वन विभाग के स्टॉल में बांस से निर्मित आभूषणों की स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने की प्रशंसा
जशपुरनगर 04 नवम्बर 2025/ जिला मुख्यालय रणजीता स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव कार्यकम में वन विभाग का स्टॉल लगाया गया है ।जिसमें जशपुर जिले के वनों से प्राप्त वनौषधि के उपयोग से निर्मित च्यवनप्राश, काँचपाक, शहद आदि उत्पाद स्टॉल में रखे गये है।
इसके अतिरिक्त जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत जशक्राफ्ट ब्रांड के तहत वन प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राप्त सामग्रियों बांस एवं सवई घांस के उपयोग से निर्मित झूमके, माला एवं अन्य आभूषण आदि विशेषतौर पर रखे गये हैं।
वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को बांस से निर्मित माला पहनाई गयी। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने वन विभाग के द्वारा किये गये नवाचार की प्रशंसा करते हुए इसे व्यापक स्तर बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया। जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले। साथ ही हाथी मानव द्वंद को न्यूनतम करने हेतु की प्रारंभ की गई गजरथ को रखा गया है जो हाथी मानव द्वंद को न्यूनतम करने हेतु हाथी के गतिविधि एवं व्यवहार की जानकारी एवं जागरूकता का कार्य करते हुए अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।
