कुनकुरी के नालन्दा परिसर के नामकरण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर भाजपा के नेता ने दिया करारा जवाब....पूछे कई सवाल....विस्तार से जानने पढ़ें पूरी खबर
जशपुर : कुनकुरी में बनने जा रहे नालन्दा परिसर को बिरसा मुंडा नाम करण को लेकर चल रही राजनीति अब और तेज हो गयी है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल द्वारा ट्वीट के माध्यम से दिए गए बयान के बाद भाजपा ने करारा जवाब दिया है । भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष और कुनकुरी के भाजपा पार्षद अमन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भाजपा के जनप्रतिनिधियों को हमेशा उपेक्षा की है। कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नगर पंचयात अध्यक्ष विनयशील के भाजपा के पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष अमन शर्मा ने तीखा जवाब दिया।
भूपेश बघेल जी,
आदिवासी समाज का अपमान करने वालों को सवाल पूछने का नैतिक हक नहीं।
आप मंच से आदिवासी सम्मान की बात करते हैं,लेकिन ज़मीन पर सच्चाई क्या है?
जब मुख्यमंत्री थे,तब दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी का नाम शिलालेखों से गायब!
विकास कार्यक्रमों में सांसद को आमंत्रण नहीं!
विपक्ष को अपमानित करना ही कांग्रेस की संस्कृति रही है।
सलियाटोली बनकोम्बो मार्ग पीएमजेएसवाई विभाग की सड़क जिसे केंद्र की मोदी सरकार ने स्वीकृति दी तब कांग्रेस की सरकार थी उस समय भाजपा सांसद को निमंत्रण तक नही दिया गया था।
अब भगवान बिरसा मुंडा जी की बात हो रही है?
तो जनता पूछ रही है
आपके पूरे 5 साल के शासन में:
आपने कितनी योजनाएं शुरू कीं बिरसा मुंडा जी के नाम पर?
कितने स्कूल,कॉलेज,सड़क,भवन, छात्रावास उनके नाम पर बनाए?
कितनी धरोहरें,संग्रहालय या सांस्कृतिक केंद्र बिरसा मुंडा जी के नाम समर्पित हुए?
जवाब–शून्य
आपकी सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा जी को सिर्फ भाषणों में अपनी सहूलियत के हिसाब से इस्तेमाल किया,लेकिन जमीन पर कोई ठोस योजना नहीं चलाई।
उल्टा आपने:
तेंदूपत्ता संग्राहकों की चरण पादुका योजना बंद कर दी,आदिवासी बहनों को साड़ी योजना से वंचित किया भवनों और योजनाओं के नाम कांग्रेस नेताओं के नाम पर रखे।
आदिवासी विश्वविद्यालय तक इंदिरा गांधी के नाम पर रखा।
अब देखिए प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की नीति-नीयत:
6,640 करोड़ रुपये की परियोजनाएं–बिरसा मुंडा जयंती पर,
60,000 जनजातीय गांवों में ‘उत्कर्ष अभियान’,
80,000 करोड़ का निवेश आदिवासी इलाकों में,
1.5 लाख पक्के मकान,सड़कें,छात्रावास,स्कूल,
4.5 करोड़ सिकल सेल की जांच,विशेष स्वास्थ्य अभियान,
24,000 करोड़ की पीएम जनमन योजना अति-पिछड़ी जनजातियों के लिए,
भगवान बिरसा मुंडा स्मारक संग्रहालय,
जनजातीय गौरव दिवस,
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी–भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति।
और कांग्रेस का रिपोर्ट कार्ड?
आदिवासियों के नाम पर एक भी योजना नहीं,CGPSC में घोटाला,सेटिंग-प्रशासन का खेल,आदिवासी युवाओं का हक छीना,भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।
भूपेश बघेल जी,
आपकी सरकार ने आदिवासी सम्मान को भाषण तक सीमित कर दिया।
विकास की जगह जातिवादी राजनीति और वोट बैंक का गणित चला।
आदिवासी गौरव सिर्फ मंच पर टोपी पहनने से नहीं आता,वो आता है नीति,नीयत और निष्ठा से–जो भाजपा ने करके दिखाया है।
