जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने विजय आदित्य सिंह जूदेव, जिलेभर में हर्ष और उत्साह का माहौल
ताजा खबरें

बड़ी खबर

जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने विजय आदित्य सिंह जूदेव, जिलेभर में हर्ष और उत्साह का माहौल

जशपुरनगर 30 जनवरी 2026 भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन ने जशपुर जिले की कमान युवा नेतृत्व को सौंपते हुए विजय आदित्य जूदेव को जिला भाजपा युवा मोर्चा जशपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन द्वारा जैसे ही उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई, पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

जशपुर मुख्यालय सहित कुनकुरी, नारायणपुर, बगीचा,  और ग्रामीण अंचलों में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटी, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की। कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने इस नियुक्ति को संगठन के लिए नई ऊर्जा का संचार बताया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय आदित्य जूदेव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ना, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाना रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि जशपुर जिला युवाओं की ऊर्जा और संभावनाओं से भरा हुआ है। युवा मोर्चा आने वाले समय में सामाजिक सेवा, जनजागरूकता कार्यक्रम, एवं संगठनात्मक अभियानों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने भी विजय आदित्य जूदेव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जशपुर जिला युवा मोर्चा और अधिक सक्रिय होगा तथा संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों में भी नई पहचान बनाएगा।

जिले में इस नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि युवा मोर्चा के माध्यम से भाजपा आने वाले दिनों में युवाओं के बीच अपनी पकड़ और मजबूत करेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image