धान कोचियों पर जशपुर पुलिस की पैनी नजर,अवैध धान की बड़ी खेप पकड़ी, 8 लाख से अधिक कीमत के 367 क्विंटल धान किया जब्त
ताजा खबरें

बड़ी खबर

धान कोचियों पर जशपुर पुलिस की पैनी नजर,अवैध धान की बड़ी खेप पकड़ी, 8 लाख से अधिक कीमत के 367 क्विंटल धान किया जब्त

जशपुर 10 दिसम्बर 2025: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस सरहदी राज्यों से अवैध धान की आमद पर कड़ी नजर रखे हुए है। इसी सक्रियता के चलते थाना लोदाम और चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने विभिन्न वाहनों से कुल 367 क्विंटल अवैध धान को जप्त कर, अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन को सौंपा। जप्त धान की अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख 44 हजार रुपये बताई गई है।

पकड़े गए वाहनों और विवरण:

थाना लोदाम: 08.12.2025 को मंडी बैरियर के पास संदिग्ध ट्रक क्रमांक CG 12-AT-8565 को रोककर चेकिंग की गई। ट्रक में 634 बोरी, अर्थात 300 क्विंटल धान मिली। पूछताछ पर चालक शशिकांत साहू (37 वर्ष, ग्राम बड़ा गंगा, इंदौर) ने गुमला, झारखंड से धान लाने की बात स्वीकार की, लेकिन वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने उक्त धान जप्त कर जिला प्रशासन को सौंपा।

चौकी कोल्हेनझरिया: पैट्रोलिंग के दौरान एक बिना नम्बर पिकअप वाहन और एक ट्रैक्टर (क्रमांक CG 13-AR-3071) पकड़े गए। पिकअप वाहन से 27 वर्षीय शीत कुमार यादव और ट्रैक्टर से 40 वर्षीय संदीप बड़ा अवैध धान लेकर आए थे। दोनों ने धान की मूल जानकारी दी, लेकिन बिक्री के वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस तरह कुल 67 क्विंटल धान जप्त किया गया।

पुलिस की सक्रियता:
जशपुर पुलिस ने अब तक 1,000 क्विंटल से अधिक अवैध धान को जप्त कर जिला प्रशासन को सौंपा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि सरहदी राज्यों से अवैध धान की आमद पर लगातार नजर रखी जा रही है और धान तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

पुलिस की  टीम:
थाना लोदाम पुलिस टीम में निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे और आरक्षक धन साय राम, जबकि चौकी कोल्हेनझरिया से सहायक उप निरीक्षक टेक राम सारथी, प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, आरक्षक अशोक भगत और रूबेन तिग्गा ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

     जशपुर पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश जाता है कि अवैध धान की तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में अवैध धान की आवाजाही पर कड़ी निगरानी जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image