जनसंपर्क विभाग  के जशपुर के तत्कालीन सहायक ग्रेड-1 श्री विदेशीलाल परजा के आकस्मिक निधन पर जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
ताजा खबरें

बड़ी खबर

जनसंपर्क विभाग  के जशपुर के तत्कालीन सहायक ग्रेड-1 श्री विदेशीलाल परजा के आकस्मिक निधन पर जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

 जशपुर 20 दिसम्बर 2025। जनसंपर्क विभाग जशपुर में पदस्थ रहे तत्कालीन सहायक ग्रेड-1 श्री विदेशीलाल परजा के आकस्मिक निधन पर जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह प्रार्थना है कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि सहायक ग्रेड-1 श्री विदेशीलाल परजा जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर में  कार्यरत रहे हैं। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ विभाग को अपनी सेवाएं दी। अपने सरल एवं मिलनसार स्वभाव के कारण सभी के साथ उनका समन्वय एवं सहयोग रहा है । जनसंपर्क संचालनालय नवा रायपुर में पदस्थ थे। उनका परिवार रायगढ़ में निवासरत है। उनके अस्वस्थ होने पर रायपुर के निजी चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा था।

Leave Your Comment

Click to reload image