जिला पंचयात सदस्य एवं जनपद उपाध्यक्ष ने पूजा अर्चना कर नारायणपुर में धान खरीदी का किया शुभारंभ,केन्द्र में मिली बेहतर सुविधाओं से खुश हुए किसान राजकुमार भगत....

नारायणपुर 21 नवम्बर 2025 : राज्य में भले ही धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है। लेकिन नारायणपुर क्षेत्र के किसान सप्ताह भर बाद खरीदी केन्द्र में धान बेचने नहीं पहुंचे, आज सहकारी समिति नारायणपुर के धान मंडी में सप्ताह भर बाद एक मात्र किसान ने धान खरीदी केंद्र पहुंचकर अपनी उपज बेचकर खरीदी की बोहनी की।
नारायणपुर मंडी में आज शुक्रवार को खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी की शुरुआत हुई। जिला पंचयात सदस्य श्रीमती अनिता सिंह,जनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव,भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष उमेश यादव,महामंत्री शंकर यादव, गणेश यादव, संतन जी परसु यादव, संतोषी बन्दे, अरुण मोहन्ति की उपस्थिति में धान खरीदी केंद्र में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। किसान राजकुमार भगत का 44 किंवटल धान खरीद कर नारायणपुर मन्डी की शुरआत की गई, भाजपा सदस्यों ने उपज बेचने आए किसान भाइ से मुलाकात व चर्चा कर मंडी में धान बेचने के लिए की गई व्यवस्था का भी जायजा लिया। धान बेचने आए किसान के उपज को मशीन में तौल कर जिला पंचयात सदस्य श्रीमती अनिता सिंह एवम जनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर ने खरीदी की शुरुआत की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 15 नवंबर को प्रदेश के अन्नदाता किसानों से धान खरीदी की शुरुआत कर दी गई है। प्रदेश के अन्नदाताओं को उनकी मेहनत का पूरा मान मिलेगा। हमारी सरकार ने जो वादा किया था प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी व 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसान भाइयों को भुगतान किया जा रहा है। धान खरीदी के मद्देनजर हमारी सरकार ने किसान भाइयों की सुविधा के लिए पूरी तैयारियां की है।इस मौके पर प्रबन्धक सुरेश त्रिपाठी सहित समस्त कर्मचारी मौजूद थे।
