RSS के वरिष्ठ प्रचारक कालेश्वर सिंह जी के निधन से वैचारिक जगत में शोक की लहर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, जशपुर राजपरिवार से था दशकों पुराना आत्मीय संबंध
ताजा खबरें

बड़ी खबर

RSS के वरिष्ठ प्रचारक कालेश्वर सिंह जी के निधन से वैचारिक जगत में शोक की लहर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, जशपुर राजपरिवार से था दशकों पुराना आत्मीय संबंध

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने दी कालेश्वर सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि, जशपुर राजपरिवार से था गहरा नाता

जशपुर 03 फरवरी 2026 :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक और समाज सेवा के पर्याय परम पूज्य कालेश्वर सिंह जी के देहावसान से आज पूरे संगठन और समाज में शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर मिलते ही जशपुर सहित छत्तीसगढ़ के वैचारिक हलकों में सन्नाटा पसर गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे एक 'अपूरणीय क्षति' बताया है।


​श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि कालेश्वर सिंह जी का जशपुर राजपरिवार से दशकों पुराना और अत्यंत गहरा नाता रहा। उन्होंने कहा कि ​"मुझे व्यक्तिगत रूप से सदैव उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहा। वे मेरे लिए एक मार्गदर्शक और अभिभावक के समान थे। उनका जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।"


उन्होंने कहा कि ​कालेश्वर सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन एक पूर्णकालिक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्र सेवा में होम कर दिया। उन्होंने विभिन्न संगठनों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया.

उन्होंने  RSS व विश्व हिंदू परिषद जिला एवं विभाग स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान की। धर्म जागरण, एकल अभियान और राम कथा जैसे माध्यमों से हिंदू समाज को जागृत और संगठित करने में अहम भूमिका निभाई। वे अनुशासन, सादगी और राष्ट्रवाद के जीवंत प्रतीक माने जाते थे।


​भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि कालेश्वर सिंह जी जैसे समर्पित व्यक्तित्व का अभाव संगठन को हमेशा खलेगा। वे न केवल कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत थे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे।

श्री जूदेव ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा, "प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोक संतप्त परिवार, हजारों स्वयंसेवकों व प्रशंसकों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।"

Leave Your Comment

Click to reload image