स्वच्छ भारत अभियान को दिखाया जा रहा ठेंगा, इस संकुल भवन की वर्षों से नही हुई पुताई,स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं है जिम्मेदार.....पढ़ें विस्तार
नारायणपुर : - 26 नवम्बर 2025 : स्वच्छता की जहां से अलख जगनी चाहिए वहीं पर भी इसका सबसे ज्यादा मजाक उड़ाया जा रहा है। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के प्रति जिम्मेदार अफसर ही जागरूक नहीं हुए। वह केवल औपचारिकता भर निभाते ही सीमित रहे। इसका जीता जागता प्रमाण कुनकुरी ब्लाक के अंतर्गत नारायणपुर संकुल भवन है। जहां पर संकुल भवन की कई दिनों से पुताई नही, परिसर के चोरों तरफ घांस पूस सहित गंदगी का ढे़र लगा हुआ। न जाने कितने साल हो गए है जो इस भवन की रँगाई पोताई भी नही हुई है,जबकि प्रतिवर्ष इसके लिए संकुल में बजट विभाग की ओर से दिया जाता है। बजट का प्रावधान होने के वावजूद भी रँगाई पोताई नही होती है। सवाल है कि आखिर प्रतिवर्ष रँगाई पुताई के नाम से मिलने वाली राशि जाता कन्हा है। कंही इसका बंदरबाट तो नही हो रहा है यह जांच का विषय है। इस तरह से ब्लाक में न जाने ओर कितने संकुल हो सकते है जहां पर रँगाई पुताई को लेकर तनिक भी शिक्षा विभाग व स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा स्वच्छ भारत निमार्ण के लिए स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है। मगर यहां तो सरकारी विभाग लोगों के अंदर साफ-सफाई को लेकर जागरुकता फैलाने के बजाय खुद ही जागरूक नहीं हैं। यह हम नहीं बल्कि शिक्षा मंदिर परिसर में बने संकुल भवन के हालात बयां कर रहे हैं।इस संकुल में शिक्षक शिक्षिकाओं की शिक्षा से सम्बंधित बैठक बराबर होते रहती है उसके बाद भी जिम्मेदारों का इस संकुल भवन का रँगाई पोताई न करना लाफ़रवाही नही तो ओर क्या है?
इस भवन को देखने से ही लगता है कि कई सालों से भवन की रंगाई पुताई नहीं कराई गई है। संकुल भवन के बाहर चारो तरफ घांस पूस का ढेर लगा हुआ। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी खेल समय मे इस परिसर में खेलते है इस समस्या को लेकर न तो शिक्षा विभाग और नहीं प्रशासन गंभीर दिख रहा है। केवल इतना ही नहीं स्वच्छता के प्रति आम नागरिकों के जागरूक होते ही अभियान की शुरुआत में फोटो खिंचवा कर वाहवाही लूटने वाले लोग भी अब खामोश हो गए। इस सम्बंध में जब संकुल समन्वयक गणेश यादव को मोबाइल से सम्पर्क किया गया तो बताया मेरा अभी एक सप्ताह हो रहा है अतिरिक्त प्रभार लिए।मुझे अभी तक चार्ज नही मिला है, पूर्व में पदस्त समन्वयक हरुण लकड़ा ने बताया कि दो वर्ष से पुताई नही हुई है फिलहाल मैं अभी समन्वयक के पद पर नही हु।
प्रति वर्ष रँगाई पुताई की राशि संकुल के खाते में जमा होता है क्यों नही किया गया है जल्द ही इसकी जांच कराकर संकुल की पुताई कराई जाएगी।
श्री नरेन्द्र सिन्हा जिला मिशन समन्वयक
समग्र शिक्षा -जशपुर
