योग एक ऐसी अद्भुत विद्या है, जो शरीर और मन दोनों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। आज सम्पूर्ण विश्व योग से मिलने वाले लाभों को अनुभव कर इसे अपना रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार योग के प्रति जनजागरूकता के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर योग सफ्ताह मनाया जा रहा है। 
   आज योग के प्रति जनजागरूकता प्रसार  के लिए योग जागरुकता रथ का नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योग एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के प्रेरणादायी संदेश के साथ यह रथ सभी विकासखंडों में जाकर योग के प्रति जनजागरूकता प्रसार के साथ ही लोगों को योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने  के लिए  प्रेरित करेगी। 
   इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री टी. पी. भावे, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री संजय कुमार सिंह, नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रभारी अधिकारी श्री रविकांत कुंभकार, राज्य योग प्रभारी छत्तीसगढ़ योग आयोग श्रीमती ज्योति साहू, संतोष सिंह, अमित साय सहित योग प्रशिक्षक मौजूद थे।

और भी

श्रद्वा और ज्ञान का अनोखा संगम शारदाधाम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शारदाधाम पर्यटन स्थलों की सूची में हुआ शामिल

जशपुरनगर /छत्तीसगढ़ और झारखण्ड की अंर्तराज्यी सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक व प्राकृतिक पर्यटन स्थल शारदाधाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ टुरीज्म बोर्ड ने राज्य के चिन्हकित पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल कर लिया है। पर्यटन बोर्ड ने इसके लिए परिपत्र जारी कर दिया है। बोर्ड के इस निर्णय से इस पर्यटन स्थल को एक नई पहचान मिल सकेगी।  बोर्ड इसके प्रचार-प्रसार के साथ ही पर्यटको के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए बजट उपलब्ध करा सकेगा। 
*श्रद्धा और ज्ञान का संगम है शारदाधाम*
 शारदाधाम में विद्यादायनी माँ सरस्वती की श्रद्वा  और ज्ञान अर्जन का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहां छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य के जरूरतमंद बच्चों के रहने और पढ़ने के लिए कोचिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। शारदाधाम समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि इस विशेष कोचिंग संस्था में बच्चों के रहने,खाने के साथ उनकी कोचिंग की निरूशुल्क व्यवस्था की गई है। बच्चों के रहने और कोचिंग का जो भी खर्चा होता है,उसका व्यय समिति श्रद्वालुओं के सहयोग से पूरा करती है।
 
प्रकृतिक सौंदर्य से भरपूर है *शारदाधाम प्रसिद्व धार्मिक पर्यटन स्थल* शारदाधाम,जिला मुख्यालय जशपुर से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर,दुलदुला ब्लाक में स्थित है। माता सरस्वती का यह प्रसिद्व मंदिर चारो ओर घने जंगल से घिरा हुआ है। नजदीक ही गिरमा नदी की कलकल करती मधुर ध्वनि यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्वालुओं का मन मोह लेते हैं। संचालन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विद्यादायनी मां सरस्वती का यह भव्य मंदिर पूरी तरह से श्रमदान से तैयार किया गया है। दोनों राज्यों के श्रद्वालुओं ने पसीना बहा कर मां के इस मंदिर का निर्माण किया है। मंदिर के भवन का डिजाइन झारखंड के प्रसिद्व लचलागढ़ हनुमान मंदिर के तर्ज पर तैयार किया गया है।
*पर्यटन हब के रूप में विकसीत हो रहा है जशपुर*
उल्लेखनीय है कि वनाँचल क्षेत्र जशपुर में पर्यटन उद्योग विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तेजी से काम कर रहे हैँ। कुनकुरी ब्लाक में स्थित मयाली नेचर कैंप के विकास के लिए दस करोड़ रूपये भारत दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैँ। यहीं स्थित मधेश्वर महादेव को हाल ही में गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड ने विश्व का सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में मान्यता दी है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने जिले को पर्यटन नक्शे से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए फरसाबहार ब्लाक में स्थित कोतेबीराधाम में लक्ष्मण झूला के तर्ज पर पुल निर्माण की घोषणा की है। इसके साथ ही जिले में देशदेखा,रानीदाह जैसे पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय का लक्ष्य जिले में ग्रीन उद्योग विकसित कर जिलेवासियों को रोजगार उपलब्ध कराना है।

और भी

राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर और एस एस पी ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारी की जानकारी ली....सीएम श्री साय दुलदुला,कुनकुरी, तपकरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे 

मुख्यमंत्री जशपुर में  

जशपुर /कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री के जशपुर प्रवास को देखते हुए विकास खंड दुलदुला, कुनकुरी, तपकरा तहसील का निरीक्षण करके व्यस्था की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को रणजीता स्टेडियम में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके साथ ही जशपुर में नालंदा परिसर का भूमि पूजन, दुलदुला विकास खंड में भूमि पूजन, लोकार्पण, कुनकुरी विकास खंड के गिना बहार में स्वास्थ्य विभाग के मातृ और शिशु अस्पताल का भूमि पूजन कुनकुरी विकास खंड के सलियाटोली में नालंदा परिसर के लिए भूमि पूजन और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री कुनकुरी के सदभावना भवन में ठाकुर समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात फरसाबहार विकास खंड के तपकरा के तहसील भवन का शुभारंभ और वन विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, भरत सिंह, एसडीएम कुनकुरी नन्द जी पांडे और जिला स्तरीय और पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सभी कार्यक्रम स्थल पर मंच, बेरिकेडिंग, बैठक व्यवस्था, वाटर प्रूफ पंडाल, माइक,  साउंड सिस्टम,पार्किंग, सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र वितरण करवाने के लिए भी कहा है।

और भी

राह-वीर योजना : केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन......रोड एक्सीडेंट के दौरान जान बचाने वाले होंगे अब मालामाल,प्रशंसा पत्र के साथ सरकार देगी मोटी रकम

जशपुरनगर : केंद्र सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने वाले आम नागरिकों को सम्मानित करने के लिए राह-वीर योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर जान बचाने वाले को 25,000 का नकद पुरस्कार और प्रशंसा-पत्र दिया जाएगा। इसके लिए केन्‍द्र सरकार ने राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रिंट, डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार करें ताकि अधिक लोग आगे आएं और दुर्घटना में घायल लोगों का जीवन बचाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएं।
           आमजनों को नगद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने और उनका मनोबल बढ़ाने तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने के लिए दूसरों को प्रेरित करने की आवश्यकता है। सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राह-वीर योजना अंतर्गत् कोई भी व्यक्ति जो गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित व्यक्ति की तत्काल सहायता करके दुर्घटना के स्वर्णिम समय (गोल्डन ऑवर) के भीतर अस्पताल व ट्रामा केयर सेंटर में पहुंचाकर चिकित्सा उपचार हेतु पहल कर जान बचाई हो, ऐसे नेक व्यक्ति को पुरस्कार प्रदान करने की योजना का अनुमोदन किया गया है। इसी योजना को राहवीर योजना कहा जाता है। इसका  उद्देश्य आम जनता को आपातकालीन स्थिति में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रेरित करना, निर्दोष लोगों की जान बचाने के लिए दूसरों को प्रेरित करना है। 
                           गोल्डल ऑवर:
मोटरयान अधिनियम की धार के अनुसार गोल्डन ऑवर का अर्थ है किसी दर्दनाक चोट के बाद एक घण्टे तक चलने वाली अवधि जिसके दौरान तत्काल चिकित्सा देखभाल प्रदान करके मृत्यु को रोकने की सबसे अधिक संभावना होती है।
इसके साथ ही प्रत्येक नगद पुरस्कार के साथ प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगा प्रत्येक मामले में पुरस्कार के अलावा सबसे योग्य राह वीर एक नेक व्यक्ति जिन्हें पूरे वर्ष के दौरान सम्मानित किये गए सभी व्यक्तियों में से चुना जाएगा इनमें 10 राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार होंगे और उन्हें एक लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा

और भी