बरसात शुरू होते ही झटके खाने लगी बिजली, उपभोक्ता परेशान - Electricity Consumers Upset in Narayanpur
नारायणपुर : बरसात शुरू होते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है. बारिश में उत्पन्न होने वाली तकनीकी खराबी से निपटने के लिए नारायणपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति लगातार बहाल रहे इसे लेकर विभाग लगातार काम कर रहा है. इसके बाद भी नारायणपुर में बिजली की समस्याओं से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. बारिश होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था ठप पड़ जाती है.शहरी क्षेत्र में कुछ हद तक बिजली दुरुस्त है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में बिजली को लेकर आज भी परेशानी बनी हुई है
कई दिनों उमश भरी गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों को बिजली की आंख मिचौली से परेशानी झेलना पड़ रहा है। नारायणपुर में इन दिनों कई बार बिजली गुल हो रही है। लाइन जाते ही लोगों को गर्मी से परेशानी बढ़ जाती है। गर्मी की तपिश से बचने के लिए लोग पंखा, कूलर का सहारा लेते जरूर हैं लेकिन लाइन कटते ही ये उपकरण बंद हो जाते हैं।खास कर शाम के समय प्रति दिन बिजली गुल हो रही है। बिजली कटते ही लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल कर खुले खेत में जाकर बैठ जाते हैं। ताकि शरीर में हवा लगे। इस उमस भरी गर्मी से राहत मिले। इस परिस्थिति में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठाना पड़ रहा है। किसान भाइयों की समस्या भी है। स्कूली बच्चे, प्रतियोगी परीक्षा तैयारी करने वाले छात्र भी बिजली संकट के बीच परेशान हो रहे हैं।
बिजली उपभोक्ताओं को लगातार रूप से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है,एक ओर लोग इस उमस भरी गर्मी से परेशान हैं, वही बिजली सही ढंग से नही मिलने से व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।बिजली आपूर्ति सही तरीके से हो,ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सकें। शाम ढलते ही बिजली गुम हो जाती है, कभी कभी आधी रात में भी बिजली आंख मिचौली करती रहती है। इस हालत में बिजली नहीं रहने से बिजली संचालित उपकरण शो पीस की वस्तु बनकर रह जाती है। विभागीय कर्मचारियीं की उदासीनता और लगे घटिया सामग्री के बार बार खराब के कारण जमीनी हकीकत कुछ और रहता है
