Sports News : एशिया कप जीतने वाले भारतीय कप्तान, गावस्कर ने की थी शुरुआत, एशिया कप जीतने वाले शूरवीर
ताजा खबरें

खेल

Sports News : एशिया कप जीतने वाले भारतीय कप्तान, गावस्कर ने की थी शुरुआत, एशिया कप जीतने वाले शूरवीर

स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क : भारत ने अबतक 8 बार एशिया कप जीता है। इसकी शुरुआत सुनील गावस्कर ने की थी, जबकि आखिरी बार इसे रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीता था। भारत के लिए 5 अलग-अलग कप्तानों ने एशिया कप जीता है। भारत जब इस बार यूएई की धरती पर उतरेगा तो उसके पास टाइटल डिफेंड करने की जिम्मेदारी होगी। 

 

 

1.सुनील गावस्कर थे पहले कप्तान

भारत को पहली बार एशियन चैंपियन बनाने का रिकॉर्ड महान सुनील गावस्कर के नाम है। भारत ने पहली बार उनकी कप्तानी में साल 1984 में श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीता था। यह पहले केवल वनडे की फॉर्मेट में खेला जाता था। यह पहला एशिया कप भी था। 

 

 

2. दिलीप वेंगसरकर

भारत को दूसरी बार एशियन चैंपियन बनाया दिलीप वेंगसरकर ने, उन्होंने साल 1988 में बांग्लादेश की टीम को हराकर भारत को दूसरी बार एशियन चैंपियन बनाया। 

 

 

3. मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारत को तीसरी बार एशियन चैंपियन बनने का मौका साल 1990 में मिला। इस बार टीम की कमान मोहम्मद अजहरुद्दीन के पास थी। भारत ने श्रीलंका को हराकर तीसरी बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई। अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने 1995 में भी यह ट्रॉफी उठाई। इस बार भी उसने फाइनल में श्रीलंका को पटखनी दी। यह भारत का चौथा एशिया कप था। 

 

 

4. एमएस धोनी

2010 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 5वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई। फाइनल में उसने श्रीलंका को हराया और धोनी एशिया कप जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने। 

 

 

एमएस धोनी

पहली बार साल 2016 में एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया। इस बार विजेता बनी टीम इंडिया। भारत ने धोनी की कप्तानी में छठी बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई। फाइनल में उसने बांग्लादेश को हराया। 

 

 

5. रोहित शर्मा

भारत को 7वीं और 8वीं बार रोहित शर्मा ने एशियन चैंपियन बनाया। रोहित की कप्तानी में भारत ने पहली बार साल 2018 में और दूसरी बार 2023 में एशिया कप जीता। 2018 में उसने बांग्लादेश और 2023 में श्रीलंका को हराया था।

Leave Your Comment

Click to reload image