बाबा भगवान राम ट्रस्ट के तत्वावधान में जशपुर के गम्हरिया स्थित अघोर पीठ में 8 फरवरी को प्रातः 4 बजे से सूर्योदय पूर्व तक निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर का आयोजन,फकीरी एवं आयुर्वेदिक पद्धति से होगा विशेष उपचार
ताजा खबरें

बड़ी खबर

बाबा भगवान राम ट्रस्ट के तत्वावधान में जशपुर के गम्हरिया स्थित अघोर पीठ में 8 फरवरी को प्रातः 4 बजे से सूर्योदय पूर्व तक निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर का आयोजन,फकीरी एवं आयुर्वेदिक पद्धति से होगा विशेष उपचार

अघोर पीठ गम्हरिया आश्रम में 08 फरवरी को निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर

जशपुर 03 फरवरी 2026 :- बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में आगामी 08 फरवरी 2026, रविवार को जशपुर जिले के गम्हरिया स्थित “अघोर पीठ”, वामदेव नगर में एक निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 04 बजे से सूर्योदय से पूर्व तक संचालित किया जाएगा।

ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस विशेष चिकित्सा शिविर में मिर्गी रोग से पीड़ित मरीजों का उपचार फकीरी एवं आयुर्वेदिक पद्धति से किया जाएगा। उपचार हेतु स्वनिर्मित आयुर्वेदिक औषधियों का उपयोग किया जाएगा तथा यह संपूर्ण चिकित्सा प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

उपचार की प्रकृति को देखते हुए ट्रस्ट ने बताया कि सभी रोगियों को 07 फरवरी 2026, शनिवार को ही शिविर स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। रोगियों के लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क की गई है। प्रत्येक रोगी को अपने साथ एक सहयोगी व्यक्ति लाना आवश्यक होगा।

शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए रोगियों एवं उनके सहयोगियों को गर्म कपड़े एवं कंबल साथ लाने की सलाह दी गई है। ट्रस्ट द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिविर में दी जाने वाली औषधि गर्भवती महिलाओं के लिए निषिद्ध है, अतः गर्भवती महिलाएं इस उपचार में सम्मिलित न हों।

ट्रस्ट पदाधिकारियों के अनुसार यह शिविर मिर्गी रोग से पीड़ित लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे उन्हें वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लाभ प्राप्त हो सकेगा।

उक्त निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर से संबंधित अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 7000989007, 7007256988, 9718286111 एवं 9425251701 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image