गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जशपुरनगर 08नवम्बर 2025/स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जशपुर अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार व जिलें में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सुचारू रूप से संचालन व क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा एवं श्री राजीव रंजन मिश्रा जिला कार्यक्रम प्रबंधक की अध्यक्षता में जिलें में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समय-समय पर जिला एवं विकासखंड स्तर पर मॉनिटरिंग के साथ-साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है।
इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर के सभाकक्ष में गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के भौतिक प्रगति के संबंध में विकासखंड स्तर पर संचालित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप-स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों हेतु एक दिवसीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में एन.सी.डी. कार्यक्रम अंतर्गत समाहित सूचकांको, गैर संचारी रोग जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर -ओरल, ब्रेस्ट व सरवाईकल से ग्रसित रोगियों के पंजीयन, स्क्रीनिंग, रि-स्क्रीनिंग, जॉच, परीक्षण एवं उपचार व फॉलोअप के साथ कार्ड निर्माण हेतु निर्धारित लक्ष्य अनुरूप न्यूनतम प्रगति प्राप्त स्वास्थ्य संस्थानों के आर.एच.ओ. व सी.एच.ओ. की समीक्षा की गई। तथा लक्ष्य अनुरूप प्रगति प्राप्त करने के लिए कार्ययोजना निमार्ण कर शेष लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रोत्साहित किया गया। समीक्षा बैठक में उत्कृष्ठ प्रर्दशन वाले स्वास्थ्य संस्थानों के जे.एस.ए., आर.एच.ओ., सी.एच.ओ. को निरंतर लक्ष्य अनुरूप प्रगति प्राप्त करने के लिए समस्त विकासखंड से एक-एक उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाले कुल 08 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुलदुला मे कार्यक्रम के तहत् कार्यरत 01 कनिष्क सचिवीय सहायक को एन.सी.डी. पोर्टल में एंट्री सहित मॉनिटरिंग, रिर्पोटिंग में उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने के लिए उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
एन.सी.डी. कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित उक्त समीक्षा बैठक के सफल आयोजन में कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी, जिला सलाहकार, एन.सी.डी., जिला डाटा प्रबंधक, एन.एच.एम. व अन्य सहयोगी कर्मचारी द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाया गया।
