नारायणपुर में भाजपा कुनकुरी ग्रामीण मंडल की बैठक सम्पन्न, 19 दिसंबर को सलियाटोली में एसआईआर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
नारायणपुर 17 दिसम्बर 2025
भारतीय जनता पार्टी के कुनकुरी ग्रामीण मंडल के अंतर्गत आज नारायणपुर में मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी, जनपद सदस्य तथा संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 19 दिसंबर को सलियाटोली नर्सरी (कुनकुरी) में आयोजित होने वाली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर – SIR) विषयक एक दिवसीय कार्यशाला की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम में श्री गुरपाल भल्ला वक्ता के रूप में तथा भाजपा जिला प्रभारी श्री अमर सुल्तानिया की भी विशेष उपस्थिति रहेगी।
बैठक में वक्ताओं ने एसआईआर कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संगठन की भूमिका, जनभागीदारी और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बीएल-2, ग्राम स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ता, समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समयपालन और आपसी समन्वय के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह किया गया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि मुख्यमंत्री के कुनकुरी आगमन को लेकर जनसंपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि एसआईआर कार्यक्रम में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
इस बैठक में श्रीमती मलिता बाई जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती अनीता सिंह जिला पंचायत सदस्य,नवनियुक्त अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य असलम आजाद जी , नवनियुक्त पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बड़ाईक अनूप नारायण सिंह , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती संतोषी बन्दे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास नाग जी, महामंत्री दव्य शिवशंकर सिंह , शंकर यादव , मण्डल उपाध्यक्ष संतन राम, तुलाधर यादव, परशु यादव, युवामोर्चा मण्डल मंत्री अरुण मोहंती, जनपद सदस्य संजय बंग जनपद सदस्य संतोष यादव , रामकृष्ण नायक , हेमंत यादव , गोपाल प्रसाद यादव , वीरेश सलमानी , जागर यादव, त्रिलोचन यादव, उपेंद्र यादव, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
