भारत रत्न अटल जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया याद
ताजा खबरें

बड़ी खबर

भारत रत्न अटल जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया याद


नारायणपुर 24 दिसम्बर 2025– भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम 6 बजे जामचुंवा और बनकोम्बो के अटल चौक पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अटल जी के विचारों, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के प्रति समर्पण को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया और दीपों की रौशनी से पूरा अटल चौक जगमगा उठा। ग्राम पंचायत जामचुआ और बनकोम्बो के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दीप प्रज्ज्वलन रहा, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने अटल जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर उन्हें नमन किया।

          जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता सिंह ने इस अवसर पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक महान राजनेता ही नहीं थे, बल्कि वे विचारों की मर्यादा, भाषा की गरिमा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक भी थे। उन्होंने राजनीति को सेवा, संवाद और संस्कार से जोड़ा। उनका मशहूर मंत्र “राष्ट्र प्रथम” आज भी सभी के लिए मार्गदर्शक है।
         ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि अटल जी के निर्णयों में हमेशा देशहित सर्वोपरि रहा, चाहे वह पोखरण की धरती पर परमाणु परीक्षण का निर्णय हो या समाज के गरीब एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण का संकल्प। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि अटल जी के विचार—सुशासन, समरसता और राष्ट्रनिर्माण—को अपने जीवन में अपनाएँ और भारत को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।
          इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे। इसमें जनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव,सत कुमार यादव,उमेश प्रधान, बुई अध्यक्ष उमेश सिंह, वीओलो गुदन राम, तथा कार्यकर्ता राजकुमार राम, महेश नायक, विरेन्द, शिवकुमार, कान्ती वाई, सुगन्ती वाई, गुलापी वाई, गौरी वाई, सुगन्ती धक्कन, रामनाथ समेत भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image