सात दिवस बहेगी भक्ति और श्रद्धा की अविरल धारा,नगर की फिज़ाओं में घुलेगा श्रीकृष्ण भक्ति का रस, कल सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगी श्रीमद् भागवत महापुराण कथा
श्रीहरि कीर्तन भवन में सात दिनों तक गूंजेगा हरि नाम, वृंदावन के करूणा सागर महाराज सुनाएंगे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा
जशपुरनगरः 03 फरवरी 2026 : शहर के श्री हरिकीर्तन भवन में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा आज भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। श्रीहरि कीर्तन भवन के संरक्षक सत्येंद्र सिंह (सत्तू सिंह) ने बताया कि कलश यात्रा सुबह 9 बजे पक्कीडांड़ी से शुरू होगा। यहां से श्रद्वालु महिलाएं कलश में तालाब का पवित्र जल भर कर महाराजा चैक,हनुमान मंदिर चैक होते हुए श्रीहरि कीर्तन भवन पहुंचेगें। भागवत कथा प्रति दिन साढ़े 6 बजे से शुरू होंगी।
श्रद्वालुओं को कथा का रसपान कराने वृंदावन के प्रसिद्व कथाकार आचार्य करूणा शंकर महाराज का जशपुर आगमन हो चुका है। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष कमलकांत वर्मा ने बताया कि आयोजन समिति के कार्यकर्ता कथा स्थल पर मार्गदर्शक रामनिवास अग्रवाल, सुशील मुंदडा राजकुमार अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल के निर्देशन में तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। उल्लेखनिय है कि सीमा गुप्ता, नीतू गुप्ता स्वेता सिंह रेखा गुप्ता कंचन सोनी, रानी गुप्ता ,शशि साहू ,अनुराधा चैरसिया, अर्चना गुप्ता, सावित्री बरेठ सहित समिति के स्वयंसेवकों ने शहरवासियों को पीला चावल दे कर कथा और कलश यात्रा के लिए घर-घर में दस्तक देने का काम पूरा कर चुकी है। समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा और कथा में शामिल होने की अपील की है।
