पशुओं से भरा स्कार्पियों वाहन खराब,ईब नदी के समीप वाहन छोड़ भागे तस्कर....पुलिस से बचने गौ-तस्कर अब लग्जरी वाहनों का भी कर रहे प्रयोग....पुलिस कार्यवाही में जुटी

नारायणपुर : 21 सितम्बर 2025 :जशपुर जिले में पशु तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र में पशु तस्कर रात को चोरी छिपे पशुओं को चोरी कर उसकी तस्करी कर रहे हैं। नारायणपुर थाना अंतर्गत 21 सितम्बर की सुबह साढ़े 5 बजे गौ वंश से भरा स्कार्पियो वाहन खराब हो जाने के कारण रानीकोम्बो ईब नदी के पास तस्कर डर से वाहन छोड़कर भाग निकले।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पशु तस्कर रविवार सुबह साढ़े 5 बजे बेखौफ होकर स्कार्पियो वाहन में पशुओं की तस्करी कर ले जा रहे थे। इस दौरान वाहन रानिकोम्बो ईब नदी के पास खराब हो गया,खराब वाहन को धक्का देकर सड़क से कुछ दूर ले जाकर खड़ा कर वाहन का चक्का निकाल कर वँहा से डर के मारे वाहन छोड़कर भाग निकले। वाहन में बंद पशुओं के चिल्लाने की आवाज जब आस पास के लोगों ने सुनी तब वँहा पहुंचकर पशुओं को वाहन से मुक्त कराया।
वाहन छोड़कर भागे तस्कर
तस्कर स्कार्पियो वाहन में पशुओं को भरकर ले जा रहे थे। जैसे ही वो ईब नदी के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी खराब हो गई। उन्होंने खराब गाड़ी को बनाने का काफी प्रयास किया होगा सफल नही हुए जिससे गाड़ी को धकेल कर एक घर के बगल में ले जाकर रख दिया गया और पीछे का एक चक्का खोल कर ले गए इसी बीच उनकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग अपने घरों से बाहर निकले। लोगों को बाहर निकलते देख स्कार्पियो सवार लोग वाहन छोड़कर भाग निकले।

पशु तस्करी के लिए वाहन से निकाला बीच का सीट
वाहन से पशुओं के चिल्लाने की आवाज आने लगी। जिसे सुनकर लोग वाहन के समीप पहुंचे। उन्हें समझ मे आ गया कि भागने वाले तस्कर थे और वाहन खराब होने के बाद उन्हें आता देख वे मौके से भाग खड़े हुए। मौके पर खराब वाहन के अंदर का नजारा देखते ही लोग भौचक हो गए तस्करों ने पशु तस्करी के लिए वाहन से बीच का सीट निकाल दिया था और उसमें 5 गौ वंश को ठूस कर भरा गया था।
लोगों ने चार नग गाय और एक नग बैल को मुक्त कराया तस्करों ने रस्सी से पशुओं के हाथ पैर बांध दिए थे, ताकि वो न हिल डुल सके और न आवाज निकाल सके। लोगो ने बड़ी मुश्किल से उनके हाथ पैर खोलते हुए उन्हें वाहन से बाहर निकाला। काफी देर तक बंधे होने के कारण ठीक से चल भी नही पा रहे थे।
पुलिस ने वाहन को किया जब्त
पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि गायों को कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जाना था। पुलिस फरार तस्करों की पहचान कर रही है।
