युवाओं में लोकप्रिय सागर सिंह का बढ़ता राजनीतिक-सामाजिक कद: राष्ट्रीय हिन्दू जन कल्याण संघ ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष — प्रदेश अध्यक्ष उज्ज्वला सिंह ने फोन कर दी बधाई, जशपुर जिले में खुशी की लहर
ताजा खबरें

बड़ी खबर

युवाओं में लोकप्रिय सागर सिंह का बढ़ता राजनीतिक-सामाजिक कद: राष्ट्रीय हिन्दू जन कल्याण संघ ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष — प्रदेश अध्यक्ष उज्ज्वला सिंह ने फोन कर दी बधाई, जशपुर जिले में खुशी की लहर

जशपुर 22 जनवरी2026 : 
जशपुर जिले के ग्राम अंकिरा निवासी, युवाओं के बीच खास पहचान रखने वाले और सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय श्री सागर सिंह को राष्ट्रीय स्तर के संगठन राष्ट्रीय हिन्दू जन कल्याण संघ ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन द्वारा 20 जनवरी 2026 को जारी आधिकारिक मनोनयन पत्र के माध्यम से की गई है।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उज्ज्वला सिंह (अधिवक्ता) ने स्वयं फोन कर श्री सागर सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि सागर सिंह जैसे जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले, कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और प्रदेश में संगठन के कार्यों को नई दिशा एवं गति प्राप्त होगी।

गौरतलब है कि सागर सिंह वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा, तपकरा मंडल के उपाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही वे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, जशपुर जिला के महामंत्री पद पर रहते हुए सामाजिक संगठन, युवाओं के नेतृत्व विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। क्षेत्र में उनकी सक्रियता, सरल व्यवहार और समाजसेवा के प्रति समर्पण के कारण युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सागर सिंह ने कहा“यह पद मेरे लिए सम्मान से अधिक एक बड़ी जिम्मेदारी है। संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। समाज, राष्ट्र और जनकल्याण के उद्देश्य से संगठन की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

सागर सिंह की इस नियुक्ति से जशपुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में समर्थकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र को प्रदेश स्तर पर एक मजबूत और सक्रिय प्रतिनिधित्व मिलेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image