कुदमुरा में 24 घण्टे का हो  रहा है संकीर्तन का आयोजन, हरे राम,हरे कृष्ण महामन्त्र का जप कर झूम रहे श्रद्धालु
ताजा खबरें

बड़ी खबर

कुदमुरा में 24 घण्टे का हो  रहा है संकीर्तन का आयोजन, हरे राम,हरे कृष्ण महामन्त्र का जप कर झूम रहे श्रद्धालु

नारायणपुर :- बगीचा जनपद के कुदमुरा में शनिवार सुबह 7 बजे से हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण, कृष्ण, हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का महामंत्र के साथ अष्टपहरी अखण्ड कीर्तन की शुरूआत हो गई है। इस अखंड कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है।यह महामन्त्र की घोष बीते 24 घंटे तक निरंतर जारी रहेगा,ओडिसा एवं छत्तीसगढ़ के कीर्तन मंडलियों द्वारा महामंत्र का गायन करते हुए मण्डप का परिक्रमा करते हुए नृत्यगान किया जा रहा है  ठीक 24 घंटे के बाद कल रविवार को निर्धारित समय में महामंत्र का समापन किया जाएगा।
   कुदमुरा स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को 24 घंटे का राम नाम महामंत्र जाप अखंड संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, हरे राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे हरे की ध्वनि से आसपास का संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। क्षेत्र के पण्डित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ से शुरू हुआ। आचार्य पंडित ने कहा कि इस कलयुग में ईश्वर की प्राप्ति का सबसे सुगम एवं सरल मार्ग राम नाम का जाप है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे तक अखंड संकीर्तन के माध्यम से ईश्वर के नाम का जाप संगीतमय भजन गित के माध्यम से किया जा रहा है, भगवान के नाम जप भजन से सभी प्रकार के दोषो का स्वत: निवारण हो जाता है। वर्तमान समय मे सर्वोत्तम भक्ति का यह सबसे सुगम एवं सरल मार्ग है।स्थानीय ग्राम वासी एवं आसपास के करीब एक दर्जन गांव के ग्राम मंडली के द्वारा नृत्य करते हुए में हरि कीर्तन का मंत्रोच्चारण किया जा रहा है कल सुबह इसका समापन होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image