प्रजापति कुम्भकार समाज का युवक–युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न, सामाजिक बंधुओं और युवाओं के विचारों को मिली नई दिशा
ताजा खबरें

बड़ी खबर

प्रजापति कुम्भकार समाज का युवक–युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न, सामाजिक बंधुओं और युवाओं के विचारों को मिली नई दिशा

जशपुर/नारायणपुर 15 दिसम्बर2025: छत्तीसगढ़ प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा आयोजित युवक–युवती परिचय सम्मेलन हाल ही में देवकीनंदन दीक्षित सभागार, लालबहादुर शास्त्री स्कूल, बिलासपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक बंधु और समाज के विवाह योग्य युवक–युवती उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय शंभूनाथ चक्रवर्ती जी, अध्यक्ष छ. ग. माटीकला बोर्ड, ने अपने संबोधन में युवाओं को समाज की परंपराओं और संस्कृति को समझने तथा आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया,युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों का एहसास दिलाते हुए कहा कि परिचय सम्मेलन केवल व्यक्तिगत परिचय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के बंधनों को मजबूत करने और सामाजिक चेतना को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

विशिष्ट अतिथि माननीय खजांची कुम्हार जी, अपर कमिश्नर, नगर पालिका निगम बिलासपुर और माननीय विनोद सोनी जी, सभापति, नगर पालिका निगम बिलासपुर ने भी समाज के विकास और युवाओं के उज्जवल भविष्य हेतु अपने विचार व्यक्त किए।

सम्मेलन में समाज के विवाह योग्य युवक–युवती ने अपने व्यक्तिगत परिचय के साथ ही अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं ने युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया और समाज की प्रगति के लिए सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के युवाओं को एक मंच प्रदान करना और उन्हें अपने विचारों, संस्कारों तथा सामाजिक दायित्वों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना था। सम्मेलन ने युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज के विकास में योगदान देने की भावना को और मजबूत किया।

कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष श्री किशन लाल प्रजापति, समाज के संरक्षक श्री रमेश प्रजापति और मालिक सुकुलराम जी समेत अन्य पदाधिकारीगण की भी उपस्थिति रही।समाज के पदाधिकारीगण ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपने योगदान और सहयोग के लिए उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comment

Click to reload image