मटासी के पीडीएस राशन दुकान से 60 बोरी चावल 6 बोरी शक्कर ले उड़े चोर

मटासी का चावल गोदाम

मटासी पंचयात भवन का कमरा जंहा शक्कर रखा हुआ था
नारायणपुर : सरकारी उचित मूल्य की दुकान में चोरों ने धावा बोलकर तकरीबन 70 से 80 बोरी चावल 6 बोरी शक्कर राशन पर हाथ साफ कर दिया। सरपंच अर्जुन लकड़ा द्वारा ने पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई जा रही है।
उक्त चोरी की वारदात नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मटासी की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थानांतर्गत ग्राम मटासी की सरपंच ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके गांव के पीडीएस दुकान मेंं एक माह के राशन में चावल, शक्कर का आबंटन किया किया गया है।प्रार्थी सरपंच अर्जुन ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि वह खाद्य सामग्री विक्रेता भी है। 8 दिसम्बर की रात शासकीय उचित मूल्य की दुकान मटासी के गेट का ताला तोडकर अंदर घुसकर चोरों ने 60 से 70 बोरी चावल एवं 6 बोरी शक्कर सामान की चोरी कर ली।
ज्ञात हो कि आज हितग्राहीयों को राशन बांटने थे जिनका राशन सामग्री पंचायत भवन में रखा गया है। जब सुबह हितग्राही चावल लेने पहुंचे सरपंच के पहुचने पर देखा कि पंचयात भवन का ग्रिल गेट का ताला टूटा हुआ मिला अंदर जा कर देखा तो 60 से 70 बोरी चावल गायब दिखा। बगल कमरा का भी ताला टूटा मिला जंहा से शक्कर की बोरी भी गायब मिली। आज रविवार व सोमवार की दरम्यानी रात को किसी अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ कर उसमें रखे 60 बोरी चावल, 6 बोरी शक्कर को पार कर दिया। चावल लेने आये हितग्राहियों ने परिसर में वाहन का चक्का के निशान को दिखाते हुए बताया कि वाहन से चोरी हुई होगी।
पुलिस ने सरपंच की लिखित शिकायत पर अज्ञात चोर के विरूद्ध मामला संज्ञान में लेते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी।
