मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना– द्वितीय चरण -जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने हरी झंडी दिखाकर तीन नए रूट्स की बसों को किया रवाना
ताजा खबरें

बड़ी खबर

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना– द्वितीय चरण -जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने हरी झंडी दिखाकर तीन नए रूट्स की बसों को किया रवाना

जशपुरनगर 10 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत द्वितीय चरण में तीन रूट हेतु जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने हरी झण्डी दिखाकर बसों को रवाना किया गया। 
इस दौरान लगभग 100 ग्रामीण जन उपस्थित थे। इसमें दोकड़ा से दुलदुला, कांसाबेल से रनपुर ओर  तेलाईन से फरसाबहार चौक तक रूट निर्धारित हैं। 
            मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना  से जिले के ग्रामीण अंचलों के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधाजनक परिवहन का लाभ मिलेगा। यह पहल ग्रामीण अंचलों में बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने और आम जनता की आवागमन को और अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
           द्वितीय चरण के उद्घाटन कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यशप्रताप सिंह जुदेव, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिध एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image