CG Breaking : CM विष्णुदेव साय का 6 सितंबर का रायपुर प्रवास कार्यक्रम जारी..दिनभर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक आयोजनों में होंगे शामिल..पढ़ें पूरी ख़बर
ताजा खबरें

बिग ब्रेकिंग

CG Breaking : CM विष्णुदेव साय का 6 सितंबर का रायपुर प्रवास कार्यक्रम जारी..दिनभर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक आयोजनों में होंगे शामिल..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/ रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को राजधानी रायपुर में व्यस्त दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम पत्रक के अनुसार मुख्यमंत्री दिनभर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक आयोजनों में शामिल होंगे। सुबह का कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री सबसे पहले किसान गृह, रायपुर पहुंचेंगे। सुबह 10:00 बजे पहाड़ी मंदिर रायपुर में पूजा-अर्चना करेंगे। सुबह 10:30 बजे विधानसभा परिसर पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

सुबह 11:00 बजे पुनः पहाड़ी मंदिर रायपुर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है। मध्याह्न का कार्यक्रम 11:45 बजे मुख्यमंत्री होटल बेबीलॉन, रायपुर में जियो इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अधिष्ठापन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12:00 बजे वे श्री गुरु गोविंद सिंह शैक्षणिक, चिकित्सा एवं सामाजिक परिसर रायपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12:00 बजे से 1:30 बजे तक मुख्यमंत्री AROCON – 2025 (Annual State Conference of The Association of Radiation Oncologist) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह सम्मेलन अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सालय, एम्स रायपुर में आयोजित होगा। 

दोपहर और शाम का कार्यक्रम

01:50 बजे मुख्यमंत्री किसान गृह रायपुर लौटेंगे। 02:00 बजे वे लोकप्रिय नेता स्वर्गीय देवचरण सिंह - स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन प्रेस क्लब रायपुर में होगा। 02:55 बजे मुख्यमंत्री रायपुरा, रायपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। 03:30 बजे मुख्यमंत्री किसान गृह, रायपुर वापस लौटेंगे।

फिलहाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह दौरा धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ है। वे सुबह से लेकर शाम तक राजधानी रायपुर में व्यस्त रहेंगे और कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शिरकत करेंगे। इस दौरान उनका फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान पर केंद्रित रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image