अब गांवों का सफर आसान!:ग्रामीण अंचलों को जोड़ने दौड़ी ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा’,दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सफर
ताजा खबरें

बड़ी खबर

अब गांवों का सफर आसान!:ग्रामीण अंचलों को जोड़ने दौड़ी ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा’,दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सफर

जशपुरनगर 16 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी पहल के तहत मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। इस नई बस सेवा के शुरू होने से रनपुर–दोकड़ा–कांसाबेल–पत्थलगांव मार्ग के ग्रामीण अंचलों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह बस सेवा सुबह 7 बजे रनपुर से प्रस्थान करेगी और अपने निर्धारित मार्ग में गोरिया, बंदरचूआ, बगिया, बांसबहार, दोकड़ा, जूनाडीह, कोगाबहरी, पूसरा, कांसाबेल, पोंगरो, लुड़ेग होते हुए पत्थलगांव तक चलेगी। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों,किसानों, व्यापारियों और आम ग्रामीण नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को  यात्रा में पूरी छूट दी जाएगी। यह सुविधा सामाजिक समावेशन और संवेदनशील शासन का सशक्त उदाहरण है।ग्रामीण इलाकों में नियमित बस सेवा के अभाव से लोगों को निजी साधनों या महंगे विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब इस बस सेवा के शुरू होने से स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार तक पहुंच आसान होगी। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

Leave Your Comment

Click to reload image