मुख्यमंत्री की सार्थक प्रयास से जशपुर में बनेगा दृष्टि बाधित और श्रवण बाधित बच्चों के लिए सर्व सुविधायुक्त आवासीय स्कूल - विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने गम्हरिया में किया भूमिपूजन 
ताजा खबरें

बड़ी खबर

मुख्यमंत्री की सार्थक प्रयास से जशपुर में बनेगा दृष्टि बाधित और श्रवण बाधित बच्चों के लिए सर्व सुविधायुक्त आवासीय स्कूल - विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने गम्हरिया में किया भूमिपूजन 

जशपुरनगर 19 फरवरी 2026/ जशपुर विधायक श्रीमती  रायमुनी भगत ने आज गम्हरिया में दिव्यांग बच्चों हेतु आदर्श आवसीय विद्यालय परिसर निर्माण कार्य तथा ऑटोमेटेड ई ट्रैक निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन ।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के घोषणा अनुरूप ग्राम गम्हरिया में शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ बच्चो हेतु आदर्श आवसीय विद्यालय परिसर का निर्माण कार्य एक करोड़ 77 लाख की लागत से किया जाएगा इनमें इनमें ई ट्रेक निर्माण कार्य 2 करोड़ 28 लाख की लागत से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने और बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए जशपुर जिले के गम्हरिया में दृष्टि बाधित बच्चों के लिए 6 से 12 तक और श्रवण बाधित बच्चों के लिए 1 से 12 तक का स्कूल का भवन बनाया जाएगा।
क्रियान्वयन एजेंसी - छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड को बनाया गया है।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल श्री प्रफुल्ल चौरे जनप्रतिनिधिगण और आम नागरिक उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image