दुर्गा पूजा महोत्सव : नवमी के हवन एवं कन्या भोजन के साथ शुरू हुआ नारायणपुर में विशाल भंडारे का आयोजन
नारायणपुर : 1 अक्टूबर 2025 :
सार्वजनिक दुर्गा पंडाल में नवमी के पर्व पर भंडारे का आयोजन किया गया। पंडाल में 9 दिनों तक हवन-यज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए थे। बुधवार को मां के पूजन के साथ सबसे पहले कन्याओं को भोजन कराया गया। जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां का प्रसाद ग्रहण किया।
शारदीय नवरात्र में नवमी के दिन नारायणपुर के दुर्गा पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में भारी संख्या में भक्तगण पहुंचे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किए इस दौरान भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। भंडारा पूजा अर्चना के पश्चात दोपहर ढाई बजे से शुरू हुआ और देर शाम तक चलता रहेगा। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और जयकारे लगाए। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा समिति के लोगो ने विशेष साज सज्जा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर रहे हैं।
यंहा प्रतिवर्ष नवमी के दिन विशेष रूप से भंडारे का आयोजन किया जाता है और इसी कड़ी में इस वर्ष भी माता के दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है
