ग्राम पंचायत स्तर पर ही होगा अब अविवादित फौती नामांतरण और खाता बंटवारा का निराकरण, तहसील के चक्कर से मिलेगी मुक्ति — कलेक्टर रोहित व्यास ने सुशासन शिविर में दी बड़ी घोषणा
ताजा खबरें

बड़ी खबर

ग्राम पंचायत स्तर पर ही होगा अब अविवादित फौती नामांतरण और खाता बंटवारा का निराकरण, तहसील के चक्कर से मिलेगी मुक्ति — कलेक्टर रोहित व्यास ने सुशासन शिविर में दी बड़ी घोषणा


अविवादित फौती नामांतरण के प्रकरण अब पंचायत स्तर पर होंगे निराकृत, लोगों को होगी सहूलियत- कलेक्टर श्री व्यास

विकासखंड फरसाबहार के ग्राम बोखी में जिला स्तरीय सुशासन शिविर हुई आयोजित

ग्रामीणों के मांग एवं समस्याओं से संबंधित 94 आवेदन किये गये प्राप्त

शिविर में पीएम आवास पूर्णता पत्र, ट्राइसिकल, केसीसी कार्ड, सिंचाई पम्प, फसल बीज एवं मछली जाल का किया गया वितरण

जशपुरनगर 11 फरवरी 2026/ लोगों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने एवं ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करने के उद्देश्य से जिले में सुशासन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोखी में जिला स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए, जिनके माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में भारी संख्या में बोखी सहित आसपास गांव के लोग शामिल हुए। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 94 आवेदन प्रस्तुत किए। जिनका विभागों द्वारा यथासंभव निराकरण भी किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने लोगों को विभागीय योजनाओं एवं उनके लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों को संबोधित कर योजनाओं की लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर ने शिविर स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण कर लोगों को लाभान्वित किये जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं जैसे पीएम आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, ट्राइसिकल,  हैंडस्टिक, केसीसी कार्ड, सिंचाई पम्प, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, फसल बीज, मछली जाल आदि से लोगों को लाभान्वित किया गया। साथ ही मौके पर आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बच्चों के अन्नप्रासन्न एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की। इस दौरान शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री वेदप्रकाश भगत सहित एसडीएम, तहसीलदार, विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

       शिविर में कलेक्टर श्री व्यास ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि समस्त योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले। साथ ही उनके सभी समस्याओं का निराकरण भी हो। इसी उद्देश्य से सुशासन शिविर लगाया जा रहा है। इसके तहत लोगों की समस्याओं का यथा संभव निराकरण भी किया जा रहा है। साथ ही लोगों को उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिलेवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास, जल जीवन मिशन के तहत घर पहुंच पानी, बिजली, सड़क, अस्पताल, स्कूल, शौचालय एवं विभिन्न सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि अब अविवादित फौती नामांतरण एवं आपसी सहमति के खाता बंटवारा के प्रकरण पंचायत स्तर पर ही निराकृत हो जाए। जिससे लोगों को अनावश्यक तहसील कार्यालय के चक्कर काटने न पड़े। इसके लिए पटवारियों को ग्रामीण सचिवालय के दिन गाँव में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए है। जिससे ऐसे प्रकरणों का आवेदन गांव स्तर में लेकर स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने पटवारियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दी जाएगी।

       कलेक्टर श्री व्यास ने आम जनता को यह आश्वस्त किया कि सुशासन शिविर के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी संचालित की जा रही है। इसमें 3-6 वर्ष के बच्चो को अनिवार्य रूप से आंगनबाड़ी भेजे, वहां प्रारंभिक शिक्षा के साथ नाश्ता और भोजन भी दी जाती है। फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारम्भ किया गया है। वहां गंभीर कुपोषित बच्चों को उनकी माता के साथ रहने की व्यवस्था की गई है। वहां बच्चों को 15 दिन रखकर कुपोषण से मुक्ति के लिए समुचित इलाज किया जाता है। साथ ही बच्चे की माँ को 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 15 दिन का मानदेय दिया जाता है। इससे उनके काम का नुकसान नहीं होता और बच्चे का इलाज भी होता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने आसपास गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजने के लिए प्रेरित करने की अपील की। इसी प्रकार कलेक्टर ने पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम में भाग लेकर अपने दुधारू पशु के दूध उत्पादन बढ़ाने में सहभागिता की अपील की। कृषि विभाग अंतर्गत शत प्रतिशत किसानों को केसीसी कार्ड बनवाने की जानकारी दी। इससे खाद बीज एवं किसानी के लिए ऋण प्राप्ति की सुविधा मिलती है। कलेक्टर ने मछलीपालन विभाग की जानकारी देते हुए गांव में स्थित डबरी एवं तालाब को मछलीपालन के लिए उपयोग कर आजीविका बढ़ाने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत वय वंदना, आयुष्मान भारत एवं विद्युत विभाग अंतर्गत पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना की जानकारी देकर इसका लाभ लेने की अपील की। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लेकर अपने आसपास लोगों को भी लाभ लेने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया

Leave Your Comment

Click to reload image