राष्ट्रवाद के प्रखर चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भावभीनी श्रद्धांजलि, संगठन सशक्तिकरण और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का लिया संकल्प
जशपुर 11 फरवरी 2026 - भारतीय जनसंघ के प्रमुख विचारक, राष्ट्रवाद के प्रखर चिंतक एवं एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आज भाजपा कार्यालय जशपुर में श्रद्धांजलि एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर को पार्टी द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारधारा और संगठन निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका दर्शन आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संदेश देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सशक्त और समरस भारत का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
