मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत सिक्योरिटी गार्ड कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण,प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय सुविधा
ताजा खबरें

बड़ी खबर

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत सिक्योरिटी गार्ड कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण,प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय सुविधा

जशपुरनगर, 18 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिले के युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। योजना का उद्देश्य युवाओं को उनके मनपसंद ट्रेड में प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें।
    इसी क्रम में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जशपुर जिले में सिक्योरिटी गार्ड कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निःशुल्क आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रशिक्षित युवाओं का प्लेसमेंट भी सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत प्रारंभिक स्तर पर 10,000 से 15,000 रुपये तक का मासिक वेतन छत्तीसगढ़ में ही प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। 
    इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 7697584747 पर संपर्क कर सकते हैं। सीमित सीटें उपलब्ध होने के कारण युवाओं से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की गई है, ताकि वे इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

Leave Your Comment

Click to reload image