टमाटर की आड़ में चल रहे गौ तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ :  गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने पीछा कर गौ वंश को छुड़ाया,
ताजा खबरें

बड़ी खबर

टमाटर की आड़ में चल रहे गौ तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ :  गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने पीछा कर गौ वंश को छुड़ाया,

जशपुर 25 नवम्बर 2025 : फरसाबहार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस गश्ती के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ। पमशाला मोड़ के पास तेज रफ्तार में भाग रही एक पिकअप संदिग्ध लगने पर पुलिस ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक वाहन की गति और बढ़ाकर भागने लगा। पीछा तेज होते ही पमशाला मोड़ पर पिकअप का संतुलन बिगड़ा और वाहन सड़क से उतरकर खेत में जा धंसा। चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। वाहन की जांच में पुलिस टीम हैरान रह गई। ऊपर से टमाटर की कैरेटों से भरी दिख रही पिकअप के अंदर नीचे आधा दर्जन से अधिक मवेशी छिपाकर रखे गए थे। यह साफ हो गया कि टमाटर की आड़ में मवेशियों को तस्करी कर ओड़िसा की ओर ले जाया जा रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मवेशियों का उपचार शुरू किया। पुलिस ने पिकअप जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। तस्करी नेटवर्क की पूरी कड़ी खंगालने के लिए जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि गश्ती के दौरान सामने आया यह मामला मवेशी तस्करी के नए तरीके को उजागर करता है।

Leave Your Comment

Click to reload image