मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना: जिला के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर,मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण
जशपुरनगर 02 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत जिले में एनिमेटर, फायर फाइटर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, कस्टमर केयर सीनियर एग्जीक्यूटिव (वौइस् एंड नॉन वौइस), सिक्यूरिटी गार्ड, लैब तकनीशियन, ट्रेवल कंसलटेंट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, योग इंस्ट्रक्टर जैसे कोर्स में निः शुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है। जिला के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का ये सुनहरा अवसर है।
इन कोर्स में प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वी पास है। प्रशिक्षण की अवधि 2 माह से 6 माह तक की है, प्रशिक्षण समापन उपरान्त रोजगार शत प्रतिशत प्रदाय किया जायेगा जिसमें मासिक वेतन 08 से 15 हजार रूपए तक रहेगी। प्रशिक्षण निःशुल्क और प्रशिक्षण ले रहे हितग्राही के लिए आवासीय है। प्रशिक्षण हेतु अपना नाम जिला कौशल विकास प्राधिकरण कार्यालय रंजीता स्टेडियम के सामने जशपुरनगर में दर्ज करा सकते हैं अथवा 7697584747 पर संपर्क कर सकते हैं।
